Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026 जारी (UGC NET Score Card Link 2026) - जून सेशन स्कोरकार्ड देखें
    • लेख
    • यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026 जारी (UGC NET Score Card Link 2026) - जून सेशन स्कोरकार्ड देखें

    यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026 जारी (UGC NET Score Card Link 2026) - जून सेशन स्कोरकार्ड देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 29 Aug 2026, 10:11 AM IST

    यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर 28 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ ही यूजीसी नेट स्कोरकार्ड, यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026 और यूजीसी नेट जून कटऑफ भी जारी कर दी गई है। यूजीसी नेट जून 2026 कटऑफ अंक सब्जेक्ट और श्रेणी-वार जारी हुआ है। यूजीसी नेट कट ऑफ जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए लिंक के माध्यम से यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 पीडीएफ डाउनलोड (UGC NET scorecard 2026 Pdf Download) कर सकते हैं।
    यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
    जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए यूजीसी नेट जून कट ऑफ देखें |
    1787978016918

    This Story also Contains

    1. यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026 : एक नजर
    2. यूजीसी नेट स्कोरकार्ड लिंक 2026: कैसे चेक और डाउनलोड करें?
    3. यूजीसी नेट स्कोरकार्ड लिंक 2026 में दी गई जानकारी
    4. यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026- लॉगइन पासवर्ड भूलने पर क्या करें?
    5. यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check UGC NET 2025 Result? in Hindi)
    यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026 जारी (UGC NET Score Card Link 2026) - जून सेशन स्कोरकार्ड देखें
    यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026


    यूजीसी नेट स्कोरकार्ड का लिंक परिणाम के साथ ही सक्रिय किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार के स्कोरकार्ड में फोटो या हस्ताक्षर उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें स्कोरकार्ड को दोबारा डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। यूजीसी नेट परीक्षा 22-30 जून 2026 तक ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
    ये भी पढ़ें:- यूजीसी नेट कट ऑफ । यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट डेट

    उम्मीदवार यहां यूजीसी नेट स्कोरकार्ड लिंक 2026 तक पहुंचने की प्रक्रिया, स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

    यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026 : एक नजर

    असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर पदों के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष में दो बार यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET exam) आयोजित की जाती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) जूनियर रिसर्च फेलोशिप, पीएचडी एडमिशन तथा असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करती है। नीचे यूजी नेट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi): मुख्य बातें

    परीक्षा का नाम

    नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (National Eligibility Test)

    लोकप्रिय नाम

    यूजीसी नेट

    आयोजक निकाय

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    परीक्षा का मोड

    ओएमआर शीट

    पेपर 2 – उपलब्ध विषयों की संख्या

    (उम्मीदवार द्वारा एक विषय चुना जाएगा)

    83

    आधिकारिक वेबसाइट

    ugcnet.nta.nic.in

    भाषा

    अरबी,असमिया, बंगाली, चीनी, जर्मन, अंग्रेज़ी, फ़ारसी, फ़्रेंच, गुजराती


    यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026

    22-30 जून 2026

    एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट

    28 अगस्त 2026

    यूजीसी नेट 2025 स्कोर कार्ड

    28 अगस्त 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- यूजीसी नेट कटऑफ

    यूजीसी नेट स्कोरकार्ड लिंक 2026: कैसे चेक और डाउनलोड करें?

    यूजीसी नेट स्कोरकार्ड, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज होता है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक, कट-ऑफ अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं। यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 का लिंक केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए सक्रिय किया जाता है, जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया हो। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। नीचे प्रक्रिया देखें।

    यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026- प्रक्रिया

    1. सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2026 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।

    4. यदि मांगा जाए, तो स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें।

    5. सबमिट करते ही यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    6. स्कोरकार्ड को अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट कर लें।

    7. यदि स्कोरकार्ड में फोटो या हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं दिखाई देते हैं, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड को पुनः डाउनलोड करें।

    यूजीसी नेट स्कोरकार्ड लिंक 2026 में दी गई जानकारी

    यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार से जुड़ी परीक्षा और योग्यता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उपलब्ध सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यूजीसी नेट स्कोरकार्ड में शामिल विवरण नीचे दी गई सारणी में दर्शाए गए हैं।

    स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्मतिथि

    • लिंग

    • श्रेणी (Category)


    • परीक्षा सत्र (दिसंबर 2025–26)

    • विषय (Subject)

    • परीक्षा में उपस्थित होने की स्थिति

    • प्राप्त अंक (Paper-wise / कुल अंक)

    • अधिकतम अंक

    • कट-ऑफ स्थिति (Qualified / Not Qualified)

    • आवेदनित पद (Assistant Professor / JRF / दोनों)

    • फोटो और हस्ताक्षर


    नोट:- यदि स्कोरकार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि, फोटो/हस्ताक्षर गायब या व्यक्तिगत जानकारी में गलती दिखाई दे, तो उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड दोबारा डाउनलोड करने या एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

    यूजीसी नेट स्कोर कार्ड लिंक 2026- लॉगइन पासवर्ड भूलने पर क्या करें?

    एनटीए यूजीसी नेट लॉगइन पेज का भुला हुआ पासवर्ड दोबारा वापस पाने का विकल्प देता है। यूजीसी नेट पासवर्ड को वापस प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें -

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • 'फॉरगॉट माय पासवर्ड' का विकल्प चुनें।

    • अगली स्क्रीन में तीन विकल्प दिखाई देंगे, उनमें से किसी एक का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

    • सुरक्षा प्रश्न और उसके उत्तर का उपयोग करें जिसे आपने फॉर्म भरने के दौरान चुना था।

    • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट संदेश (एसएमएस) के माध्यम से भेजे गए सत्यापन कोड का उपयोग करें।

    • आपके पंजीकृत ईमेल पते पर ईमेल के माध्यम से भेजे गए पासवर्ड रीसेट लिंक का उपयोग करना।

    • सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवारों को एक नया पासवर्ड सेट करने के लिए लिंक प्राप्त होगा।

    ये भी पढ़ें -

    यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check UGC NET 2025 Result? in Hindi)

    एनटीए ऑनलाइन माध्यम से यूजीसी नेट 2025 के परिणाम (UGC NET 2025 Result in hindi) की घोषणा करेगा। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का क्रमबद्ध तरीके से पालन करते हुए यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 (UGC NET Result 2025 in hindi) को डाउनलोड कर सकते हैं।

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज के नीचे उपलब्ध एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 (UGC NET Result 2025) लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।

    • यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

    • इसके बाद स्क्रीन यूजीसी नेट परिणाम 2025 (UGC NET Result 2025) प्रदर्शित करेगी।

    • यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट (UGC NET 2025 Result in hindi) डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले कर रख लें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2026 कहां डाउनलोड किया जा सकता है?
    A:

    स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कौन-सी जानकारी आवश्यक है?
    A:

    उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    Q: यदि यूजीसी नेट लॉगिन पासवर्ड भूल जाएं तो क्या करें?
    A:

    वेबसाइट पर 'Forgot Password' विकल्प का उपयोग करके पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है।

    Q: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या करना चाहिए?
    A:

    स्कोरकार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें और भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड/प्रिंट कर लें।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC