Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जारी)
    • लेख
    • आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जारी)

    आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 15 Jan 2026, 12:23 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi)- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस पीओ फाइनल रिजल्ट 15 जनवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस पीओ 2025 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवार 14 फरवरी तक अपना फाइनल रिजल्ट वेबसाइट से देख सकेंगे।
    1768459423716

    आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi)- फाइनल रिजल्ट (जारी)
    आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा

    आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू का आयोजन 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक हुआ था। प्राधिकरण द्वारा 9 दिसंबर को आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू लेटर जारी किया गया था। आईबीपीएस पीओ मेन्स में सफल उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पर्सनालिटी टेस्ट 12 दिसंबर को किया गया। संस्थान द्वारा आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम स्कोर कार्ड 10 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी सीआरपी-पीओ/एमटी-XV मुख्य परीक्षा स्कोर कार्ड (Scores of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XV) लिंक पर क्लिक कर 17 दिसंबर 2025 तक लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
    आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं

    1766036557556

    1765366181176


    आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 1 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया था। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से 7 दिसंबर 2025 तक अपना आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते थे। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवारों के लिए 12 अक्टूबर 2025 को आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी।

    आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 1 अक्टूबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 (IBPS PO Mains Exam Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते थे। परिवीक्षाधीन अधिकारी/प्रबंधन प्रशिक्षुओं के 5208 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी।

    प्राधिकरण द्वारा 6 अक्टूबर, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से 12 अक्टूबर 2025 तक आईबीपीएस पीओ रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
    आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस पीओ अधिसूचना (IBPS PO notification in hindi) के साथ आईबीपीएस पीओ 2025 आवेदन पत्र (IBPS PO 2025 application form) 1 जुलाई 2025 को ibps.in पर जारी किया गया था। आईबीपीएस पीओ आवेदन अंतिम तिथि 21 जुलाई थी जिसे संस्थान ने बढ़ा कर 28 जुलाई कर दिया था। आईबीपीएस पीओ आवेदन सुधार सुविधा आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक दी गई थी। आवेदक जिस कैटेगरी में सुधार कर सकते थे, उसके लिए संस्थान की ओर से निर्देश भी दिए गए थे। उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 ibps.in पर 14 अगस्त, 2025 को जारी किया गया था।
    आईबीपीएस पीओ लिंक पर जाएं

    आधिकारिक अधिसूचना में आईबीपीएस पीओ 2025 आवेदन तिथि, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि आदि का उल्लेख होता है। आईबीपीएस पीओ अधिसूचना (IBPS PO notification in hindi) ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी की गई थी।

    आईबीपीएस पीओ आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ पात्रता मानदंड जरूर जानना चाहिए। मुख्य रूप से 20 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के स्नातक पास युवा आईबीपीएस पीओ भर्ती (IBPS PO recruitment) के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आईबीपीएस आवेदन शुल्क अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए 850 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त को किया गया। आईबीपीएस मेन्स परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया गया।

    आईबीपीएस पीओ का पूरा नाम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन प्रोबेशनरी ऑफिसर्स है। आईबीपीएस पीओ 2025 पंजीकरण (IBPS PO registration 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में शुरू किया गया। आईबीपीएस पीओ 2025 के बारे में अधिक जानने के लिए जैसे आईबीपीएस रिक्ति, वेतन, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, पात्रता, आदि, के लिए लेख पढ़ें।

    आईबीपीएस पीओ 2025 हाईलाइट्स (IBPS PO 2025 Highlights in hindi)

    विवरणसूचना

    परीक्षा का पूरा नाम

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा परिवीक्षाधीन अधिकारियों/प्रबंधन प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए सामान्य लिखित परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    आईबीपीएस पीओ

    परीक्षा संचालन निकाय

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान

    परीक्षा का आयोजन साल में कितनी बार

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा भाषा माध्यम

    अंग्रेजी और हिंदी (लैंग्वेज पेपर छोड़ कर)

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    850 रुपये ऑनलाइन

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन, ऑफ़लाइन

    आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा

    • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा - 3 घंटे

    • आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा - 3 घंटे और 30 मिनट

    सीटों की संख्या

    5208 पद

    आईबीपीएस आधिकारिक वेबसाइट

    ibps.in

    आईबीपीएस पीओ - एक नजर

    भारत में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए बैंकिंग कार्मिक संस्थान द्वारा आईबीपीएस परीक्षा आयोजित की जाती है। आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा (IBPS PO 2025 exam in hindi) तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित की जाएगी। केवल आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

    आईबीपीएस पीओ भर्ती में शामिल बैंक

    आईबीपीएस पीओ की पिछली आधिकारिक अधिसूचनाओं के अनुसार, 11 बैंकों ने अपने पीओ की भर्ती के उद्देश्य से इस परीक्षा के साथ साझेदारी की है। ये बैंक हैं:

    • बैंक ऑफ बड़ौदा
    • केनरा बैंक, इंडियन बैंक
    • ओवरसीज बैंक
    • यूको बैंक
    • बैंक ऑफ इंडिया
    • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
    • पंजाब नेशनल बैंक
    • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
    • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
    • इंडियन बैंक
    • पंजाब एंड सिंध बैंक

    आईबीपीएस पीओ परीक्षा तिथियां 2025 (IBPS PO Exam Date 2025 in hindi)

    उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ परीक्षा तिथि 2025 (ibps po exam date 2025 in hindi) की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए ताकि वे किसी बड़े कार्यक्रम से न चूकें। उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर 2025 भर्ती (IBPS Probationary Officers 2025 recruitment in hindi) की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे तालिका में प्रदान की गई हैं। प्राधिकरण द्वारा आईबीपीएस पीओ शेड्यूल अपडेट के साथ इस तालिका को भी अपडेट किया जाएगा।

    आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा तिथियां (IBPS PO 2025 Exam Dates)

    आईबीपीएस पीओ इवेंट्स

    संभावित तिथियां (ibps po exam date 2025)

    आईबीपीएस पीओ अधिसूचना 2025 रिलीज की तारीख

    1 जुलाई 2025

    आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स आवेदन पत्र भरने की तिथि(ibps registration date 2025)

    1 जुलाई 2025

    आईबीपीएस पीओ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

    21 जुलाई 2025
    28 जुलाई 2025

    ऑनलाइन आईबीपीएस पीओ 2025 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    21 जुलाई 2025
    28 जुलाई 2025

    आईबीपीएस पीओ 2025 आवेदन सुधार31 जुलाई से 1 अगस्त 2025

    प्रीलिम्स आईबीपीएस पीओ 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि

    14 अगस्त 2025 (जारी)

    प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा की तारीख

    17, 23 और 24 अगस्त, 2025

    आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम तिथि

    26 सितंबर, 2025

    आईबीपीएस पीओ 2025 के मुख्य प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि

    1 अक्टूबर 2025 (जारी)

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान पीओ मुख्य परीक्षा तिथि

    12 अक्टूबर, 2025

    आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट

    1 दिसंबर 2025

    आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोर कार्ड10 दिसंबर 2025

    आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू लेटर

    9 दिसंबर 2025

    आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू
    16 - 24 दिसंबर 2025
    आईबीपीएस पीओ फाइनल रिजल्ट

    15 जनवरी 2026

    आईबीपीएस पीओ अनंतिम आवंटित सूची

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस पीओ परीक्षा कैलेंडर 2025 (ibps po exam calendar 2025 in hindi)

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस पीओ परीक्षा कैलेंडर 2025 (ibps po exam calendar 2025 in hindi) जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस पीओ परीक्षा कैलेंडर 2025 (ibps po exam calender 2025) में आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा की तिथियों की सूचना दी गई है। आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 17, 23 और 24 अगस्त, 2025 है।

    1751522089529

    आईबीपीएस पीओ रिक्ति 2025 (IBPS PO Vacancy 2025)

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान अधिसूचना के साथ आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर 2025 (IBPS Probationary Officers 2025) की रिक्तियों की घोषणा करता है। उम्मीदवार विज्ञप्ति जारी होने के बाद, 11 भाग लेने वाले बैंकों के लिए श्रेणी-वार आईबीपीएस पीओ परीक्षा रिक्ति विवरण की जांच कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएएस पीओ रिक्तियों की संख्या 5208 है।

    आईबीपीएस पीओ पात्रता मानदंड 2025 (IBPS PO Eligibility Criteria 2025 in hindi)

    ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ पात्रता विवरण की जांच करनी चाहिए। आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi) के पात्रता मानदंड आयु सीमा, राष्ट्रीयता और शैक्षिक योग्यता जैसे विभिन्न कारकों पर आधारित हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आईबीपीएस पीओ परीक्षा पात्रता (IBPS PO exam eligibility) के बारे में जान सकते हैं।

    कारक

    पात्रता मानदंड

    राष्ट्रीयता

    • उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • नेपाल, भूटान या तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से भारत आए थे या भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, केन्या, युगांडा, श्रीलंका, बर्मा से प्रवास करके आया हो।

    आयु सीमा (सामान्य और ईडब्ल्यूएस)

    • न्यूनतम आयु - 20 वर्ष

    • अधिकतम आयु - 30 वर्ष

    शिक्षा

    उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.टेक. आदि) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष से उत्तीर्ण होना चाहिए।

    अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), शारीरिक रूप से कमजोर वर्ग (पीडब्ल्यूडी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जैसी आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में कुछ छूट प्रदान की जाती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट नीचे दी गई है। अन्य पिछड़ी जातियों को 3 वर्ष, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष, PWD उम्मीदवारों को 10 वर्ष और इसी तरह आयु में छूट प्रदान की जाती है।

    नोट- साक्षात्कार के समय, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट का लाभ उठाने के लिए फोटोकॉपी के साथ मूल रूप में अपेक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा।

    आईबीपीएस पीओ आवेदन पत्र 2025 (IBPS PO Application Form 2025 in hindi)

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान आधिकारिक वेबसाइट पर आईबीपीएस पीओ 2025 आवेदन पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार ibps.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया में विभिन्न चरण शामिल हैं जैसे पंजीकरण प्रक्रिया, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना, शैक्षणिक विवरण जमा करना और शुल्क भुगतान। आईबीपीएस पीओ आवेदन भरते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई से बचने के लिए सभी विवरण पहले से तैयार रखना अनिवार्य है।

    आईबीपीएस पीओ 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for IBPS PO 2025 Application?)

    आईबीपीएस पीओ परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी ऑफिसर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा।

    • उम्मीदवारों को सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    • होम स्क्रीन पर उपलब्ध "सीडब्ल्यूई पीओ/एमटी" लिंक पर टैप करें।

    • पंजीकरण प्रक्रिया के लिए एक नया पेज प्रदर्शित किया जाएगा।

    • अब पंजीकरण पृष्ठ पर “जारी रखें” बटन पर क्लिक करें।

    • अब, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपना मूल विवरण दर्ज करें।

    • एक बार ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जाने पर, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

    • अब स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका में दिए गए निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर के आयामों को सत्यापित करना होगा।

    स्कैन की गई छवियों की विशिष्टता

    दस्तावेज़

    विवरण

    फ़ाइल का साइज़

    आयाम

    प्रारूप

    फोटो

    पासपोर्ट आकार का नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ

    20 केबी से 50 केबी

    200 x 230

    jpeg/jpg

    हस्ताक्षर

    सफेद कागज पर काले बॉल पेन से हस्ताक्षर

    10 केबी से 20 केबी

    140 x 60

    jpeg/jpg


    • अब आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दर्ज करें।

    • एक बार ये विवरण दर्ज हो जाने के बाद, आईबीपीएस पीओ 2025 आवेदन पत्र (IBPS PO 2025 application form) जमा करने से पहले पूर्वावलोकन बटन पर टैप करें।

    • इसके बाद, फोटो और हस्ताक्षर की पुष्टि के साथ 'मुझे स्वीकार है' पर क्लिक करें।

    • अगले पेज पर, हस्तलिखित विवरण और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करें।

    • अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और दो या तीन प्रिंट निकाल लें।

    यूपीएससी के महत्वपूर्ण लेख :

    आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 (IBPS PO Admit Card 2025 in hindi)

    आईबीपीएस आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स 2025 एडमिट कार्ड (IBPS Probationary Officers 2025 admit card) ऑनलाइन जारी किया जाता है। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड आईबीपीएस पीओ 2025 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा ibps.in पर अलग से जारी किया जाता है। आईबीपीएस पीओ परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

    आईबीपीएस पीओ 2025 के एडमिट कार्ड में सटीक परीक्षा तिथियां, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय, उम्मीदवारों के नाम, पंजीकरण संख्या, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के लिए जगह आदि शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर आईबीपीएस पीओ हॉल टिकट 2025 ले जाना आवश्यक है। उन्हें वैध फोटो पहचान पत्र के साथ आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स हॉल टिकट की मूल प्रति ले जानी होगी। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 और मूल फोटो पहचान पत्र के बिना, उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    आईबीपीएस पीओ हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें? (How to Download the IBPS PO Hall Ticket?)

    उम्मीदवारों को अपना आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।

    • होम पेज पर दिए गए आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड लिंक पर टैप करें।

    • अपने पासवर्ड के रूप में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • आईबीपीएस पीओ 2025 का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें और दो या तीन प्रिंट निकाल लें।

    अन्य जरूरी लिंक्स :

    आईबीपीएस पीओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IBPS PO Exam Pattern 2025 in hindi)

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक अनुभाग के लिए अलग-अलग अनुभागीय समय प्रदान करता है। प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा 2025 (Probationary Officers exam 2025) दो भागों में ऑनलाइन लिखित परीक्षा पर आधारित होगी - आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा और आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा। आईबीपीएस पीओ परीक्षा के बाद साक्षात्कार राउंड होता है।

    आईबीपीएस पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा का नाम (ओब्जेक्टिव)

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधि

    अंग्रेजी भाषा

    30

    30

    20 मिनट

    संख्यात्मक क्षमता

    35

    35

    20 मिनट

    तार्किक क्षमता

    35

    35

    20 मिनट

    कुल

    100

    100

    60 मिनट


    आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा पैटर्न 2025 (IBPS PO Main Exam Pattern 2025)

    परीक्षा का नाम (ओब्जेक्टिव)

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधि

    रीज़निंग और कंप्यूटर योग्यता

    45

    60

    60 मिनट

    डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या

    35

    40

    40 मिनट

    अंग्रेजी भाषा

    35

    60

    45 मिनट

    सामान्य अर्थव्यवस्था और सामान्य जागरूकता

    40

    40

    40 मिनट

    कुल

    155

    200

    3 घंटे

    अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन एवं निबंध)

    2

    25

    30 मिनट

    नोट - आईबीपीएस प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के वस्तुनिष्ठ भाग में 1 अंक वाले प्रश्न के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन कटौती की जाती है।

    आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार 2025 (IBPS PO Interview 2025 in hindi)

    आईबीपीएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार राउंड के लिए बुलाया जाता है। आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स पेपर पैटर्न में साक्षात्कार परीक्षा आमतौर पर उम्मीदवारों के वर्तमान मामलों, व्यक्तित्व और बैंकिंग क्षेत्र के ज्ञान का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन की गई है। साक्षात्कार चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 (IBPS PO recruitment 2025 i hindi) के लिए पात्र होंगे।

    आईबीपीएस पीओ सिलेबस 2025 (IBPS PO Syllabus 2025 in hindi)

    तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ 2025 सिलेबस (IBPS PO 2025 syllabus) को अवश्य पढ़ना चाहिए। आईबीपीएस पीओ सिलेबस के माध्यम से, उम्मीदवार अपनी रणनीति तैयार करने में सक्षम होंगे। आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025 in hindi) के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझने से आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा (IBPS Probationary Officers exam in hindi) के बारे में एक आइडिया मिलेगा।

    आईबीपीएस पीओ 2025 सिलेबस

    आईबीपीएस पीओ प्रिलिम्स सिलेबस (IBPS PO Prelims Syllabus)

    अनुभाग

    विषय

    मात्रात्मक अभियोग्यता

    • अनुपात और समानुपात

    • ब्याज

    • क्रमचय और संचय/प्रायिकता

    • प्रतिशत

    • गति, समय और दूरी

    • समय और कार्य

    • लाभ और हानि

    • सरलीकरण

    • संख्या शृंखला

    • द्विघातीय समीकरण

    • डेटा पर्याप्तता

    • क्षेत्रमिति

    • डेटा व्याख्या

    • आयु संबंधी समस्याएँ

    • संख्या प्रणाली

    • रेखीय समीकरण

    • औसत

    • मिश्रण और पृथ्थीकरण

    • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज

    अंग्रेज़ी

    • Grammar-based Questions

    • Word Replacement or Phrase Replacement

    • Para Jumble

    • Reading Comprehension

    तर्क शक्ति

    • सशर्त कथन

    • मशीन इनपुट-आउटपुट

    • कैलेंडर

    • डायरेक्शन सेंस

    • क्रम और रैंकिंग

    • बैठने की व्यवस्था पर आधारित पज़ल

    • रक्त संबंध

    • कोडिंग-डिकोडिंग

    • न्याय-निर्गमन

    आईबीपीएस पीओ मेन्स सिलेबस (IBPS PO Mains Syllabus)

    अनुभाग

    विषय

    मात्रात्मक अभियोग्यता

    • डेटा पर्याप्तता

    • रेखीय समीकरण

    • क्रमचय और संचय/प्रायिकता

    • मिश्रण और पृथ्थीकरण

    • सरलीकरण

    • क्षेत्रमिति और ज्यामिति

    • औसत

    • ब्याज

    • आयु की समस्या

    • डेटा व्याख्या

    • द्विघात समीकरण

    • संख्या शृंखला

    • अनुपात और प्रतिशत

    • लाभ और हानि

    • प्रतिशत

    • गति, दूरी और समय

    • समय और कार्य

    • संख्या प्रणाली

    सामान्य जागरूकता

    • वित्तीय/बैंकिंग जागरूकता

    • सामयिकी

    • सामान्य ज्ञान

    • पुस्तकें और लेखक

    अंग्रेजी भाषा

    • Reading Comprehension

    • Para Jumble

    • Grammar

    • Verbal Ability

    • Phrase Replacement or Word Replacement

    • English Language Section

    कंप्यूटर योग्यता एवं तर्कशक्ति

    • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एमएस एक्सेल-आधारित शॉर्टकट

    • रैखिक बैठने की व्यवस्था

    • डबल/सिंगल लाइनअप

    • पज़ल पर आधारित

    • इनपुट-आउटपुट

    • रक्त संबंध

    • दिशा का ज्ञान

    • क्रम और रैंकिंग

    • डेटा पर्याप्तता

    • कोडिंग और डिकोडिंग

    • कोड असमानताएं

    • मौखिक तर्क

    • न्याय-निर्गमन

    • वृत्ताकार बैठने की व्यवस्था

    • कंप्यूटर हार्डवेयर उपकरण

    • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर

    • ऑपरेटिंग सिस्टम

    • नेटवर्किंग

    • कंप्यूटर के मूल सिद्धांत

    • इंटरनेट

    • मेमोरी

    • कीबोर्ड शॉर्टकट

    • कम्प्यूटर संक्षिप्ताक्षर

    आईबीपीएस पीओ वेतन 2025 (IBPS PO Salary 2025 in hindi)

    आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर का शुरुआती इन-हैंड वेतन विशेष भत्ते, महंगाई भत्ते और अन्य लाभ के साथ 52,000 रुपये से 55,000 रुपये है। नवंबर 2020 में वेतन में किए गए संशोधन के अनुसार आईबीपीएस पीओ का शुरुआती मूल वेतन 36,000 रुपये है। उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ वेतन में अतिरिक्त लाभ और भत्ते और अन्य मूल वेतन भी मिलेगा।

    आईबीपीएस पीओ परीक्षा केंद्र 2025 (IBPS PO Exam Centers 2025 in hindi)

    आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा केंद्रों (IBPS PO 2025 exam centers) की सूची आधिकारिक अधिसूचना में विस्तारित रूप से प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय सूची से अपने नजदीकी पीओ परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने पर उसके माध्यम से सटीक आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा केंद्र ढूंढ सकेंगे।
    ये भी पढ़े:-

    आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा केंद्र (IBPS PO Prelims Exam Centres)

    राज्य

    शहर

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    पोर्ट ब्लेयर

    आंध्र प्रदेश

    चिराला

    चित्तूर

    एलुरु

    गुंटूर

    नेल्लोर

    विजयनगरम

    तिरुपति

    राजमुंदरी

    विशाखापत्तनम

    विजयवाड़ा

    कडपा

    काकीनाडा

    कुरनूल

    ओंगोल

    श्रीकाकुलम

    अरुणाचल प्रदेश

    नाहरलगुन

    असम

    डिब्रूगढ़

    गुवाहाटी

    जोरहाट

    सिलचर

    तेजपुर

    बिहार

    आरा

    औरंगाबाद

    भागलपुर

    दरभंगा

    गया

    मुजफ्फरपुर

    पटना

    पूर्णिया

    चंडीगढ़

    चंडीगढ़

    पंजाब

    मोहाली

    अमृतसर

    फतेहगढ़ साहिब

    जालंधर

    लुधियाना

    पठानकोट

    पटियाला

    संगरूर

    छत्तीसगढ

    भिलाई

    बिलासपुर

    रायपुर

    दिल्ली

    नई दिल्ली

    उत्तर प्रदेश

    गाज़ियाबाद

    ग्रेटर नोएडा

    कन्नौज

    हरियाणा

    फरीदाबाद

    गुरूग्राम

    अंबाला

    कुरूक्षेत्र

    पानीपत

    यमुनानगर

    हिसार

    आईबीपीएस परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    • पासपोर्ट

    • प्रवेश पत्र

    • पैन कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस

    • राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण

    • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र

    • फोटोयुक्त आधार/ई-कार्ड

    • कर्मचारी आई डी

    • फोटो सहित बैंक पासबुक

    आईबीपीएस पीओ परीक्षा विश्लेषण 2025 (IBPS PO Exam Analysis 2025)

    इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन परीक्षा के बाद आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा विश्लेषण (IBPS PO 2025 exam analysis) जारी करता है। आईबीपीएस पीओ पेपर विश्लेषण 2025 पूरी तरह से परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों द्वारा दिए गए फीडबैक पर आधारित है। उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ 2025 के परीक्षा विश्लेषण के माध्यम से आईबीपीएस परीक्षा में कठिनाई स्तर, गुड अटेम्प्ट, अपेक्षित कट ऑफ आदि के बारे में जान सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में शिफ्ट-वार प्रोबेशनरी ऑफिसर्स 2025 पेपर विश्लेषण (Probationary Officers 2025 paper analysis) देख सकते हैं।

    आईबीपीएस पीओ परिणाम 2025 (IBPS PO Result 2025 in hindi)

    आईबीपीएस प्रीलिम्स के साथ-साथ मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस पीओ 2025 रिजल्ट (IBPS PO 2025 results) ibps.in पर ऑनलाइन जारी करता। जो उम्मीदवार आईबीपीएस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आईबीपीएस परीक्षा में अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। आईबीपीएस 2025 का परिणाम प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस पीओ 2025 (IBPS PO 2025) की अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।

    आईबीपीएस पीओ परिणाम 2025 कैसे जांचें? (How to Check IBPS PO Result 2025?)

    उम्मीदवार आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर 2025 रिजल्ट( IBPS Probationary Officers 2025 result) की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

    • आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

    • एक लॉगिन विंडो प्रदर्शित की जाएगी जहां उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उल्लेख करना होगा।

    • अब पीओ परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसके दो या तीन प्रिंट लें।

    आईबीपीएस पीओ कट-ऑफ 2025 (IBPS PO Cut-Off 2025 in hindi)

    आईबीपीएस परीक्षा के सभी चरणों के लिए आईबीपीएस पीओ 2025 कट-ऑफ (IBPS PO 2025 cut-off) ऑनलाइन जारी करेगा। आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर कट-ऑफ न्यूनतम योग्यता अंक है जो एक उम्मीदवार को आईबीपीएस पीओ परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्राप्त करना होगा।

    आईबीपीएस पीओ 2025 के प्रत्येक चरण - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में, उम्मीदवारों को विषय-वार तथा श्रेणी-वार कट-ऑफ स्कोर के साथ समग्र कट-ऑफ स्कोर उत्तीर्ण करने की आवश्यकता होती है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अगली चयन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

    आईबीपीएस पीओ चयन प्रक्रिया 2025 (IBPS PO Selection Process 2025 in hindi)

    आईबीपीएस आईबीपीएस पीओ परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करता है - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 के लिए चयनित होने के लिए, उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक और फिर मुख्य और अंत में साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करनी होगी। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे और जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें साक्षात्कार दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ 2025 के सभी तीन चरणों को पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों के सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

    ये भी देखें:

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा तिथियां क्या हैं?
    A:

    आईबीपीएस पीओ प्री परीक्षा 17, 23, 24 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित हुई।

    Q: आईबीपीएस पीओ 2025 की आधिकारिक अधिसूचना कब जारी होगी?
    A:

    आईबीपीएस पीओ 2025 अधिसूचना 1 जुलाई को जारी की गई थी।

    Q: आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर का वेतन क्या है?
    A:

    आईबीपीएस का शुरुआती मूल वेतन 36,000 रुपये है।

    Q: क्या आईबीपीएस पीओ परीक्षा द्विभाषी है?
    A:

    हां, आईबीपीएस पीओ परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आयोजित की जाती है।

    Q: क्या कोई नकारात्मक अंकन है?
    A:

    हां, आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के वस्तुनिष्ठ खंड में नकारात्मक अंकन है। प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटा जाता है।

    Q: आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    आईबीपीएस पीओ 2025 परीक्षा फॉर्म के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2025 के लिए शिक्षा योग्यता ऊपर लेख में विस्तार से दी गई है।

    Q: आईबीपीएएस पीओ मेंस परीक्षा 2025 कब होगी?
    A:

    आईबीपीएएस पीओ मेंस परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS PO

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS PO ?

    Hey there,

    If you mean IBPS PO 2026 (CRP PO/MT-XVI):

    • Prelims: October 2026

    • Prelims result: expected around November 2026

    • Mains: November 2026

    • Mains result: expected around December 2026/January 2027

    • Final result/provisional allotment: expected in 2027.

    Is IBPS PO objective?

    Yes. The Prelims and Mains are primarily objective (MCQ) exams, but

    Hello Student,

    If you mean the current IBPS PO 2026 recruitment (CRP PO/MT-XVI), the Prelims were held on 22–23 August 2026, and the Mains is scheduled for 4 October 2026.

    So, the IBPS PO 2026 Prelims result has not been announced yet as of now. Please check the official IBPS

    If you want to check your current IBPS PO result, first identify the examination year and stage, such as Prelims or Mains. IBPS releases separate result notices for different stages.

    Keep your registration number/roll number and password or date of birth ready. If the result has been released, you can

    This is something you should not ignore. A difference between the name on your admit card and your official identity document can create an issue at the examination centre. Before the exam, check the IBPS instructions regarding name discrepancies and acceptable identity documents . It would also be safest to

    Hello Student

    If your IBPS PO admit card shows your name incorrectly as “Ritika Ritka” while your valid ID says “Ritika”, carry the admit card and the same valid original ID proof. Candidates must carry the admit card and a valid government photo ID to the exam centre.

    For more