Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथियां 2025 घोषित (ssc cgl tier 1 exam date in hindi): पूरा शेड्यूल देखें
    • लेख
    • एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथियां 2025 घोषित (ssc cgl tier 1 exam date in hindi): पूरा शेड्यूल देखें

    एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथियां 2025 घोषित (ssc cgl tier 1 exam date in hindi): पूरा शेड्यूल देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 18 Jun 2026, 09:09 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 जून को एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। इससे पहले आयोग द्वारा 14 मई 2026 को टियर 2 का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। बता दें एसएससी सीजीएल टियर-2 प्राथमिक आंसर की 30 जनवरी को ऑनलाइन मोड में जारी की गई थी। एसएससी सीजीएल टियर 2 प्राथमिक आंसर की पर उम्मीदवार 3 फरवरी रात 8 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18-19 जनवरी को आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल टियर-2 आंसर की देखें
    1781753382834

    एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथियां 2025 घोषित (ssc cgl tier 1 exam date in hindi): पूरा शेड्यूल देखें
    एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथियां 2025 घोषित


    एसएससी द्वारा परीक्षा संशोधित परीक्षा तिथि

    आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 टियर-II के शेड्यूल में बदलाव किया गया था। आयोग द्वारा 19 दिसंबर 2025 को जारी सूचना के संदर्भ में संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 टियर-II के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया था। आयोग ने बताया कि बदले हुए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा आयोजित की गई। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर-II परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को ही आयोजित की गई, केवल विषय में बदलाव किया गया था। आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 1 स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी की थी। टियर 1 सीजीएल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 तक एसएससी सीजीएसएल टियर 1 स्कोरकार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगइन क्रेजेशियल के माध्यम से देख सकते थे।

    बता दें कि, एसएससी सीजीएल 2025 की आधिकारिक अधिसूचना 9 जून, 2025 को ssc.gov.in पर जारी की गई थी। एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2025, 9 जून को जारी हुआ और इसकी अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2025 तक थी। आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन त्रुटि सुधार के लिए, 9 से 11 जुलाई, 2025 तक एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र सुधार विंडो 2025 की सुविधा दी थी। टियर 1 का आयोजन इस साल 12 से 26 सिंतबर तक हुआ। जिन उम्मीदवारों ने टियर-I परीक्षा पास की है, वे परीक्षा की विस्तृत डेटशीट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं।
    एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा शेड्यूल में बदलाव- देखें सूचना

    1767354537744

    टियर-I परीक्षा के परिणाम 18 दिसंबर 2025 को घोषित किए गए थे, जिसके आधार पर कुल 1,39,395 उम्मीदवारों को टियर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।176620720561619 दिसंबर को जारी हुईं परीक्षा शेड्यूल

    एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथियों 2025 के अनुसार, टियर 1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर, 2025 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा शहरों की सूची 4 सितंबर को जारी हुई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से एसएससी सीजीएल सिटी इंटिमेशन स्लिप देख सकते है। परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड जारी किया गया था। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा (SSC CGL Tier 1 exam dates in Hindi) तिथियों के अनुसार, टियर 1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी।

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 टियर-1 के लिए री-एग्जाम (पुनः परीक्षा) 14 अक्टूबर को आयोजित हुआ। एसएससी सीजीएल टीयर-1 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर को जारी किया गया था। लगभग 18,000 शिकायतें मिलने के बाद आयोग ने सभी पालियों के परीक्षा लाग का विश्लेषण किया। इस दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी या अन्य कारणों से व्यवधान की स्थिति पाई गई थी। इसी कारण उन केंद्रों के कुछ अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है। इस परीक्षा में उन अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है जो मुंबई फायर इंसीडेंट कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे।

    सरकारी नौकरी के लिए देश की सबसे चर्चित प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा (ssc cgl exam 2025 in Hindi) टियर 1 का आयोजन इस साल 12 से 26 सिंतबर तक हुआ। एसएससी सीजीएल परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों की अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार यह लेख देख सकते हैं।

    एसएससी सीजीएल महत्वपूर्ण तिथियां 2025

    कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कैलेंडर में एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा तिथियों और अन्य प्रासंगिक तिथियों का उल्लेख किया है। एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2025 नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है और आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अपडेट की गई है।

    एसएससी सीजीएल 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां

    एसएससी सीजीएल इवेंट्स

    एसएससी सीजीएल 2025 तिथियां

    एसएससी सीजीएल 2025 अधिसूचना तिथि


    9 जून, 2025

    एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र की तिथि 2025


    9 जून, 2025

    एसएससी सीजीएल आवेदन भरने की अंतिम तिथि


    4 जुलाई, 2025

    ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि


    5 जुलाई, 2025

    आवेदन पत्र सुधार सुविधा


    9-11 जुलाई,2025

    एसएससी सीजीएल सिटी इंटिमेशन स्लिप

    4 सिंतबर 2025

    एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड


    9 सितंबर 2025 से

    एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथि


    12- 26 सितंबर 2025

    टियर 1 के लिए अंतिम आंसर की जारी करने की तिथि


    16 अक्टूबर 2025

    एसएससी सीजीएल टियर 1 के लिए आंसर की चुनौती सुविधा


    19 अक्टूबर 2025


    एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम तिथि


    18 दिसंबर 2025

    टियर 1 के लिए SSC CGL स्कोरकार्ड


    10 जनवरी 2026

    एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड


    15 जनवरी 2026

    एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि


    18 और 19 जनवरी 2026

    एसएससी सीजीएल टियर-2 प्राथमिक आंसर की30 जनवरी 2026

    एसएससी सीजीएल टियर-2 आंसर की पर रिसपॉंस शीट

    30 जनवरी - 3 फरवरी 2026

    एसएससी सीजीएल परिणाम फाइनल


    14 मई 2026

    एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की17 जून 2026

    यें भी पढें

    SSC CGL Complete Guide
    Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.
    Download EBook

    एसएससी सीजीएल 2025 आवेदन पत्र जारी होने की तिथि

    आयोग ने 9 से 11 जुलाई, 2025 तक एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र सुधार विंडो 2025 लिंक को सक्रिय किया था। एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2025 थी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शून्य शुल्क का भुगतान करके एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2025 आवेदन पत्र में दो बार बदलाव कर सकते हैं।

    एसएससी सीजीएल रिक्तियां 2025

    आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में कुल 14582 एसएससी सीजीएल रिक्तियों 2025 की घोषणा की है। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार एसएससी सीजीएल 2025 रिक्तियों(ssc cgl vacancy in hindi 2025) की कुल संख्या ज्ञात करनी होगी। उन्हें अपनी श्रेणी के अंतर्गत वांछित पद के लिए आवंटित रिक्तियों की संख्या के आधार पर अपना एसएससी सीजीएल विकल्प सहित प्रेफरेंस फॉर्म भरना होगा।

    ये भी पढ़ें

    एसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम

    एसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र

    एसएससी सीजीएल 2025 एडमिट कार्ड की तारीख

    आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर टियर 1 और टियर 2 परीक्षाओं के लिए एसएससी सीजीएल 2025 एडमिट कार्ड जारी करता है। एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 को उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

    एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड में सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा की सटीक तिथि, उम्मीदवारों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश शामिल हैं।

    एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2025

    आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा की। एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि के अनुसार, टियर 1, 12 से 16 सितंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। टियर 2 के लिए एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि की घोषणा परीक्षा अधिकारियों द्वारा अलग से की जाएगी। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार एसएससी सीजीएल परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एसएससी सीजीएल परीक्षा केंद्र पर सभी महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

    एसएससी सीजीएल 2025 आंसर की (Answer key) जारी होने की तिथि

    एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 की अंतिम आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद जारी किया जाता है। उम्मीदवार एक निश्चित समय के लिए एसएससी सीजीएल आंसर की 2025 को चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम एसएससी सीजीएल आंसर की 2025 ऑनलाइन जारी किया जाता है।

    एसएससी सीजीएल परिणाम तिथि 2025

    कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी सीजीएल 2025 परिणाम(ssc cgl result in hindi) ऑनलाइन जारी करता है। प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर टियर 1 और 2 के लिए एसएससी सीजीएल 2025 परिणाम अलग-अलग घोषित किया जाता है। एसएससी सीजीएल परिणाम 2025 कट ऑफ के साथ एसएससी वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन जारी किया जाता है। एसएससी सीजीएल 2025 परिणाम सूची में सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2025 परिणाम पीडीएफ(PDF) में Ctrl + F फ़ंक्शन का उपयोग करके अपना SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-वार परिणाम देख सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सीजीएल परीक्षा का तरीका क्या है?
    A:

    एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 टियर I और टियर II के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।

    Q: एसएससी सीजीएल भर्ती प्रक्रिया किन पदों के लिए आयोजित की जाती है?
    A:

    एसएससी सीजीएल 2025 ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है।

    Q: एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में कितने चरण होते हैं?
    A:

    संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में आवेदित पद के आधार पर दो चरण होते हैं।

    Q: एसएससी सीजीएल परिणाम 2025 कब घोषित होगा?
    A:

    एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 का परिणाम 18 दिसंबर को जारी कर दिया गया है।

    Q: एसएससी सीजीएल टियर 1 री-एग्जाम कब आयोजित होगी?
    A:

    एसएससी सीजीएल टियर 1 री-एग्जाम 14 अक्टूबर को आयोजित होगी।

    Q: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा कब होगी?
    A:

    एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2026 को आयोजित की गई।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CGL

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CGL ?

    For a fresher preparing for SSC CGL, the most important thing is not simply choosing the most popular coaching institute but finding one that provides regular offline classes, doubt sessions, mock tests and proper guidance.

    You can consider established SSC coaching institutes available in your city and compare them based

    Dear Aspirant,

    The SSC CGL (Group C and Group B posts) 2026 examination schedule is released by the Staff Selection Commission through its annual examination calendar. Candidates are advised to regularly visit the official SSC website for the latest notification, application dates, and examination schedule.

    Hello Dear Student,

    If you've lost your hall ticket number, you can recover it by:

    • Contacting your school where you appeared for the SSC examination.
    • Visiting the official website of your State Board and using the available "Forgot Hall Ticket Number" or student search service (if provided).
    • Contacting the State

    Hello Dear Student,

    Yes, you are eligible for SSC MTS, CHSL, and Stenographer, and if you hold a graduation degree, you are also eligible for SSC CGL. Since your board marksheet lists your overall status as "PASS" by replacing Physics with Physical Education, SSC only requires proof of passing the

    Dear Student,

    There is no such stricter rule to get into tax department through SSC CGL that can cause you any problem for having a tattoo. Check SSC CGL Eligibility Criteria 2026