Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (RRB Group D Admit Card 2026 Link Out) - डाउनलोड, प्रक्रिया
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (RRB Group D Admit Card 2026 Link Out) - डाउनलोड, प्रक्रिया

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (RRB Group D Admit Card 2026 Link Out) - डाउनलोड, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 26 Aug 2026, 11:05 AM IST

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा (09/2025) 31 जुलाई से आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 (RRB Group D CBT 1 Admit Card 2026) रीजनल वेबसाइटों पर जारी किया गया। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक से अभ्यर्थी लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण नंबर व जन्मतिथि की सहायता से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन 3 से 25 अगस्त 2026 तक विभिन्न तिथियों पर संपन्न हुई।
    Link - RRB Group D Admit Card Download

    1785324675658

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी: अवलोकन व तिथि
    2. रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 PDF डाउनलोड लिंक के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
    3. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक तक कैसे पहुंचें? (RRB Group D CBT 1 Admit Card 2026 Download Link)
    4. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    5. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    6. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 कैंडिडेट लॉगिन: क्षेत्रवार डाउनलोड लिंक
    7. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में गलती हो तो क्या करें?
    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी (RRB Group D Admit Card 2026 Link Out) - डाउनलोड, प्रक्रिया
    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी

    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन 3 से 25 अगस्त 2026 तक हुआ। परीक्षा कुल 16 दिनों में विभिन्न शिफ्टों में आयोजित हुई। कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई।

    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर जाकर RRB Group D Admit Card 2026 Download Link के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति देखें

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक जारी: अवलोकन व तिथि

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB Group D CBT 1 Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों को परीक्षा व तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। CEN 09/2025 CBT e-Hall ticket और अन्य जानकारी नीचे सारणी में देखें।

    Railway RRB Group D Admit Card 2026 Out: अवलोकन

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam 2026)

    संक्षिप्त नाम

    आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D)

    संचालन निकाय

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

    विज्ञापन संख्या

    09/2025

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिक (10वीं) स्तर

    परीक्षा की आवृत्ति

    वार्षिक

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    परीक्षा तिथि

    3 से 6, 9 से 14 , 17 से 21 और 25 अगस्त 2026

    एडमिट कार्ड जारी

    31 जुलाई 2026

    रिक्तियों की संख्या

    22,195 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    संबंधित आरआरबी रीजनल वेबसाइट

    rrb.indianrailways.gov.in

    ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026

    रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 PDF डाउनलोड लिंक के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

    RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास अपने लॉगिन क्रेडेंशियल होना आवश्यक है। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की जरूरत पड़ती है। इन विवरणों के बिना उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को सुरक्षित रखें या किसी सुरक्षित स्थान पर नोट कर लें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक तक कैसे पहुंचें? (RRB Group D CBT 1 Admit Card 2026 Download Link)

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से चार दिन पहले संबंधित आरआरबी रीजनल वेबसाइटों पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने से पहले और बाद में अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से अवगत रह सकें। जो उम्मीदवार RRB Group D CBT 1 Admit Card 2026 Download Link के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    RRB Group D Admit Card 2026 Download Direct Link तक पहुंचने के स्टेप्स

    • सबसे पहले अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में आरआरबी ग्रुप डी 2026 एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा।

    • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें ताकि RRB Group D एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकें।

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 संबंधित आरआरबी रीजनल वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी होता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

    RRB Group D Admit Card 2026 Download Process

    • सबसे पहले अपने संबंधित RRB की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर "RRB Group D CBT 1 Admit Card 2026" या "Download E-Call Letter" लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    • सफल लॉगिन के बाद RRB Group D Admit Card 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण, जैसे उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय आदि को ध्यानपूर्वक जांच लें।

    • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    आरआरबी एएलपी कटऑफ देखें

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    RRB Group D Admit Card 2026 उम्मीदवार के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा और अभ्यर्थी से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज होती है। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। यदि किसी भी विवरण में त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित RRB रीजनल कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

    RRB Group D Admit Card 2026 में निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • उम्मीदवार की फोटो

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • जन्म तिथि

    • पिता/माता का नाम (यदि लागू हो)

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा की तिथि

    • परीक्षा का समय एवं शिफ्ट

    • रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा केंद्र का कोड

    • परीक्षा की अवधि

    • उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    • RRB का नाम एवं क्षेत्र (Region)

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कब है?

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 कैंडिडेट लॉगिन: क्षेत्रवार डाउनलोड लिंक

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 संबंधित आरआरबी (RRB) की रीजनल वेबसाइटों पर जारी करता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की सहायता से संबंधित RRB क्षेत्रीय पोर्टल पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे प्रमुख RRB क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों की सूची दी गई है, जहां से उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार RRB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    RRB Regions

    Admit card

    Ahmedabad

    rrbahmedabad.gov.in

    Ajmer

    rrbajmer.gov.in

    Allahabad

    rrbald.gov.in

    Bangalore

    rrbbnc.gov.in

    Bhopal

    rrbbhopal.gov.in

    Bhubaneswar

    rrbbbs.gov.in

    Bilaspur

    rrbbilaspur.gov.in

    Chandigarh

    rrcnr.org

    Chennai

    rrbchennai.gov.in

    Gorakhpur

    rrbgkp.gov.in

    Guwahati

    rrbguwahati.gov.in

    Kolkata

    rrbkolkata.gov.in

    Mumbai

    rrbmumbai.gov.in

    Patna

    rrbpatna.gov.in

    Ranchi

    rrbranchi.gov.in

    Secunderabad

    rrbsecunderabad.nic.in

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में गलती हो तो क्या करें?

    यदि RRB Group D Admit Card 2026 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, श्रेणी, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र या अन्य किसी व्यक्तिगत जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को तुरंत अपने संबंधित RRB रीजनल कार्यालय से संपर्क करना चाहिए और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्रुटि को ठीक कराने का अनुरोध करना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरणों का मिलान आवेदन पत्र और पहचान पत्र से अवश्य कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। नीचे संदर्भ के लिए चंडीगढ़ जोन का संपर्क विवरण दिया गया है।

    • 0651-2462429

    • rrb-chandigarh@gov.in

    • ऑफिस टाइम में

    • PR2J+QG6, चंडीगढ़ - पंचकूला रोड, रेलवे कॉलोनी, सेक्टर 13, चंडीगढ़, 160102


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यदि RRB Group D Admit Card 2026 में कोई त्रुटि हो तो क्या करना चाहिए?
    A:

    एडमिट कार्ड में विवरण गलत होने पर उम्मीदवार को तुरंत संबंधित RRB रीजनल कार्यालय से संपर्क आवश्यक सुधार करवाना चाहिए।

    Q: क्या RRB Group D Admit Card 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा?
    A:

    नहीं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए वैध एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।

    Q: RRB Group D Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है?
    A:

    एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा अवधि, श्रेणी, रजिस्ट्रेशन नंबर और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सहित अन्य आवश्यक विवरण दर्ज होते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Hello Student,

    For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.

    For more information, you can click on the link below.

    Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match