Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईएएस अधिसूचना 2025 जारी (UPSC IAS Notification 2025 in Hindi) - आवेदन, पात्रता मानदंड, रिक्तियां, परिणाम
    • लेख
    • आईएएस अधिसूचना 2025 जारी (UPSC IAS Notification 2025 in Hindi) - आवेदन, पात्रता मानदंड, रिक्तियां, परिणाम

    आईएएस अधिसूचना 2025 जारी (UPSC IAS Notification 2025 in Hindi) - आवेदन, पात्रता मानदंड, रिक्तियां, परिणाम

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 10 Feb 2025, 10:50 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईएएस अधिसूचना 2025 (IAS Notification 2025 in Hindi) - यूपीएससी ने यूपीएससी आईएएस 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी (शाम 6 बजे) तक बढ़ा दी है। इससे पहले, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 थी। सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 18 फरवरी 2025 तक यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने 22 जनवरी 2025 को ऑनलाइन मोड में यूपीएससी आईएएस अधिसूचना जारी की थी। यूपीएससी आईएएस 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई। आईएएस 2025 अधिसूचना (upsc ias notification in hindi) के साथ ही यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2025 भी ऑनलाइन मोड में जारी हो चुका है।

    This Story also Contains

    1. संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 - अवलोकन
    2. आईएएस अधिसूचना 2025 (upsc ias notification 2025 in hindi) - परीक्षा तिथियां
    3. संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025- यूपीएससी रिक्तियां
    4. आईएएस अधिसूचना 2025 - पात्रता मानदंड
    5. आईएएस अधिसूचना 2025 - आवेदन पत्र
    6. संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 - परीक्षा केंद्र
    7. आईएएस अधिसूचना 2025 - परीक्षा पैटर्न
    8. आईएएस अधिसूचना 2025 - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम
    9. आईएएस अधिसूचना 2025 - चयन प्रक्रिया
    आईएएस अधिसूचना 2025 जारी (UPSC IAS Notification 2025 in Hindi) - आवेदन, पात्रता मानदंड, रिक्तियां, परिणाम
    यूपीएससी आईएएस अधिसूचना (UPSC IAS notification in Hindi)

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए जारी की गई यूपीएससी सीएसई अधिसूचना (UPSC CSE notification in hindi) में यूपीएससी आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, यूपीएससी पात्रता मानदंड, आईएएस पाठ्यक्रम 2025, यूपीएससी परीक्षा पैटर्न, यूपीएससी सीएसई चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी दी जाती है। आईएएस अधिसूचना 2025 पीडीएफ (UPSC IAS notification pdf 2025 in hindi) में आईएएस परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे पंजीकरण प्रक्रिया, आईएएस परीक्षा आयु सीमा, रिक्ति विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन करने से पहले आईएएस अधिसूचना देखनी चाहिए। यूपीएससी परीक्षा पैटर्न जानने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2025 (UPSC IAS notification 2025) को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

    संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना पीडीएफ (upsc recruitment notification pdf in hindi) प्रारूप में जारी की जाती है जिसमें यूपीएससी सीएसई परीक्षा के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। आईएएस 2025 परीक्षा के बारे में सारी जानकारी पाने के लिए आईएएस अधिसूचना 2025 (upsc notification in hindi) के पर इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 - अवलोकन

    परीक्षा

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Examination)

    परीक्षा संचालक

    संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission (UPSC))

    ऑफिसियल वेबसाइट

    upsc.gov.in / upsconline.nic.in

    आईएएस आयु सीमा

    21 से 32 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता

    स्नातक डिग्री

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    आईएएस प्रयास सीमा

    सामान्य - 6

    ओबीसी - 9

    एससी/ एसटी - ऊपरी आयु सीमा के भीतर तक

    आवेदन का मोड

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस - 100 रुपए

    ट्रांसजेंडर और महिलाएं - कोई शुल्क नहीं है

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    परीक्षा के चरण

    प्रारंभिक (Prelims)

    मेन्स (Mains)

    व्यक्तित्व परीक्षण (Personality test)

    आईएएस रिक्तियां

    979 (संभावित)

    आईएएस वेतन

    56,100 रुपये + अनुमानित भत्ता

    आईएएस अधिसूचना 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    आवेदक यूपीएससी आईएएस 2025 अधिसूचना (upsc civil services exam notification) यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी अधिसूचना 2025 (upsc cse notification) को डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

    • यूपीएससी होम पेज पर एग्जामिनेशन नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।

    • संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

    • यूपीएससी अधिसूचना 2025 पीडीएफ (upsc notification in hindi pdf) फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 (upsc notification in hindi pdf) में दिए गए सभी विवरणों की जांच करें।

    • भविष्य में उपयोग के लिए यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2025 (upsc cse notification) डाउनलोड करें।

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    आईएएस अधिसूचना 2025 में उल्लिखित विवरण

    आईएएस अधिसूचना 2025 (upsc ias notification 2025 in hindi) - परीक्षा तिथियां

    संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 आयोग द्वारा 22 जनवरी 2025 की जारी की गई। सभी यूपीएससी आईएएस 2025 कार्यक्रमों पर नज़र रखने के लिए, नीचे दी गई तालिका से आईएएस परीक्षा तारीख 2025 की जांच अवश्य करें। आवेदन की तिथि 22 जनवरी से 18 फरवरी 2025 और आवेदन सुधार की तिथि 19 फरवरी से 25 फरवरी तक है।

    आईएएस परीक्षा तिथियां 2025

    कार्यक्रम

    यूपीएससी आईएएस महत्वपूर्ण तिथि

    संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 जारी होने की तारीख

    22 जनवरी 2025

    यूपीएससी आईएएस 2025 ऑनलाइन आवेदन

    22 जनवरी 2025

    आईएएस 2025 फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि

    11 फरवरी 2025
    18 फरवरी 2025
    यूपीएससी सीएसई 2025 आवेदन संशोधन तिथि18-25 फरवरी 2025
    यूपीएससी सीएसई (प्रीलिम्स) एडमिट कार्ड 2025सूचित किया जाएगा

    आईएएस 2025 प्रीलिम्स परीक्षा

    25 मई 2025

    यूपीएससी आईएएस 2025 मेन्स परीक्षा

    22 अगस्त 2025 से

    संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025- यूपीएससी रिक्तियां

    IAS, IFS, IPS, IRS, आदि जैसे विभिन्न पदों के लिए UPSC सिविल सेवा 2025 रिक्तियों (ias vacancy) की कुल संख्या का उल्लेख IAS अधिसूचना 2025 पीडीएफ में किया जाता है। पिछले वर्षों की UPSC CSE परीक्षा रिक्तियों को जानने के लिए नीचे दी गई तालिका को देखें।

    यूपीएससी सीएसई रिक्तियां

    वर्ष

    यूपीएससी रिक्तियां

    2025979

    2024

    1056

    2023

    1105

    2022

    1011

    2021

    712

    2020

    796

    2019

    896

    2018

    759

    आईएएस अधिसूचना 2025 - पात्रता मानदंड

    यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2025 पीडीएफ में सभी सिविल सेवा पदों के लिए यूपीएससी आईएएस पात्रता 2025 विवरण का भी उल्लेख किया जाता है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ 21 से 32 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। IAS पात्रता मानदंड 2025 के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    यूपीएससी आईएएस योग्यता

    राष्टीयता

    यूपीएससी द्वारा उल्लिखित नियमों के अनुसार भारतीय नागरिक

    आयु सीमा

    21 से 32 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट)

    शैक्षिक योग्यता

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक

    आईएएस प्रयास सीमा

    सामान्य - 6

    ओबीसी - 9

    एससी / एसटी - ऊपरी आयु सीमा तक

    आईएएस अधिसूचना 2025 - आवेदन पत्र

    यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2025 आयोग द्वारा आईएएस अधिसूचना 2025 के अनुसार 22 जनवरी को जारी किया गया। आईएएस 2025 आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया। यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र के दो भाग हैं - भाग 1 - पंजीकरण और भाग 2 - आवेदन पत्र। आईएएस आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया का आईएएस अधिसूचना 2025 पीडीएफ में विस्तार से उल्लेख किया जाएगा। आईएएस 2025 फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने वाले आवेदकों को आईएएस परीक्षा 2025 में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।

    आईएएस आवेदन शुल्क

    यूआर/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस

    100 रुपये

    अन्य/ महिला

    शुल्क से छूट

    संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 - परीक्षा केंद्र

    संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 अधिसूचना में सभी यूपीएससी आईएएस परीक्षा केंद्रों का उल्लेख करता है। देश में 80 आईएएस प्रारंभिक परीक्षा केंद्र और 24 यूपीएससी आईएएस मुख्य (Mains) परीक्षा केंद्र हैं। आवेदक आधिकारिक आईएएस अधिसूचना में उन सभी शहरों के नाम देख सकते हैं जहां आईएएस प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए अपनी पसंद का यूपीएससी सीएसई परीक्षा केंद्र भरना होता है। आईएएस एडमिट कार्ड 2025 जरिए उम्मीदवार को फाइनल आईएएस परीक्षा केंद्र आवंटन की जानकारी दी जाती है।

    आईएएस अधिसूचना 2025 - परीक्षा पैटर्न

    यूपीएससी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू। जहां आईएएस प्रीलिम्स 400 अंकों का होता है जिसमें दो पेपर होते हैं और मेन्स 2025 अंकों का होता है। IAS प्रारंभिक परीक्षा प्रकृति में वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है जबकि मुख्य परीक्षा प्रकृति में वर्णनात्मक होती है। आईएएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन है। संघ लोक सेवा आयोग की अधिसूचना 2025 के अनुसार यूपीएससी सीएसई परीक्षा प्रीलिम्स और मेन्स के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। आईएएस परीक्षा पैटर्न 2025 के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    आईएएस प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा कितने पेपर की होगी

    2

    परीक्षा किन भाषा में आयोजित होगी

    अंग्रेजी

    हिंदी

    परीक्षा कि अवधि

    4 घंटे (2 प्रत्येक के लिए 2 घंटे)

    प्रश्नो की संख्या

    सामान्य अध्ययन पेपर 1: 100

    सामान्य अध्ययन पेपर 2: 80

    अधिकतम अंक

    400 अंक (200 प्रत्येक के लिए)

    जीएस पेपर 2 के लिए क्वालिफाइंग अंक

    33%

    आईएएस मेन्स परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा कितने पेपर की होगी

    9

    परीक्षा किन भाषा में आयोजित होगी

    अंग्रेजी

    हिंदी

    वर्णनात्मक पेपर: उम्मीदवार भारतीय संविधान की अनुसूची 8 में उल्लिखित 22 भाषाओं में भाषा के पेपर के लिए उपस्थित हो सकते हैं

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे प्रत्येक के लिए

    विषय

    भरतीय भाषा अनिवार्य

    अंग्रेज़ी

    निबंध

    सामान्य अध्ययन I

    सामान्य अध्ययन II

    सामान्य अध्ययन III

    सामान्य अध्ययन IV

    वैकल्पिक I

    वैकल्पिक II

    प्रश्नों की संख्या

    भाषा भाग ए और बी: 300 प्रत्येक

    सामान्य अध्ययन, निबंध और वैकल्पिक पेपर: 250 प्रत्येक

    आईएएस अधिसूचना 2025 - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम

    यूपीएससी के आईएएस अधिसूचना 2025 पीडीएफ में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए आईएएस पाठ्यक्रम का उल्लेख किया जाता है। आईएएस सिलेबस पीडीएफ को सीधे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यूपीएससी आईएएस का सिलेबस पिछले कुछ वर्षों से लगभग एक जैसा ही बना हुआ है। आईएएस पाठ्यक्रम में उन सभी विषयों और टॉपिक का विवरण होता है जिनसे यूपीएससी सिविल सेवा 2025 प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं।

    आईएएस अधिसूचना 2025 - चयन प्रक्रिया

    यूपीएससी आईएएस 2025 चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं: प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। भारत सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर सिविल सेवकों के रूप में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को आईएएस चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पूरा करने की आवश्यकता है। IAS 2025 चयन प्रक्रिया के चरणों का उल्लेख नीचे किया गया है

    • प्रारंभिक

    • मेन्स

    • साक्षात्कार

    यूपीएससी एडमिट कार्ड 2025

    यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा यूपीएससी आईएएस 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। यूपीएससी आईएएस 2025 एग्जाम फॉर्म को सफलतापूर्वक भरने वाले छात्रों के लिए यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 (UPSC IAS Admit Card 2025 in hindi) जारी किया जाता है। यूपीएससी प्री एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पात्र होंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईएएस अधिसूचना 2025 कब जारी होगी?
    A:

    यूपीएससी आईएएस अधिसूचना 2025 आयोग द्वारा 22 जनवरी, 2025 को जारी की गई।

    Q: आईएएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    यूपीएससी आईएएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।

    Q: क्या यूपीएससी आईएएस उत्तर कुंजी जारी करता है?
    A:

    हां, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आईएएस 2025 उत्तर कुंजी जारी करता है।

    Q: आईएएस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?
    A:

    21 से 32 वर्ष के आयु वर्ग के उम्मीदवार आईएएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: आईएएस परीक्षा में कितने चरण होते हैं?
    A:

    आईएएस परीक्षा में तीन चरण होते हैं - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।

    Q: आईएएस की परीक्षा ऑनलाइन होती है या ऑफलाइन?
    A:

    आईएएस परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है।

    Q: क्या आईएएस परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है?
    A:

    हां, आईएएस परीक्षा यूपीएससी द्वारा प्रत्येक वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Dear Student,

    IAS banne ke liye aapko UPSC exam pass karni hogi. Iss exam ke main stages hai: Prelims, Mains aur Personality Test.

    Check : How to Become a IAS Officer

    Hey there,

    Copy-paste answer:

    Choosing between becoming an IAS officer or a doctor depends on your interests, skills, and career goals. If you are passionate about public administration, policymaking, and serving society through governance, IAS can be a great choice. If you enjoy science, helping patients, and working in the

    Hello Dear Student,

    Since you are in the first year of your bachelor's degree , this is an excellent time to begin preparing for the Civil Services Examination. You cannot apply yet because a recognized bachelor's degree is the minimum educational qualification, but you can use the next few years

    Hi Akshay,
    Coming from an MPC background is a hidden advantage if you're planning to prepare for the IAS exam. Here are a few tips to follow to be consistent with your goal.

    • Stay updated with current affairs
    • Analyze previous years' question papers
    • Refer NCERT books to enhance the Fundamentals

    Hi Aspirant,

    Candidates who want to become an IAS officer need to appear for the UPSC CSE exam consisting of prelims, mains, and then an interview.  To know complete information about IAS officers, read the article below.

    UPSC CSE 2026