Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स और गाइड
    • लेख
    • आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स और गाइड

    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स और गाइड

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 24 Jan 2026, 04:47 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in Hindi) - बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा आयोजित की जाती है। इन पदों में ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल-II, ऑफिसर स्केल-III और ऑफिस असिस्टेंट शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। नीचे, हम आईबीपीएस आरआरबी उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ाने में मदद करने के लिए कुछ तैयारी टिप्स पर चर्चा करेंगे।
    आईबीपीएस आरआरबी आवेदन तिथियां, पात्रता जानें

    This Story also Contains

    1. आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in hindi)
    2. आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2026 समय प्रबंधन
    3. आईबीपीएस आरआरबी ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें
    4. शॉर्ट नोट्स तैयार करें
    5. स्वस्थ आहार लें और सकारात्मक रहें
    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in Hindi) - सेक्शन वाइज टिप्स और गाइड
    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 परीक्षा को क्रैक करने का लक्ष्य रखते हुए, आपको सही तैयारी की रणनीति बनाने की आवश्यकता है क्योंकि इससे लक्ष्य को अधिक आसानी से प्राप्त करने में मदद मिलती है। वे उम्मीदवार जो आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे महत्वपूर्ण आईबीपीएस आरआरबी प्रेपरेशन टिप्स 2026 (important IBPS RRB preparation tips 2026) की जानकारी पा सकते हैं। इससे उनको पता लग जाएगा कि कैसी रणनीति बनाई जाए ताकि वे आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा को पहली बार में ही क्रैक कर सकें।

    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 के विभिन्न पहलुओं में समय प्रबंधन, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना, मॉक टेस्ट कब देना है और इसका विश्लेषण करने से जुड़े पहलू शामिल हैं। आईबीपीएस आरआरबी 2026 में उपस्थित होने जा रहे उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स (IBPS RRB Preparation Tips) के रूप में शॉर्ट नोट्स तैयार करने को जगह देनी चाहिए क्योंकि अंतिम चरण के दौरान जब पूरे पाठ्यक्रम को कम समय में दोहराने की जरूरत होगी तब यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    इन्हें भी देखें

    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in hindi)

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए तैयारी के टिप्स जानने से पहले उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी 2026 के परीक्षा पैटर्न को समझना महत्वपूर्ण है।

    • आरआरबी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल I और ऑफिसर स्केल- II और स्केल III जैसे विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित करती है।

    • ऑफिसर स्केल I भर्ती प्रक्रिया में तीन स्तर हैं: प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। हालांकि, कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल- II के पद के लिए कोई साक्षात्कार चरण नहीं होगा और स्केल III में केवल एक परीक्षा और साक्षात्कार होगा।

    • बहुविकल्पीय प्रश्न आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा में हैं।

    • प्रश्न पत्र की भाषा अंग्रेजी और हिंदी में होगी।

    • प्रारंभिक परीक्षा 80 अंक की होती है, जिसके लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय मिलता है।

    • हालांकि मेन परीक्षा 200 अंकों की होती हैं इसके प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

    • प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी और न्यूमेरिकल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाते हैं

    • मुख्य परीक्षा में रीजनिंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश/हिंदी लैंग्वेज और कंप्यूटर नॉलेज से सवाल पूछे जाते हैं।

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 सेक्शन वाइज तैयारी टिप्स

    उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए आईबीपीएस आरआरबी 2026 की तैयारी के सुझावों का पालन करना चाहिए। आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा में तीन चरण होते हैं- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। आईबीपीएस आरआरबी 2026 का पहला चरण प्रीलिम्स है जिसमें दो खंडों से प्रश्न होंगे ये हैं तर्क और मात्रात्मक योग्यता है। आईबीपीएस आरआरबी की तैयारी के टिप्स के अनुसार काम करने से, आईबीपीएस आरआरबी के नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के आधार पर पढ़ाई की योजना बनाना आसान हो जाता है।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए तैयारी के टिप्स: रीजनिंग

    सभी बैंक परीक्षाओं में रीजनिंग का खंड होना सामान्य बात है और यह एक महत्वपूर्ण खंड भी है क्योंकि इस खंड से प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 (IBPS RRB Preparation Tips 2026 in Hindi) के अनुसार, हमें तर्क के महत्वपूर्ण चैप्टर पर जोर देना होगा:

    रीजनिंग के लिए महत्वपूर्ण चैप्टर

    1. कोडिंग और डिकोडिंग

    2. असमानताएं

    3. पहेलियाँ

    4. कथन-निष्कर्ष

    5. बैठने की व्यवस्था

    6. रक्त संबंध

    आवेदक को प्रत्येक विषय पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है ताकि वे परीक्षा में इन विषयों से पूछा गया कोई भी प्रश्न छूटने न पाए। अलग-अलग वैकल्पिक तरीकों से प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें, इनका ,उपयोग करना उपयोगी होगा।

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 तैयारी टिप्स– क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

    मात्रात्मक अभियोग्यता सबसे महत्वपूर्ण खंड भी है। इस खंड में कक्षा 10वीं स्तर के बुनियादी गणित के प्रश्न पूछे जाते हैं। हालांकि कई उम्मीदवारों को यह मुश्किल लगता है और सफलता की राह की मुख्य बाधाओं में से एक है। लेकिन आईबीपीएस आरआरबी 2026 की उचित तैयारी युक्तियों के साथ, मात्रात्मक योग्यता के महत्वपूर्ण विषयों से गुजरने के बाद प्रश्नों को हल करना आसान होगा। आपको बस इतना करना है कि रोजाना अभ्यास करें। प्रतिदिन प्रत्येक विषय के प्रश्नों को हल करें।

    संख्यात्मक योग्यता के लिए महत्वपूर्ण अध्याय

    1. सरलीकरण

    2. संख्या श्रृंखला

    3. द्विघात समीकरण

    4. डेटा इंटरप्रिटेशन

    5. प्रतिशत

    6. लाभ और हानि

    इस खंड के अंतर्गत आने वाले विषय दशमलव और भिन्न, संख्या श्रृंखला, सरलीकरण, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, समय और दूरी के प्रश्न, बार आरेख, पाई चार्ट आदि हैं।

    ध्यान में रखी जाने वाली महत्वपूर्ण आईबीपीएस आरआरबी 2026 तैयारी टिप्स

    आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स के बाद उम्मीदवारों को हर एक विषय को समय से पहले तैयार करना चाहिए और इस तरह बचे हुए समय का उपयोग मॉक टेस्ट और उन अन्य पहलुओं पर काम करने में किया जा सकता है जिसमें आवेदक कमजोर हैं। आईबीपीएस आरआरबी के लिए तैयारी की रणनीति का पालन करने से आवेदक पर मानसिक दबाव नहीं पड़ता। प्रारंभिक और मुख्य आरआरबी परीक्षा की तैयारी के लिए यहां कुछ तैयारी टिप्स दिए गए हैं।

    Check Here List of Other Government Exams

    आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2026 समय प्रबंधन

    उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक तैयारी के दौरान अपने समय का प्रबंधन कैसे करें फिर चाहे यह कोई स्कूल परीक्षा परीक्षा हो या वर्क टेस्ट। कमजोर और मजबूत क्षेत्रों के अनुसार समय का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को अपने कमजोर क्षेत्रों को उचित समय प्रदान करना चाहिए और उसमें अपनी पकड़ को बेहतर करना चाहिए, आवेदक को परीक्षा के दौरान या उससे पहले भी समय का खास ध्यान रखना चाहिए।

    प्रतियोगी को समय को देखते हुए तैयारी करनी चाहिए और इसे देखते हुए ही प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए। टेस्ट ऑनलाइन होगा और उत्तर देने के लिए विभिन्न प्रश्न होंगे। ऐसे में प्रतियोगी को पता होना चाहिए कि उन्हें अतिरिक्त समय कहाँ लगेगा चाहिए और किस खंड में कम समय की आवश्यकता होगी।

    आईबीपीएस आरआरबी ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें

    मॉक टेस्ट आवेदकों को उनकी तैयारी के स्तर की जानकारी देते हैं और उन्हें यह बताते हैं कि वे आईबीपीएस आरआरबी टेस्ट के बाद कहां ठहरते हैं। उम्मीदवारों को स्कोरिंग के बारे में जानने में मदद करने वाला यह सबसे अच्छा तरीका है जो यह जानने का अवसर प्रदान करता है कि उन्हें किस क्षेत्र में अधिक ध्यान केंद्रित करना है और साथ ही सटीक जवाब देने के कौशल में सुधार करने की जरूरत होगी ताकि टेस्ट को तेजी से लेकिन सटीक ढंग से पूरा किया जा सके।

    शॉर्ट नोट्स तैयार करें

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के दौरान शॉर्ट नोट्स तैयार करें। आईबीपीएस आरआरबी की तैयारी टिप्स के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक अध्याय को समाप्त करने के बाद महत्वपूर्ण बातों को बुलेट पॉइंट्स और फ़ार्मूलों को नोट कर लेना चाहिए। इससे उन्हें कम समय में रिवीजन करने में मदद मिलेगी। ये छोटे नोट्स महत्वपूर्ण अध्यायों से बनाए जाते हैं। रिवीजन आईबीपीएस आरआरबी तैयारी टिप्स 2026 का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    स्वस्थ आहार लें और सकारात्मक रहें

    परीक्षा के समय खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आईबीपीएस आरआरबी की तैयारी टिप्स के हिस्से के रूप में खाने स्वस्थ आदतों और व्यायाम को भी शामिल करें। इससे उम्मीदवारों को शांत रहने और दिमागी तनाव को दूर रखने में मदद मिलेगी। तैयारी को लेकर घबराएं नहीं और खूब पानी पिएँ। पढ़ाई के बीच में उचित ब्रेक लें।

    इन्हें भी देखें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संचालन प्राधिकरण द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन करते हुए अंतिम समय सीमा तक आईबीपीएस आरआरबी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    Q: मैंने साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन किया है। क्या मैं आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए आवेदन करने के योग्य हूं?
    A:

    आईबीपीएस आरआरबी 2026 की पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी स्ट्रीम के छात्र आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड देखें।

    Q: मैं आईबीपीएस आरआरबी 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    यदि आपने आईबीपीएस आरआरबी 2026 का आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरा है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करने के बाद आईबीपीएस आरआरबी 2026 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: क्या मैं बिना कोचिंग के आरआरबी परीक्षा पास कर सकता हूं?
    A:

    हां, उम्मीदवारों के लिए बिना कोचिंग के आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा पास करना संभव है। यह कड़ी मेहनत और स्मार्ट तैयारी के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS RRB

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS RRB ?

    Hello,

    If your uploaded signature in the IBPS RRB XIV application form is unclear or blurred, you cannot edit or re-upload it after the final submission, as IBPS does not allow corrections once the form is submitted.

    However, you should carry the same signature while appearing for the exam. Make

    To secure a position in the Institute of Banking Personnel Selection Regional Rural Banks (IBPS RRB) in 2025, follow these steps:

    1. Understand the Available Positions:

    • Office Assistant (Multipurpose): Handles clerical tasks and customer service.

    • Officer Scale-I (Assistant Manager): Entry-level managerial role.

    • Officer Scale-II (Manager): Mid-level managerial role requiring specific

    Hello,

    To get an IBPS RRB job in 2025 , follow these steps:

    1. You must have a graduate degree and meet the age limit as per the post.

    2. IBPS releases notifications on www.ibps.in (http://www.ibps.in) around June-July every year. Fill out the form before the deadline.

    3. IBPS RRB

    Hello Anshika,

    Yes, you are eligible for the IBPS RRB Clerk and PO exams. Here are the key points:

    1. Educational Qualification – A graduate degree is required, and your agriculture degree is valid.
    2. Age Limit – Clerk: 18-28 years , PO: 18-30 years (age relaxation for reserved categories).
    3. Language Choice

    Hi there! I'm from the team at Careers360. How can I help you today? Do you have any specific questions about schools or courses you'd like to ask? I'd be happy to provide some information or suggestions if you let me know what you're looking for. Please do let us