एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2026- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एएओ) 2026 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एलआईसी द्वारा अधिसूचना के साथ आवेदन पत्र भी जारी किया जा सकता है। एलआईसी एएओ 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जारी होगा। एएओ के विभिन्न पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक करने वाले उम्मीदवार एलआईसी एएओ आवेदन पत्र भर सकते है।
इसे भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 । छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड
This Story also Contains
एलआईसी एएओ भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। एलआईसी एएओ भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा शामिल होने का मौका दिया जाएगा। एलआईसी एएओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। एलआईसी एएओ आवेदन, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य मुख्य विवरणों के लिए पूरा लेख पढ़ें।
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एएओ) 2026 भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एलआईसी एएओ 2026 परीक्षा से संबंधित तिथियों से अपडेट रहना चाहिए ताकि किसी इंवेंट से वंचित न हों। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिकाओं में एलआईसी एएओ परीक्षा की मुख्य जानकारी और तिथियों को देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | भारतीय जीवन बीमा निगम सहायक प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा |
संक्षिप्त नाम | एलआईसी एएओ (LIC AAO) |
संचालक निकाय | भारतीय जीवन बीमा निगम |
परीक्षा आवृत्ति | वार्षिक परीक्षा |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
परीक्षा अवधि | 1 घंटा |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर-आधारित परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट | licindia.in |
एलआईसी एएओ 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी। एलआईसी एएओ 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण तिथियों पर नज़र रखनी चाहिए ताकि वे कोई भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम न चूकें। नीचे सारणी में एलआईसी एएओ भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।
आयोजन | एलआईसी एएओ परीक्षा तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | सूचित किया जाएगा |
ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि | सूचित किया जाएगा |
एलआईसी एएओ प्रारंभिक प्रवेश पत्र जारी | सूचित किया जाएगा |
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा | सूचित किया जाएगा |
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम | सूचित किया जाएगा |
एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा परिणाम तिथि | सूचित किया जाएगा |
इसे भी पढ़ें:
एलआईसी एएओ 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जारी करती है। उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से एलआईसी एएओ परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के सफल होने के बाद, पंजीकरण संख्या और लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकृत नंबर या ईमेल पर भेजे जाएंगे। एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए उसी विवरण के साथ लॉगिन करें और सभी आवश्यक विवरण भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके आवेदन सफलतापूर्वक जमा करें। उम्मीदवार एलआईसी एएओ आवेदन की प्रक्रिया नीचे बिंदुवार समझ सकते हैं-
आधिकारिक एलआईसी वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए करियर सेक्शन में एलआईसी एएओ भर्ती 2026 का विज्ञापन देखें।
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी निर्देशों और दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
एलआईसी एएओ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नए उपयोगकर्ता अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ पंजीकरण करें
अपना फोटोग्राफ अपलोड करें
अगले चरण पर आगे बढ़ने से पहले सुनिश्चित करें कि फ़ाइल निर्दिष्ट आकार और रिज़ॉल्यूशन मानदंडों को पूरा करती है।
सबमिट फॉर्म पर क्लिक करने से पहले, सभी विवरणों की जांच कर लें।
"सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
भविष्य के संदर्भ के लिए एलआईसी एएओ आवेदन पत्र प्रिंट करें
श्रेणी | एलआईसी एएओ आवेदन शुल्क |
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए | 700 रुपये + ट्रांजेक्शन फीस + जीएसटी |
एससी, एसटी और दिव्यांग | 85 रुपये + लेनदेन शुल्क + जीएसटी |
एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी गई है।
मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
पहचान प्रमाण विवरण जैसे पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड आदि।
10वीं और 12वीं कक्षा की शैक्षणिक जानकारी।
एलआईसी एएओ आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग विवरण।
उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और बाएँ अंगूठे के निशान की स्कैन की गई तस्वीरें (विनिर्देशों के अनुसार)।
डॉक्यूमेंट | आखार | फॉर्मेट |
फोटो | 20-50 Kb | JPG/JPEG |
हस्ताक्षर | 10-20 Kb | JPG |
बाएं अंगुठे का निशान | 20-50 Kb | JPG/JPEG |
हस्तलिखित घोषणा | 50- 100 Kb | JPG/JPEG |
उपयोगी लिंक
आधिकारिक वेबसाइट पर एलआईसी एएओ लॉगिन पृष्ठ पर जाएँ।
अब "पासवर्ड भूल गए" पर क्लिक करें।
अनुरोधित क्षेत्र में, आवेदन संख्या और अन्य जानकारी दर्ज करें।
कृपया "आवेदन करें" पर क्लिक करें। लॉगिन पासवर्ड पंजीकृत मेल आईडी पर भेजा जाएगा।
एलआईसी एएओ आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वेब ब्राउज़र के नवीनतम अपडेट का उपयोग करें। यदि ऑनलाइन एलआईसी एएओ आवेदन असफल हो जाता है, तो आवेदक दूसरा एलआईसी एएओ आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं। प्रवेश पत्र बनाने और परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए, आवेदक द्वारा जमा किया गया अंतिम एलआईसी एएओ आवेदन पत्र ही मान्य होगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। पहले पंजीकरण करना होगा, उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये + ट्रांजेक्शन शुल्क + जीएसटी है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 85 रुपये + लेनदेन शुल्क + जीएसटी निर्धारित है।
उम्मीदवार के पास मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, पहचान प्रमाण (आधार/पासपोर्ट/वोटर आईडी आदि), शैक्षणिक विवरण, ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंकिंग विवरण, तथा फोटो, हस्ताक्षर होनी चाहिए।
एलआईसी एएओ भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में आयोजित की जाती है- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के लॉगिन पेज पर जाकर “पासवर्ड भूल गए” विकल्प पर क्लिक करें। आवेदन संख्या और आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद नया पासवर्ड पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
On Question asked by student community
Hello sreetama mitra
As per the information provided, you are eligible to apply for the LIC AAO (Generalist) exam. The eligibility criteria require candidates to have a Bachelor’s degree in any discipline from a recognized university, so your educational qualification is acceptable.
Along with this, you must also meet the
Hello,
Yes, a B.Tech in Civil Engineering passed candidate can apply for the LIC AAO (Assistant Administrative Officer) post, but only for the AAO (Generalist) category.
For AAO (Generalist), candidates from any stream or discipline are eligible as long as they have a Bachelor's degree from a recognized university. So
LIC AAO EXAM NOTIFICATION is expected to be out in December 2025 tentatively.
In every lic exam, there is a gap of 3 yrs…if we consider last years pattern we can expect notification this year…
If the notification is released this month then you can expect exam in March-April month
You can contact on hepdesk,They will get touch with you as soon as possible and solve your queries.
Hello,
The candidates appearing for LICAAO should be ready for it. LIC released the notification for 2020 on February 25. It also has a list of the exam centres. The application close on March 15th,2020. Now, the prelims are postponed due to corona virus outbreak and further information is still
Apply for Online M.Com from Manipal University