रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 जारी (REET Mains Level 1 Result 2026 Released)- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 11 जून 2026 को प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 (रीट मुख्य परीक्षा लेवल-1) का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट के साथ शेष विषयों की मेरिट वाइज सूची और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए कटऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक (Direct Link to Download PDF) दिया गया है।
रीट मेंस एल 1 रिजल्ट डाउनलोड लिंक । रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड प्रक्रिया जानें
ये भी पढ़ें: रीट मेन्स लेवल 1 कटऑफ देखें । रीट मेंस फाइनल आंसर की 2026 लेवल 1,2
This Story also Contains
बोर्ड द्वारा जारी रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट में NTSP और TSP क्षेत्र के सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए Elementary Education और Sanskrit Education की मेरिट सूची अलग-अलग भागों में जारी की गई है। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ अंक भी उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार अब राजस्थान विद्यालय अध्यापक भर्ती के तहत जारी Merit Wise List, DV Cut Off Marks और अन्य महत्वपूर्ण विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन के लिए हुआ है, उन्हें आगामी प्रक्रिया के लिए बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा।
ये भी पढ़ें:- रीट मेंस दस्तावेज सत्यापन 2026 स्क्रूटनी फॉर्म । रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2
इससे पहले राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए रीट मेन्स लेवल 1 रिजल्ट (REET mains level 1 Result) के तहत संस्कृत विषय के लिए जारी किया गया था। रीट मेंस लेवल 1 परीक्षा 17-20 जनवरी तक आयोजित की गई थी। प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदक को रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (RTET / REET) पास होना चाहिए। इसीलिए आरएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा को रीट मेंस रिजल्ट लेवल 1 परीक्षा के नाम से जाना जाता है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भी रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट डाउनलोड (REET Result Download) कर सकते हैं। रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 लिंक, पीडीएफ डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 के तहत रीट मुख्य परीक्षा लेवल-1 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने परिणाम के साथ मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन (DV) कटऑफ और भर्ती से जुड़ी REET Mains Level 1 Result date 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण और आवश्यक तिथियां दी गई हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov , rsmssb.rajasthan.gov.in |
विज्ञापन संख्या | 08/2025 |
कुल पद | 7000 |
रीट मेंस लेवल 1 एग्जाम | 17-20 जनवरी 2026 |
रीट मेंस लेवल 1 आंसर की 2025-26 | 27 फरवरी 2026 |
रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट | 27 मई 2026 (संस्कृत) |
ये भी पढ़ें:-राजस्थान शिक्षक भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर "Results" या "Candidate Corner" सेक्शन में जाएं।
वहां "Primary School Teacher 2025 (REET Main Level-1) Result" लिंक को खोजें।
संबंधित Merit Wise List / Result PDF लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
पीडीएफ में अपना परिणाम देखने के लिए Ctrl + F (मोबाइल पर Search विकल्प) का उपयोग करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें और सूची में अपना नाम/रोल नंबर खोजें।
यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए पात्र माने जाएंगे।
भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
नोट: रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट में NTSP और TSP श्रेणी की मेरिट सूची अलग-अलग पीडीएफ में जारी की गई है। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार संबंधित सूची में अपना परिणाम देख सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मुख्य परीक्षा लेवल-1 के परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। कटऑफ उन न्यूनतम अंकों को दर्शाती है, जिनके आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और आगामी चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माना गया है। कटऑफ का निर्धारण रिक्त पदों की संख्या, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर तथा विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के आधार पर किया जाता है।
रीट मेंस लेवल 1 भर्ती में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देखकर चयन की संभावना का आकलन कर सकते हैं।


लोगों ने ये भी पढ़ा: रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 की फाइनल आंसर की
रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लेना चाहिए। रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार की चयन स्थिति के साथ भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होते हैं। सामान्यतः रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारी दर्ज रहती है—
उम्मीदवार का रोल नंबर
अभ्यर्थी का नाम (जहां लागू हो)
श्रेणी (Category)
NTSP या TSP क्षेत्र का उल्लेख
विषय/विभाग का नाम
मेरिट सूची में अभ्यर्थी की स्थिति
दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए पात्रता स्थिति
कटऑफ अंकों से संबंधित जानकारी
भर्ती का नाम और विज्ञापन संख्या
परिणाम जारी करने की तिथि
बोर्ड द्वारा जारी आवश्यक निर्देश
रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। मेरिट सूची में शामिल और कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग द्वारा आगे के निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
अन्य उपयोगी लिंक
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
You can check, find and access more information here:
Hello Dear Student,
For the Pre REET exam, you should primarily study the New NCERT books (Classes 6 to 12). Since REET and RBST board exams closely align with the updated NCERT syllabus, using the new versions ensures you cover all recent educational reforms.
You can check, find and access
Hello Dear Student,
If RSMSSB has not yet released the detailed scrutiny form format or document verification guidelines, there is no need to worry. You can still complete the application process and keep the necessary documents ready in advance.
Here are the steps you should follow:
Complete Your OTR (One
Hello Dear Student,
Could you provide more information so that i could help you further!
Hope it helps!
Hi, Chunki abhi REET k bare men abhi koi suchana adhikarik roop se jari nahi ki gai hai aise me kuchh bhi batana mushkil hoga. REET k bare me latest update pane k liye REET par kendrit lekh ka link aapke sath share kar raha hun. REET Exam se judi
Apply for Online M.Com from Manipal University