आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड RRB द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीईएन 09/2025 आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति (Application Status) जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि की सहायता से आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति की जांच कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार (Accepted) या अस्वीकार (Rejected) हुआ है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी आधिकारिक पोर्टल को चेक करते रहें।
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र स्थिति डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
आरआरबी ग्रुप डी आवेदक ऑनलाइन माध्यम से अपना आरआरबी ग्रुप डी एप्लिकेशन स्टेटस की जांच कर सकते हैं। अस्वीकार किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है। वहीं स्वीकृत उम्मीदवार ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हो सकेंगे। CBT में सफल अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति 2025-26 की पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.in पर जारी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को विस्तारित किया गया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि 31 जनवरी से 9 मार्च 2026 थी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025–26 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जानना बेहद आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया, एप्लीकेशन स्टेटस जारी होने, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड रिलीज जैसी सभी प्रमुख अपडेट निर्धारित समयानुसार आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। उम्मीदवार नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी 2026 इवेंट्स | परीक्षा तिथि |
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 31 जनवरी 2026 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि |
|
फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
|
रेलवे ग्रुप डी 2026 आवेदन सुधार विंडो |
|
आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन स्थिति | 9 जुलाई 2026 |
आरआरबी ग्रुप डी 2026 परीक्षा तिथि | 3 से 25 अगस्त 2026 |
ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म स्वीकृत (Accepted) या अस्वीकृत (Rejected) की जानकारी प्राप्त कर सकते है। आवेदन स्वीकृत होने का अर्थ है कि अभ्यर्थी द्वारा दी गई सभी जानकारी और पहचान पत्र व दस्तावेज़ सही पाए गए हैं तथा वे आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वहीं, आवेदन अस्वीकृत होने का मतलब है कि फॉर्म में त्रुटि, अपूर्ण जानकारी या दस्तावेज़ संबंधी कमी के कारण उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी आधिकारिक पोर्टल आरआरबी ग्रुप डी लॉगिन विंडो 2025-26 के माध्यम से उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी 2025-26 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके आसानी से अपने रेलवे ग्रुप डी आवेदन स्थिति 2025-26 की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर लॉगिन विंडो पर क्लिक और आधार या आरआरबी अकाउंट विवरण से लॉगिन करें।

उपयोगकर्ता आईडी के रूप में अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति लॉगिन पृष्ठ दिखाई देगा।
उपयोगकर्ता आईडी जरुरत होतो दर्ज करें
सबमिट पर क्लिक करें, और आपकी आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
उम्मीदवारों को अपने आवेदन की स्थिति की शीघ्रता से जांच करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं और भर्ती प्रक्रिया के किसी भी अगले चरण से चूकने से बचा जा सके।
लेख पढ़े:- आरआरबी एएलपी वेतन । आरआरबी एएलपी प्रश्न पत्र
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025–26 के लिए आवेदन स्थिति जांचते समय उम्मीदवारों को प्रदर्शित सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच करनी चाहिए। आवेदन स्थिति पेज पर दी गई जानकारी यह स्पष्ट करती है कि उम्मीदवार पात्र है या नहीं तथा उसका फॉर्म किस स्थिति में है। नीचे आवेदन स्थिति पेज पर दर्शाए जाने वाले प्रमुख विवरण दिए गए हैं:
उम्मीदवार का नाम: आवेदन फॉर्म में दर्ज पूरा नाम।
पंजीकरण संख्या / रोल नंबर: प्रत्येक अभ्यर्थी को दिया गया विशिष्ट पहचान नंबर।
आवेदनित पद: चयनित लेवल-1 (ग्रुप D) का पद।
श्रेणी (Category): सामान्य (UR), ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि।
आवेदन की स्थिति: अस्थायी रूप से स्वीकृत (Provisionally Accepted), शर्तों सहित स्वीकृत, या अस्वीकृत (Rejected)।
अस्वीकृति का कारण (यदि लागू हो): फॉर्म रद्द होने की स्पष्ट वजह।
पंजीकृत ईमेल व मोबाइल नंबर: आवेदन के समय दर्ज संपर्क विवरण।
आरआरबी टिप्पणी / निर्देश: बोर्ड द्वारा जारी अतिरिक्त सूचना या आवश्यक निर्देश।
रेलवे ग्रुप डी आवेदन अस्वीकार होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आवेदन भरते समय सावधानी न बरतने या पात्रता शर्तें पूरी न करने पर फॉर्म रद्द किया जा सकता है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण कारण दिए गए हैं।
गलत या अपूर्ण जानकारी: नाम, जन्मतिथि, श्रेणी या अन्य विवरण में त्रुटि।
पात्रता मानदंड पूरा न करना: आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता या अन्य आवश्यक शर्तों में कमी।
अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षर: निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार स्पष्ट दस्तावेज़ अपलोड न करना।
एकाधिक आवेदन: एक ही उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक फॉर्म जमा करना।
शुल्क भुगतान विफल: आवेदन शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान न होना या ट्रांजैक्शन असफल होना।
अभ्यर्थियों को चाहिए कि आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि अस्वीकृति की संभावना कम हो।
ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट । आरआरबी ग्रुप डी आंसर की
रेलवे ग्रुप D (CEN 08/2024) भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, लॉगिन समस्या, शुल्क भुगतान, एप्लीकेशन स्टेटस या अन्य किसी तकनीकी/प्रशासनिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल अधिकृत संपर्क माध्यमों का ही उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की गलत सूचना या धोखाधड़ी से बचा जा सके।
RRB ग्रुप D हेल्पडेस्क संपर्क विवरण
|
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति 2025-26 से पता चलता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड आपका आवेदन स्वीकार है या अस्वीकार किया गया है।
उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति 2025-26 की जांच कर सकते हैं।
नहीं, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025-26 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।
On Question asked by student community
Hello Student,
For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.
For more information, you can click on the link below.
Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates
Dear Student,
The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.
Hello Dear Student,
The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026
You can check, find and access more information here:
The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.
Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.
If the date on your original certificate does not match