Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (IBPS Clerk Application 2026 ): अंतिम तिथि (28 अगस्त)
    • लेख
    • आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (IBPS Clerk Application 2026 ): अंतिम तिथि (28 अगस्त)

    आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (IBPS Clerk Application 2026 ): अंतिम तिथि (28 अगस्त)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 22 Aug 2026, 03:31 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (IBPS Clerk Application 2026 in Hindi)- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा जारी आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त से बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी गई है। आईबीपीएस क्लर्क आवेदन लिंक 1 अगस्त 2026 से जारी है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 तक आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र लिंक के साथ संस्थान ने आबीपीएस क्लर्क 2026 का विस्तृत अधिसूचना किया था।
    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन लिंक पर जाएं

    आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 (IBPS Clerk Application 2026 ): अंतिम तिथि (28 अगस्त)
    IBPS Clerk XII CRP

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा शॉर्ट नोटिस जारी कर आवेदन तिथियों की सूचना दी गई थी। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को और मेन्स एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को होगा।

    1785731298112

    आईबीपीएस द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र (IBPS application form) जारी किया गया है। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की सुविधा भी संस्थान द्वारा दी जाती है। कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (सीएसए) के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2026 ऑनलाइन आवेदन पत्र 1 अगस्त, 2026 को जारी कर दिया गया। उम्मीदवार 2026 आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा से संबंधित सभी विवरण आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

    आवेदकों को आवेदन पत्र भरने से पहले आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। जो उम्मीदवार समय पर आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 जमा करेंगे, वे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आईबीपीएस क्लर्क आवेदन शुल्क भुगतान और आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि संबंधी सभी जानकारी संस्थान द्वारा जारी की जाती है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र (IBPS Clerk 2026 application form in hindi) के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 : मुख्य विशेषताएं

    संचालन प्राधिकरण

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान

    (Institute of Banking Personnel Selection (IBPS))

    आईबीपीएस ऑफिसियल वेबसाइट

    ibps.in

    पद

    क्लर्क (सीएसए/कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स)

    रिक्तियां

    सूचित किया जाएगा

    प्रतिभागी बैंक

    11

    आवेदन का मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा का मोड

    ऑनलाइन

    भर्ती की प्रक्रिया

    प्रीलिम्स + मेन्स परीक्षा

    शैक्षणिक योग्यता

    स्नातक

    आयु सीमा

    20 से 28 वर्ष (21.08.2026 तक)

    आवेदन शुल्क(ibps clerk form fees)

    SC/ST/PWD- 175 रुपये

    General and Others- 850 रुपये

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (IBPS clerk 2026 Important Dates in hindi)

    जो आवेदक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन पत्र भरने से पहले आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 in hindi) की महत्वपूर्ण तिथियां आईबीपीएस कैलेंडर 2026 में जारी की जाती है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 (IBPS Clerk 2026 application form) की तारीखों की जांच कर सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) पूरा शेड्यूल

    कार्यक्रम

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 डेट्स

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र जारी होने की तिथि

    1 अगस्त 2026

    IBPS क्लर्क 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि

    (ibps clerk last date to apply 2026)

    28 अगस्त 2026 (विस्तारित)

    आईबीपीएस क्लर्क शुल्क भुगतान

    21 अगस्त 2026

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन सुधार विंडो

    21 अगस्त 2026

    आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि

    5 सितंबर 2026

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 प्रीलिम्स परीक्षा

    10 और 11 अक्टूबर 2026

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 प्रीलिम्स परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    मेन्स परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क प्रवेश पत्र

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 मेन्स परीक्षा

    27 दिसंबर 2026

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 मेन्स परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क प्रोविजनल आवंटन

    सूचित किया जाएगा

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2026 (IBPS Clerk Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    आईबीपीएस क्लर्क की आधिकारिक अधिसूचना में, संचालन प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 in hindi) की पात्रता मानदंड का उल्लेख किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 in hindi) पात्रता मानदंड रिक्ति या परीक्षा के लिए परीक्षा निकाय द्वारा निर्धारित आवश्यक शर्तों की एक सूची है। नीचे आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS 2026 Clerk in hindi) के लिए पात्रता मानदंड देखें।

    राष्ट्रीयता

    उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए

    आयु

    • न्यूनतम आयु सीमा - 20 वर्ष

    • अधिकतम आयु सीमा - 28 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक।

    अतिरिक्त योग्यता

    आवेदक को कंप्यूटर का समझ चाहिए। आवेदक को उस राज्य की भाषा में, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है, मौखिक और लिखित दोनों तरह से कुशल होना चाहिए।

    हालाँकि, प्राधिकरण ने आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में कुछ छूट प्रदान की है जो 3 वर्ष से 10 वर्ष तक हो सकती है।

    आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए उपयुक्त वेब ब्राउज़र

    किसी उपयुक्त वेब ब्राउज़र का उपयोग करना महत्वपूर्ण है ताकि आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरना यथासंभव सरल हो। आईबीपीएस क्लर्क 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (IBPS Clerk Application Form 2026) को पूरा करने में किसी भी दिक्कत से बचने के लिए एक तेज इंटरनेट कनेक्शन होना भी आवश्यक है। आवेदकों द्वारा ऑनलाइन ब्राउज़र का उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि

    • गूगल क्रोम (Google Chrome)

    • मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स अपडेटेड वर्जन के साथ (Mozilla Firefox with their updated version)

    How to Crack IBPS Clerk Exam
    Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
    Check Now

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले तैयार रखे जाने वाले दस्तावेज?

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र (IBPS Clerk Application Form 2026) भरने के लिए आगे बढ़ने से पहले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए। दस्तावेजों और अन्य सूचनाओं की सूची देखें, जिन्हें उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026) परीक्षा के लिए पंजीकरण करने से पहले तैयार रखना आवश्यक है।

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर।

    • बाएँ हाथ के अँगूठे की छाप और हस्तलिखित घोषणापत्र(hand written declaration for ibps) की स्कैन की गई कॉपी

    • जाति, पीडब्ल्यूडी या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • आवेदन शुल्क(ibps clerk form fees) के भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग विवरण

    • एक वैध ईमेल आईडी और संपर्क विवरण

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें: चरण दर चरण मार्गदर्शिका

    पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उन चरणों की जांच कर सकते हैं जिनका पालन करने की आवश्यकता है।

    चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

    • होमपेज पर उपलब्ध “CRP Clerical” के लिंक पर क्लिक करें।

    • आईबीपीएस क्लर्क आवेदन प्रक्रिया के लिए उपलब्ध लिंक पर Common Recruitment Process for Clerical Cadre XII पर क्लिक करें

    • एक नया पेज प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें सबसे ऊपर Click here to apply online for Common Recruitment process for Clerks-XII (CRP-Clerks-XII) के लिंक पर क्लिक करें।

    • पृष्ठ के ऊपरी दाएं कोने पर दिख रहे पंजीकरण टैब पर क्लिक करें।

    चरण 2: आईबीपीएस क्लर्क पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, मूल विवरण भरें।

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र में भरे जाने वाले विवरणों की जांच करें:

    • उम्मीदवार का नाम

    • मोबाइल नंबर

    • ईमेल आईडी

    • सुरक्षा कोड

    नोट: विवरण जमा करने के बाद, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड एक मिनट के भीतर अगली स्क्रीन पर दिखाई देगा और पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेज दिया जाएगा।

    चरण 3: स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को निर्धारित आयाम में अपलोड करें।

    • आईबीपीएस दिशानिर्देशों के अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर का विवरण नीचे देखें।

    • अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों के विनिर्देश

    दस्तावेज

    विवरण

    फाइल का आकार

    आयाम

    प्रकार

    फोटो

    पासपोर्ट आकार का हाल का रंगीन फोटो

    20kb से 50 kb

    200 x 230

    jpeg/jpg

    हस्ताक्षर

    सफ़ेद पेपर पर काले बॉल पेन से हस्ताक्षर

    10 kb से 20 kb

    140 x 60

    jpeg/jpg

    चरण 4: अपलोड करने के बाद आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में व्यक्तिगत और अन्य महत्वपूर्ण विवरण भरें।

    नीचे दिए गए विवरणों की जाँच करें जिन्हें आईबीपीएस क्लर्क आवेदन प्रक्रिया के इस चरण में भरने की आवश्यकता है:

    • वर्ग

    • धर्म

    • राष्ट्रीयता

    • प्रारंभिक और मेन्स दोनों के लिए केंद्र की पसंद

    • जन्म की तारीख

    • माता का नाम

    • पिता का नाम

    • जीवनसाथी का नाम

    • लिंग

    • वैवाहिक स्थिति

    • पत्राचार का पता

    • स्थायी पता

    चरण 5: शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव के बारे में विवरण भरें।

    महत्वपूर्ण बिंदु:

    • शैक्षिक योग्यता, साथ ही उत्तीर्ण ग्रेड और वर्ष दर्ज करें।

    • यह आवश्यक है कि आप अपने कंप्यूटर की समझ के बारे में जानकारी भरें।

    • अपने कार्य अनुभव का विवरण भरें।

    • भाषा प्रवाह के साथ-साथ अन्य जानकारी का विवरण भरना महत्वपूर्ण है।

    चरण 6: अगले पृष्ठ पर, आवेदकों को पसंदीदा संगठनों का चयन करना होगा।

    • अपनी प्राथमिकता वरीयता के अनुसार आईबीपीएस प्रतिभागी बैंक का नाम जांचें।

    चरण 7: पूर्वावलोकन (preview) पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • आवेदकों को अंतिम सबमिशन से पहले प्रस्तुत सभी विवरणों की जाँच करनी चाहिए।

    • सब कुछ दोबारा जांच लेने के बाद, 'I Accept' चेकबॉक्स पर क्लिक करें, उसके बाद पिक्चर और सिग्नेचर कन्फर्मेशन पर क्लिक करें।

    • अगले पृष्ठ पर वांछित प्रारूप और माप में हस्तलिखित विवरण और बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।

    दस्तावेज़ और विनिर्देश

    दस्तावेज

    विवरण

    फाइल का आकार

    आयाम

    फाइल का प्रकार

    बाएं अंगूठे का निशान

    नीले या काली स्याही से बाएं हाथ के अंगूठे का निशान

    20 kb से 50 kb

    240 x 240

    jpeg/jpg

    घोषणा (Declaration)

    श्वेत पत्र पर काले बॉल पॉइंट पेन से हस्तलिखित घोषणा पत्र

    (hand written declaration for ibps)

    50 kb से 100 kb

    800 x 400

    jpeg/jpg

    चरण 8: आईबीपीएस क्लर्क पंजीकरण फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क भुगतान (ibps clerk form fees)

    आवेदन पत्र में सफलतापूर्वक विवरण भरने के बाद, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन पत्र का भुगतान करना अंतिम चरण है। नीचे दी गई तालिका में विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क(ibps clerk form fees) बताया गया है।

    आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 - विभिन्न श्रेणियों के लिए शुल्क

    श्रेणी

    शुल्क (जीएसटी सहित)

    SC/ST/PWD/EXSM

    175 रुपये

    अन्य

    850 रुपये

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन शुल्क (ibps clerk form fees) का भुगतान करने के लिए निम्नलिखित में से किसी एक मोड का उपयोग करें।

    • क्रेडिट कार्ड

    • डेबिट कार्ड (रुपे/वीज़ा/मास्टरकार्ड/मैस्ट्रो)

    • इंटरनेट बैंकिंग

    • आईएमपीएस

    • मोबाइल वॉलेट/कैश कार्ड

    सफल भुगतान के बाद, स्क्रीन पर पेमेंट ट्रांज़ैक्शन नंबर के साथ 'Payment Successful' संदेश प्रदर्शित होगा।

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन सुधार (IBPS Clerk Application Correction in hindi)

    कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के लिए आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस द्वारा आवेदन सुधार की सुविधा दी जाती है। पहले आवेदन जारी होने के साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि तक आईबीपीएस क्लर्क आवेदन में सुधार की सुविधा दी जाती है। आईबीपीएस क्लर्क आवेदन सुधार की सुविधा केवल उन आवेदकों को ही मिलती है जिन्होंने आवेदन शुल्क भुगतान कर सफलता पूर्वक आवेदन सबमिट किया है।

    स्मार्ट फोन का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें?

    जिन उम्मीदवारों के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप की सुविधा नहीं है, उन्हें सक्षम करने के लिए, बोर्ड ने स्मार्ट फोन का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (IBPS Clerk 2026 application form) को भरने का सुविधा उपलब्ध कराया है। स्मार्ट फोन का उपयोग करते समय आईबीपीएस क्लर्क 2026 (IBPS Clerk 2026 in hindi) परीक्षा के लिए पंजीकरण कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच करें।

    • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • अब आईबीपीएस क्लर्क 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (IBPS Clerk 2026 application form) पर क्लिक करें

    • स्मार्टफोन की स्क्रीन पर उम्मीदवारों को एक संदेश पढ़ने को मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि "वेबसाइट केवल लैंडस्केप मोड में देखने योग्य है"

    • एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए डेस्कटॉप साइट पर स्विच करें

    • साइट को ऑटो रोटेशन मोड में ले जाएं और फिर लैंडस्केप मोड में आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें

    • उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म देखने को मिलेगा जैसा कि यह डेस्कटॉप पर दिखाई देता है

    • आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन पत्र (IBPS Clerk Application Form 2026 in hindi) में सभी जानकारी भरें

    • उम्मीदवारों को अपनी कक्षा 10 वीं कक्षा के आधार पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 के लिए सामान्य निर्देश

    • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एक हलफनामा (affidavit) लाना होगा यदि उनका नाम उनके पहचान प्रमाण पर नाम से मेल नहीं खाता है।

    • एक बार ऑनलाइन आवेदन (ibps clerk apply online) दाखिल हो जाने के बाद, इसे वापस नहीं लिया जा सकता है, और आवेदन शुल्क/इंटिमेशन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा या भविष्य की किसी भी परीक्षा के लिए आरक्षित नहीं रखा जाएगा।

    • आवेदकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके हस्ताक्षर सभी जगहों पर समान हैं, जैसे कि उनके कॉल लेटर, अटेंडेंस शीट, और आईबीपीएस / क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के साथ किसी भी अन्य पत्राचार पर।

    • स्कैन और अपलोड किए गए बाएं अंगूठे का निशान धुंधला नहीं होना चाहिए।

    • हस्तलिखित घोषणा(hand written declaration for ibps) पूरी तरह से अंग्रेजी में और उम्मीदवार की लिखावट में लिखी जानी चाहिए। यदि आवेदन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा तैयार किया गया और अपलोड किया गया, या यदि यह अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में लिखा गया, तो इसे अमान्य माना जाएगा।

    • आवेदकों को सभी चरणों के लिए एक ही फोटो का उपयोग करना चाहिए, जब तक कि निर्देश न दिए जाएं। यह सुझाव दी की जाती है कि आप अपने लेटेस्ट फोटोग्राफ की प्रतियां सुरक्षित रखें ताकि भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने तक आपकी उपस्थिति में कोई परिवर्तन न हो।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2026 (IBPS Clerk Exam Centers 2026)

    परीक्षा आयोजक निकाय छात्रों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा चरण के लिए अलग से आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2026 की एक सूची प्रदान करता है। परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची एनेक्सर 2 आधिकारिक सूचना (ANNEXURE II) में दी जाती है। आधिकारिक सूचना का लिंक ऊपर लेख में देखा जा सकता है। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने के बाद आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2026 का विकल्प नहीं बदला जा सकता है। प्रीलिम्स और मेन्स के लिए आवेदकों को अलग-अलग परीक्षा केंद्र चुनना होगा।

    संभावित आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र की सूची (2024 के अनुसार) -

    CRP%20Clerck%20XII%20Exam%20centre

    CRP%20Clerck%20XII%20Exam%20centre%201

    CRP%20Clerck%20XII%20Exam%20centre%202


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 कब जारी किया जाएगा?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 की आधिकारिक सूचना अभी जारी नहीं हुई है।

    Q: मैं आईबीपीएस क्लर्क का एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। विस्तृत चरण के लिए, उपर्युक्त लेख पढ़ें।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 भरते समय आवेदन शुल्क का भुगतान करना महत्वपूर्ण है?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान के बिना आवेदन पूर्ण नहीं होगा। आवेदन प्रक्रिया में जिस स्टेप में शुल्क जमा करने की जरूरत होगी उसी समय शुल्क का भुगतान करके प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। 

    Q: आईबीपीएस क्लर्क 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में क्या विवरण भरने की आवश्यकता है?
    A:

    उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 में व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक विवरण जैसे सभी विवरण भरने होंगे।

    Q: क्या मैं आईबीपीएस क्लर्क आवेदन शुल्क का भुगतान ऑफलाइन मोड में कर सकता हूं?
    A:

    नहीं, आईबीपीएस क्लर्क 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को भरते समय कौन से दस्तावेज अपलोड करने होंगे?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फोर्म 2026 भरते समय, उम्मीदवारों को पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर, हाथ से लिखित घोषणा पत्र और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2026 में एक ईमेल आईडी का विवरण भरना आवश्यक है?
    A:

    हां, पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ईमेल आईडी प्रदान करने की आवश्यकता है। छात्र के साथ संपर्क केवल ईमेल आईडी का उपयोग करके की जाएगी।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क 2026 की आयु सीमा में कोई छूट है?
    A:

    हां, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS Clerk ?

    Hello Student,

    If you have changed your name officially, the name printed on the IBPS admit card will generally be the name entered in your IBPS application form, not automatically the name on your Aadhaar or other ID.

    However, during document verification, IBPS may ask for supporting documents if your

    Hello,

    If your admit card shows your name as “Pooja Pooja” but all your documents have the name “Pooja” , you should do the following:

    1. Contact the RRB/IBPS helpdesk as soon as possible. Tell them your correct name and explain that your admit card has your name printed twice.

    2. Send

    Hello

    You didn’t enter your last name, but the system is still showing your full name with a last name.

    This may be due to auto-fill or system default based on previous data or your ID proof. If all your official documents have only your first name, this mismatch could

    Hello,

    You don't need any certificate for the IBPS clerk because this job role doesn't require any certificate. This role doesn't state that you need any computer certificate; you just need a basic knowledge of computers. The participating bank may assess your computer literacy during the exam.

    I hope it

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for