आरआरबी एनटीपीसी 2024-25 (RRB NTPC 2024-25 in hindi) : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अंडर ग्रेजुएट स्तर आरआरबी एनटीपीसी 2024 सीबीटी 2 आंसर की 24 दिसंबर को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीईएन संख्या 06/2024 गैर-तकनीकी लोकप्रिय कोटियां (पूर्व स्नातक) लिंक के माध्यम से यूजी लेवल एनटीपीसी आंसर की देख सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार 30 दिसंबर तक आंसर की पर आंपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। यूजी लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को हुआ था। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 आंसर की पर आपत्ति डायरेक्ट लिंक
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 16 दिसंबर को जारी किया गया। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा स्नातक स्तर पदों के लिए 13 अक्टूबर को आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2024 सीबीटी 2 परीक्षा का परिणाम 15 दिसंबर, 2025 को संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिया था। उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट 2025 डाउनलोड (RRB NTPC UG Result Download 2025 in Hindi) कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 17 से 23 अक्टूबर, 2025 तक दी गई थी। स्नातक स्तर के पद के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 19 सितंबर, 2025 को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का परिणाम देख सकते थे।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अंडर ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -2 परीक्षा तिथि जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 06/2024 एनटीपीसी यूजी लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 के लिए 10 दिसंबर को सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एनटीपीसी सिटी स्लिप डाउनलोड कर देख सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 16 दिसंबर को जारी किया गया। इससे पहले अंडर ग्रेजुएट लेवल आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों पर 21 नवंबर को जारी किया गया था।
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट सीबीटी-1 परिणाम 2025 पीडीएफ प्रारूप में सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया गया है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 डाउनलोड (RRB NTPC UG Result Download 2025 in Hindi) कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी (पूर्व स्नातक) परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।
इससे पहले, आरआरबी ने ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की थी। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 में शामिल उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट या वेबसाइट indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,7,1281 पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा ग्रेजुएट लेवल आंसर की 2025 (RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Answer key 2025) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -2 परीक्षा (स्नातक स्तर) 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा 12वीं स्तरीय (आरआरबी यूजी लेवल) पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आंसर की 15 सितंबर को जारी किया गया था। वहीं ग्रेजुएट लेवल आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ था। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ था। बोर्ड द्वारा आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने जोन के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम वेबसाइट पर दिए rrb ntpc result link से देख सकते हैं।
rrb ntpc graduate level post के लिए आरआरबी एनटीपीसी जोनवाइज रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी हुआ है जिसमें rrb ntpc graduate level post के पहले चरण की परीक्षा सीबीटी-1 में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्शाया गया है।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 आंसर की 15 सितंबर को जारी किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट) आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 थी। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क भुगतान कर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट आंसर की देख सकते हैं। उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी डाउनलोड करनी होगी। आरआरबी एनटीपीसी (पूर्व स्नातक) परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 12वी पास स्तरीय पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट) सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक 19 दिनों में पूरा हुआ। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा चार चरणों (सीबीटी 1, सीबीटी 2, कौशल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन) में आयोजित होती है। बोर्ड पूरे देश में परीक्षा आयोजित करता है। जानकारी के अनुसार, 12वीं पास स्तर यानी अंडर ग्रेजुएट लेवल के 3445 पदोंं पर भर्ती के लिए करीब 63 लाख 27 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। वहीं स्नातक स्तर पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का आयोजन 5 से 24 जून तक किया गया था जिसकी प्रोविजनल आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई थी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 एग्जाम एनालिसिस देखें
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड लिंक क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर 4 अगस्त को जारी किया गया था। एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया जा रहा था। बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप 29 जुलाई को जारी की गई थी।
वहीं, ग्रेजुएट पद के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की आंसर की बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जुलाई को जारी की गई। उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 6 जुलाई तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए आरआरबी एनटीपीसी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो (RRB NTPC answer key objection window in hindi) के माध्यम से 50 रुपये प्रति प्रश्न भुगतान कर आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
ग्रेजुएट लेवल आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आसंर की देखें
उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी के क्षेत्रीय वेबसाइट से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की (RRB NTPC CBT 1 answer key in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आंसर की के साथ ही आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र रेस्पॉन्स शीट भी जारी की जाती है।
बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पद के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक किया गया। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड (आरआरबी एनटीपीसी ई-कॉल लेटर) 1 जून 2025 से परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया गया। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। बोर्ड द्वारा अंडर ग्रेजुएट यानी पूर्व स्नातक पदों के लिए भी परीक्षा तिथि और आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डेट की घोषणा कर दी गई है।
आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप/ई कॉल लेटर लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 27 मई को स्नातक श्रेणी की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप/ई कॉल लेटर लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया गया था। स्नातक पद के लिए बोर्ड ने उम्मीदवारों की आवेदन स्थिति जानने के लिए 14 मई से लिंक लाइव कर दिया था। स्नातक पद के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शहर की सूचना परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जा गई और आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन से 4 दिन पहले जारी किया गया। प्राधिकरण ने आरआरबी एनटीपीसी मॉक टेस्ट लिंक भी जारी कर दिया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना 2024 (RRB NTPC 2024 notification) 2 सितंबर को जारी की थी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र भरकर आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा (RRB NTPC exam in hindi) के लिए आवेदन कर सकते थे।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा स्नातक श्रेणी के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई। उम्मीदवार अपनी परीक्षा से 10 दिन पहले एनटीपीसी सिटी इंटिमेशन स्लिप तथा ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकते थे।
स्नातक स्तरीय 8113 पदों के लिए जारी आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र (RRB NTPC application in hindi) भरने वाले उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी आवेदन सुधार (RRB NTPC application correction) की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 थी। बोर्ड ने आरआरबी आवेदन सुधार विंडो की सुविधा 23 अक्टूबर से शुरू किया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रेजुएट लेवल आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन पत्र (online RRB NTPC 2024 application form) भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर थी।
आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना में आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र (RRB NTPC application form) भरने की प्रक्रिया, विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड, रिक्ति और अन्य विवरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। परीक्षा अधिसूचना के साथ, बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र 2024 भी ऑनलाइन मोड में जारी किया गया। जो उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, वे आरआरबी एनटीपीसी 2024 एडमिट कार्ड (RRB NTPC 2024 admit card) डाउनलोड कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2024 अधिसूचना (RRB NTPC 2024 notification in hindi) के तहत अधिसूचित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पात्र हैं। आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा और अन्य प्रासंगिक विवरणों के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का फुल फॉर्म क्या है? (What is the RRB NTPC full form?)
आरआरबी एनटीपीसी का पूरा नाम रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (Railway Recruitment Board Non-Technical Popular Categories) है। आमतौर पर इसे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रूप में जाना जाता है, जो देश भर में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित की जाती है।
जानकारी के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट के 11558 पदों के लिए इस साल करीब 1 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए करीब 63 लाख 27 हजार आवेदन आए हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट स्तर के लिए 3445 पदोंं पर भर्ती होगी जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 361, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 और ट्रेन क्लर्क के 72 पद हैं। वहीं आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट स्तर के लिए 8113 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा की कुछ मुख्य बातें देख सकते हैं।
परीक्षा का नाम | आरआरबी नन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी एग्जाम |
|---|---|
चर्चित नाम | आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम / आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024/ आरआरबी भर्ती 2024 / आरआरबी रेलवे भर्ती 2024 |
संचालन निकाय/प्राधिकरण | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
कुल रिक्तियां | 11558 (ग्रेजुएट लेवल - 8113 और अंडर ग्रेजुएट लेवल - 3445) |
आवेदन करने का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा आयोजन माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा के चरण |
|
परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक आवेदक वेबसाइट से आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा तिथियां (RRB NTPC 2024 exam dates in hindi) जान सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा तिथियों के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
इवेंट्स | ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए तारीखें | अंडर ग्रेजुएट लेवल पदों (12वीं पास स्तरीय पद) के लिए |
|---|---|---|
आरआरबी एनटीपीसी 2024 अधिसूचना | 2 सितंबर, 2024 | 21 सितंबर, 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 रजिस्ट्रेशन/आवेदन फॉर्म जारी | 14 सितंबर, 2024 (स्नातक स्तरीय पद) | 14 सितंबर, 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी आवेदन 2024 अंतिम तिथि |
|
|
| आरआरबी एनटीपीसी आवेदन सुधार (Modification window for corrections in application) | 23-30 अक्टूबर 2024 (स्नातक पदों के लिए) | 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 एडमिट कार्ड | 1 जून 2025 से जारी (परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले) | 4 अगस्त 2025 से जारी (परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले) |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा (सीबीटी 1) | ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए - 5 से 24 जून 2025 | 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 |
| आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आंसर की | ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए - 1 जुलाई 2025 | 15 सितंबर 2025 |
| आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आंसर की चैलेंज | ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए - 6 जुलाई 2025 | 20 सितंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 सीबीटी 1 रिजल्ट | 19 सितंबर 2025 | 21 नवंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 एडमिट कार्ड (सीबीटी 2) | 9 अक्टूबर 2025 | 16 दिसंबर 2025 |
| आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा (सीबीटी 2) | 13 अक्टूबर 2025 | 20 दिसंबर 2025 |
| ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी सीबीटी-2 उत्तर कुंजी | 17 अक्टूबर 2025 | 24 दिसंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 सीबीटी 2 रिजल्ट | 15 दिसंबर 2025 | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 स्किल टेस्ट हॉल पास | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
स्किल टेस्ट परीक्षा तारीख | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 स्किल टेस्ट रिजल्ट | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी 2024 फाइनल रिजल्ट | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
रेलवे भर्ती बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2024 अधिसूचना जारी करता है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी 2024 की अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। अधिसूचना में आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, रिक्ति, परीक्षा तिथियां और अन्य विवरण का उल्लेख किया जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2024 रिक्ति (RRB NTPC 2024 vacancy) की घोषणा की। आरआरबी एनटीपीसी 2024 रिक्तियों (RRB NTPC 2024 vacancy) की कुल संख्या 11,558 है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक (RRB NTPC graduate) रिक्तियों की संख्या 8,113 है। आरआरबी एनटीपीसी 12वीं पास (RRB NTPC Under graduate) पदों के लिए कुल आरआरबी एनटीपीसी 2024 रिक्तियां 3445 हैं। आरआरबी एनटीपीसी रिक्तियां सभी संबंधित क्षेत्रों के लिए जारी की गई हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी द्वारा निर्धारित राष्ट्रीयता, आयु, शैक्षिक योग्यता और अधिक के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी 2024 पात्रता मानदंड (RRB NTPC 2024 eligibility criteria) को पूरा करना चाहिए। आरआरबी एनटीपीसी 2024 पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकेंगे। एनटीपीसी पात्रता मानदंडों के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
राष्ट्रीयता | भारतीय |
आयु | अनारक्षित आवेदकों के लिए 18 से 33 वर्ष के बीच, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को आयु में छूट प्रदान की जाती है |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास या स्नातक |
आरआरबी एनटीपीसी पात्रता मानदंड 2024 पर अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आवेदकों को आधिकारिक आरआरबी एनटीपीसी 2024 अधिसूचना देखनी चाहिए।
स्नातक पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन पत्र (RRB NTPC Application Form 2024 in hindi) 14 सितंबर, 2024 को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब 20 अक्टूबर, 2024 है। 12वीं पास पदों के लिए, आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र 21 सितंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र 2024 (RRB NTPC Application Form 2024 in hindi) जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2024 है।
बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2024 का आवेदन पत्र जारी करेगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले आवेदक आरआरबी एनटीपीसी 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि से पहले क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर जाकर एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 500, महिलाओं और अन्य के लिए यह 250 रुपये है।
आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी - सीबीटी 1, सीबीटी 2 और स्नातक और 12वीं पास पदों के लिए कौशल परीक्षा। सीबीटी 1 स्नातक और 12वीं दोनों पदों के लिए सामान्य है, जबकि सीबीटी 2 में पूछे गए प्रश्नों का कठिनाई स्तर इस मामले में अलग है। कौशल परीक्षा क्लर्क, टाइपिस्ट और कुछ अन्य जैसे चयनित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के ये सभी चरण ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं। सीबीटी 1 और 2 लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2024 पर अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिकाएं देखें।
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
गणित | 30 | 30 | 1 घंटा 30 मिनट |
जेनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 | 30 | |
जेनरल अवेयरनेस | 40 | 40 | |
कुल | 100 | 100 |
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
मैथेमेटिक्स | 35 | 35 | 1 घंटा 30 मिनट |
रीजनिंग | 35 | 35 | |
जेनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 50 | 50 | |
कुल | 120 | 120 |
पद | परीक्षा का प्रकार/तरीका |
असिस्टेंट स्टेशन मास्टर एंड ट्रैफिक असिस्टेंट | कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूट टेस्ट (CBAT) |
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर | टाइपिंग स्किल टेस्ट |
लिखित परीक्षा के सभी चरणों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2024 पाठ्यक्रम (RRB NTPC 2024 syllabus) बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पाठ्यक्रम सीबीटी 1 परीक्षा (RRB NTPC Syllabus 2024 CBT 1 exam) में गणित, सामान्य बुद्धि, तर्क और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि सीबीटी 2 चरण में प्रश्न सीबीटी 1 परीक्षा के समान विषयों से तैयार किए जाते हैं, लेकिन कठिनाई का स्तर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की तुलना में अधिक होता है। परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले, उम्मीदवार को आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम 2024 के बारे में पता होना चाहिए।
बोर्ड अपने क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरआरबी एनटीपीसी 2024 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी करता है। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा किया है। आरआरबी परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए एक अलग एनटीपीसी प्रवेश पत्र जारी करता है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2024 पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, श्रेणी, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग समय और बहुत कुछ जैसे विभिन्न विवरण मुद्रित होंगे। आवेदकों को सत्यापन उद्देश्यों के लिए परीक्षा केंद्र में आरआरबी एनटीपीसी 2024 एडमिट कार्ड ले जाना होगा अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बोर्ड आधिकारिक अधिसूचना पर आरआरबी एनटीपीसी 2024 परीक्षा केंद्र जारी करता है। परीक्षा के लिए भारत भर में विभिन्न आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा केंद्र हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता का चयन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को वास्तव में उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र के बारे में तब पता चलता है जब आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र जारी किया जाता है।
रेलवे भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा के सभी चरणों यानी सीबीटी 1 और 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2024 उत्तर कुंजी जारी करता है। आरआरबी एनटीपीसी आंसर की (RRB NTPC Answer Key 2024 in hindi) में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं। आरआरबी एनटीपीसी 2024 आंसर की विभिन्न आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी की जाती है। इससे आवेदकों के लिए अपनी प्रतिक्रियाओं की जांच करना और यह अंदाजा लगाना आसान हो जाता है कि उन्होंने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है। इससे उन्हें अपने अपेक्षित स्कोर की गणना करने में भी मदद मिलती है।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों से डाउनलोड की जा सकती है। आरआरबी एनटीपीसी 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
होमपेज पर, 'एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा (सीबीटी) के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी पर क्लिक करें'
अपना आरआरबी एनटीपीसी यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र देखने के लिए, 'उम्मीदवार प्रतिक्रिया' टैब पर क्लिक करें।
उम्मीदवार प्रश्न आईडी, स्थिति और विकल्प देख सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 और प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
बोर्ड आंसर की के साथ आरआरबी एनटीपीसी 2024 प्रश्न पत्र (RRB NTPC Question paper) जारी करेगा। आरआरबी एनटीपीसी 2024 का प्रश्न पत्र संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। तैयारी करते समय, उम्मीदवारों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आरआरबी एनटीपीसी के पिछले प्रश्न पत्रों से अभ्यास करना चाहिए।
बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी परिणाम (RRB NTPC Result) की घोषणा ऑनलाइन मोड में करता है। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ के रूप में घोषित किया जाता है। आरआरबी एनटीपीसी 2024 परिणाम पीडीएफ (RRB NTPC Result pdf) में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची है। परीक्षा के सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी के तहत जारी विभिन्न पदों पर भर्ती किया जाता है। फाइनल परिणाम परीक्षा के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।
बोर्ड परिणाम के साथ आरआरबी एनटीपीसी 2024 कटऑफ भी जारी करता है। आरआरबी एनटीपीसी 2024 कट ऑफ उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा के एक विशेष चरण को उत्तीर्ण करने और अगले चरण में जाने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक है। परीक्षा के सीबीटी 1 और 2 दोनों चरणों के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ अलग-अलग जारी की जाती है। सीबीटी 1 परीक्षा की कट ऑफ पास करने वाले आवेदक सीबीटी 2 इत्यादि के लिए पात्र होंगे। कट ऑफ के बारे में अधिक जानकारी के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2024 लेख पढ़ें।
आरआरबी एनटीपीसी 2024 चयन प्रक्रिया के चार चरण हैं। सभी चार चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले आवेदक अधिसूचना के तहत अधिसूचित विभिन्न पदों पर आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए पात्र हैं। आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया के चार चरण नीचे उल्लिखित हैं:
सीबीटी 1
सीबीटी 2
सीबीएटी/कौशल परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर और कई अन्य पदों के लिए आयोजित की जाती है। इन पदों को दो श्रेणियों में बांटा गया है एक स्नातक के लिए और दूसरा 12वीं पास के लिए। 7वें वेतन आयोग के अनुसार स्नातक और 12वीं पास दोनों पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2024 वेतन का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में किया गया है :
आरआरबी एनटीपीसी 12वीं (अंडरग्रेजुएट) स्तरीय पद | आरआरबी एनटीपीसी 2024 वेतन |
जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | 19,900 रुपए |
अकाउंट क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | 19,900 रुपए |
जूनियर टाइम कीपर | 19,900 रुपए |
ट्रेन्स क्लर्क | 19,900 रुपए |
कॉमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क | 21,700 रुपए |
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पद | आरआरबी एनटीपीसी 2024 वेतन |
ट्रैफिक असिस्टेंट | 25,000 रुपए |
गुड्स गार्ड | 29,200 रुपए |
सीनियर कॉमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क | 29,200 रुपए |
सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | 29,200 रुपए |
जुनियर अकाउंट क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | 29,200 रुपए |
सीनियर टाइम कीपर | 29,200 रुपए |
कॉमर्शियल अपरेंटिस | 35,400 रुपए |
स्टेशन मास्टर | 35,400 रुपए |
परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी के लिए पता होना चाहिए कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2024 की तैयारी (Prepare for RRB NTPC 2024 in hindi) कैसे करें। आरआरबी एनटीपीसी के लिए अपनी तैयारी शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और संदर्भित करने के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों जैसे विभिन्न पहलुओं को जानना होगा, इसके साथ ही, उन्हें पिछले पेपरों को भी देखना होगा।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, उम्मीदवारों को तैयारी के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2024 की सर्वोत्तम पुस्तकों से अध्ययन करना चाहिए। आरआरबी एनटीपीसी पुस्तकों का संदर्भ लेने से, उम्मीदवारों को विषयों के साथ-साथ विधियों की भी स्पष्ट समझ मिल जाएगी।
मैथेमेटिक्स के लिए आरआरबी एनटीपीसी पुस्तकें | प्रकाशन/लेखक |
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट | आरएस अग्रवाल |
फास्ट ट्रैक ऑब्जेक्टिव अर्थमेटिक | राजेश वर्मा |
अर्थमेटिक फॉर जेनरल कॉम्पेटिशन | नीतू सिंह |
रीजनिंग के लिए आरआरबी एनटीपीसी पुस्तकें | प्रकाशन/लेखक |
लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग (इंग्लिश) | एके गुप्ता |
वर्बल एंड नन-वर्बल रीजनिंग | आरएस अग्रवाल और किरण प्रकाशन |
रेलवे टू द पॉइंट सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान | किरण प्रकाशन |
टेस्ट ऑफ रीजनिंग | पीयर्सन पब्लिकेशन |
जेनरल अवेयरनेस के लिए आरआरबी एनटीपीसी पुस्तकें | प्रकाशन/लेखक |
प्रतियोगिता दर्पण | उपकार प्रकाशन |
सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता | दिशा एक्सपर्ट |
लुसेंट सामान्य ज्ञान | लुसेंट पब्लिकेशन |
सामान्य ज्ञान | अरिहंत प्रकाशन |
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
हां, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा 2024 में नकारात्मक अंकन है।
उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक अधिसूचना जारी होने के बाद उपलब्ध होता है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा लिखित परीक्षा के चरणों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
On Question asked by student community
Hello,
Here is your RRB NTPC Graduate Level & UG Level Exam Dates 2025. I am providing you the link. Kindly open and check it out.
https://competition.careers360.com/articles/rrb-ntpc-exam-dates
I hope it will help you. For any further query please let me know.
Thank you.
Hi dear candidate,
The result of railway exam RRB NTPC UG which was out in November this year, can be accessed using your credentials of Application number/ roll number and Date of birth at the official website of RRB.
Kindly know more at:
Hello
As your question is not clear and specific, but yes, I can answer based on my understanding.
Yes, RRB NTPC does have a medical test after document verification. The medical exam checks your vision, physical fitness, colour vision, and whether you meet the job-specific health standards. Different posts like
Hello, I'll clarify the EWS certificate rules for you.
First, I am assuming your certificate's "valid for the financial year 2025 to 2025" is a typo and you mean it is valid for the Financial Year 2025-2026 (meaning it was issued on or after April 1, 2025).
If that is
Hello,
For RRB NTPC Graduation 2025, the notification requires a Central OBC certificate issued after April 2025. Since your certificate is from Dec 2024, it does not meet the specified date criteria.
In this situation:
You cannot use your existing certificate for the application, as the portal will not accept
Apply for Online M.Com from Manipal University