एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2026 (SSC CGL Exam Pattern 2026 in hindi) - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती अधिसूचना के साथ आधिकारिक एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी जाती है। एसएससी सीजीएल परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले एसएससी सीजीएल 2026 के परीक्षा पैटर्न को जरूर देखना चाहिए। एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2026 की मदद से उम्मीदवार परीक्षा के चरणों, समय अवधि, अंकन योजना आदि के बारे में जान सकेंगे।
एसएससी सीजीएल सिलेबस पीडीएफ (SSC CGL syllabus PDF in Hindi)
This Story also Contains
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न पालियों में आयोजित विभिन्न एसएससी परीक्षाओं के अंकों को सामान्यीकृत करने के लिए एक नई पद्धति शुरू की है। आयोग का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभिन्न पालियों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का मूल्यांकन एक समान पैमाने पर किया जाए।
एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न में 2 चरण टियर I और टियर II शामिल हैं। ये परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती हैं। एसएससी सीजीएल 2026 के परीक्षा पैटर्न पर इस लेख में, उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2026 के चरण, अंकन योजना, समय अवधि जैसी सभी प्रासंगिक जानकारी पा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ये सब कुछ जांचने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2026 को पूछी गई जानकारी सही से भर कर सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एसएससी सीजीएल की परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं। एसएससी सीजीएल टियर-I परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। एसएससी सीजीएल टियर-I में प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन विषयों से पूछे जाते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर-I में उम्मीदवार द्वारा दिए गए गलत उत्तरों के लिए अंक काटे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक कम कर दिए जाएंगे। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा। नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न 2026 (SSC CGL Exam pattern 2026 in hindi) टियर-I की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
यह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा है।
इसमें बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं।
अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में सेट किए जाएंगे।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
खंड (सेक्शन) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | आवंटित समय |
जनरल इंटेलिजेंस ऐंड रीजनिंग | 25 | 50 | 60 मिनट |
सामान्य जागरूकता | 25 | 50 | |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 | 50 | |
अंग्रेजी भाषा | 25 | 50 | |
कुल | 100 | 200 |
टियर I में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार टियर II में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न (SSC CGL exam pattern 2026) के अनुसार, टियर II भी कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है, हालांकि, टियर I की तुलना में कठिनाई का स्तर थोड़ा अधिक होगा।
टियर II में पूछे जाने वाले प्रश्न मात्रात्मक क्षमता, सांख्यिकी, सामान्य अध्ययन (वित्त और अर्थशास्त्र) और अंग्रेजी भाषा और समझ पर आधारित होंगे। नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार टियर II एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2026 (SSC CGL exam pattern 2026 in hindi) की जांच कर सकते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें:
टियर- II में अलग-अलग पालियों, दिनों में पेपर- I, पेपर- II और पेपर- III का आयोजन होगा।
पेपर-I सभी पदों के लिए अनिवार्य है।
पेपर- II केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) के पदों के लिए आवेदन करते हैं और जिन्हें इन पदों के लिए टियर- I में शॉर्टलिस्ट किया गया है।
पेपर-III केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो पेपर-III के लिए टियर-I में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, यानी सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी/सहायक लेखा अधिकारी के पदों के लिए।
पेपर-I के सेक्शन-III का मॉड्यूल-I यानी कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट अनिवार्य है, लेकिन क्वालीफाइंग प्रकृति का है।
टियर- II (पेपर- I, पेपर- II और पेपर- III) में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। (पेपर-I के खंड-III के मॉड्यूल-II को छोड़कर)। पेपर-I के खंड-II में अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन मॉड्यूल को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सेट किए जाएंगे।
टियर 2 के पेपर 1 में दिए गए हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक (सेक्शन 1, 2 और सेक्शन 3 के मॉड्यूल 1 हेतु) काटे जाएंगे। पेपर 2 और पेपर 3 के हर गलत जवाब के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
पेपर | सेशन | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
पेपर 1 | सेशन 1 | सेक्शन-I: मॉड्यूल-I: गणितीय क्षमता मॉड्यूल-II: रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस | 30+30= 60 | 180 | 1 घंटा |
सेक्शन-II: मॉड्यूल-I: अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन मॉड्यूल-II: जेनरल अवेयरनेस | 45+25=70 | 210 | |||
सेक्शन-III: मॉड्यूल-I: कंप्यूटर नॉलेज मॉड्यूल | 20 | 60 | |||
सेशन 2 | सेक्शन-III: मॉड्यूल-II: डाटा इंट्री स्पीड टेस्ट मॉड्यूल | केवल डाटा इंट्री टास्क | 15 मिनट | ||
पेपर 2 | स्टेटिक्स | 100 | 200 | 2 घंटे | |
पेपर 3 | जेनरल स्टडीज (फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स) | 100 | 200 | ||
उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न 2026 के साथ इसके पाठ्यक्रम की भी जानकारी जुटा लेनी चाहिए। कर्मचारी चयन आयोग (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन/staff selection commision) ने परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग से एसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम (ssc cgl syllabus in hindi) निर्धारित कर रखा है। पाठ्यक्रम कुशलतापूर्वक और रणनीतिक तरीके से परीक्षा का तैयारी में मदद करेगा। पाठ्यक्रम की मदद से उम्मीदवार महत्वपूर्ण टॉपिक और अवधारणाओं (कॉन्सेप्ट) पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए विषयों और खंडों (सेक्शन) को समान समय आवंटित कर सकते हैं।
पाठ्यक्रम और एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न को समझ लेने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रश्न पत्रों के बारे में भी जान लेना चाहिए। आंसर की में एसएससी सीजीएल प्रश्न पत्रों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, विभिन्न कोचिंग संस्थान परीक्षा के दिन अनौपचारिक प्रश्न पत्र भी जारी करते हैं। ये प्रश्न पत्र परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त फीडबैक पर आधारित होते हैं। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र को हल (समाधान/सॉल्यूशन) के साथ डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में पूछे जाने वाले पेपर पैटर्न, कठिनाई स्तर और प्रश्नों के प्रकार के बारे में जानने के लिए उन्हें हल (सॉल्व) कर सकते हैं।
एसएससी प्रोविजनल और अंतिम चरण के लिए सीजीएल आंसर की (उत्तर कुंजी) जारी करता है। एसएससी सीजीएल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। एसएससी टियर-I और टियर II के लिए अलग-अलग एसएससी सीजीएल आंसर की जारी करता है। आंसर की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रत्येक सेट के सभी सही उत्तर दिए होते हैं। उम्मीदवार आंसर की की मदद से परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल 2026 के पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र, आंसर की और परीक्षा पैटर्न को जानने के बाद उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल 2026 की तैयारी के तरीकों पर विशेष ध्यान रखना होगा। सभी जानते हैं यह बेहद प्रतिस्पर्धी परीक्षा है और इसके लिए अत्यधिक समर्पण, दृढ़ता की आवश्यकता होती है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि उन्हें ठोस तैयारी की भी आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए बिंदुओं की मदद से हमने एसएससी सीजीएल की तैयारी की दिशा में आगे बढ़ने के संबंध में कुछ टिप्स दिए हैं।
पाठ्यक्रम और एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2026 देखें।
एसएससी सीजीएल के पिछले वर्ष के प्रश्न डाउनलोड करें और उन्हें नियमित रूप से हल करें।
बेहतर तैयारी के लिए एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट दें।
प्रभावी और यथार्थवादी समय सारिणी बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें।
सर्वश्रेष्ठ एसएससी सीजीएल अध्ययन सामग्री और पुस्तकों की मदद लें। यादृच्छिक राय के आधार पर पुस्तकों या अध्ययन सामग्री को न बदलें।
अफवाहों और झूठी बातों से विचलित न हों।
संक्षिप्त नोट्स बनाएं और जल्दी दोहराने के लिए उन्हें संभाल कर रखें।
तनाव न लें, स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें, ध्यान करें और स्वस्थ आहार लें।
तैयारी के दौरान सकारात्मक सोच रखें।
नीचे तालिका में उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीजीएल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की जानकारी साझा की गई है-
ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश | एसपी बक्शी (अरिहंत) |
कॉम्पिटीटिव जनरल इंग्लिश | किरण पब्लिकेशन |
परफेक्ट कॉम्पिटीटिव इंग्लिश | वीके सिन्हा |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | डॉ. आरएस अग्रवाल |
एनसीईआरटी गणित कक्षा 6-11 | एनसीईआरटी |
लॉजिकल ऐंड एनालिटिकल रीजनिंग | एके गुप्ता |
हाऊ टु प्रिपेयर फॉर लॉजिकल रीजनिंग | अरुण शर्मा |
जनरल नॉलेज | लुसेंट पब्लिकेशन |
Frequently Asked Questions (FAQs)
एसएससी सीजीएल 2026 में 2 टियर होंगे। टियर-वार विस्तृत एसएससी सीजीएल 2026 परीक्षा पैटर्न की जानकारी ऊपर लेख में देखी जा सकती है।
दोनों परीक्षाओं की अपना अलग कठिनाई स्तर है लेकिन उद्देश्य और विषय अलग-अलग हैं इसलिए आपस में कोई तुलना नहीं की जा सकती। हालाँकि, कठिनाई स्तर काफी समान है।
हां, एसएससी सीजीएल एक कठिन परीक्षा है, इसे मिनी-यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा कहा जाता है।
नहीं, एसएससी सीजीएल 2022 के बाद एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न के अनुसार परीक्षा में दो ही टियर 1 और 2 होते हैं।
हां, एसएससी सीजीएल परीक्षा के टियर 1 और टियर 2, दोनों में ही नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
जारी नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार एसएससी सीजीएल परीक्षा में 2 चरण होंगे।
एसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम परीक्षा में शामिल सामान्य विषय हैं- तर्क क्षमता, भाषा दक्षता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान और डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट।
एसएससी सीजीएल परीक्षा में उपस्थित होने के प्रयासों की कोई सीमा नहीं है, हालांकि, विभिन्न श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा है।
On Question asked by student community
For a fresher preparing for SSC CGL, the most important thing is not simply choosing the most popular coaching institute but finding one that provides regular offline classes, doubt sessions, mock tests and proper guidance.
You can consider established SSC coaching institutes available in your city and compare them based
Dear Aspirant,
The SSC CGL (Group C and Group B posts) 2026 examination schedule is released by the Staff Selection Commission through its annual examination calendar. Candidates are advised to regularly visit the official SSC website for the latest notification, application dates, and examination schedule.
Hello Dear Student,
If you've lost your hall ticket number, you can recover it by:
Hello Dear Student,
Yes, you are eligible for SSC MTS, CHSL, and Stenographer, and if you hold a graduation degree, you are also eligible for SSC CGL. Since your board marksheet lists your overall status as "PASS" by replacing Physics with Physical Education, SSC only requires proof of passing the
Dear Student,
There is no such stricter rule to get into tax department through SSC CGL that can cause you any problem for having a tattoo. Check SSC CGL Eligibility Criteria 2026
Apply for Online M.Com from Manipal University