Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2025 (UGC NET Dec result 2025 in hindi)-ई-सर्टिफिकेट(जारी), स्कोरकार्ड, डाउनलोड
    • लेख
    • यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2025 (UGC NET Dec result 2025 in hindi)-ई-सर्टिफिकेट(जारी), स्कोरकार्ड, डाउनलोड

    यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2025 (UGC NET Dec result 2025 in hindi)-ई-सर्टिफिकेट(जारी), स्कोरकार्ड, डाउनलोड

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 23 Apr 2026, 10:51 AM IST

    यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबर 2025 (UGC NET Result December 2025 in Hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थी। उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता तथा पीएचडी प्रवेश से संबंधित प्रमाणपत्र प्रदान किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर अपने प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वह ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
    यूजीसी नेट ई-सर्टिफेकट डाउनलोड लिंक
    1776921212992

    यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2025 (UGC NET Dec result 2025 in hindi)-ई-सर्टिफिकेट(जारी), स्कोरकार्ड, डाउनलोड
    यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परिणाम (UGC NET Dec 2025 result in hindi)- रिलीज डेट, रिजल्ट पीडीएफ लिंक

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा दिसंबर सत्र के लिए संशोधित फाइनल आंसर की जारी की गई है। NTA ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (UGC NET Dec 2025) परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की। उम्मदीवार दिए गए लिंक पर क्लिक करके यूजीसी नेट दिसंबर सत्र फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा यूजीसी नेट ई-प्रमाणपत्र जारी किया गया है। यूजीसी दिसंबर सत्र संशोधित फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक

    इससे पहले यूजीसी नेट दिसंबर सत्र रिजल्ट 2025 (UGC NET Dec Result 2025) 4 फरवरी को जारी किया गया। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2025 (UGC NET December result 2025) की जांच कर सकते थे। यूजीसी नेट रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया गया । यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए यूजीसी नेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक हुआ था।
    यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबस 2025 डायरेक्ट लिंक
    1770224636444

    एजेंसी द्वारा हाल ही में यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 4 फरवरी तक जारी किए जाने की सूचना दी गई थी। एनटीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी दी है। इससे पहले एनटीए द्वारा दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 14 जनवरी को ऑनलाइन मोड में जारी की गई थी। उम्मीदवार नेट दिसंबर आंसर की पर 14 से 17 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। यूजीसी नेट जून 2025 स्कोर कार्ड देखें
    1770224609924

    यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परिणाम जारी कर दिया गया है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा (UGC NET December exam in hindi) में शामिल उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एनटीए यूजीसी नेट दिसबंर एग्जाम रिजल्ट 2025 (UGC NET December exam result 2025 in hindi) की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की और नेट प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी एनटीए नेट परिणाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ें।

    नेट परीक्षा में पास होने के लिए यूजीसी नेट 2025 कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यूजीसी नेट परीक्षा (दिसंबर सत्र) 2025 तिथि (UGC NET December session Exam Dates 2025) जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजीसी नेट परीक्षा (दिसंबर सत्र) 2025 तिथि देख सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 2025 (UGC Net Exam Dates 2025) 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई। आंसर की 14 जनवरी को जारी हुई। एनटीए रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाओं (रिस्पॉन्स शीट) के साथ प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की 2025 पीडीएफ (provisional UGC NET answer key pdf in hindi) और प्रश्न पत्र जारी करता है।

    यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2025 (UGC NET result December 2025 in hindi) में उम्मीदवारों के योग्यता अंक और स्थिति के बारे में विवरण शामिल होता है। दिसंबर यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए यूजीसी नेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

    यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान की जाती है, भारतीय संस्थानों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाती है, तथा छात्रों को पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

    यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट डेट (UGC NET December 2025 Result Date in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूजीसी नेट परीक्षा तिथि के साथ-साथ यूजीसी नेट परिणाम 2025 की तारीख देख सकते हैं।

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 मुख्य तिथियां (UGC NET Result 2025: Important Dates in hindi)

    इवेंट्स

    दिसंबर सत्र तिथियां

    यूजीसी नेट परीक्षा 2025

    31 दिसंबर 2025- 7 जनवरी 2026

    यूजीसी नेट आंसर की प्रोविजनल

    14 जनवरी 2026

    यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की चुनौती

    14-17 जनवरी 2025

    यूजीसी नेट 2025 फाइनल आंसर की

    4 फरवरी 2026

    4 अप्रैल 2026 संशोधित

    एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 (ugc net result 2025 date)

    4 फरवरी 2026

    यूजीसी नेट 2025 स्कोर कार्ड

    4 फरवरी 2026

    यूजीसी नेट 2025 सर्टिफिकेट

    22 अप्रैल 2026

    यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट कैसे देखें? (How to Check UGC NET December 2025 Result? in hindi)

    एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी करेगी। यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबर 2025 (UGC NET Result December 2025 in hindi) को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं-

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 (UGC NET Result 2025) लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
      1740307800404

    • यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

    • इसके बाद स्क्रीन पर यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2025 (UGC NET Result 2025) नजर आएगा।

    • यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट (UGC NET December 2025 Result in hindi) डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले कर रख लें।

    यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबर 2025 (UGC NET Result December 2025 in Hindi)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट तिथि 2025 (UGC NET Dec Result Date) की सटीक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके दिसंबर यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे। यूजीसी नेट परीक्षा में अच्छा स्कोर कुल अंकों का 65% से 70% के बीच होता है। 65% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के चयनित होने की संभावना अधिक होती है।

    यूजीसी नेट रिजल्ट दिसंबर 2025 तिथि ट्रेंड (UGC NET Result 2025 Date Trends)

    पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, यूजीसी नेट रिज़ल्ट (UGC NET Result 2025) परीक्षा के समापन के तीन या चार सप्ताह बाद घोषित किया गया है।

    सत्र

    यूजीसी नेट परीक्षा तिथि

    यूजीसी नेट रिजल्ट डेट

    दिसंबर 2025

    31 दिसंबर 2025- 7 जनवरी 2026

    4 फरवरी 2026

    दिसंबर 2024

    3-27 जनवरी 2025

    22 फरवरी, 2025

    दिसंबर 2023

    6 से 19 दिसंबर 2023

    18 जनवरी 2024

    दिसंबर 2022

    21 फरवरी से 15 मार्च 2023

    13 अप्रैल 2023

    दिसंबर 2021 और जून 2022

    फेज 1: 9, 11 और 12 जुलाई 2022

    फेज 2: 20 से 23 सितंबर 2022

    फेज 3: 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2022

    फेज 4: 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22 अक्टूबर, 2022

    5 नवंबर 2022

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 पर उपलब्ध विवरण (Details mentioned on the UGC NET Scorecard / Result 2025 in hindi)

    उम्मीदवार यूजीसी नेट 2025 परिणाम में दर्ज विवरण को देख सकते हैं। इसमें उम्मीदवारों से जुड़ी जानकारी और प्राप्तांक दर्ज होते हैं। निम्नलिखित तालिका से उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट में दर्ज विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं -

    उम्मीदवार का विवरण

    परीक्षा विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • आवेदन संख्या

    • क्रमांक संख्या

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • श्रेणी

    • पाठ्यक्रम जिसके लिए उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुआ

    • उस विषय के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या

    • विषय में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    • अधिकतम अंक

    • पेपर

    • प्रत्येक पेपर में मिले अंक

    • प्राप्त अंकों का प्रतिशत

    • तिथि

    पासवर्ड भूल गए तो यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? (How to check UGC NET Result 2025 if Forgot Password?)

    एनटीए यूजीसी नेट लॉगइन पेज का भुला हुआ पासवर्ड दोबारा वापस पाने का विकल्प देता है। यूजीसी नेट पासवर्ड को वापस प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें -

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • 'फॉरगॉट माय पासवर्ड' का विकल्प चुनें।

    • अगली स्क्रीन में तीन विकल्प दिखाई देंगे, उनमें से किसी एक का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें।

    • सुरक्षा प्रश्न और उसके उत्तर का उपयोग करें जिसे आपने फॉर्म भरने के दौरान चुना था।

    • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट संदेश (एसएमएस) के माध्यम से भेजे गए सत्यापन कोड का उपयोग करें।

    • आपके पंजीकृत ईमेल पते पर ईमेल के माध्यम से भेजे गए पासवर्ड रीसेट लिंक का उपयोग करना।

    • सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवारों को एक नया पासवर्ड सेट करने के लिए लिंक प्राप्त होगा।

    आवेदन संख्या भूल जाने की स्थिति में यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट कैसे जाचें?

    यदि उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या भूल जाते हैं तो वे नीचे दिये गए चरणों का पालन करते हुए इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं -

    चरण 1 - एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    चरण 2 - लॉगइन विंडो में 'Forgot Application No?' लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 3 - निम्नलिखित विवरण दर्ज करें:

    • नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्मतिथि

    • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा पिन

    चरण 4: अब 'Get UGC NET Application Number' लिंक पर क्लिक करें।

    यूजीसी नेट आवेदन पत्र संख्या फिर से जनरेट की जाएगी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी। उम्मीदवार अपने खातों में लॉगइन करने के लिए भेजे गए विवरण का उपयोग करके यूजीसी नेट एनटीए 2025 परिणाम की जांच कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट - सामान्यीकरण प्रक्रिया (Normalization Procedure)

    उम्मीदवारों द्वारा सुरक्षित अंक निर्धारित करने के लिए सामान्यीकरण की विधि का पालन किया जाएगा। आवेदक द्वारा विभिन्न शिफ्ट में प्राप्त किए गए अंकों को एनटीए द्वारा यूजीसी नेट स्कोर (प्रतिशत) में बदल दिया जाएगा।

    उदाहरण के लिए - यदि दो शिफ्ट में आयोजित परीक्षा में 40% अंक के बराबर पहली शिफ्ट में 74 पर्सेंटाइल आता है और शिफ्ट 2 में यह 76 पर्सेंटाइल स्कोर के अनुरूप हैं, तो दोनों शिफ्ट में 76 पर्सेंटाइल के बराबर या उससे अधिक (100 से 76 के पर्सेंटाइल अंक तक के) अंक वाले सामान्य वर्ग के छात्र पात्र हो जाएगे। इसी नियम के तहत आरक्षित वर्ग के लिए अंकों की गणना की जाएगी।

    यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद क्या? (What after the UGC NET Result 2025 Declaration?)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) वेबसाइट पर एक ई-प्रमाणपत्र तथा जेआरएफ अवार्ड लेटर जारी करेगी। उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से अपना यूजीसी नेट प्रमाण पत्र (June UGC NET certificate) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद सभी योग्य उम्मीदवार भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन दे सकते हैं। वहीं वे उम्मीदवार जिन्होंने यूजीसी नेट 2025 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा के लिए पात्रता हासिल करेंगे, वे अपने द्वारा चुने गए विषय पर रिसर्च करने में सक्षम होंगे।

    यूजीसी नेट प्रमाणपत्र को डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download UGC NET Certificate) -

    • उल्लिखित लिंक पर क्लिक करें - ecertificate.nta.ac.in

    • परीक्षा का नाम, कैप्चा कोड चुनें और 'Proceed' बटन पर क्लिक करें।

    • सभी बुनियादी विवरण यानि कि क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षा का वर्ष, परीक्षा का सत्र और सुरक्षा कोड भरें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

    • UGC NET e-certificate will be displayed on the screen

    • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति रख लें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का परिणाम कब जारी होगा?
    A:

    यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का परिणाम 4 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है।

    Q: मैं यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का परिणाम कैसे डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का परिणाम प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उपर्युक्त लेख को पढ़ें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC