Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 (Rajasthan Contractual Nurse Result 2025): फाइनल कटऑफ, अंतिम परीणाम देखें
    • लेख
    • राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 (Rajasthan Contractual Nurse Result 2025): फाइनल कटऑफ, अंतिम परीणाम देखें

    राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 (Rajasthan Contractual Nurse Result 2025): फाइनल कटऑफ, अंतिम परीणाम देखें

    Kunal solankiUpdated on 07 Feb 2026, 10:03 AM IST

    राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 (Rajasthan Contractual Nurse Result 2025 in Hindi): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा राजस्थान स्टाफ नर्स ग्रैड 2 में चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड 2 कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड 2 में चयनित उम्मीदावारों की सूची देख सकते हैं। राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड 2 चयनित उम्मीदावरों की सूची और कटऑफ अंक डाउनलोड लिंक
    1770438618266

    This Story also Contains

    1. राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 रिजल्ट 2025- एक नजर
    2. राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 पदों का विवरण
    3. राजस्थान संविदा नर्स 2025 रिजल्ट
    4. राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड- 2, संविदा नर्स रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
    5. राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 और संविदा नर्स रिजल्ट कब जारी होगा?
    6. राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 रिजल्ट - याद रखने योग्य बातें
    राजस्थान संविदा नर्स  रिजल्ट 2025 (Rajasthan Contractual Nurse Result 2025): फाइनल कटऑफ, अंतिम परीणाम देखें
    राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025

    राजस्थान स्टाफ नर्स और राजस्थान स्टाफ नर्स ग्रेड-2 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित की गई। बोर्ड द्वारा राजस्थान संविदा नर्स और संविदा नर्स ग्रेड -2 का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी हुआ था। राजस्थान संविदा नर्स दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच जरूर करें।

    1764387900630

    इसके साथ ही राजस्थान नर्स ग्रेड 2 और संविदा नर्स परीक्षा फाइनल आंसर की भी 27 नवंबर को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं।
    1764329257835

    जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा राजस्थान संविदा नर्स और संविदा नर्स ग्रेड -2 का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी कर दिया गया था। इससे पहले बोर्ड द्वारा 14 नवंबर 2025 को संविदा नर्स और सविंदा नर्स ग्रेड-2 का रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही थी परंतु किसी कारणवश रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। बोर्ड द्वारा 25 नवंबर को परिनिरीक्षा फॉर्म (Scrutiny Form) को लेकर अधिसूचना जारी की है जिसमें परिनिरीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 25 नवंबर से 2 दिसंबर तय की गई है।1764043157055

    उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर संविदा नर्स और सविंदा नर्स ग्रेड-2 का रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं।
    राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक

    1763696469826

    राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 कटऑफ 2025 देखें-

    1763705557508

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान संविदा नर्स भर्ती 2025 अधिसूचना 28 जनवरी 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद पुनः संशोधित अधिसूचना 17 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) के चेयरमैन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एनएचएम स्टॉफ नर्स के प्रीडीवी रिजल्ट का बोर्ड ने 20 नवंबर को अनुमोदन कर दिया है। राजस्थान स्टाफ नर्स रिजल्ट किसी भी समय साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
    1763644117582

    राजस्थान संविदा भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के विभिन्न संवर्ग के संविदा के पदों हेतु सीधी भर्ती 2025 की घोषणा की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान संविदा नर्स 2025 के कुल 1941 पदों पर भर्ती की जानी हैं वहीं राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 के कुल 4466 पदों पर भर्ती की जानी है।
    सीजी स्टाफ नर्स आंसर की यहां देखें

    पहले बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 11 नवंबर तक रिजल्ट जारी करने की सूचना दी गई थी लेकिन किसी कारणवश रिजल्ट जारी नहीं हो पाए। ताजा जानकारी के अनुसार आलोक राज द्वारा सोशल मीडिया पर सूचना दी गई है कि एनएचएम के परिणाम अब 14 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।

    आलोक राज द्वारा लेटेस्ट सूचना देखें-

    1762872295958


    बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रश्न का जवाब देते हुए सूचना दी गई थी। इनके अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की गई थी, जिसमें से 11 परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बची हुए 8 परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। राजस्थान संविदा नर्स और राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 रिजल्ट 2025 जारी होते ही इस लेख में भी रिजल्ट लिंक दिया जाएगा।

    1762756090472

    बता दें कि बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी के विभिन्न संवर्ग के संविदा के पदों हेतु सीधी भर्ती-2025 में तीन संवर्गों के प्राप्त अंकों के आधार पर उत्तीर्ण उम्मीदवारों की वरियता सूची एवं मार्क्स जारी किए गए हैं। ये पद हैं- संविदा ऑडियोलॉजिस्ट/ स्पीच थेरेपिस्ट, संविदा सीनियर काउंसलर, संविदा रिहैबिलिटेशन वर्कर । आरएसएसबी परीक्षा ड्रेस कोड नियम 2025

    राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 रिजल्ट 2025- एक नजर

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार राजस्थान सविंदा नर्स और राजस्थान ग्रेड 2 संविदा नर्स रिजल्ट से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


    1762756090564


    राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 रिजल्ट 2025- एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पदों का विवरण

    संविदा नर्स- 1941

    संविदा नर्स ग्रेड 2- 4466

    रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    रिजल्ट प्रकार

    ऑनलाइन

    ये भी देखें-

    राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 पदों का विवरण

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में राजस्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संविदा नर्स के पदों पर 1941 रिक्तियों की जानकारी दी गई है वहीं राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी के संवर्ग के अंतर्गत राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 के कुल 4466 पदों पर भर्ती की जानी है। बता दें कि बोर्ड द्वारा इससे पहले राजस्थान एनएचएम स्टाफ नर्स भर्ती 2025 (Rajasthan NHM Staff Nurse Recruitment 2025) की गई थी। राजस्थान संविदा नर्स और ग्रेड 2 पदों का विवरण इस प्राकर है-

    राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 पदों का विवरण

    पद

    विभाग

    पदों की संख्या

    कुल पद

    राजस्थान संविदा नर्स (Rajasthan Contractual Nurse)

    राजस्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

    गैर-अनुसूचित क्षेत्र- 1848

    अनुसूचित क्षेत्र - 93

    1941

    राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2

    राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी

    गैर-अनुसूचित क्षेत्र- 4224

    अनुसूचित क्षेत्र - 242

    4466


    राजस्थान संविदा नर्स 2025 रिजल्ट

    बोर्ड द्वारा राजस्थान संविदा नर्स 2025 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा केवल ऑनलाइन मोड में ही परिणाम जारी किया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती ही कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें।

    राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड- 2 रिजल्ट 2025

    बोर्ड द्वारा राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 रिजल्ट 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 रिजल्ट 2025 देख पाएंगे।

    राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड- 2, संविदा नर्स रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • सबसे ऊपर कैंडिडेट कोर्नर टैब पर क्लिक करें।


    1763696859818

    • अब परीक्षा का नाम खोजें और लिंक पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर अब रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा। उसे डाउनलोड करें।

    राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 और संविदा नर्स रिजल्ट कब जारी होगा?

    आरएसएसबी बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राजस्थान संविदा नर्स ग्रेड-2 और संविदा नर्स रिजल्ट के संबंध में जानकारी दी गई थी। उनके अनुसार एनएचएम के तहत 19 में 11 परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं, बचे हुए 8 परीक्षाओं के रिजल्ट 4 और 14 नवंबर को जारी किए जाने थे। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजस्थान संविदा नर्स और संविदा नर्स ग्रेड -2 का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी कर दिया गया है।

    राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 रिजल्ट - याद रखने योग्य बातें

    उम्मीदवारों को राजस्थान संविदा नर्स, ग्रेड-2 रिजल्ट देखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को अपनी इंटरनेट की उपलब्धता की जांच करनी चाहिए।
    • यदि एक बार में वेबसाइट न खुले तो घबराएं नहीं निरंतर प्रयास करते रहें।
    • उम्मीदवार अपने साथ पंजीकरण संख्या/आवेदन पत्र रखें।
    • रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर लें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट कब जारी होगा?
    A:

    राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 20 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है।

    Q: राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 कहां देखें?
    A:

    राजस्थान संविदा नर्स रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)