KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
आईएएस वेतन 2025 (IAS Salary 2025 in hindi) : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी आईएएस सैलरी 2025 (ias officer salary in hindi) वेतन भत्तों और सभी भत्तों के बारे में यूपीएससी आईएएस वेतन 2025 (ias officer salary) की आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किया जाता है। एक आईएएस अधिकारी का वेतन (ias salary in hindi) वरिष्ठता के आधार पर 2,50,000 रुपये (लगभग) तक हो सकता है यदि उम्मीदवार सर्वोच्च पद यानी कैबिनेट सचिव तक पहुंचता है।
This Story also Contains
7वें वेतन आयोग के अनुसार, एक आईएएस की सैलरी (ias officer salary in hindi) में बढ़ोत्तरी की गई है और नए वेतन के अनुसार, एक आईएएस अधिकारी का वेतन (ias salary in hindi) 56,100 रुपये हैं जिसमें विभिन्न भत्ते सम्मिलित हैं। आईएएस सैलरी 2025 (ias officer salary in hindi) विभिन्न फैक्टर जैसे मूल वेतन, एचआरए, टीए, डीए, चिकित्सा भत्ता और अन्य बहुत से भत्तों से मिलकर बना है। युपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी के रूप में चयन किया जाता है। क़्वालिफ़ाइ करने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी के रूप में भर्ती किया जाता है।
इन्हें भी देखें
एक आईएएस अधिकारी का वेतन इतना आकर्षक नहीं है लेकिन इस पद की जो प्रतिष्ठा और सम्मान है, उसकी तुलना किसी अन्य नौकरी से नहीं की जा सकती है। यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस आदि के रूप में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2025 भर सकते हैं। आईएएस वेतन 2025 (ias salary in hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
परीक्षा का नाम | संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा |
लोकप्रिय नाम | यूपीएससी सीएसई |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | संघ लोक सेवा आयोग |
आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक(ग्रेजुएशन) |
न्यूनतम आयु सीमा | 21 वर्ष |
परीक्षा के चरण | प्रारंभिक मेन्स व्यक्तित्व परीक्षण |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
यूपीएससी आईएएस चयन प्रक्रिया 2025 के सभी तीन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवार देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों में विभिन्न ग्रुप ए और बी सिविल सेवाओं में भर्ती होने के पात्र होंगे। विभिन्न सिविल सेवा पद जिनके लिए यूपीएससी सीएसई परीक्षा आयोजित की जाती है, का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में किया गया है।
अखिल भारतीय सिविल सेवा
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)
भारतीय वन सेवा (आईएफओएस)
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)
भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (आईएएएस)
भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस)
भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (आईसीएलएस)
भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस)
भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस)
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस)
भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस)
भारतीय संचार वित्त सेवाएं (आईसीएफएस)
भारतीय डाक सेवा (आईपीओएस)
भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस)
भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस)
भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस)
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस)
भारतीय व्यापार सेवा (आईटीएस)
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)
सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा
डीएएनआईसीएस
डीएएनआईपीएस
पांडिचेरी सिविल सेवा
पांडिचेरी पुलिस सेवा
अन्य उपयोगी लिंक
संघ लोक सेवा आयोग एक आईएएस अधिकारी के वेतन की गणना उस पद और उस पद के स्तर के आधार पर करता है। आईएएस करियर-वार पोस्ट और यूपीएससी आईएएस वेतन 2025 जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
करियर-वार (पद) | आईएएस वेतन (ias salary in hindi) | ||
जिला प्रशासन | राज्य सचिवालय | केंद्रीय सचिवालय | |
उपप्रभागीय मजिस्ट्रेट(एसडीएम) | अवर सचिव | सहायक सचिव | 56,100रुपये |
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) | उप सचिव | अवर सचिव | 67,700रुपये |
जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) | सह सचिव | उप सचिव | 78,800रुपये |
जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) | निदेशक | 1,18,500रुपये | |
संभागीय आयुक्त (डीसी) | सचिव-सह-आयुक्त | सह सचिव | 1,44,200रुपये |
संभागीय आयुक्त (डीसी) | प्रमुख सचिव | अपर सचिव | 1,82,200रुपये |
कोई समकक्ष पद नहीं है | अपर मुख्य सचिव | कोई समकक्ष पद नहीं है | 2,05,400रुपये |
कोई समकक्ष पद नहीं है | प्रमुख शासन सचिव | सचिव | 2,25,000रुपये |
कोई समकक्ष पद नहीं है | कोई समकक्ष पद नहीं है | भारत के कैबिनेट सचिव | 2,50,000रुपये |
विभिन्न आईएएस पदों के लिए वेतन की गणना मूल वेतन, एचआरए, डीए, टीए और अन्य भत्तों जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर की जाती है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन गणना सूत्र नीचे दिया गया है:
कुल आईएएस वेतन = मूल वेतन + एचआरए + टीए + डीए + अन्य भत्ते
एक आईएएस अधिकारी के वेतन में विभिन्न घटक होते हैं जो एक साथ मिलकर एक आईएएस के कुल वेतन का निर्माण करते हैं। शुरुआत में सभी आईएएस अधिकारियों की सैलरी एक समान यानी 56,100 रुपये होती है। यह पदोन्नति, पद और समय के साथ बढ़ता है। आईएएस वेतन (ias salary in hindi) के फैक्टर इस प्रकार हैं:
मूल वेतन
एचआरए
डीए
टीए
अन्य भत्ते
शुरुआत में, एक आईएएस अधिकारी के वेतन का मूल वेतन हर साल 3% बढ़ जाता है, जितने वर्षों तक वह उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर रहता है। कैबिनेट सचिव स्तर पर, मूल वेतन एक आईएएस वेतनमान पर निश्चित होता है।
यूपीएससी से संबंधित महत्वपूर्ण लेख
शुरुआत में आईएएस अधिकारियों के लिए डीए % तय किया जाता है और यह समय के साथ बढ़ता जाता है। डीए वृद्धि आईएएस वेतन में मुद्रास्फीति पर निर्भर करती है। इसकी गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) स्तर के अनुसार की जाती है। आईएएस वेतन डीए को अर्ध-वार्षिक आधार पर संशोधित किया जाता है यानी इसकी गणना हर साल जनवरी और फिर जुलाई में की जाती है। आम तौर पर, आईएएस का वेतन डीए प्रवेश स्तर पर हर साल 0 - 14% बढ़ जाता है।
इसके नाम से ही स्पष्ट है कि एचआरए आवास के लिए आईएएस अधिकारियों को दिया जाने वाला भत्ता है। आईएएस एचआरए चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग के शहर पर निर्भर करता है।
यात्रा से संबंधित विभिन्न खर्चों को पूरा करने के लिए टीए दिया जाता है। यदि किसी आईएएस अधिकारी को सरकारी वाहन प्रदान किया गया है, तो वह यात्रा भत्ते का दावा नहीं कर सकता है। इस प्रकार, एक आईएएस अधिकारी का मासिक वेतन डीए, एचआरए और टीए के आधार पर 56,100 रुपये से 1,32,000 रुपये के बीच हो सकता है।
आईएएस अधिकारियों को प्रदान किए जाने वाले कुछ अन्य लाभ इस प्रकार हैं:
निवास
सुरक्षा
परिवहन सुविधा
चिकित्सीय लाभ
टेलीफोन/इंटरनेट बिल
समाचार पत्र
अध्ययन के लिए छुट्टियाँ, आदि।
आईएएस की सैलरी कितनी होती है(ias ki salary kitni hoti hai)?
आईएएस अधिकारी का वेतन (ias salary in hindi) 56,100 रुपये हैं।
आईएएस ग्रेड पे (ias grade pay) कितना होता है?
आईएएस ग्रेड पे (ias grade pay) ग्रेड पे 5400 रुपये है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एक आईएएस अधिकारी एचआरए, डीए, टीए, चिकित्सा भत्ता और सरकारी वाहन सेवकों, सरकारी आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।
एक आईएएस अधिकारी को 7वें वेतन आयोग के अनुसार हाथ में हर माह 56,100 रुपये मिलते हैं।
यूपीएससी आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है।
एक आईएएस अधिकारी को अधिकतम वेतन 2,50,000 रुपये मिल सकता है, उन्हें भारत का कैबिनेट सचिव होना चाहिए।
हां, आईएएस अधिकारियों को तय स्लैब के अनुसार आईएएस वेतन पर आयकर का भुगतान करना पड़ता है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.