Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 Hindi) - पेपर 1 और 2 नेट सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 Hindi) - पेपर 1 और 2 नेट सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 Hindi) - पेपर 1 और 2 नेट सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 10 Sep 2026, 10:37 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 in Hindi) - एनटीए ने जून सत्र के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2026 जारी किया है। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट सिलेबस (ugc net syllabus) जरूर देखना चाहिए। यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट 2026 सिलेबस नेट अधिसूचना के साथ जारी किया गया। यूजीसी नेट 2026 सिलेबस पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। यूजीसी नेट 2026 सिलेबस पीडीएफ (UGC NET syllabus pdf in hindi) को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूजीसी नेट आवेदन 2026 देखें

    This Story also Contains

    1. यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus December 2026 in hindi)
    2. यूजीसी नेट 2026 पेपर 1 सिलेबस (UGC NET 2026 Paper 1 Syllabus in Hindi)
    3. पेपर 2 के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (Paper 2 UGC NET Syllabus 2026 in Hindi)
    4. यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026
    5. यूजीसी नेट सिलेबस 2026: टॉपर्स टिप्स
    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 Hindi) - पेपर 1 और 2 नेट सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    यूजीसी नेट सिलेबस

    यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न (ugc net exam pattern)के अनुसार, नेट परीक्षा (NET exam in hindi) में दो पेपर होते हैं। यूजीसी नेट पेपर 1 (UGC NET Paper 1 in hindi) सभी उम्मीदवारों के लिए समान होता है जबकि यूजीसी नेट पेपर 2 (UGC NET Paper 2 in hindi) उम्मीदवार के द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। यूजीसी नेट 2026 पेपर 2 के लिए पहले कुल 83 विषय थे। पिछले साल से हिंदू स्टडीज और भारतीय ज्ञान प्रणाली दो नए विषय जोड़ने के बाद अब यूजीसी नेट पेपर 2 के लिए कुल 85 विषय हो गए हैं। यूजीसी नेट सिलेबस (UGC NET Syllabus in hindi) के साथ नेट परीक्षा पैटर्न (NET exam pattern hindi) भी जारी किया जाता है। यूजीसी नेट सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
    यूजीसी नेट पात्रता मानदंड क्या है?

    यूजीसी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पेपर 1 और 2 दोनों के लिए विस्तृत यूजीसी नेट परीक्षा सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 in hindi) प्रदान करता है। जो अभ्यर्थी यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें अपने विषय और उप-विषयों जिन पर प्रश्न पत्र आधारित होते हैं, उनको जानने के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2026 पीडीएफ (UGC NET Syllabus 2026 PDF in hindi) को जरूर देख लेना चाहिए।

    ये भी पढ़ें -

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus December 2026 in hindi)

    यूजीसी नेट के दोनों पेपर के लिए आवेदकों को सभी महत्वपूर्ण विषयों को जानने के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2026 पीडीएफ (UGC NET Syllabus 2026 PDF in hindi) को देखना होगा। ओवरऑल अंक की गणना पेपर 1 तथा पेपर 2 में अलग-अलग प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। यूजीसी नेट पेपर 1 और पेपर 2 के लिए यूजीसी नेट सिलेबस (UGC NET Syllabus in hindi) को संक्षेप में समझें।

    • यूजीसी नेट पेपर 1 सिलेबस 2026 (UGC NET paper 1 Syllabus in hindi) उम्मीदवार की शिक्षण और अनुसंधान क्षमता का परीक्षण करता है। यह उम्मीदवारों की संज्ञानात्मक क्षमताओं, उच्च शिक्षा प्रणाली में शिक्षण और सीखने की प्रक्रियाओं के बारे में सामान्य जागरूकता और लोगों और पर्यावरण के बीच बातचीत का आकलन करता है।

    • यूजीसी नेट पेपर 2 सिलेबस (UGC NET paper 2 Syllabus in hindi) उम्मीदवार की पसंद के विषय पर केंद्रित है। यह संबंधित विषय में आवेदक के गहन ज्ञान और विशेषज्ञता को मापता है।

    • एनटीए ने यूजीसी नेट सिलेबस (UGC NET Syllabus in hindi) और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के आधार पर यूजीसी नेट मॉक टेस्ट (UGC NET mock test in hindi) भी प्रदान किए। मॉक टेस्ट आपको तैयारी के स्तर को समझने में मदद करेंगे।

    यूजीसी नेट 2026 पेपर 1 सिलेबस (UGC NET 2026 Paper 1 Syllabus in Hindi)

    विषय: शिक्षण और अनुसंधान योग्यता पर सामान्य पेपर

    राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पेपर 1 (नेट पेपर 1) के लिए यूजीसी नेट सिलेबस उम्मीदवार की शिक्षण और अनुसंधान क्षमता के साथ-साथ उनकी योग्यता का परीक्षण करता है। यूजीसी नेट 2026 पेपर 1 का सिलेबस अभ्यर्थियों की संज्ञानात्मक क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें समझने, विश्लेषण करने, मूल्यांकन, तर्क की संरचना समझने, निगमनात्मक और आगमनात्मक तर्क करने की क्षमता शामिल हैं।

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 के जरिए उच्च शिक्षा प्रणाली में शिक्षण और सीखने की प्रक्रियाओं के बारे में उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता को भी परखा जाता है। इसके अलावा यूजीसी नेट 2026 सिलेबस यह आकलन करता है कि उम्मीदवार को लोगों के बीच संपर्क, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों और जीवन की गुणवत्ता पर उनके प्रभाव के बारे में पता है।

    विस्तृत यूजीसी नेट पेपर 1 सिलेबस 2026 (UGC NET paper 1 syllabus 2026 in hindi) नीचे तालिका में दिया गया है ताकि उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से समझने में मदद मिल सके कि उन्हें क्या पढ़ने की आवश्यकता है।

    पेपर 1 के लिए यूजीसी नेट 2026 का सिलेबस (UGC NET Syllabus 2026 in Hindi)

    क्रम

    इकाई

    विस्तृत यूजीसी नेट सिलेबस पेपर 1

    1

    शिक्षण योग्यता

    शिक्षण: संकल्पना, उद्देश्य, शिक्षण के स्तर (स्मृति, समझ और चिंतनशीलता), विशेषताएं और बुनियादी आवश्यकताएं।

    शिक्षार्थियों की विशेषताएं: किशोरों और वयस्क शिक्षार्थियों के लक्षण (शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक), व्यक्तिगत मतभेद।

    शिक्षक से संबंधित शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारक: शिक्षक, शिक्षार्थी, सहायक सामग्री, शिक्षण सुविधाएं, सीखने का वातावरण और संस्था।

    उच्च शिक्षा के संस्थानों में शिक्षण के तरीके: शिक्षक केंद्रित बनाम शिक्षार्थी केंद्रित तरीके; ऑफ-लाइन बनाम ऑन-लाइन विधियां ( स्वयंप्रभा, मूक आदि)।

    शिक्षण सहायता प्रणाली: पारंपरिक, आधुनिक और आईसीटी आधारित।

    मूल्यांकन प्रणाली: मूल्यांकन के तत्व और प्रकार, उच्च शिक्षा में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम में मूल्यांकन, कंप्यूटर आधारित परीक्षण, मूल्यांकन प्रणालियों में नवाचार।

    2

    अनुसंधान योग्यता

    • अनुसंधान: अर्थ, प्रकार, और विशेषताएँ, अनुसंधान के लिए निष्पक्षवाद और उत्तर-निष्पक्षवादी दृष्टिकोण।

    • अनुसंधान के तरीके: प्रायोगिक, वर्णनात्मक, ऐतिहासिक, गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके।

    • अनुसंधान के चरण

    • थीसिस और लेख लेखन: संदर्भित करने का प्रारूप और शैली।

    • अनुसंधान में आईसीटी के अनुप्रयोग।

    • अनुसंधान नैतिकता।

    3

    कॉम्प्रिहेंशन

    एक पैसेज दिया जाएगा, पूछे गए प्रश्न का उत्तर उसी पैसेज से दिया जाना है

    4

    कम्यूनिकेशन

    • संचार: संचार के अर्थ, प्रकार और विशेषताएं।

    • प्रभावी संचार: मौखिक और गैर-मौखिक, अंतर-सांस्कृतिक और समूह संचार, कक्षा संचार।

    • प्रभावी संचार की बाधाएं।

    • मास- मीडिया और समाज।

    5

    गणितीय तर्क और योग्यता

    • रीजनिंग के प्रकार।

    • नंबर सीरीज़, लेटर सीरीज़, कोड व संबंध।

    • गणितीय योग्यता (अंश, समय और दूरी, अनुपात, हिस्सा और प्रतिशत, लाभ और हानि, ब्याज और छूट, लाभ आदि)।

    6

    तार्किक तर्क

    • तर्कों की संरचना को समझना: तर्क के रूप, कैटेगोरिकल प्रोपोजीशन की संरचना, मूड और चित्र, औपचारिक और अनौपचारिक कथन, भाषा का उपयोग, शब्दों का अर्थ और व्याख्या, विरोध का वर्ग।

    • अनुमानित और आगमनात्मक और प्रेरक तर्क।

    • सादृश्यता।

    • वेन आरेख: तर्कों की वैधता स्थापित करने के लिए सरल और कई बार उपयोग करना।

    • भारतीय तर्क: ज्ञान के साधन।

    • प्रमाण: प्रत्यक्ष (अनुभूति), अन्नमना (अनुमान), उपमान (तुलना), शब्द (वर्बल टेस्टीमोनी), अर्थापत्ति (निहितार्थ) और अनुपलब्धि।

    • अनुमान की संरचना और प्रकार, व्याप्ति (अपरिवर्तनीय संबंध), हेत्वभाषा।

    7

    डाटा इंटरप्रेटेशन

    • डेटा के स्रोत, अधिग्रहण और वर्गीकरण।

    • मात्रात्मक और गुणात्मक डेटा।

    • ग्राफ में प्रस्तुतीतकरण (बार-चार्ट, हिस्टोग्राम, पाई-चार्ट, टेबल-चार्ट और लाइन-चार्ट) और डेटा की मैपिंग।

    • डाटा इंटरप्रेटेशन।

    • डेटा और गवर्नेंस

    8

    सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी)

    • आईसीटी: सामान्य शब्द संक्षेप और शब्दावली।

    • इंटरनेट, इंट्रानेट, ई-मेल, ऑडियो और वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग की मूल बातें।

    • उच्च शिक्षा में डिजिटल पहल।

    • आईसीटी और शासन।

    9

    लोग, विकास और पर्यावरण

    • विकास और पर्यावरण: सहस्त्राब्दी विकास और सतत विकास लक्ष्य।

    • मानव और पर्यावरण सहभागिता: मानवजनित गतिविधियाँ और पर्यावरण पर उनके प्रभाव।

    • पर्यावरण के मुद्दे: स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक; वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, शोर प्रदूषण, अपशिष्ट (ठोस, तरल, जैव चिकित्सा, खतरनाक, इलेक्ट्रॉनिक), जलवायु परिवर्तन और इसके सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक आयाम।

    • मानव स्वास्थ्य पर प्रदूषकों के प्रभाव।

    • प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधन: सौर, पवन, मृदा, जल, भूतापीय, बायोमास, परमाणु और वन।

    • प्राकृतिक खतरे और आपदाएं: शमन की रणनीतियां।

    • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (1986), जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना, अंतर्राष्ट्रीय समझौते / प्रयास-मोन्ट्रियल प्रोटोकॉल, रियो शिखर सम्मेलन, जैव विविधता पर सम्मेलन, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन।

    10

    उच्च शिक्षा प्रणाली

    • प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा और शिक्षा के संस्थान।

    • स्वतंत्रता के बाद के भारत में उच्च शिक्षा और अनुसंधान का विकास।

    • भारत में ओरिएंटल, पारंपरिक और गैर-पारंपरिक शिक्षण कार्यक्रम।

    • व्यावसायिक, तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा।

    • मूल्य शिक्षा और पर्यावरण शिक्षा।

    • नीतियां, शासन और प्रशासन।

    यूजीसी नेट 2026 पेपर 1 : मार्किंग स्कीम (UGC NET 2026 Paper 1: Marking Scheme in hindi)

    यूजीसी नेट पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य होता है। पेपर 2 अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग होता है।

    • यूजीसी नेट पेपर 1 में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।

    • पेपर 1 के यूजीसी नेट सिलेबस 2026 में 10 यूनिट हैं।

    • प्रत्येक यूनिट से 5 प्रश्न पूछे जाएंगे (यानी 10 यूनिट X 5 प्रश्न = 50 प्रश्न)।

    पेपर 2 के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (Paper 2 UGC NET Syllabus 2026 in Hindi)

    यूजीसी नेट पेपर 2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा।

    • कुल विषयों की संख्या 83 है।

    • उम्मीदवार को इन 83 विषयों में से एक विषय चुनना होगा।

    • पेपर -2 में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे।

    पेपर 2 के लिए विस्तृत यूजीसी नेट 2026 सिलेबस (UGC NET syllabus in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदान किया जाएगा।

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 - पेपर II (विषय-वार)

    अन्य सभी विषयों के लिए यूजीसी नेट सिलेबस (UGC NET syllabus in hindi) डाउनलोड करें

    यूजीसी नेट पेपर 2 के विषय (UGC NET Paper 2 Subjects in hindi)

    विषय कोड

    विषय

    यूजीसी नेट सिलेबस (हिंदी में)

    1

    अर्थशास्त्र/ग्रामीण अर्थशास्त्र/सहयोग/जनसांख्यिकी/विकास योजना/विकास अध्ययन/अर्थमिति/अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र/विकास पारिस्थितिकी/व्यावसायिक अर्थशास्त्र

    यूजीसी नेट सिलेबस अर्थशास्त्र डाउनलोड लिंक

    2

    राजनीति विज्ञान

    यूजीसी नेट सिलेबस राजनीति विज्ञान डाउनलोड करें

    3

    दर्शनशास्त्र

    यूजीसी नेट सिलेबस दर्शनशास्त्र डाउनलोड करें

    4

    मनोविज्ञान

    यूजीसी नेट सिलेबस मनोविज्ञान डाउनलोड करें

    5

    समाजशास्त्र

    यूजीसी नेट सिलेबस समाजशास्त्र डाउनलोड करें

    6

    इतिहास

    यूजीसी नेट सिलेबस इतिहास डाउनलोड करें

    7

    नृविज्ञान

    यूजीसी नेट सिलेबस नृविज्ञान डाउनलोड करें

    8

    कॉमर्स (वाणिज्य)

    यूजीसी नेट सिलेबस कॉमर्स डाउनलोड करें

    9

    शिक्षा

    यूजीसी नेट सिलेबस शिक्षा डाउनलोड करें

    10

    समाज कार्य

    यूजीसी नेट सिलेबस समाज कार्य डाउनलोड करें

    11

    डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज

    यूजीसी नेट सिलेबस डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज डाउनलोड करें

    12

    गृह विज्ञान

    यूजीसी नेट सिलेबस गृह विज्ञान डाउनलोड करें

    14

    लोक प्रशासन

    यूजीसी नेट सिलेबस लोक प्रशासन डाउनलोड करें

    15

    जनसंख्या अध्ययन

    यूजीसी नेट सिलेबस जनसंख्या अध्ययन डाउनलोड करें

    16

    संगीत

    यूजीसी नेट सिलेबस संगीत डाउनलोड करें

    17

    प्रबंधन (व्यवसाय प्रशासन प्रबंधन/विपणन/विपणन प्रबंधन/औद्योगिक संबंध और कार्मिक प्रबंधन/कार्मिक प्रबंधन/वित्तीय प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन सहित)

    यूजीसी नेट सिलेबस प्रबंधन डाउनलोड करें

    18

    मैथिली

    यूजीसी नेट सिलेबस मैथिली डाउनलोड करें

    19

    बंगाली

    यूजीसी नेट सिलेबस बंगाली डाउनलोड करें

    20

    हिंदी

    यूजीसी नेट सिलेबस हिंदी डाउनलोड करें

    21

    कन्नड़

    यूजीसी नेट सिलेबस कन्नड़ डाउनलोड करें

    22

    मलयालम

    यूजीसी नेट सिलेबस मलयालम डाउनलोड करें

    23

    उड़िया

    यूजीसी नेट सिलेबस उड़िया डाउनलोड करें

    24

    पंजाबी

    यूजीसी नेट सिलेबस पंजाबी डाउनलोड करें

    25

    संस्कृत

    यूजीसी नेट सिलेबस संस्कृत डाउनलोड करें

    26

    तमिल

    यूजीसी नेट सिलेबस तमिल डाउनलोड करें

    27

    तेलगु

    यूजीसी नेट सिलेबस तेलगु डाउनलोड करें

    28

    उर्दू

    यूजीसी नेट सिलेबस उर्दू डाउनलोड करें

    29

    अरबीक

    यूजीसी नेट सिलेबस अरबीक डाउनलोड करें

    30

    अंग्रेजी

    यूजीसी नेट सिलेबस अंग्रेजी डाउनलोड करें

    31

    भाषा एवं भाषा विज्ञान

    यूजीसी नेट सिलेबस भाषा एवं भाषा विज्ञान डाउनलोड करें

    32

    चाइनिज

    यूजीसी नेट सिलेबस चाइनिज डाउनलोड करें

    33

    डोगरी

    यूजीसी नेट सिलेबस डोगरी डाउनलोड करें

    34

    नेपाली

    यूजीसी नेट सिलेबस नेपाली डाउनलोड करें

    35

    मणिपुरी

    यूजीसी नेट सिलेबस मणिपुरी डाउनलोड करें

    36

    आसामीज

    यूजीसी नेट सिलेबस आसामीज डाउनलोड करें

    37

    गुजराती

    यूजीसी नेट सिलेबस गुजराती डाउनलोड करें

    38

    मराठी

    यूजीसी नेट सिलेबस मराठी डाउनलोड करें

    39

    फ्रेंच (फ्रेंच वर्जन)

    यूजीसी नेट सिलेबस फ्रेंच डाउनलोड करें

    40

    स्पेनिश

    यूजीसी नेट सिलेबस स्पेनिश डाउनलोड करें

    41

    रशियन

    यूजीसी नेट सिलेबस रशियन डाउनलोड करें

    42

    पर्सियन

    यूजीसी नेट सिलेबस पर्सियन डाउनलोड करें

    43

    राजस्थानी

    यूजीसी नेट सिलेबस राजस्थानी डाउनलोड करें

    44

    जर्मन

    यूजीसी नेट सिलेबस जर्मन डाउनलोड करें

    45

    जापानीज

    यूजीसी नेट सिलेबस जापानीज डाउनलोड करें

    46

    प्रौढ़ शिक्षा/सतत शिक्षा/एंड्रैगोजी/गैर औपचारिक शिक्षा.

    यूजीसी नेट सिलेबस प्रौढ़ शिक्षा/सतत शिक्षा डाउनलोड करें

    47

    शारीरिक शिक्षा

    यूजीसी नेट सिलेबस शारीरिक शिक्षा डाउनलोड करें

    49

    अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन

    यूजीसी नेट सिलेबस अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन डाउनलोड करें

    50

    भारतीय संस्कृति

    यूजीसी नेट सिलेबस भारतीय संस्कृति डाउनलोड करें

    55

    श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और सामाजिक कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन

    यूजीसी नेट सिलेबस श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और सामाजिक कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन डाउनलोड करें

    58

    विधि

    यूजीसी नेट सिलेबस विधि डाउनलोड करें

    59

    लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान

    यूजीसी नेट सिलेबस लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान डाउनलोड करें

    60

    बुद्धिस्ट, जैन, गांधी व शांति अध्ययन

    यूजीसी नेट सिलेबस बुद्धिस्ट, जैन, गांधी व शांति अध्ययन डाउनलोड करें

    62

    धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन

    यूजीसी नेट सिलेबस धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन डाउनलोड करें

    63

    जन संचार और पत्रकारिता

    यूजीसी नेट सिलेबस जन संचार और पत्रकारिता डाउनलोड करें

    65

    परफॉर्मिंग आर्ट - डांस/ड्रामा/थियेटर

    यूजीसी नेट सिलेबस परफॉर्मिंग आर्ट/डांस/ड्रामा/थियेटर डाउनलोड करें

    66

    म्यूजिओलॉजी और संरक्षण

    यूजीसी नेट सिलेबस म्यूजिओलॉजी और संरक्षण डाउनलोड करें

    67

    पुरातत्व विज्ञान

    यूजीसी नेट सिलेबस पुरातत्व विज्ञान डाउनलोड करें

    68

    अपराध शास्त्र

    यूजीसी नेट सिलेबस अपराध शास्त्र डाउनलोड करें

    70

    जन-जातीय और क्षेत्रीय भाषा-साहित्य

    यूजीसी नेट सिलेबस जन-जातीय और क्षेत्रीय भाषा-साहित्य डाउनलोड करें

    71

    लोक साहित्य

    यूजीसी नेट सिलेबस लोक साहित्य डाउनलोड करें

    72

    तुलनात्मक साहित्य

    यूजीसी नेट सिलेबस तुलनात्मक साहित्य डाउनलोड करें

    73

    संस्कृत पारंपरिक विषय सहित ज्योतिष / सिद्धांत ज्योतिष / नव्य व्याकरण / व्याकरण / मीमांसा / नव्य न्याय / सांख्य योग / तुलानात्मक दर्शन / शुक्ल यजुर्वेद / माधव वेदांत / धर्मशास्त्र / साहित्य / पुराणोतिहास / आगम)।

    यूजीसी नेट सिलेबस पारंपरिक संस्कृत डाउनलोड करें

    74

    महिला अध्ययन (वुमन्स स्टडीज)

    यूजीसी नेट सिलेबस महिला अध्ययन डाउनलोड करें

    79

    दृश्य कला (ड्राइंग और पेंटिंग/मूर्तिकला ग्राफिक्स/अनुप्रयुक्त कला/कला का इतिहास सहित)

    यूजीसी नेट सिलेबस दृश्य कलाएं डाउनलोड करें

    80

    भूगोल

    यूजीसी नेट सिलेबस भूगोल डाउनलोड करें

    81

    सामाजिक चिकित्सा व सामुदायिक स्वास्थ्य

    यूजीसी नेट सिलेबस सामाजिक चिकित्सा व सामुदायिक स्वास्थ्य डाउनलोड करें

    82

    विधि विज्ञान (फॉरेंसिक साइंस)

    यूजीसी नेट सिलेबस विधि विज्ञान डाउनलोड करें

    83

    पाली

    यूजीसी नेट सिलेबस पाली डाउनलोड करें

    84

    कश्मीरी

    यूजीसी नेट सिलेबस कश्मीरी डाउनलोड करें

    85

    कोंकणी

    यूजीसी नेट सिलेबस कोंकणी डाउनलोड करें

    87

    कंप्यूटर विज्ञान और एप्लीकेशन्स

    यूजीसी नेट सिलेबस कंप्यूटर विज्ञान और एप्लीकेशन डाउनलोड करें

    88

    इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान

    इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान डाउनलोड करें

    89

    पर्यावरण विज्ञान

    पर्यावरण विज्ञान डाउनलोड करें

    90

    अंतर्राष्ट्रीय संबंधों सहित राजनीति/रक्षा/रणनीतिक अध्ययन, पश्चिम एशियाई अध्ययन, दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन, अफ्रीकी अध्ययन, दक्षिण एशियाई अध्ययन, सोवियत अध्ययन, अमेरिकी अध्ययन सहित अंतरराष्ट्रीय अध्ययन.

    यूजीसी नेट सिलेबस अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय अध्ययन डाउनलोड करें

    91

    प्राकृत

    यूजीसी नेट सिलेबस प्राकृत डाउनलोड करें

    92

    मानवाधिकार और कर्तव्य

    यूजीसी नेट सिलेबस मानवाधिकार और कर्तव्य डाउनलोड करें

    93

    पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन.

    यूजीसी नेट सिलेबस पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन डाउनलोड करें

    94

    बोडो

    यूजीसी नेट सिलेबस बोडो डाउनलोड करें

    95

    संथाली

    यूजीसी नेट सिलेबस संथाली डाउनलोड करें

    100

    योग

    यूजीसी नेट सिलेबस योग डाउनलोड करें

    101

    सिंधी

    यूजीसी नेट सिलेबस सिंधी डाउनलोड करें

    102

    हिंंदू अध्ययन

    यूजीसी नेट सिलेबस हिंंदू अध्ययन डाउनलोड करें

    यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026

    एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न के अनुसार -

    • यूजीसी नेट पेपर-1 और पेपर-2 दोनों ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है।

    • पेपर - 1 और पेपर - 2 दोनों में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं।

    • पेपर 1 में 50 प्रश्न हैं और पेपर 2 में 100 प्रश्न होते हैं।

    • पेपर 1 के लिए कुल अंक 100 और पेपर 2 के लिए कुल अंक 200 है।

    1759901707431

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026: टॉपर्स टिप्स

    • यूजीसी नेट सिलेबस का विश्लेषण करना बहुत महत्वपूर्ण है।

    • पिछले कुछ वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पिछले वर्षों के यूजीसी नेट प्रश्न पत्रों को हल करें।

    • सिलेबस की प्रत्येक इकाई पर विषयवार फोकस करें।

    • यूजीसी नेट सिलेबस से संबंधित करेंट अफेयर्स को नजरअंदाज न करें।

    • खबरों की सुर्खियां पढ़ें और तथ्य एकत्र करें। परीक्षा में सफल होने के लिए आपको सैद्धांतिक ज्ञान के बजाय तथ्य-आधारित ज्ञान की आवश्यकता है।

    • पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें।

    यूजीसी नेट 2026 प्रश्न पत्र

    नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट पिछले वर्ष के पेपर यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यूजीसी नेट के पिछले वर्ष के पेपर यूजीसी-नेट की तैयारी के लिए सामग्री का सबसे अच्छा स्रोत हैं। इन्हें हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न, कठिनाई स्तर और परीक्षा पेपर में लोकप्रिय विषयों की समझ मिल जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीसी नेट 2026 अधिसूचना कब जारी होगी?
    A:

     जून 2026 सत्र के लिए यूजीसी नेट 2026 अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    Q: मैं यूजीसी नेट 2026 परीक्षा की तैयारी कैसे कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार तैयारी युक्तियों और यूजीसी नेट सिलेबस के अनुसार अध्ययन की योजना बना सकते हैं।

    Q: क्या यूजीसी नेट सिलेबस हर साल अपडेट किया जाता है?
    A:

    नहीं, यूजीसी नेट सिलेबस हर साल लगभग एक जैसा ही होता है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए यूजीसी नेट 2026 सिलेबस को अच्छी तरह से जांच लें।

    Q: क्या दोनों पेपरों के लिए यूजीसी नेट सिलेबस 2026 अलग-अलग है?
    A:

    हां, यूजीसी नेट का सिलेबस दोनों पेपर अलग-अलग हैं। यूजीसी नेट 2026 के सिलेबस के बारे में विवरण के लिए उपरोक्त लेख देखें।

    Q: मैं नेट जेआरएफ सिलेबस कहां देख सकता हूं?
    A:

    नेट जेआरएफ सिलेबस आधिकारिक विवरणिका पर उपलब्ध होता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट जेआरएफ सिलेबस की जांच कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC