Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 जारी (RRB group D answer key 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 जारी (RRB group D answer key 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 जारी (RRB group D answer key 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 07 Sep 2026, 06:50 PM IST

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 (RRB Group D Answer Key 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं किसी प्रश्न पर आपत्ति होने पर निर्धारित प्रति प्रश्न शुल्क के साथ आंसर की अपनी चुनौती भी दर्ज सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आरआरबी ग्रुप डी आंसर की और आपत्ति लिंक का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड करें।
    महत्वपूर्ण लेख:- आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक । आरआरबी ग्रुप डी पात्रता, सिलेबस देखें

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 - एक नजर (RRB Group D Answer Key 2026: Overview)
    2. RRB Group D Answer Key 2026: अवलोकन व तिथि
    3. आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (RRB Group D Answer Key 2026 How to Download)
    4. आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 : अंकन योजना
    5. RRB Group D 2026 में अंकों का सामान्यीकरण
    6. आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 को कैसे चुनौती दें?
    7. आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026: फाइनल आंसर की के बाद जारी होगा रिजल्ट
    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 जारी (RRB group D answer key 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026

    बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी सीईएन नंबर 09/2025 (RRB Group D CEN 09/2025) के तहत CBT का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया था। परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 तक कुल 16 दिनों में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। परीक्षा 3-6 अगस्त, 9-14 अगस्त, 17-21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 को हुई। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आंसर की, आपत्ति दर्ज करने की तिथि और रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए केवल अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

    आरआबी चतुर्थ श्रेणी (RRB Group D) की आंसर की दो चरणों में जारी होती है, अनंतिम (Provisional) और अंतिम (Final) आंसर की। अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नों या उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम आंसर की के आधार पर RRB Group D रिजल्ट तैयार किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी आंसर की लिंक, अंक योजना, आपत्ति प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 - एक नजर (RRB Group D Answer Key 2026: Overview)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D CBT 2026 की परीक्षा समाप्त होने के बाद अनंतिम आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी संबंधित RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे सारणी में आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व तिथियां दी गई है।
    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    RRB Group D Answer Key 2026: अवलोकन व तिथि

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप D परीक्षा 2026

    संक्षिप्त नाम

    RRB Group D

    संचालन निकाय

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

    विज्ञापन संख्या

    CEN 09/2025

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिक (10वीं) स्तर

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    परीक्षा तिथि

    3 से 6, 9 से 14, 17 से 21 और 25 अगस्त 2026

    आंसर की का प्रकार

    अनंतिम एवं अंतिम उत्तर कुंजी

    रिक्तियों की संख्या

    22,195 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrb.indianrailways.gov.in

    आंसर की जारी होने की तिथि

    7 सितंबर 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (RRB Group D Answer Key 2026 How to Download)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा Group D CBT 2026 की अनंतिम और अंतिम उत्तर कुंजी संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी ऑनलाइन लॉगिन करके देख सकेंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके RRB Group D Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    RRB Group D Answer Key 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

    • सबसे पहले अपने आवेदन क्षेत्र की RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर (सीईएन 09/2025) आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 (RRB Group D Answer Key 2026) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रीन पर नया लॉगिन पेज खुलेगा।

    • यहां अपनी यूजर आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

    • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर RRB Group D Answer Key 2026 और Response Sheet दिखाई देगी।

    • उत्तर कुंजी को चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    • यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल देखें

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 : अंकन योजना

    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2026 (RRB Group D CBT 2026) आंसर की के जरिए अभ्यर्थी अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता। नीचे उदाहण के साथ संभाविक स्कोर की गणना करें।

    अंक निकालने का फॉर्मूला:
    कुल अंक = सही उत्तरों के अंक − (गलत उत्तर × 1/3)

    उदाहरण:
    मान लीजिए किसी अभ्यर्थी ने 100 में से 70 प्रश्न सही और 18 प्रश्न गलत किए हैं, जबकि 12 प्रश्न छोड़ दिए हैं।

    • सही उत्तर: 70 × 1 = 70 अंक

    • गलत उत्तर: 18 × 1/3 = 6 अंक की कटौती

    • कुल स्कोर: 70 − 6 = 64 अंक

    RRB Group D 2026 में अंकों का सामान्यीकरण

    RRB Group D CBT कई शिफ्ट में आयोजित होने के कारण प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर हो सकता है। ऐसे में अलग-अलग शिफ्ट के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में संतुलन बनाए रखने के लिए नॉर्मलाइजेशन (Normalization) प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें विभिन्न शिफ्ट के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों के अंकों को सामान्यीकृत किया जाता है। अंतिम मेरिट और चयन प्रक्रिया में रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार नॉर्मलाइज्ड स्कोर का उपयोग किया जा सकता है।

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 को कैसे चुनौती दें?

    यदि उम्मीदवार को RRB Group D Answer Key 2026 में किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि नजर आती है, तो वह अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थी को संबंधित प्रश्न का चयन कर आपत्ति का उचित कारण और उसके समर्थन में वैध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न के अनुसार निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

    RRB Group D Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के स्टेप्स

    • अपने आवेदन क्षेत्र की क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर Question Paper, Responses & Keys और Objections से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब खुले लॉगिन पेज पर अपनी यूजर आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    • संबंधित प्रश्नपत्र और जिस प्रश्न पर आपत्ति करनी है, उसका चयन करें।

    • दिए गए विकल्पों में आपत्ति का कारण चुनें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • आपत्ति के समर्थन में मांगा गया प्रमाण/संदर्भ उपलब्ध कराएं।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • आवेदन सबमिट करने के बाद आपत्ति की रसीद/कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    लेख पढ़े:-

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026: फाइनल आंसर की के बाद जारी होगा रिजल्ट

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D Result 2026 फाइनल आंसर की जारी होने के बाद घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। RRB Group D Result 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जा सकता है, जिसमें CBT में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। परिणाम के साथ कटऑफ और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी जारी की जा सकती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    संबंधित RRB की वेबसाइट पर जाकर Answer Key लिंक खोलें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें और उत्तर कुंजी व रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें। इस लेख में विस्तार से प्रक्रिया दी गई है।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की के बाद क्या होगा?
    A:

    अभ्यर्थियों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके आधार पर RRB Group D CBT का परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया तय होगी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Hello Student,

    For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.

    For more information, you can click on the link below.

    Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match