यूपीएससी आईएएस की तैयारी कैसे करें : यूपीएससी आईएएस परीक्षा के लिए हर साल लगभग 11 लाख उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस आवेदन करते हैं। इसमें से 1% से भी कम उम्मीदवारों का चयन किया जाता है और उन्हें प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवाओं में शामिल किया जाता है। आईएएस सिलेबस बहुत विशाल है और एक अच्छी आईएएस तैयारी की रणनीति, इसे सीमित समय में कवर करने में सहायक होती है। यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी (UPSC IAS Preparation in hindi) में परीक्षा में पूछे जाने वाले विविध विषयों तथा टॉपिक को कवर करने में कम से कम एक वर्ष का समय लगता है।
ये भी पढ़ें : यूपीएससी आईएएस रिजल्ट
This Story also Contains
कई उम्मीदवारों के मन में यह सवाल होता है कि यूपीएससी आईएएस की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for UPSC?) आईएएस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए स्मार्ट वर्क और मेहनत की आवश्यकता होती है। यूपीएससी आईएएस 2027 या यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अपनी बेहतर तैयारी के लिए आईएएस तैयारी के सुझावों को ध्यान से पढ़ना चाहिए साथ ही एक सुगठित योजना का निर्माण भी करना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों को पिछले वर्ष की यूपीएससी मेन्स परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करना चाहिए। यह आपकी तैयारी को मजबूत करने में सहायता करेगा।
इन्हे भी पढ़ें:
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अक्सर यह भी सर्च करते हैं कि यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा के लिए क्या पढ़ना चाहिए, कहां पढ़ना चाहिए और कैसे तैयारी करनी चाहिए? किस आईएएस अध्ययन योजना का पालन करना है? किस अध्ययन सामग्री का उल्लेख करना है? यूपीएससी आईएएस तीन चरणों में आयोजित किया जाता है - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। आइए जानते हैं कि प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के लिए UPSC की तैयारी कैसे करे? (How to prepare for UPSC?)
यूपीएससी की तैयारी कैसे करें, पर लोगों में भ्रम? | तथ्य |
आईएएस परीक्षा (IAS Exam) की तैयारी के लिए कोचिंग महत्वपूर्ण है। | हर वर्ष, हजारों छोटे शहर के उम्मीदवार बिना कोचिंग के आईएएस क्वालीफाई करते हैं |
आईएएस की तैयारी के दौरान दिल्ली में रहना महत्वपूर्ण है। | आजकल, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और कोचिंग कक्षाएं आसानी से सुलभ हैं |
आईएएस परीक्षा को पास करने के लिए आपको एक किताबी कीड़ा होना चाहिए। | आईएएस परीक्षा को क्लियर करने के लिए केवल किताबी कीड़ा होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए एक मजबूत कैरेक्टर - धैर्य, दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास, आत्म-प्रेरणा और अनुशासन की आवश्यकता होती है। |
आवेदकों को पूरी तरह से केंद्रित, ऊर्जावान, अनुशासित और सक्रिय होना चाहिए। यूपीएससी आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए कोई शार्ट कट नहीं है। आईएएस परीक्षा की तैयारी के टिप्स देखें -
पाठ्यक्रम बेहद विशाल है, इसलिए सभी को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे सभी विषयों और टॉपिक्स को पर्याप्त समय दें और यूपीएससी 2027 की तैयारी के लिए किसी भी महत्वपूर्ण विषय को न छोड़ें।
यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी (UPSC IAS Preparation) करते समय आपको समय सीमा निर्धारित कर और उस पर टिके रहने की जरुरत होती है।
एक नियोजित आईएएस तैयारी समय-सारणी आपको इस बारे में अधिक स्पष्टता प्रदान करेगी कि आप अपनी यूपीएससी आईएएस तैयारी 2027 को कैसे पूरा करेंगे जैसे - आपको अपने गति में सुधार करने की आवश्यकता होती है, किसी विशेष विषय / टॉपिक के लिए आपके पास कितना समय है, आदि।
परीक्षा का नाम | अधिसूचना | आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि |
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 | 13 जनवरी, 2027 | 02 फरवरी, 2027 | 23 मई, 2027 (आईएएस प्रारंभिक परीक्षा) 20 अगस्त, 2027 से (सिविल सेवा मुख्य परीक्षा) |
यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न में तीन चरण होते हैं:
प्रारंभिक (Prelims)
मुख्य (Mains)
साक्षात्कार (Interview)
योग्य होने के लिए आपको यूपीएससी के सभी तीन चरणों को उत्तीर्ण करना होगा। तीनों चरणों के लिए अलग-अलग रणनीतियों की आवश्यकता होती है।
यूपीएससी आईएएस तैयारी 2027 का प्रारंभिक चरण में महत्वपूर्ण यह है की विषयों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। किसी विषय का अध्ययन करते समय आपको वास्तव में बहुत गहराई तक जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रीलिम्स की तैयारी करते समय आवेदकों को यूपीएससी आईएएस कट ऑफ के बारे में भी पता होना चाहिए
यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी के मेन्स चरण में आपको निर्धारित सिलेबस में एक विषय में गहराई से जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है। आपको बी.ए. तथा एम. ए. स्तर की किताबों से गहन अध्ययन करना होगा।
साक्षात्कार (Interview) एक व्यक्तित्व परीक्षण है। यहाँ आपके व्यक्तित्व और गुणों के विभिन्न पहलुओं जैसे कि कूटनीतिक कौशल, संचार कौशल, बुद्धि तत्परता, तनाव और दबाव में प्रतिक्रिया आदि का परीक्षण होगा।
पाठ्यक्रम वह आधार है जिस पर आप अपनी यूपीएससी आईएएस तैयारी (UPSC IAS Prepration) की योजना करेंगे। उम्मीदवार को यूपीएससी आईएएस पाठ्यक्रम 2027 से अच्छी तरह से परिचित होना चाहिए। यूपीएससी अधिसूचना में सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम शामिल है।
पूरे सिलेबस की जानकारी आपको यह जानने में मदद करेगा कि आपको कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए। यह आपको किसी महत्वपूर्ण विषय को छूटने से बचाने में भी मदद करेगा।
यूपीएससी आईएएस की तैयारी के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या पढ़ना है, कहां से पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है।
यह जरूर याद रखें, यूपीएससी 2027 की तैयारी (UPSC Preparation) केवल एक विशेष विषय से सफल नहीं हो पाएगी। यह बहुत से विषयों का मिश्रण है।
विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए यूपीएससी आईएएस के सर्वोत्तम पुस्तकों से अध्ययन करें। आईएएस परीक्षा को पास करने के लिए उपलब्ध सभी पुस्तक को पढ़ना आवश्यक नहीं है। आईएएस 2027 की तैयारी (UPSC 2027 Preparation in hindi) के दौरान कुछ महत्वपूर्ण किताबें देखें-
विषय | यूपीएससी आईएएस के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के सुझाव | मुख्य बिंदु |
इतिहास |
| प्रीलिम्स के लिए, पहले 4 किताबें मुख्य रूप से पढ़नी चाहिए। मेन्स के लिए, आपको स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष - बिपन चंद्र को पढ़ना चाहिए, लेकिन बेहतर है कि इसे प्रीलिम्स से पहले ही समाप्त कर दे क्योंकि मेन्स की तैयारी के लिए प्रीलिम्स के बाद बहुत समय मिलता है। |
भारतीय कला एवं संस्कृति | भारतीय कला और संस्कृति - नितिन सिंघानिया | इस पुस्तक का उपयोग प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए किया जा सकता है |
राजनीति |
| प्रीलिम्स के लिए, आपको भारतीय राजनीति - एम लक्ष्मीकांत को छोड़कर किसी अन्य पुस्तक को पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। प्रीलिम्स पेपर में पूछे गए कई सवाल सीधे इस किताब से आए हैं। हालाँकि, मेन्स के लिए, आपको डी डी बसु के किताब को पढ़ना चाहिए इससे आपको परीक्षा में कुछ कठिन सवालों के जवाब देने की आसानी होती है। |
भूगोल |
| एनसीईआरटी को अच्छी तरह से पढ़ें और रिवीजन करें। एनसीईआरटी में दी गई सामग्री से प्रीलिम्स में बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते हैं। |
अर्थशास्त्र |
| संजीव वर्मा की इंडियन इकोनॉमी – शुरुआती और उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिन्हे अर्थशास्त्र में कम रुचि होती हैं। रमेश सिंह की किताब संजीव वर्मा की किताब पढ़ने के बाद पढ़ी जा सकती है। |
पर्यावरण |
| कक्षा XII NCERT जीवविज्ञान पुस्तक के अंतिम 5 अध्याय पर्यावरण पर आधारित हैं। आजकल, यूपीएससी प्रीलिम्स में, पर्यावरण पर प्रश्न केवल कॉन्सेप्ट्स से संबंधित नहीं होते हैं, बल्कि पर्यावरण से संबंधित मौजूदा मुद्दों से भी होते हैं। अखबार पढ़ने की आदत डालें |
अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| अंतर्राष्ट्रीय संबंध बदलते रहते हैं और दुनिया के नवीनतम विकासों से खुद को अपडेट रखने के लिए आपको अखबार पढ़ना चाहिए। |
सामान्य ज्ञान |
| उम्मीदवार अपनी यूपीएससी आईईएस 2027 की तैयारी के लिए सरकारी स्रोतों का उपयोग कर सकते हैं। सरकारी वेबसाइटों और पुस्तकों में उपलब्ध सभी सामग्री (अध्ययन सामग्री) अत्यधिक प्रामाणिक और विश्वसनीय होती हैं। |
पत्रिका |
| यदि संभव हैं, तो इन पत्रिकाओं को जरूर पढ़ें। कई कोचिंग सेंटरों द्वारा मटेरियल ऑनलाइन प्रदान किया जाता है। आप इसकी सदस्यता ले सकते हैं। यह आपका बहुत समय बचाएगा। आपको अनावश्यक जानकारी नहीं पढ़नी पड़ेगी। |
आईएएस के लिए सेल्फ-प्रेपरेशन के दौरान, उम्मीदवारों को हर दिन अखबार पढ़ना चाहिए।
समाचार पत्र और करंट अफेयर्स यूपीएससी आईएएस की तैयारी का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। समाचार पत्र उम्मीदवार को देश और बाहरी समसामयिक मामलों के बारे में जानकारी का प्रचुर स्रोत प्रदान करते हैं। दुनिया भर के नई घटनाओं पर नज़र रखने के लिए उम्मीदवार को हर दिन समाचार पत्र पढ़ना चाहिए।
समाचार पत्र पढ़ना यूपीएससी आईएएस तैयारी (UPSC IAS Prepration) के मुख्य चरण के लिए विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि प्रश्न अक्सर सजेशन आधारित होते हैं और हर दिन समाचार पत्र पढ़ने से उम्मीदवार को यह जानने में मदद मिलेगी कि दुनिया भर में चीजें कैसे बदल रही हैं और विकसित हो रही हैं।
परीक्षा के प्रश्नों को प्रकृति में अप्रत्याशित माना जाता है। उदाहरण के लिए, एक वर्ष यह करंट अफेयर्स और किसी विशेष विषय पर केंद्रित हो सकता है और दूसरे वर्ष यह अन्य विषयों पर केंद्रित हो सकता है। लेकिन पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको यूपीएससी परीक्षा के पेपर में रुझानों को समझने में मदद मिल सकती है।
आप पूछे गए प्रश्न के प्रकार और कठिनाई स्तर का विश्लेषण कर सकते हैं। यह आपकी यूपीएससी 2027 की तैयारी कैसे करें (How to prepare for UPSC IAS), इसकी रणनीति बनाने में आपकी मदद करेगा।
आईएएस के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र यूपीएससी सीएई पैटर्न, कठिनाई स्तर और प्रश्न प्रकार के विश्वसनीय स्रोत हैं।
यह यूपीएससी आईएएस तैयारी 2027 में स्व-मूल्यांकन का एक अच्छा स्रोत है और आईएएस 2027 को क्रैक करने की रणनीति बनाने में मदद करता है।
यह उम्मीदवार को यूपीएससी आईएएस परीक्षा पैटर्न से परिचित होने, सभी सवालों के जवाब देने और समय का प्रबंधन करने में मदद करता है।
यह गलतियों से वास्तविक रूप से समझने और सीखने में उम्मीदवारों की मदद कर सकता है, जो उन्हें यूपीएससी आईएएस तैयारी को जारी रखने में पालन करने की आवश्यकता है।
यूपीएससी आईएएस की तैयारी (UPSC IAS Preparation in hindi) की लंबी और कठिन यात्रा के लिए आपको खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना चाहिए।
आईएएस के लिए सेल्फ-प्रिपरेशन के दौरान खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है। संदिग्ध भोजन से बचें। यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी (UPSC IAS 2027 Preparation) में शामिल आईएएस पाठ्यक्रम को देखते हुए समय कीमती साबित हो सकता है।
खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना जरूरी है। यदि आपके मन में भटकाव है, तो पढाई पर फोकस कर पाना मुश्किल हो सकता है। यूपीएससी आईएएस की तैयारी (UPSC IAS Preparation in hindi) ही आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
सुबह हो या शाम, जब भी आप सहज महसूस करते हैं, अपने अनुसार यूपीएससी आईएएस की तैयारी के लिए अध्ययन योजना बना सकते हैं।
अनुशासन के साथ अपने दैनिक अध्ययन दिनचर्या का पालन करें।
अपने सोशल जीवन नजरअंदाज करने के लिए तैयार रहें क्योंकि यूपीएससी आईएएस की तैयारी की पढ़ाई के लिए अधिक समय देना होता है।
यदि आप कामकाजी हैं, तो आपको अपना समय अपनी नौकरी और अपनी यूपीएससी आईएएस तैयारी 2027 के बीच विभाजित करना होगा और एक उचित अध्ययन योजना बनानी होगी।
यूपीएससी आईएएस की तैयारी 2027 (UPSC IAS Preparation) में पहला चरण अधिक एडवांस टॉपिक सुरु करने से पहले बेसिक कंसेप्ट्स और थ्योरी को पूरा करना होता है। एनसीईआरटी की पुस्तकें टॉपिक्स को समझने में आसान और सटीक रूप से सहायक होती हैं।
पिछले वर्षों में, यूपीएससी ने NCERT की पाठ्यपुस्तकों से सीधे प्रश्न पूछे हैं, विशेषकर भूगोल, इतिहास और पारिस्थितिकी जैसे विषयों में।
उम्मीदवार को कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक NCERT की पाठ्य पुस्तकों को पढ़ना चाहिए।
मेन्स परीक्षा के पेपर में विशेष रूप से वैकल्पिक प्रश्न होता है जिसके लिए स्नातकोत्तर स्तर के अध्ययन की आवश्यकता होती है। जून में यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के बाद, आपके पास आईएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए केवल 90 से 100 दिन होंगे। मेंस के लिए, आपको इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राजनीति और शासन, नैतिकता, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, सामाजिक मुद्दे, हिंदी / किसी एक भाषा, अंग्रेजी, निबंध और वैकल्पिक विषय जैसे विषयों वाले 9 पेपरों का अध्ययन करना होगा।
सिर्फ 3 महीने में मेंस परीक्षा की तैयारी करना संभव नहीं है। इसलिए, उम्मीदवार को आईएएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी (UPSC IAS 2027 Preparation in hindi) में कम से कम एक साल का समय लगता है। उम्मीदवार को अपनी तैयारी एक वर्ष पहले शुरू कर देनी चाहिए यदि वह अगले वर्ष प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहता है। आईएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कैसे करें, इसके लिए नीचे दिए गए सुझावों को पढ़ें।
आईएएस मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रकृति में वर्णनात्मक होते हैं और उम्मीदवारों के लेखन कौशल का परीक्षण करते हैं।
मेन्स पेपर में, उम्मीदवार को उत्तर लिखने के लिए एक निश्चित स्थान पर एक उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। उम्मीदवारों को कम से कम शब्दों में जल्दी और प्रभावी ढंग से प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी (UPSC IAS 2027 Preparation in hindi) के दौरान, लेखन अभ्यास, उत्तर पुस्तिका में दिए गए स्थान के भीतर दिए गए समय सीमा के भीतर उत्तर लिखना सीखने में मदद करता है।
अंतिम यूपीएससी आईएएस परिणाम में वैकल्पिक विषय 500 अंकों का होता है। इसलिए, वैकल्पिक विषय को समझदारी से चुनना महत्वपूर्ण है।
वैकल्पिक चुनने से पहले ध्यान रखने योग्य कुछ फैक्टर निम्न हैं:
विषय में रुचि
पाठ्यक्रम का स्तर और प्रकृति
अध्ययन सामग्री की उपलब्धता
उस विशेष वैकल्पिक विषय के लिए आवेदकों की संख्या
वैकल्पिक विषय की स्कोरिंग क्षमता
वैकल्पिक विषय की सफलता दर
अकादमिक बैकग्राउंड
सामान्य अध्ययन के साथ सामान्यता
कोचिंग की उपलब्धता
यूपीएससी आईएएस तैयारी 2027 - अध्ययन सामग्री के स्रोत नीचे सूचीबद्ध हैं:
पुस्तकें
ई बुक्स
वेबसाइट (दस्तावेज़, रिपोर्ट और सरकारी मंत्रालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन, विभिन्न विषयों के लिए जानकारी)
वीडियो
मोबाइल एप्लीकेशन
नोट: याद रखें, यूपीएससी इस बात को ध्यान में रखता है कि छोटे शहरों और गांवों के उम्मीदवारों के पास यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी (UPSC IAS Preparation Tips) के लिए 24/7 इंटरनेट उपलब्ध नहीं रहता है। इसलिए, कई प्रश्न NCERT पुस्तकों और मानक संदर्भ पुस्तकों (standard reference books) में उपलब्ध ’स्टैटिक’ सिद्धांत भाग से आते हैं, जिससे उन्हें एक स्तर का विशेष रूप से प्रारंभिक स्तर पर तैयारी करने का मौका दिया जाता है।
आइए जानते हैं यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा की तैयारी (UPSC IAS Preparation Tips in hindi) के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स
क्या करें | क्या ना करें |
सिलेबस या आपके द्वारा कवर किए गए विषयों के संदर्भ में अपनी यूपीएससी आईएएस तैयारी 2027 की मात्रा निर्धारित करें। | आपके द्वारा अध्ययन किए गए समय के साथ अपने यूपीएससी आईईएस की तैयारी के अध्ययन का आंकलन न करें। 1 घंटे के लिए अध्ययन के बाद 2 घंटे का ब्रेक ना लें। |
जब आप पढ़ रहे हों (जब तक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल न हो) अपने मोबाइल फोन को अपने आप से दूर रखें। | व्हाट्सएप पर अनावश्यक चैटिंग या फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्फिंग में समय बर्बाद न करें। हर 2 मिनट में अपना व्हाट्सएप या फेसबुक या ईमेल चेक करके विचलित न हों। |
जब आपका मन पढ़ाई में नहीं लगता हैं, तो थोड़े दिनों का ब्रेक या ऑफ लें। अपने दिमाग को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखें। | अपनी पढ़ाई को अपने मन पर निर्भर न करें। |
मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। अपनी परेशानियों को हल करें और ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपकी मानसिक शांति को भंग करते हैं। | ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी के भी साथ किसी बहस और डिबेट में भाग लेकर समय बर्बाद न करें। |
यूपीएससी आईएएस की तैयारी 2027 के दौरान छोटे नोट्स बनाना उपयोगी है। यूपीएससी आईएएस का सिलेबस बहुत बड़ा है इसलिए छोटे नोट्स महत्वपूर्ण बिंदुओं का रिवीजन करने में मदद करते हैं।
कॉम्पैक्ट नोट्स फॉर्म में जानकारी को सहेजना महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा से एक रात पहले आपके पास सारी पुस्तकों को पढ़ने का समय नहीं होगा।
यूपीएससी आईएएस 2027 की तैयारी के दौरान, उम्मीदवार नोटबुक या जिस्ता पेपर (loose papers) में नोट्स बना सकते हैं और उन्हें अलग-अलग विषयों की फाइलों में रख सकते हैं।
पुस्तक में महत्वपूर्ण लाइनों को हाइलाइट करें। आप पुस्तक मार्जिन्स पर महत्वपूर्ण कीवर्ड / नाम / शब्द / फ्रेज लिख सकते हैं।
यूपीएससी आईएएस की तैयारी में, नोट्स अहम् भूमिका निभाते हैं। आपको अनावश्यक चीजों को लिखने की आवश्यकता नहीं है जिन्हें आप कभी भूल नहीं सकते हैं उदाहरण के लिए, आपको यह नोट करने की आवश्यकता नहीं है कि "भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी"।
रिवीजन यूपीएससी आईएएस तैयारी (UPSC IAS Preparation in hindi) का एक अभिन्न अंग होना चाहिए। आज, यदि आप किसी भी पुस्तक, समाचार पत्र या वेबसाइट से किसी विषय का अध्ययन करते हैं, लेकिन चार महीने के बाद परीक्षा हॉल में इसे याद नहीं कर पाते हैं, तो आपकी पूरी मेहनत बेकार है।
उन चीजों को भूल जाना स्वाभाविक है जो आपने पहले पढ़ी थीं। मनुष्य की अल्पकालिक स्मृति होती है। जो भी उम्मीदवार एक दिन अध्ययन करता है, वह अगले दो दिनों में उसे भूल सकता है। अधिक समय तक सूचना को बनाए रखने के लिए रिवीजन महत्वपूर्ण है।
यूपीएससी आईएएस परीक्षा की तैयारी कैसे करें, इस पूरी यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सकारात्मक और प्रेरित रहना है।
निरंतर अध्ययन और दबाव कई लोगों के लिए काफी तनाव भरा हो सकता है और आप उदास और निराश महसूस कर सकते हैं। तो UPSC CSE 2027 को क्लियर करने के लिए खुद पर विश्वास रखें। अपने दिमाग से नकारात्मक विचारों को दूर करें और चिंता करने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
यूपीएससी आईएएस तैयारी 2027 (UPSC IAS Preparation) के दौरान, अध्ययन करने, छोटे नोट्स बनाने और एक दूसरे से प्रश्न पूछने में अपने दोनों प्रयासों के तालमेल का उपयोग करने का प्रयास करें। चूंकि यूपीएससी आईएएस पाठ्यक्रम बहुत बड़ा है, इसलिए ग्रुप स्टडी और चर्चा लगभग पूरे पाठ्यक्रम को कवर करने में मदद कर सकती है। यह पढ़ाई को मजेदार बनाता है और आपको प्रेरित करता है।
यूपीएससी आईएएस भर्ती प्रक्रिया में अंतिम चरण साक्षात्कार (Interview) या व्यक्तित्व परीक्षण है। उम्मीदवार नीचे से यूपीएससी आईएएस साक्षात्कार (UPSC IAS Interview) की तैयारी के टिप्स देख सकते हैं।
व्यक्तित्व परीक्षण आईएएस चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है जहाँ आवेदकों का उनके व्यक्तित्व के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।
अपने आप से पूछें कि आप देश और उसके लोगों के लिए कैसे योगदान कर सकते हैं, आप अपनी क्षमता को कैसे साबित कर सकते हैं, समाज को बेहतर बनाने के लिए आप क्या बदलाव ला सकते हैं, आदि।
आपको आपकी रुचियों, शिक्षा और कार्य अनुभव के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे यदि कोई हो, तो, आप आईएएस में क्यों सेवा करना चाहते हैं, आप एक आईएएस अधिकारी के रूप में क्या करेंगे आदि।
आपके उत्तरों में ज्ञान, परिपक्वता और प्रजेंस ऑफ़ माइंड को दर्शाया जाना चाहिए।
जब आप साक्षात्कार के लिए जाते हैं, तो आपको औपचारिक कपड़े पहनना चाहिए और प्रेजेंटेबल दिखना चाहिए।
महत्वपूर्ण प्रश्न :
यूपीएससी प्रीलिम्स की तैयारी कैसे करें (upsc ki taiyari kaise karen)?
अक्सर छात्र इंटरनेट पर प्रश्न पूछते है कि यूपीएससी प्रीलिम्स की तैयारी कैसे करें (upsc ki taiyari kaise karen)। छात्रों को सबसे पहले यूपीएससी आईएएस प्रिलिम्स के सिलेबस से अवगत होना चाहिए। इसके पश्चात छात्रों को सबसे पहले एनसीईआरटी की पुस्तकों से शुरुआत करनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को देश- दुनिया की समसामयिक घटनाओं से अवगत रहने के लिए करेंट अफेयर पत्रिका पढ़ना चाहिए। इसके अलावा छात्रों को रोज़ समाचार पत्र पढ़ने की भी आवश्यकता है।
यूपीएससी तैयारी रणनीति (upsc preparation strategy) क्या होनी चाहिए?
आपकी यूपीएससी तैयारी की रणनीति आपके सुविधा अनुसार होनी चाहिए। यानि आप जितना अधिक सुविधा के अनुसार पढ़ सकते है, यह रणनीति इसी पर निर्भर करती हैं। उम्मीदवारों को यूपीएससी की तैयारी के लिए एक मूल मंत्र अपनाना चाहिए कि 'Slow steady wins the race', चूँकि यूपीएससी का सिलेबस बहुत विशाल है, इसलिए उम्मीदवारों को धीरे-धीरे ही अपनी परीक्षा की तैयारी करते रहना चाहिए।
यूपीएससी की तैयारी के लिए कितना समय चाहिए(how much time is required to prepare for upsc)?
उम्मीदवारों को यह जानने की बहुत जिज्ञासा होती है कि यूपीएससी की तैयारी में कितना समय चाहिए (how much time is required to prepare for upsc)। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें यूपीएससी का सिलेबस बहुत ही विशाल है तथा इसे पूरा करने में काफी समय लगता है। यह काफी हद तक उम्मीदवार की क्षमता पर भी निर्भर करता है कि उम्मीदवार कितनी जल्दी यूपीएससी का सिलेबस समाप्त कर सकता है।
बिगनर के लिए यूपीएससी तैयारी रणनीति(upsc preparation strategy for beginners) क्या होनी चाहिए?
यूपीएससी की तैयारी की शुरुआत कर रहें उम्मीदवारों को सबसे पहले एनसीईआरटी से अपनी तैयारी की शुरुआत करनी चाहिए। इससे सबसे जरूरी बेसिक कान्सैप्ट मजबूत होता है। इसके साथ ही यूपीएससी की तैयारी मजबूत होती है। इसके बाद उम्मीदवारों को जो पुस्तकें संदर्भ के लिए बताई गई है, उन्हें पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों को ऑल इंडिया रेडियो भी सुनना भी चाहिए। रोज़ अकबार भी पढ़ना चाहिए। इसके अलावा देश- दुनिया की घटनाओं के बारे में जागरूक रहने के लिए करेंट अफेयर पढ़ना चाहिए।
पहले प्रयास में यूपीएससी कैसे पास करें (how to clear upsc in first attemp)?
पहले प्रयास में यूपीएससी पास करना बेहद ही कठिन कार्य है। परंतु उम्मीदवार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे तो जरूर यूपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर लेंगे। उम्मीदवारों को इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा यूपीएससी का विशाल सिलेबस कवर करना चाहिए। यूपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में पास करना कठिन जरूर है, परंतु असंभव नहीं है। उम्मीदवार यदि कड़ी मेहनत करेंगे तो वें निश्चित रूप से यूपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर लेंगे।
ये भी पढ़ें :
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपीएससी आईएएस 2025 प्रीलिम्स 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए अधिसूचना 22 जनवरी, 2025 को जारी कर दी गई।
विस्तृत पाठ्यक्रम जिसका अध्ययन करने के साथ-साथ याद रखने की आवश्यकता होती है, अध्ययन के लंबे समय आदि यूपीएससी आईएएस की तैयारी को कठिन बनाते हैं।
आपको जितने घंटे अध्ययन करने की आवश्यकता है, वह आपकी उत्पादकता, दक्षता और याद रखने की क्षमताओं पर निर्भर करता है। बहुत से लोग यूपीएससी आईएएस की तैयारी के दौरान प्रति दिन लगभग 15 घंटे अध्ययन करने की सलाह देते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को केवल 6-7 घंटे दैनिक अध्ययन समय के साथ ही पास कर लिया है।
यूपीएससी आईएएस पाठ्यक्रम को पढ़ें, प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अनुशंसित पुस्तकों की एक सूची बनाएं, वैकल्पिक चुनाव करें और नियमित अंतराल पर पढ़ना, नोट्स बनाना और संशोधित करना शुरू करें।
आम तौर पर, यह व्यक्तिगत ज्ञान और व्यक्तिगत गुणों जैसे एकाग्रता, याद रखने की क्षमता आदि पर निर्भर करता है जो यह निर्धारित कर सकता है कि उसे कितने समय की आवश्यकता होगी। लेकिन विशाल पाठ्यक्रम को देखते हुए, यूपीएससी आईएएस परीक्षा की तैयारी में लगभग 1 वर्ष का समय लगता है।
नहीं, कई टॉपर्स ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के साथ उत्तीर्ण किया है।
On Question asked by student community
Dear Student, you are actually at a good stage to start preparing for your IAS goal. For now, focus on doing well in Class 12 while developing a habit of reading newspapers, understanding current affairs and strengthening subjects such as History, Geography, Polity and Economics. After school, you can choose
Hello Aspirant,
If your goal is to become an IAS officer, you can choose any stream like Arts, Humanities, Science, or Commerce, because UPSC does not require a particular stream in Classes 11–12.
However, Humanities and Arts can be a practical choice because subjects such as Political Science, History, Geography,
Hello Student, when choosing an IAS coaching institute in Delhi, it is useful to compare factors such as faculty, course structure, study material, test series, current affairs support, batch size, fees and student feedback. If you share your budget, preparation level and preferred area in Delhi, I can help you
Hello there!
That’s a wonderful and ambitious goal! Becoming an IAS officer requires clearing the UPSC Civil Services Examination.
You can start by building a strong foundation in NCERTs (Classes 6–12), current affairs, Indian Polity, History, Geography, Economy and basic answer-writing. After graduation, you can appear for UPSC CSE, provided
Hey there,
Copy-paste answer:
Choosing between becoming an IAS officer or a doctor depends on your interests, skills, and career goals. If you are passionate about public administration, policymaking, and serving society through governance, IAS can be a great choice. If you enjoy science, helping patients, and working in the