Careers360 Logo
ask-icon
share
    अधूरे सीटेट 2026 आवेदन पत्र भरने का मिला मौका, 30 दिसंबर तक भर लें सीटेट आवेदन
    • लेख
    • अधूरे सीटेट 2026 आवेदन पत्र भरने का मिला मौका, 30 दिसंबर तक भर लें सीटेट आवेदन

    अधूरे सीटेट 2026 आवेदन पत्र भरने का मिला मौका, 30 दिसंबर तक भर लें सीटेट आवेदन

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Dec 2025, 01:01 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट फरवरी 2026 आवेदन लिंक (CTET Feb2026 application link in Hindi) एक बार फिर से सक्रिय कर 30 दिसंबर 2026 सीटेट आवेदन पत्र जमा करने की एक बार की सुविधा (CTET form one- time facility) प्रदान की है। सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीटेट 2026 परीक्षा के लिए कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद सीबीएसई को शिकायतें मिलीं कि कुछ उम्मीदवार अपना आवेदन समय पर जमा नहीं कर सके। इसलिए, बोर्ड ने अब उन उम्मीदवारों को सीटीईटी आवेदन फॉर्म 2025 भर कर जमा करने के लिए एक बार की सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा (CTET form one- time facility) का उपयोग उम्मीदवार 27 से 30 दिसंबर, 2025 तक कर सकते हैं।

    अधूरे सीटेट 2026 आवेदन पत्र भरने का मिला मौका, 30 दिसंबर तक भर लें सीटेट आवेदन
    सीटेट एप्लीकेशन वन टाइम फैसिलिटी

    जानकारी के अनुसार, 1,16,127 उम्मीदवार सीटीईटी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। इस बार सीटेट लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, ऐसे में बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए एक और मौका दिया है।

    जो उम्मीदवार सीटीईटी आवेदन के लिए इस एक बार की सुविधा (ctet application one-time facility) का उपयोग करने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र में दिए गए सीटीईटी संपादन विकल्प का उपयोग उसी अवधि के भीतर कर लें, क्योंकि बोर्ड अलग से सुधार सुविधा प्रदान नहीं करेगा। सीटीईटी फॉर्म की एक बार की सुविधा (CTET form one- time facility) के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

    1766753253458

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 - वन टाइम फैसिलिटी (CTET Application Form Dates 2026 – One-Time Facility)

    इवेंट्स

    डेट्स

    सीटेट आवेदन 2026 तिथि

    27 नवंबर से 18 दिसंबर, 2025

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 - वन टाइम फैसिलिटी

    27 से 30 दिसंबर, 2025

    सीटेट परीक्षा तिथि 2026

    8 फरवरी, 2026

    सीटेट फरवरी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण (Steps to fill CTET Feb 2026 Application Form in Hindi)

    सीटीईटी एप्लिकेशन फॉर्म एक बार जमा हो जाने के बाद वापस नहीं लिया जा सकता या संशोधित नहीं किया जा सकता। आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को सीटेट पात्रता मानदंड 2026 को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे एक से अधिक सीटेट फॉर्म जमा करने से बचें। सीटीईटी आवेदन पत्र 2026 (CTET application form 2026 in hindi) जमा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच करें -

    • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर सीटेट आवेदन पत्र भरने का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

    • अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए कहा जा सकता है। बुनियादी विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें।

    • सीटेट पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।

    • आवेदन पत्र भरें। निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे -


      • व्यक्तिगत विवरण.

      • संपर्क विवरण.

      • शिक्षा विवरण.

      • माता-पिता का विवरण.

      • भाषा.

      • परीक्षा केंद्र वरीयता.

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें.

    • शुल्क भुगतान करें

    • एक बार भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने पर, उम्मीदवार सीटीईटी जुलाई आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.

    • भविष्य के संदर्भ के लिए सीटेट आवेदन पत्र डाउनलोड करें.

    सीटेट 2026 आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    केवल पेपर- I या II

    पेपर-I और II दोनों

    सामान्य/ओबीसी(एनसीएल)

    1000 रुपये

    1200 रुपये

    एससी/एसटी/दिव्यांग व्यक्ति

    500 रुपये

    600 रुपये


    सीटीईटी 2026 आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए एक बार की सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

    1. सीटीईटी आवेदन के लिए एक बार की सुविधा का उपयोग करने की अंतिम तिथि क्या है?

    उत्तर: सीटीईटी आवेदन फॉर्म 2025 भरने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2025 है। यह उन उम्मीदवारों के लिए हो जो सीटेट एप्लीकेशन वन टाइम फैसिलिटी का उपयोग कर रहे हैं।

    2. सीटेट आधिकारिक वेबसाइट 2026 (ctet official website 2026 ) क्या है?

    उत्तर: सीटेट आधिकारिक वेबसाइट 2026 (ctet official website 2026) ctet.nic.in है।

    3. सीटेट अधिसूचना (ctet notification) कब जारी होगी?

    सीटेट फरवरी सत्र 2026 अधिसूचना 27 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year