Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025)- डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा शेड्यूल
    • लेख
    • बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025)- डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा शेड्यूल

    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025)- डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा शेड्यूल

    Rajan KumarUpdated on 24 Mar 2026, 10:33 AM IST

    एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड 2025- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा शहरों की सूची 1 अप्रैल को जारी किया जाएगा।एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को होगा। एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड टियर 2 परीक्षा से करीब 4 दिन पहले 7 अप्रैल को जारी करने की संभावना है। टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग ने सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 27 फरवरी को जारी किया था। एसएससी सीएचएसएल टियर -1 परीक्षा का आयोजन 18 से 30 नवंबर 2025 तक हुआ थी। सीएचएसएल परीक्षा 2025 के लिए एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड 9 नवंबर 2025 से परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया गया। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एसएससी सीएचएसएल टियर -1 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
    लोगों ने ये भी पूछा - एसएससी सीएचएसएल का परिणाम कैसे देखें?

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड 2025- एक नजर
    2. एसएससी सीएचएसएल परीक्षा कितनी कठिन है? (How tough is the SSC CHSL exam? In hindi)
    3. एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड 2025- महत्वपूर्ण तिथियां
    4. एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड कैसे डाउनलोड करें?- स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    5. एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025: उल्लिखित विवरण
    6. एसएससी सीएचएसएल 2025 के एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में क्या करें?
    7. एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025: ले जाने योग्य दस्तावेज
    8. एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025: परीक्षा केंद्र
    9. एसएससी सीएचएसएल परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2025
    बिहार एसएससी इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Inter Level admit card 2025)- डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा शेड्यूल
    एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड 2025 - कैसे डाउनलोड करें?, प्रक्रिया जानें

    आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए सेल्फ-स्लॉट चयन प्रणाली शुरू की है, जिससे उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर, तिथि और पाली (Shift) चुन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। आयोग ने 23 जून को, एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना के साथ ही एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 तक थी।

    महत्वपूर्ण लेख पढ़िए:-

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से साथ ले जाना होता है। इसके बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए होते हैं। इसलिए परीक्षा से पहले इसे सावधानीपूर्वक डाउनलोड करें, सभी विवरण जांचें, और इसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड कैसे डाउनलोड करें?, एडमिड कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड 2025- एक नजर

    एसएससी सीएचएसएल 2025 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा (SSC CHSL 2025 exam in hindi) से जुड़ी जानकारी से अवगत रहें। उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल की सामान्य जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    परीक्षा का पूरा नाम

    कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    एसएससी सीएचएसएल

    परीक्षा संचालक

    कर्मचारी चयन आयोग

    परीक्षा की बारंबारता

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा स्तर

    इंटरमीडिएट

    परीक्षा भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी

    आवेदन माध्यम

    ऑफलाइन / ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    100 रुपये

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन और ऑफलाइन

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑनलाइन / ऑफलाइन

    आयु सीमा

    18-27 वर्ष

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा कितनी कठिन है? (How tough is the SSC CHSL exam? In hindi)

    एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती के लिए कुल 3131 रिक्तियां हैं, जिनमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 तक चली और इस दौरान आयोग को 30.73 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसका अर्थ है कि हर पद के लिए लगभग 981 उम्मीदवार मुकाबले में हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि यह परीक्षा अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक और चुनौतीपूर्ण है। परीक्षा की कठिनाई का एक कारण इसका विस्तृत पाठ्यक्रम है। इसमें केवल सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि गणित, तार्किक क्षमता और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे विषयों से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों के लिए समय प्रबंधन, मजबूत अवधारणाओं की समझ और नियमित अभ्यास आवश्यक है। मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास सफलता की कुंजी साबित होता है। इसके अलावा, परीक्षा में विभिन्न चरण होते हैं- टियर-1, टियर-2 और दस्तावेज सत्यापन। प्रत्येक चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन आवश्यक है। परीक्षा की तैयारी में NCERT पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन, विषयवार तैयारी और अभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन कारणों से एसएससी सीएचएसएल परीक्षा बहुत टफ और प्रतिस्पर्धात्मक मानी जाती है।

    एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीएचएसएल महत्वपूर्ण तिथियां 2025 जानना महत्वपूर्ण है। इससे उम्मीदवारों को किसी भी कार्यक्रम की समय सीमा की जानकारी रहेगी।

    इवेंट

    तिथियां

    एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना 2025

    23 जून 2025

    एसएससी सीएचएसएल 2025 रजिस्ट्रेशन आरंभ

    23 जून 2025

    एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन अंतिम तिथि

    18 जुलाई 2025

    एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    19 जुलाई 2025

    एसएससी सीएचएसएल आवेदन त्रुटि सुधार

    23-24 जुलाई 2025

    25-26 जुलाई 2025

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025

    9 नवंबर 2025

    एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा तिथि टियर-1

    8-18 सितंबर 2025
    12 से 30 नवंबर 2025

    एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2025

    27 फरवरी 2026

    एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा टियर-2

    10 अप्रैल 2026

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड टियर 2
    7 अप्रैल 2026

    एसएससी सीएचएसएल 2025 दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025

    एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड कैसे डाउनलोड करें?- स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा और परीक्षा में बैठना संभव नहीं होगा। यह कार्ड उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और आवश्यक निर्देश दर्शाता है। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए गए हैं, जिनका पालन करके आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    एसएससी एडमिट कार्ड चेक करने के लिए स्टेप्स-

    • सबसे पहले उम्मीदवार को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

    • इसके बाद आपको 'संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) की परीक्षा, 2025 (टियर-1) स्टेटस और ई- एडमिट कार्ड' पर क्लिक करना होगा।

    • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तारीख डालनी होगी।

    • अब आपको एडमिट कार्ड का स्टेटस जानने के लिए टैब पर क्लिक करना होगा।

    • अब आपकी स्क्रीन पर एसएससी सीएचएसएल एडमिड कार्ड 2025 ओपन हो जाएगा।

    • अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर लीजिए।

    • भविष्य के लिए आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

    How to crack SSC CHSL
    Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
    Download Now

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025: उल्लिखित विवरण

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 उम्मीदवार के लिए परीक्षा में प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा से संबंधित विवरण और परीक्षा केंद्र के निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित करने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी का सही होना आवश्यक है। नीचे दिए गए बिंदुओं में वे सभी विवरण सूचीबद्ध हैं जो एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 में उल्लेखित होंगे।

    उम्मीदवारों का विवरण

    परीक्षा विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • लिंग

    • वर्ग

    • आवेदन संख्या

    • रोल नंबर

    • पिता का नाम

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    एसएससी सीएचएसएल 2025 के एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में क्या करें?

    यदि उम्मीदवार के एसएससी सीएचएसएल 2025 एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर या परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई भी त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो उसे तुरंत कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। गलत जानकारी के साथ परीक्षा में उपस्थित होना उम्मीदवार की उम्मीदवारी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, किसी भी गलती की स्थिति में उम्मीदवार को अपनी समस्या का विवरण, पंजीकरण संख्या, आवेदन की प्रति और प्रमाणित दस्तावेजों के साथ एसएससी के क्षेत्रीय ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। आयोग द्वारा सत्यापन के बाद आवश्यक सुधार किए जाएंगे। एसएससी की संपर्क जानकारी नीचे सूचीबद्ध है।

    पता: कर्मचारी चयन आयोग

    ब्लॉक नंबर - 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड,

    नई दिल्ली - 110003

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025: ले जाने योग्य दस्तावेज

    परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को अपने SSC CHSL हॉल टिकट के अलावा एक वैध पहचान पत्र भी लाना होगा। नीचे सभी वैध पहचान पत्रों की सूची दी गई है।

    • कर्मचारी आईडी कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पैन कार्ड

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पासपोर्ट

    • आधार कार्ड

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025: परीक्षा केंद्र

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाती है। परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों की प्राथमिकता और क्षेत्र के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। आयोग हर वर्ष अधिसूचना के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करता है ताकि उम्मीदवार अपने लिए सुविधाजनक स्थान का चयन कर सकें। इस साल आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए सेल्फ-स्लॉट चयन प्रणाली शुरू की है, जिससे उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर, तिथि और पाली (Shift) चुन सकते हैं। उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र का नाम, पता और कोड उसकी एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 पर अंकित होगा। परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले पहुंचें और प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    एसएससी पुलिस भर्ती 2025:

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2025

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। ये दिशानिर्देश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को केंद्र पर न लाएं। नीचे एसएससी सीएचएसएल परीक्षा दिवस के प्रमुख दिशानिर्देश 2025 बिंदुवार दिए गए हैं-

    परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना चाहिए ताकि प्रवेश और सुरक्षा जांच में समय लग सके।

    • अपने साथ SSC CHSL एडमिट कार्ड 2025, फोटो पहचान पत्र (ID Proof) और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, वैज्ञानिक कैलकुलेटर, लॉग टेबल, कागज़ के टुकड़े, लिफ़ाफे या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं।

    • उम्मीदवार केवल पारदर्शी पानी की बोतल, बॉल प्वॉइंट पेन और आवश्यक दस्तावेज साथ रख सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी के मानकों और आयोग द्वारा दिए गए COVID-19 प्रोटोकॉल (यदि लागू हों) का पालन करना चाहिए।

    • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    • उम्मीदवारों को अनावश्यक बातचीत, सीट बदलने या किसी अन्य परीक्षा सामग्री का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए।

    • परीक्षा के दौरान किसी भी अनधिकृत वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पर्यवेक्षकों को तुरंत देना जरूरी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
    A:

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 9 नवंबर 2025 को जारी किया गया।

    Q: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या आवश्यक है?
    A:

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

    Q: यदि एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    A:

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो SSC के क्षेत्रीय कार्यालय से तुरंत संपर्क करें और सुधार कराएं।

    Q: क्या बिना एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं?
    A:

    नहीं, एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

    Q: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना अनिवार्य है?
    A:

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CHSL

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CHSL ?

    Hello Student, I can help you check whether Telugu is available for the particular SSC CHSL paper you want to take. SSC CHSL has specific language provisions for different parts of the examination, so the availability of Telugu can depend on the paper and examination stage. If you tell me

    Hello, in an SSC/application form, Identification Marks means a permanent physical mark that can help identify you. Examples :

    Mole on left cheek, Mole on right hand, Birthmark on neck, Scar on left eyebrow, Birthmark on right arm

    If you do not have a noticeable identification mark, don't invent one.

    Hello Dear Student,


    If you have forgotten your Class 10 SSC roll number , you can still try the following methods to retrieve your SSC memo :

    1. Contact your school – Your school maintains SSC records and can help you find your roll number using your name, date of birth,

    Hello Dear Student,
    With a date of birth of September 19, 2008, you are not yet eligible for the upcoming SSC CHSL exam.

    You can check, find and access more information here: https://competition.careers360.com/articles/ssc-chsl-eligibility-criteria
    Hope it helps!

    Hi,

    The SSC CHSL 2026 notification is expected to be released around May 2026 on it's official website.