Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - योग्यता, आयु सीमा, छूट
    • लेख
    • आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - योग्यता, आयु सीमा, छूट

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - योग्यता, आयु सीमा, छूट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 25 Feb 2026, 09:44 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk Eligibility Criteria 2026 in hindi) - इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस कैलेंडर 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर में वर्ष 2026 के लिए आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक और मेंस परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई है। आईबीपीएस कैलेंडर 2026 के अनुसार आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 10-11 अक्टूबर को आयोजित होगी वहीं आईबीपीएस मेंस परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को होगा। आईबीपीएस अधिसूचना 2026 (IBPS notification 2026) के साथ ही, आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र और आईबीपीएस क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड (IBPS Clerk 202 eligibility criteria) की सूचना जारी की जाती है।

    This Story also Contains

    1. आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk eligibility criteria 2026)
    2. आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk eligibility criteria 2026) - आयु सीमा
    3. आईबीपीएस क्लर्क पात्रता 2026 - शैक्षणिक योग्यता (IBPS Clerk Eligibility 2026 - Educational Qualifications in hindi)
    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - योग्यता, आयु सीमा, छूट
    IBPS Clerk

    उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले, आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk eligibility criteria 2026) में आईबीपीएस क्लर्क पद पर नियुक्ति के लिए वांछित योग्यताओं की जानकारी ले लेनी चाहिए। आईबीपीएस क्लर्क 2026 अधिसूचना जारी होने के साथ ही लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 के पात्रता मानदंड (IBPS Clerk eligibility criteria 2026) के अनुसार, 20 से 28 वर्ष की आयु के स्नातक आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले तीनों कारकों के आधार पर आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 को पूरा करना होता है। आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 में जॉब प्रोफाइल के लिए परीक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानक की जानकारी दी गई होती है आईबीपीएस क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड और अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk eligibility criteria 2026)

    उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए राष्ट्रीयता, आयु सीमा और योग्यता जैसे कुछ प्रमुख कारकों से संबंधित आईबीपीएस क्लर्क 2026 पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है। विस्तृत आईबीपीएस क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड की जानकारी नीचे दी गई है:

    आईबीपीएस 2026 पात्रता मानदंड – राष्ट्रीयता (IBPS 2026 Eligibility Criteria - Nationality)

    • उम्मीदवार भारतीय नागरिक हो या,

    • नेपाल का नागरिक या,

    • भूटान का नागरिक या,

    • तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आए थे या,

    • ऐसे भारतीय नागरिक जो बर्मा, पाकिस्तान, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों युगांडा, केन्या, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तंगानिका और जंजीबार), मलावी, जाम्बिया, इथियोपिया, ज़ायरे और वियतनाम से प्रवास करके आए हों।

    उपयोगी लिंक-

    How to Crack IBPS Clerk Exam
    Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
    Check Now

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk eligibility criteria 2026) - आयु सीमा

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा में बैठने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकारियों ने उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा (ibps clerk age limit) कर रखी है। आयु सीमा से जुड़े आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानक 2026 इस प्रकार हैं-

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 : आयु में छूट (ibps clerk age limit)

    श्रेणी

    आयु में छूट(ibps clerk age limit)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर)(age limit for banking exams)

    3 वर्ष

    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति(age limit for banking exams)

    5 वर्ष

    पूर्व सैनिक /विकलांग पूर्व सैनिक(age limit for banking exams)

    रक्षा बलों में दी गई सेवा की वास्तविक अवधि + 3 वर्ष (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति से संबंधित विकलांग भूतपूर्व सैनिकों के लिए 8 वर्ष) अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष के तहत

    विकलांग(age limit for banking exams)

    10 वर्ष

    1 जनवरी, 1980 से 31 दिसंबर, 1989 के दौरान जम्मू और कश्मीर के निवासी उम्मीदवार के लिए

    5 वर्ष

    विधवा, तलाकशुदा और ऐसी महिलाएं जो कानूनी रूप से अपने पति से अलग हो गई हैं और पुनर्विवाह नहीं किया है

    9 वर्ष

    यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री, भोपाल के नियमित कर्मचारी जिनकी सेवा से छटनी की गई (केवल मध्य प्रदेश राज्य के लिए लागू)

    5 वर्ष

    1984 दंगों से प्रभावित व्यक्ति

    5 वर्ष

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता 2026 - शैक्षणिक योग्यता (IBPS Clerk Eligibility 2026 - Educational Qualifications in hindi)

    आईबीपीएस क्लर्क योग्यता (IBPS bank clerk qualification in hindi)

    • आईबीपीएस क्लर्क योग्यता (IBPS bank clerk qualification in hindi) के अनुसार, उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (BA, B.Com, B.Sc, BBA, BCA, B.Tech) की डिग्री या किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय से समकक्ष शैक्षणिक योग्यता प्राप्त होनी चाहिए।

    • उम्मीदवार को कंप्यूटर, ऑपरेटिंग सिस्टम और कंप्यूटर पर काम करने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

    • उम्मीदवारों ने हाई स्कूल/कॉलेज में कंप्यूटर/सूचना प्रौद्योगिकी का अध्ययन किया हो या कंप्यूटर लैंग्वेज/संचालन में डिप्लोमा/डिग्री हो

    • उम्मीदवार राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की आधिकारिक और स्थानीय भाषा में प्रवीण हो

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है। उम्मीदवार तय समय सीमा तक आधिकारिक वेबसाइट पर आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क 2026 की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता स्नातक प्रतिशत (ibps clerk eligibility graduation percentage) कितना है?

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस क्लर्क पात्रता स्नातक प्रतिशत (ibps clerk eligibility graduation percentage) निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना चाहिए।

    अन्य उपयोगी लिंक-

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: अधिकतम कितनी बार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा दी जा सकती है? मैं पहले ही तीन बार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा दे चुका हूं, क्या मैं एक और प्रयास के लिए योग्य हूं?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क की पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार जितनी बार चाहें उतनी बार प्रयास कर सकते हैं। उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क 2026 के लिए बुनियादी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क 2026 के लिए स्नातक में न्यूनतम प्रतिशत की आवश्यकता होती है?
    A:

    नहीं, उम्मीदवारों को केवल स्नातक होने की आवश्यकता है।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में एसटी उम्मीदवार की आयु में कोई छूट है?
    A:

    एसटी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है, जिसका अर्थ है कि ऐसे उम्मीदवार 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।

    Q: यदि मैं एसटी उम्मीदवार हूं तो मैं किस उम्र तक आवेदन पत्र भर सकता हूं?
    A:

    चूंकि अधिकारियों ने अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी है। इसिलए आप 33 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क अधिसूचना 2026 जारी हो चुकी है?
    A:

    नहीं, अभी सिर्फ आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि जारी हुई है। 

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS Clerk ?

    Hello Student,

    If you have changed your name officially, the name printed on the IBPS admit card will generally be the name entered in your IBPS application form, not automatically the name on your Aadhaar or other ID.

    However, during document verification, IBPS may ask for supporting documents if your

    Hello,

    If your admit card shows your name as “Pooja Pooja” but all your documents have the name “Pooja” , you should do the following:

    1. Contact the RRB/IBPS helpdesk as soon as possible. Tell them your correct name and explain that your admit card has your name printed twice.

    2. Send

    Hello

    You didn’t enter your last name, but the system is still showing your full name with a last name.

    This may be due to auto-fill or system default based on previous data or your ID proof. If all your official documents have only your first name, this mismatch could

    Hello,

    You don't need any certificate for the IBPS clerk because this job role doesn't require any certificate. This role doesn't state that you need any computer certificate; you just need a basic knowledge of computers. The participating bank may assess your computer literacy during the exam.

    I hope it

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for