Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र (RRB group D 2026 Application form)- जोनवार प्राप्त आवेदन संख्या
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र (RRB group D 2026 Application form)- जोनवार प्राप्त आवेदन संख्या

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र (RRB group D 2026 Application form)- जोनवार प्राप्त आवेदन संख्या

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 26 Aug 2026, 11:28 AM IST

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र (RRB group D 2026 Application Form)- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 12 से 21 मार्च तक दी गई थी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की जांच कर अंतिम तिथि तक त्रुटि सुधार कर सकते थे। इसके अलावा, योग्य स्क्राइब से संबंधित प्रक्रिया के लिए 22 से 26 मार्च 2026 तक का समय तय किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 31 जनवरी से 9 मार्च 2026 थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित थी, जिसे बाद में विस्तारित कर 9 मार्च कर दिया गया था। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च थी। आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) में 22,195 वैकेंसी के लिए आरआरबी द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र सुधार विंडो डायरेक्ट लिंक
    1772446181966

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (RRB Group D 2026 Important Dates in hindi)
    2. रेलवे ग्रुप D अप्लाई ऑनलाइन 2026 – आवश्यक दस्तावेज़
    3. आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन फॉर्म: ऑनलाइन अप्लाई (RRB Group D 2026 Application Form: Apply Online in hindi)
    4. आरआरबी ग्रुप डी 2026 पात्रता मानदंड (RRB Group D 2026 Eligibility Criteria in hindi)
    5. आरआरबी ग्रुप डी 2026 शारीरिक मानदंड (RRB Group D 2026 Physical Standards in hindi)
    6. आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र – चयन प्रक्रिया
    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र (RRB group D 2026 Application form)- जोनवार प्राप्त आवेदन संख्या
    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र

    अपडेट: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 09/2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की RRB-wise संख्या जारी की है। बोर्ड ने आवेदन संख्या को Tentative यानी अस्थायी बताया है। अभ्यर्थी संबंधित RRB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने क्षेत्र में प्राप्त आवेदनों की संख्या की जानकारी देख सकते हैं। आवेदन संख्या जारी होने से विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में अभ्यर्थियों की प्रतिस्पर्धा का अनुमान लगाया जा सकेगा। जारी सूचना के अनुसार, सभी आरआरबी जोन से लगभग 1 करोड़ 8 लाख 62 हजार 191 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
    RRB-वार प्राप्त आवेदनों की संख्या पीडीएफ लिंक
    1787723262504
    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होनी थी, जिसे संशोधित कर 31 जनवरी 2026 से शुरू किया गया। पुरानी तिथियों में बदलाव करते हुए बोर्ड ने नई नई तिथि जारी की है। इससे पहले, बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथि और रिक्तियों की संख्या की सूचना दी थी। तब आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र (RRB group D 2026 application form in Hindi) की तिथि 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 थी। जिसे संशोधित कर आवेदन तिथि 31 जनवरी से 2 मार्च की गई थी। बोर्ड ने फिर संशोधन करते हुए अंतिम तिथि को 9 मार्च कर दी थी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ग्रुप डी आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकेंगे।
    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025 संशोधित- नई तिथियां देखें

    आरआरबी ने ग्रुप डी लेवल 1 पदों (पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल एंड एसी) के लिए 22,000 रिक्तियों की घोषणा की है। आरआरबी चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस जरूर देखना चाहिए।

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड हर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि और समय के साथ परीक्षा केंद्र का विवरण होगा।
    ये भी पढ़ें - आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (RRB Group D 2026 Important Dates in hindi)

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों का पालन करना चाहिए ताकि कोई भी समय सीमा न छूटे। सभी आरआरबी ग्रुप डी महत्वपूर्ण तिथियां ( RRB Group D important dates in hindi) समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवार किसी भी अपडेट या समय सीमा की ताजा जानकारी के लिए नीचे दी गई विस्तृत तालिका भी देख सकते हैं।

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 परीक्षा तिथियां - एक नजर

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 इवेंट्स

    परीक्षा तिथि

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 अधिसूचना

    21 जनवरी, 2026

    31 जनवरी, 2026

    ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

    21 जनवरी, 2026

    31 जनवरी, 2026

    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

    20 फरवरी, 2026
    2 मार्च 2026
    9 मार्च 2026

    फीस जमा करने की अंतिम तिथि

    4 मार्च 2026
    11 मार्च 2026

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन सुधार विंडो

    5 से 14 मार्च 2026
    12 से 21 मार्च 2026

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा तिथि 2025 देखें

    रेलवे ग्रुप D अप्लाई ऑनलाइन 2026 – आवश्यक दस्तावेज़

    रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज़ पहले से स्कैन कर तैयार रखने चाहिए। आवेदन फॉर्म भरते समय इन्हें निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करना अनिवार्य होता है। आगे चलकर दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) चरण में भी यही प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होते हैं। गलत, अपूर्ण या अमान्य दस्तावेज़ होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

    दस्तावेज़ का प्रकार

    विवरण

    शैक्षिक प्रमाण-पत्र

    10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट एवं प्रमाण-पत्र – जन्म तिथि और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के प्रमाण के रूप में

    पहचान पत्र (ID Proof)

    आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस – आवेदन में ID नंबर दर्ज करना अनिवार्य

    जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)

    SC / ST / OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए वैध प्रमाण-पत्र (केंद्र सरकार के नियमानुसार)

    OBC (NCL) प्रमाण-पत्र

    नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण-पत्र, केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी

    EWS प्रमाण-पत्र

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी हेतु वैध आय एवं संपत्ति प्रमाण-पत्र

    दिव्यांग (PwD) प्रमाण-पत्र

    मान्यता प्राप्त मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण-पत्र

    पूर्व सैनिक प्रमाण-पत्र

    भूतपूर्व सैनिकों के लिए सेवा विवरण सहित प्रमाण-पत्र

    पासपोर्ट साइज फोटो

    हालिया रंगीन फोटो, सफेद/हल्की पृष्ठभूमि, JPEG/JPG फॉर्मेट, साइज लगभग 20 KB–50 KB

    हस्ताक्षर (Signature)

    सफेद A4 शीट पर काले/नीले पेन से हस्ताक्षर, स्कैन कॉपी JPEG/JPG फॉर्मेट में

    संपर्क विवरण

    सक्रिय मोबाइल नंबर और वैध ई-मेल आईडी (OTP व भविष्य की सूचना के लिए)

    महत्वपूर्ण सुझाव:

    • सभी दस्तावेज़ स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए।

    • प्रमाण-पत्र की तिथि एवं प्रारूप नवीनतम और मान्य होना चाहिए।

    • आवेदन जमा करने से पहले अपलोड की गई फाइलों का प्रीव्यू अवश्य जांच लें।

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन फॉर्म: ऑनलाइन अप्लाई (RRB Group D 2026 Application Form: Apply Online in hindi)

    रेलवे ग्रुप डी अप्लाई ऑनलाइन 2026 सक्रिय है। उम्मीदवारों को वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा, जहां वे राज्यवार आरआरबी वेबसाइट देख पाएंगे। संपूर्ण आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र आरआरबी वेबसाइट के माध्यम से भरा जाएगा। उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, रिक्तियों की जांच करनी होगी और आरआरबी वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी आवेदन विंडो कुछ हफ्तों के लिए खुली रहेगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
    आरआरबी एएलपी कटऑफ 2024 देखें

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण (Steps to fill the RRB Group D application form 2026)

    • पंजीकरण के बाद, आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र 2026 तक पहुंचें।

    • विवरण सावधानी से भरें।

    • आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

    • शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र की समीक्षा करें और उसे जमा करें।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026- आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

    • आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं – संबंधित RRB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।

    • 1771481805126

    • New Registration पर क्लिक करें – नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

    • 1771481849864

    • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें – SMS/ईमेल के माध्यम से लॉगिन विवरण मिलेगा।

    • 1771481873191

    • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें – व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें।

    • दस्तावेज अपलोड करें – पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें – ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से फीस जमा करें।

    • फाइनल सबमिट करें – सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन शुल्क 2026 (RRB Group D Application Fee 2026 in hindi)

    श्रेणी

    माध्यम

    जेंडर

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन शुल्क

    सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    ट्रांसजेंडर, महिला

    250 रुपये

    सामान्य

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    पुरुष

    500 रुपये

    एससी, एसटी

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    पुरुष

    250 रुपये

    पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग)

    ऑफलाइन, ऑनलाइन

    पुरुष

    250 रुपये

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 पात्रता मानदंड (RRB Group D 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहल आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड (RRB Group D Eligibility criteria in hindi) को जरूर देख लेना चाहिए। पात्रता मानदंड पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए अपात्र होंगे। कुछ आवश्यक आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2026 नीचे सूचीबद्ध हैं।

    • आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक आदि जैसी कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट होगी।

    • शैक्षणिक योग्यता - नए मानदंडों के अनुसार, कक्षा-10 उत्तीर्ण उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमा या समकक्ष या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) धारक लेवल-1 पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

    • शारीरिक मानक - उम्मीदवारों को ऊँचाई, वजन आदि जैसी कुछ शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

    • राष्ट्रीयता (Nationality) - भारत का नागरिक होना चाहिए।

    ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी रिजल्टआरआरबी ग्रुप डी आंसर की

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 शारीरिक मानदंड (RRB Group D 2026 Physical Standards in hindi)

    वर्ग

    आरआरबी ग्रुप डी शारीरिक मानक

    पुरुष उम्मीदवार

    • 35 किलोग्राम वजन को उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट 100 मीटर तक चलना।

    • 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना।

    महिला उम्मीदवार

    • 20 किलोग्राम वजन को उठाकर बिना नीचे रखे 2 मिनट 100 मीटर तक चलना।

    • 5 मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना।

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र – चयन प्रक्रिया

    आरआरबी ग्रुप D भर्ती 2026 में सेलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। प्रत्येक चरण क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, अर्थात एक चरण में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे। नीचे पूरी चयन प्रक्रिया संशोधित एवं स्पष्ट रूप में दी गई है:

    चरण संख्या

    चयन प्रक्रिया

    विस्तृत विवरण

    चरण 1

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    यह प्रथम चरण है। इसमें General Science, Mathematics, General Intelligence & Reasoning, General Awareness & Current Affairs से वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होती है। आवश्यकता अनुसार CBT को केवल क्वालिफाइंग भी रखा जा सकता है।

    चरण 2

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

    CBT में सफल उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।पुरुष उम्मीदवार: 35 किलोग्राम वजन 100 मीटर 2 मिनट में उठाकर ले जाना तथा 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करना।महिला उम्मीदवार: 20 किलोग्राम वजन 100 मीटर निर्धारित समय में उठाकर ले जाना तथा 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करना।

    चरण 3

    दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

    CBT और PET में सफल उम्मीदवारों के मूल प्रमाण-पत्रों की जांच की जाती है। शैक्षिक योग्यता, आयु, श्रेणी आदि की पुष्टि की जाती है। किसी भी विसंगति पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    चरण 4

    मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

    अंतिम चरण में पद के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाता है। इसमें विशेष रूप से Visual Acuity (दृष्टि क्षमता) और सामान्य शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है। निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।

    ये भी देखें -

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र कब तक भर सकते हैं?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब 9 मार्च 2026 कर दी गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match

    The RRB Group D result 2026 is expected to be announced in the online mode soon. Results and merit lists will be available on regional RRB websites. Click on the link provided to get full information on Railway group D results.