Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम देखें
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम देखें

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम देखें

    Rajan KumarUpdated on 26 Aug 2026, 11:12 AM IST

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi)- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 31 जनवरी 2026 को आधिकारिक अधिसूचना के साथ आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 जारी किया। railway group d सिलेबस नवीनतम परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमें परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स को व्यवस्थित रूप से शामिल किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड (rrb group d syllabus pdf download in hindi) कर उम्मीदवारों अपने पास अवश्य रख लेना चाहिए। सिलेबस में परीक्षा पैटर्न के अलावा परीक्षा के चरण, चयन प्रक्रिया की भी जानकारी मिल जाती है।
    आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक 2026
    ये भी पढ़ें : आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैंडिडेट लॉगिन । आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी 2026 एक नजर
    2. आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in Hindi) – विषयवार विस्तृत विवरण
    3. आरआरबी/आरआरसी ग्रुप डी लेवल-1 परीक्षा पैटर्न 2026 (सीबीटी)
    4. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026 - चरण 2 पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा)
    5. रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
    6. आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026- RRB ग्रुप D प्रश्न पत्र
    7. RRB ग्रुप D 2026 की तैयारी कैसे करें?
    8. आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026: तैयारी टिप्स
    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम देखें
    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले RRB Group D Syllabus 2026 in Hindi को ध्यानपूर्वक समझ लें, जिससे किसी भी महत्वपूर्ण टॉपिक की अनदेखी न हो। इसके अलावा, अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी सिलेबस पीडीएफ 2026 (rrb group d syllabus in hindi PDF) को आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी स्टडी प्लान बना सकते हैं।
    1770197391616

    रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026) के अनुसार CBT परीक्षा के लिए मुख्य रुप से खंड गणित (RRB Group D math Syllabus in hindi), तर्कशक्ति (RRB Group D reasoning syllabus in hindi), सामान्य विज्ञान (rrb group d science syllabus in hindi) और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल हैं। रेलवे ग्रुप डी सिलेबस (railway group d syllabus in hindi) को गहनता से समझ कर अभ्यर्थी अपनी तैयारी को प्रभावी और सही दिशा में आगे बढ़ा कर आरआरबी ग्रुप डी में सफलता पा सकते हैं।

    रेलवे ग्रुप D परीक्षा पाठ्यक्रम 2026 का विषयवार विवरण नीचे दिए गए लेख में उपलब्ध है। आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस पीडीएफ 2026 (rrb group d syllabus pdf download in hindi 2026), परीक्षा पैटर्न, तैयारी योजना के बारे में जानने के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 एक नजर

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एग्जाम

    संक्षिप्त चर्चित नाम

    आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D)

    संचालन निकाय

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board)

    परीक्षा की बारंबारता

    वार्षिक (Once a year)

    विज्ञापन संख्या
    09/2025

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिकुलेट (मैट्रिक स्तरीय)

    भाषा

    हिंदी, बंगाली +13 More

    विज्ञापन संख्या

    केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या – 09/2025

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    • एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक एवं ईबीसी वर्ग- 250
      (सीबीटी में उपस्थित होने पर वापसी)
    • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए शुल्क- 500 रुपये
      (सीबीटी में उपस्थित होने पर 400रुपये वापस)

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    रिक्तियों की संख्या

    22,195 पद

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in Hindi) – विषयवार विस्तृत विवरण

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए RRB Group D Syllabus 2026 को विषयवार जारी किया गया है। इस सिलेबस में परीक्षा पैटर्न के अनुसार सभी प्रमुख विषयों और टॉपिक्स को शामिल किया गया है, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें। नीचे RRB Group D Syllabus 2026 in Hindi का विस्तृत विवरण सारणी के रूप में दिया गया है।

    विषय

    विस्तृत पाठ्यक्रम

    गणित (Mathematics)

    • संख्या प्रणाली

    • BODMAS नियम

    • दशमलव और भिन्न

    • एलसीएम और एचसीएफ

    • अनुपात एवं समानुपात

    • प्रतिशत

    • औसत

    • आयु संबंधी प्रश्न

    • समय और कार्य

    • समय और दूरी

    • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज

    • लाभ और हानि

    • माप (क्षेत्रफल, आयतन)

    • प्राथमिक सांख्यिकी

    • वर्गमूल

    • कैलेंडर और घड़ी

    • पाइप और टंकी

    • बीजगणित (सरल समीकरण)

    • ज्यामिति (रेखाएं, कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त) एवं त्रिकोणमिति (आधारभूत अवधारणाएं)

    सामान्य बुद्धि एवं रिजनिंग (General Intelligence & Reasoning)

    • कोडिंग-डिकोडिंग

    • गणितीय संक्रियाएं

    • रक्त संबंध

    • दिशा बोध

    • मित्र आरेख (Venn Diagram)

    • उपमा (Analogies)

    • वर्णमाला एवं संख्या श्रृंखला

    • वर्गीकरण

    • समानता एवं अंतर

    • जम्बलिंग (शब्द/वाक्य क्रम)

    • विश्लेषणात्मक तर्क

    • डेटा व्याख्या एवं डेटा पर्याप्तता

    • कथन और तर्क

    • कथन और धारणाएं

    • निष्कर्ष निकालना

    • निर्णय लेना

    • न्यायवाक्य

    सामान्य विज्ञान (General Science)

    10वीं कक्षा (सीबीएसई स्तर) के भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • गति

    • बल

    • कार्य और ऊर्जा

    • ताप एवं प्रकाश

    • विद्युत और चुंबकत्व

    • पदार्थ एवं उसके गुण

    • रासायनिक अभिक्रियाएं

    • अम्ल-क्षार-लवण

    • धातु एवं अधातु

    • कार्बन एवं उसके यौगिक

    • कोशिका

    • मानव शरीर

    • पोषण

    • श्वसन

    • पर्यावरण

    • जैव विविधता आदि विषय शामिल हैं।

    सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक मामले (General Awareness & Current Affairs)

    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीन प्रगति

    • खेल और पुरस्कार

    • कला एवं संस्कृति

    • भारतीय इतिहास और भूगोल (मूलभूत)

    • भारतीय अर्थव्यवस्था

    • भारतीय संविधान और राजनीति

    • महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं

    • सरकारी योजनाएं

    • महत्वपूर्ण दिवस

    • पुस्तकें और लेखक

    • प्रसिद्ध व्यक्तित्व

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    आरआरबी/आरआरसी ग्रुप डी लेवल-1 परीक्षा पैटर्न 2026 (सीबीटी)

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, उन्हें पीईटी/दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जाना होगा। सीबीटी के लिए परीक्षा की अवधि और प्रश्नों की संख्या नीचे दी गई है:

    विषयों

    प्रश्नों की संख्या

    निशान

    अवधि

    सामान्य विज्ञान

    25

    25

    90 मिनट

    अंक शास्त्र

    25

    25

    सामान्य बुद्धि एवं तर्क

    30

    30

    सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले

    20

    20

    कुल

    100

    100


    1763641777547

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026 - चरण 2 पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा)

    पुरुष उम्मीदवार

    महिला उम्मीदवार

    बिना रुके दो मिनट में 100 मीटर तक 35 किलोग्राम वजन उठाने और वहन करने में सक्षम होना चाहिए।

    बिना नीचे रखे 20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक दो मिनट में उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए।

    एक बार में 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी दौड़ने में सक्षम होना चाहिए

    एक बार में 5 मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी दौड़ने में सक्षम होना चाहिए

    1770094449299

    रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2026: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

    rrb group D syllabus pdf के अनुसार, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और पीईटी में उनकी योग्यता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को, यदि वे पहले से किसी संस्था में कार्यरत हैं, तो अपने नियोक्ता द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रस्तुत करना अनिवार्य है। NOC न देने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसके साथ ही, दस्तावेज़ सत्यापन में प्रस्तुत सभी दस्तावेजों पर मौजूद उम्मीदवारों के हस्ताक्षर अंग्रेजी या हिंदी में एक समान होने चाहिए, अन्यथा दस्तावेज़ों की वैधता पर प्रश्न उठ सकता है।
    1770094660335आरआरबी एएलपी से जुड़े लेख पढ़े:-

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026- RRB ग्रुप D प्रश्न पत्र

    भारतीय रेलवे ग्रुप D प्रश्न पत्र, RRB ग्रुप D परीक्षा 2026 की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे नियमित रूप से RRB ग्रुप D के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें, जिससे उन्हें अपनी तैयारी के स्तर, गति और सटीकता का अंदाज़ा मिल सके। RRB Group D Question Paper की प्रैक्टिस करने से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और पूरे आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi) को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है। रेलवे ग्रुप D के पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करना और उसके बाद प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026: सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें 2026

    रेलवे ग्रुप डी की तैयारी शुरू करने का एक सबसे अच्छा तरीका है, सबसे अच्छी किताब चुनना जो नवीनतम आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi) पर आधारित हो। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।:

    Subjects

    RRB Group D books

    Mathematics

    • Quantitative Aptitude for Competitive Examinations by RS Agarwal

    • Practice Book on Quicker Maths by M Tyra & K Kundan

    General Intelligence & Reasoning

    • A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning by RS Aggarwal

    • Test of Reasoning by Edgar Thorpe

    General Awareness & Current Affairs

    • Lucent General Knowledge

    • Pratiyogita Darpan

    • Manorama yearbook

    General Science

    • Lucent General Knowledge- Science section by Lucent

    RRB ग्रुप D 2026 की तैयारी कैसे करें?

    किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए एक सुव्यवस्थित तैयारी योजना का पालन करना बेहद ज़रूरी है। RRB ग्रुप D 2026 परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को चाहिए कि वे पूरा सिलेबस समय पर कवर करने के लिए एक मजबूत अध्ययन कार्यक्रम तैयार करें।
    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026 (RRB Group D Syllabus 2026 in hindi) को अच्छे से समझें, अपनी मजबूत और कमजोर विषयों की पहचान करें और कमजोर टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि इन्हें सीखने में अधिक समय लगता है। तैयारी योजना बनाते समय समय प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और पढ़ाई, विश्राम तथा प्रैक्टिस टेस्ट के बीच उचित संतुलन बनाए रखें।

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026: RRB Group D 2026 की कैसे तैयारी करें

    • पूरा सिलेबस पढ़ें: RRB Group D 2026 Syllabus को विस्तार से समझें और सभी विषयों को सूचीबद्ध करें।

    • कमजोर टॉपिक्स पर फोकस करें: जिन विषयों में कठिनाई हो, उन्हें प्राथमिकता देकर ज्यादा समय दें।

    • स्टडी प्लान बनाएं: रोज़ाना पढ़ाई के लिए एक फिक्स शेड्यूल तैयार करें और उसे नियमित रूप से फॉलो करें।

    • समय प्रबंधन सीखें: पढ़ाई, रिवीजन, प्रैक्टिस टेस्ट और ब्रेक के लिए समय का सही बंटवारा करें।

    • नियमित प्रैक्टिस करें: पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट हल करें ताकि गति और सटीकता दोनों में सुधार हो।

    • रिवीजन को शामिल करें: हफ्ते में कम से कम 1–2 दिन रिवीजन के लिए रखें ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे।

    • स्वस्थ रहें: तैयारी अवधि में पर्याप्त नींद, हल्का व्यायाम और संतुलित आहार लें, जिससे फोकस और ऊर्जा बनी रहे।

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026: तैयारी टिप्स

    • सबसे पहले आधिकारिक RRB Group D सिलेबस 2026 को ध्यान से पढ़ें।

    • परीक्षा पैटर्न के अनुसार एक प्रभावी और यथार्थवादी स्टडी प्लान बनाएं।

    • गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग सभी विषयों को बराबर समय दें।

    • रोज़ाना पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और पैटर्न समझें।

    • मॉक टेस्ट देकर अपनी गति (Speed) और सटीकता (Accuracy) सुधारें।

    • कमजोर टॉपिक्स की पहचान कर उन पर अतिरिक्त अभ्यास करें।

    • शॉर्ट नोट्स और फॉर्मूला शीट तैयार करें, जिससे रिवीजन आसान हो।

    • सामान्य विज्ञान के लिए कक्षा 10 तक की एनसीईआरटी पर विशेष ध्यान दें।

    • करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के लिए रोज़ाना समाचार पढ़ें।

    • समय प्रबंधन सीखें और परीक्षा जैसी परिस्थिति में अभ्यास करें।

    • नियमित रिवीजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

    • सकारात्मक सोच और अनुशासन के साथ निरंतर तैयारी करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2026 की परीक्षा का स्तर क्या है?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 मैट्रिक स्तर (10वीं कक्षा) की परीक्षा है।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2026 में कुल कितने प्रश्न होंगे और समय अवधि कितनी है?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 में कुल 100 प्रश्न होंगे और समय 90 मिनट मिलेगा।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2026 सिलेबस में कौन-कौन से मुख्य विषय शामिल हैं?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 सिलेबस में गणित, सामान्य बुद्धि एवं रिजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक मामले जैसे विषय शामिल हैं।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए ₹500 (सीबीटी में ₹400 वापस), SC/ST/EBC/PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर के लिए ₹250।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2026 में पीईटी (Physical Efficiency Test) में पुरुषों और महिलाओं के लिए योग्यता क्या है?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 में पीईटी में पुरुष- 1000 मीटर 4 मिनट 15 सेकंड में दौड़ और 35 किग्रा वजन उठाना; महिला- 1000 मीटर 5 मिनट 40 सेकंड में दौड़ और 20 किग्रा वजन उठाना।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Hello Student,

    For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.

    For more information, you can click on the link below.

    Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match