आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक 2026 जारी- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 का ऑफिशियल लिंक (rrb group d mock test link official website) अपने सभी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर सक्रिय किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर फ्री मॉक टेस्ट (rrb group d mock test free 2026) दे सकते हैं। इस मॉक टेस्ट का उद्देश्य अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के इंटरफेस से परिचित कराना और परीक्षा से पहले बेहतर अभ्यास का अवसर प्रदान करना है। इस लेख में आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 का डायरेकिट लिंक उपलब्ध है।
आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 लिंक डायरेक्ट एक्सेस
This Story also Contains
अपडेट: अपडेट: आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 3 से 25 अगस्त 2026 तक हो रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी (लेवल-1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) अब 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रही है।
महत्वपूर्ण लेख: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड । आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट लिंक
आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 के माध्यम से उम्मीदवार अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं और समय प्रबंधन का अभ्यास भी कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न के अनुसार CBT में 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। नियमित रूप से मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर हल करने से अभ्यर्थी अपनी कमजोर एवं मजबूत विषयों की पहचान कर रणनीति के अनुसार तैयारी कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 आधिकारिक लिंक (rrb group d mock test official website), प्रैक्टिस कैसे करें, लॉगिन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 का लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है, वे संबंधित आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से मॉक टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 (mock test for rrb group d) का अवलोकन और आवश्यक विवरण दिया गया है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का पूरा नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam 2026) |
संक्षिप्त नाम | आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) |
संचालन निकाय | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
विज्ञापन संख्या | 09/2025 |
परीक्षा स्तर | मैट्रिक (10वीं) स्तर |
परीक्षा की आवृत्ति | वार्षिक |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
परीक्षा तिथि | 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 |
मॉक टेस्ट लिंक (rrb group d official mock test) तिथि | 28 जुलाई 2026 |
एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
रिक्तियों की संख्या | 22,195 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | संबंधित आरआरबी रीजनल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in |
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए मॉक टेस्ट सबसे प्रभावी माध्यमों में से एक है। मॉक टेस्ट वास्तविक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जैसा अनुभव प्रदान करता है, जिससे उम्मीदवार परीक्षा के माहौल, प्रश्नों के प्रारूप और समय सीमा से पहले ही परिचित हो जाते हैं। नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अपनी तैयारी का सही आकलन करने का भी अवसर मिलता है।
आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 (rrb group d mock test link) के प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:
मॉक टेस्ट वास्तविक परीक्षा जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराता है, जिससे उम्मीदवार परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार हो पाते हैं।
इससे समय प्रबंधन (Time Management) में सुधार होता है और निर्धारित समय में अधिक से अधिक प्रश्न हल करने की क्षमता विकसित होती है।
उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की प्रकृति और आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस के अनुसार पूछे जाने वाले प्रश्नों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
नियमित अभ्यास से प्रश्न हल करने की गति (Speed) और सटीकता (Accuracy) दोनों में सुधार होता है, जो चयन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
अलग-अलग मॉक टेस्ट हल करने से अभ्यर्थी अपनी मजबूत और कमजोर विषयों की पहचान कर सकते हैं तथा उन पर अधिक प्रभावी ढंग से तैयारी कर सकते हैं।
मॉक टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवार अपनी तैयारी का वास्तविक स्तर जान सकते हैं और परीक्षा से पहले आवश्यक सुधार कर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय (rrb group d mock test link) होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट के माध्यम से आसानी से इसका अभ्यास कर सकते हैं। मॉक टेस्ट देने से पहले अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण तैयार रखने चाहिए। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 एक्सेस किया जा सकता है।
सबसे पहले आरआरबी की संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट या आरआरबी की नई वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
RRB Group D Mock Test 2026 लिंक पर क्लिक करें।
मॉक टेस्ट का लिंक एक नई विंडो (New Window) में खुल जाएगा।
अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद rrb group d mock test free स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
परीक्षा शुरू करने से पहले दिए गए सभी दिशा-निर्देश (Instructions) ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इसके बाद "I Agree" बटन पर क्लिक करें।
अब अनुशंसित ब्राउज़र में मॉक टेस्ट शुरू करें और निर्धारित समय के भीतर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें।
ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026
आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट 2026 प्रैक्टिस से आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी (CBT) परीक्षा पैटर्न की जानकारी प प्राप्त होगी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न चार विषयों से होंगे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। परीक्षा पैटर्न की जानकारी होने से उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning) | 30 |
सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 |
गणित (Mathematics) | 25 |
सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक घटनाएं (General Awareness and Current Affairs) | 20 |
कुल | 100 |
विवरण | अंक |
सही उत्तर | 1 अंक |
गलत उत्तर | ⅓ (0.33) अंक की कटौती |
अनुत्तरित/मार्क फॉर रिव्यू | कोई अंक नहीं |
आरआरबी ग्रुप डी 2026 प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा के स्तर, महत्वपूर्ण विषयों और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्र जारी करेगा, जिन्हें हल करके अभ्यर्थी वास्तविक परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति का बेहतर अंदाजा लगा सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर का नियमित अभ्यास करने से उम्मीदवारों का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही, समय प्रबंधन, प्रश्न हल करने की गति और सटीकता में भी सुधार होता है। इन प्रश्न पत्रों के माध्यम से अभ्यर्थी पूरे सिलेबस के प्रत्येक विषय का अभ्यास कर सकते हैं, अपनी कमजोर और मजबूत क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं तथा परीक्षा के लिए अधिक प्रभावी रणनीति बना सकते हैं।
On Question asked by student community
Hello Student,
For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.
For more information, you can click on the link below.
Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates
Dear Student,
The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.
Hello Dear Student,
The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026
You can check, find and access more information here:
The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.
Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.
If the date on your original certificate does not match