Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी 2025 (UP LT Grade Teacher Answer Key): विषय वार आंसर की पीडीएफ देखें
    • लेख
    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी 2025 (UP LT Grade Teacher Answer Key): विषय वार आंसर की पीडीएफ देखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी 2025 (UP LT Grade Teacher Answer Key): विषय वार आंसर की पीडीएफ देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 26 Feb 2026, 10:20 AM IST

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी (UP LT grade teacher answer key in Hindi)- उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा उर्दू और संगीत विषय के लिए जारी यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी पर 9 फरवरी 2026 तक आपत्ति मांगी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से यूपी एलटी ग्रेड टीचर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी का उपयोग कर उम्मीदवार लिखित परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उर्दू और संगीत उत्तर कुंजी 2 फरवरी को जारी की गई थी। वहीं कृषि और कला विषयों के लिए आसंर की 31 जनवरी को जारी की गई थी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आर्ट्स आंसर की और यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक कृषि उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 है। एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी का उपयोग कर उम्मीदवार लिखित परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
    यूपी एलटी ग्रेड टीचर संगीत आंसर की देखें

    This Story also Contains

    1. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)
    2. एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी तिथियां
    3. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी - चरण
    4. यूपी एलटी ग्रेड टीचर आसंर की डाउनलोड के चरण (UP LT grade teacher answer key download stapes in Hindi)
    5. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी 2025 आपत्ति विंडो (UP LT grade answer key 2025 objection window)
    6. यूपी एलटी ग्रेड अंतिम उत्तर कुंजी 2025
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी 2025 (UP LT Grade Teacher Answer Key): विषय वार आंसर की पीडीएफ देखें
    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी

    उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम 2025 विषयवार जारी किया जा रहा है। यूपीपीएससी ने 24 फरवरी 2026 को असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट (एलटी ग्रेड) एग्जाम 2025 के 2 और विषय (अंग्रेजी और बायोलॉजी) का परिणाम जारी कर दिया है। इससे पहले 18 फरवरी को कमीशन ने 4 सब्जेक्ट्स (साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स) के प्रीलिम्स रिजल्ट जारी किए थे। इन विषयों के लिए क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। इससे पहले 5 फरवरी को यूपी असिस्टेंट टीचर प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी गणित और हिंदी विषय की परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में देख सकते हैं।

    21 दिसंबर को आयोजित यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर की मास्टर प्रश्न पत्र के साथ 14 जनवरी को जारी की गई जिसपर 20 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई थी। यूपीपीएससी द्वारा विषय वार एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी जारी की गई है।

    आयोग ने 6 दिसंबर को आयोजित हिंदी और गणित विषय की परीक्षा की आंसर की 11 दिसंबर को और विज्ञान और संस्कृत विषय की आंसर की 12 दिसंबर को जारी की थी। हिंदी और गणित आंसर की से अंसतु्ष्ट उम्मीदवार 16 दिसंबर तक और विज्ञान और संस्कृत आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 17 दिसंबर तक यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    1765456716812

    एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक की उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की गई है।

    6 दिसंबर 2025 से शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन गणित और हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दूसरे दिन 7 दिसंबर को विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा हुई। अगली परीक्षा गृह विज्ञान और वाणिज्य विषय के लिए 21 दिसंबर को होगी। उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा के लिए विषय वार एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2025 से जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एलटी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    लोगों ने इसे भी पसंद किया - उत्तर प्रदेश स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक श्रेणी परीक्षा तिथि 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो चरण लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। हालांकि इस बार लिखित परीक्षा के दो चरण प्रारंभिक (प्रीलिम्स) और मुख्य (मेंस) होंगे। आयोग द्वारा 28 जुलाई को विस्तृत यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक अधिसूचना (UP LT grade teacher Detail notification in hindi) में इसकी जानकारी दी गई है।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

    मुख्य इवेंट्स

    तारीखें

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

    28 जुलाई 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    28 अगस्त 2025

    यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

    26 नवंबर 2025 से जारी

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

    6, 7 और 21 दिसंबर 2025
    17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

    गणित और हिंदी परिणाम- 5 फरवरी 2026
    साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स (18 फरवरी 2026)
    अंग्रेजी, जीव विज्ञान (24 फरवरी 2026)

    ये भी पढ़ें :

    एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी तिथियां

    एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा तिथिविषयउत्तर कुंजी जारी करने की तिथि
    6 दिसंबर 2025हिंदी8 दिसंबर 2025

    6 दिसंबर 2025
    गणित8 दिसंबर 2025
    7 दिसंबर 2025विज्ञान12 दिसंबर 2025

    7 दिसंबर 2025
    संस्कृत12 दिसंबर 2025
    21 दिसंबर 2025होम साइंस14 जनवरी 2026
    21 दिसंबर 2025कॉमर्स14 जनवरी 2026
    17 जनवरी 2025सोशल साइंस और जीव विज्ञानजनवरी 2025
    18 जनवरी 2025अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षाजनवरी 2025
    24 जनवरी 20255कला और कृषि/उद्यान कर्म31 जनवरी 2025
    25 जनवरी 2025उर्दू2 फरवरी 2025
    25 जनवरी 2025संगीत2 फरवरी 2025

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी - चरण

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले चरण में अनंतिम आंसर की जारी की गई है जिसपर निर्धारित समय सीमा तक आपत्ति शुल्क जमा कर यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर आसंर की डाउनलोड के चरण (UP LT grade teacher answer key download stapes in Hindi)

    एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर की विषय-वार जारी की जाएगी। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के समापन के एक सप्ताह के भीतर यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा रही है। वर्तमान में 6 दिसंबर को आयोजित यूपी एलटी ग्रेड हिंदी शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है।

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। -

    • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

    • होम पेज पर रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड टैब में आंसर की संबंधी सूचना पर क्लिक करें या बाईं तरफ नीचे कैंडिडेट हेल्प डेस्क सेक्शन में व्यू आंसर की लिंक पर जाएं।

    • लिंक पर क्लिक करने के बाद यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की पीडीएफ डाउनलोड लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें और यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की डाउनलोड करें।

    यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक उत्तर कुंजी 2025 आपत्ति विंडो (UP LT grade answer key 2025 objection window)

    आधिकारिक यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की प्रकाशित करने के साथ यूपीपीएससी द्वारा यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की पर आपत्ति मांगी जाती है। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक कुंजी जारी होने के बाद आपत्ति विंडो 5 से 7 दिनों तक खुली रहती है।

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के चरण -

    • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं

    • “उत्तर कुंजी आपत्ति” लिंक पर क्लिक करें

    • आंसर की में दर्ज जिस प्रश्न के उत्तर पर संदेह है उसका चयन करें

    • आपत्ति में प्रमाण के लिए साक्ष्य/दस्तावेज़ अपलोड करें

    • आंसर की आपत्ति शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)

    • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आंसर की आपत्ति फॉर्म जमा करें

    यूपी एलटी ग्रेड अंतिम उत्तर कुंजी 2025

    यूपी एलटी ग्रेड अनौपचारिक उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद आधिकारिक अंतिम यूपी एलटी ग्रेड उत्तर कुंजी जारी की जाती है। इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती है। यूपी एलटी ग्रेड अंतिम उत्तर कुंजी संभवतः यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम के साथ जारी की जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)