Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी पटना ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी (RRB Patna Group D Result out) - कटऑफ@rrb.indianrailways.gov.in/patna
    • लेख
    • आरआरबी पटना ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी (RRB Patna Group D Result out) - कटऑफ@rrb.indianrailways.gov.in/patna

    आरआरबी पटना ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी (RRB Patna Group D Result out) - कटऑफ@rrb.indianrailways.gov.in/patna

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 13 Nov 2026, 12:03 PM IST
    Trusted Source Image

    आरआरबी पटना ग्रुप डी रिजल्ट 2026 (RRB Patna Group D Result 2026): रेलवे भर्ती बोर्ड पटना (RRB Patna) द्वारा 12 नवंबर 2026 को आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट 2026 (RRB Group D CBT Result 2026) जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा सीईएन 09/2025 के अंतर्गत आरआरबी ग्रुप डी 2026 परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद, आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 7 सितंबर को जारी कर 17 सितंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। रेलवे ग्रुप डी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद से परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे थे। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी किया गया। रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड 16 नवंबर को जारी होगा।

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियां - एक नजर
    2. आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check RRB Patna Group D Result 2026?)
    3. आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण (RRB Group D Patna 2026 Scorecard)
    4. आरआरबी पटना कटऑफ ग्रुप डी 2026 (RRB Patna cutoff Group D 2026)

    रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आरआरबी पटना आधिकारिक वेबसाइट rrbpatna.gov.in पर जाकर अपना रेलवे ग्रुप डी आरआरबी रिजल्ट (Railway group D result) देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 के साथ अभ्यर्थी स्कोरकार्ड और जोनवाइज कटऑफ भी rrbpatna.gov.in देख सकते हैं। 

    आरआरबी सीईएन 08/2024 अपडेट - रेलवे भर्ती बोर्ड पटना द्वारा आरआरबी सीईएन 08/2024 के तहत आयोजित ग्रुप डी सीबीटी का परिणाम 1 जुलाई 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी CEN 08/2024 रिजल्ट कोर्ट केस के कारण लंबित था। High Court for the State of Telangana द्वारा मामले की सुनवाई के बाद चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट जारी किया गया।

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। सीबीटी में किए गए प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    आरआरबी ग्रुप डी पटना (RRB Group D Patna) का स्कोरकार्ड, रिजल्ट जारी होने के 1-2 दिनों बाद आता है। RRB Group D scorecard देखने के लिए, उम्मीदवारों को यूज़र ID और पासवर्ड की जरूरत होगी। आरआरबी पटना ग्रुप डी 2026 रिजल्ट के अनुसार एक स्टेज (सीबीटी) में पास होने वाले उम्मीदवार अगले स्टेज (पीईटी/ पीएसटी / डीवी) में शामिल होने के योग्य होते हैं। उम्मीदवार इस आर्टिकल में आरआरबी ग्रुप डी पटना 2026 परिणाम से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, अलग-अलग Group D पोस्ट के लिए स्टाफ़ की भर्ती करने के लिए RRB Group D परीक्षा आयोजित करता है।

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियां - एक नजर

    आरआरबी ग्रुप डी इवेंट्स

    आरआरबी ग्रुप डी सीईएन  09/2025 डेट्स

    आरआरबी ग्रुप डी सीईएन  08/2024 डेट्स

    आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना

    31 जनवरी, 2026

    21 जनवरी, 2025

    ऑनलाइन आवेदन आरंभ

    31 जनवरी, 2026

    23 जनवरी, 2025

    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

    9 मार्च 2026

    1 मार्च, 2025 (विस्तारित)

    फीस जमा करने की अंतिम तिथि

    11 मार्च 2026

    3 मार्च, 2025

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन सुधार विंडो

    12 से 21 मार्च 2026

    4-13 मार्च, 2025 (संशोधित)

    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एडमिट कार्ड 

    31 जुलाई 2026 से (परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले)

    24 नवंबर 2025 से

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि  (सीबीटी)

    3 से 6, 9 से 14 , 17 से 21 और 25 अगस्त 2026

    27 नवंबर 2025, 8 और 9 जनवरी तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026

    ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट

    12 नवंबर 2026

    1 जुलाई 2026

    आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड 

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    पीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी फाइनल परिणाम 

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check RRB Patna Group D Result 2026?)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया जाता है, जबकि स्कोरकार्ड उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता है।

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे की अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in/patna पर जाएं।

    • होमपेज पर "RRB Group D Result " लिंक पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • कीबोर्ड से Ctrl + F दबाएं (मोबाइल पर सर्च विकल्प का उपयोग करें)।

    • अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके खोजें।

    • यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चयन चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।

    • भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

    • स्कोरकार्ड जारी होने पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड से लॉगिन कर अपने अंक भी देख सकते हैं।

    RRB रिक्रूटमेंट कैलेंडर देखें

    आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण (RRB Group D Patna 2026 Scorecard)

    आरआरबी पटना ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण के साथ परीक्षा में प्राप्त अंक और योग्यता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।

    आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में ये विवरण दर्ज होंगे:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा का नाम

    • रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का नाम

    • सामान्यीकृत (Normalized) अंक

    • प्राप्त कुल अंक

    • योग्यता (Qualified/Not Qualified) की स्थिति

    • कटऑफ अंक (यदि लागू हो)

    • अगले चयन चरण से संबंधित जानकारी (यदि लागू हो)

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल देखें

    आरआरबी पटना कटऑफ ग्रुप डी 2026 (RRB Patna cutoff Group D 2026)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026 को रिजल्ट के बाद में जारी करता है। कटऑफ अलग-अलग आरआरबी (जोन) और श्रेणी (UR, OBC, EWS, SC, ST) के अनुसार जारी की जाती है। जिन उम्मीदवारों के सामान्यीकृत (Normalized) अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होते हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 

    आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल रिक्तियों (Vacancies) की संख्या

    • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    • उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन

    • श्रेणीवार (UR, OBC, SC, ST, EWS) आरक्षण

    • जोन/आरआरबी के अनुसार रिक्तियों का वितरण

    • परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन (Normalization) प्रक्रिया

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Hello Student,

    For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.

    For more information, you can click on the link below.

    Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match