Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि जारी (UPSSSC PET Exam Date 2026 Out) - पेट एग्जाम शेड्यूल जानें
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि जारी (UPSSSC PET Exam Date 2026 Out) - पेट एग्जाम शेड्यूल जानें

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि जारी (UPSSSC PET Exam Date 2026 Out) - पेट एग्जाम शेड्यूल जानें

    Rajan KumarUpdated on 25 Sep 2026, 04:16 PM IST

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि जारी - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तिथियों में संशोधन कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को प्रत्येक दिन दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहले ये परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होने के कारण तिथियां बदल दी गई हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी है।
    ये भी देखें - यूपी पीईटी सिलेबस 2026
    1790333141667

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि 2026 - एक नजर (upsssc pet exam date 2026- overview in hindi)
    2. यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2026 : महत्वपूर्ण तिथि
    3. यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि कैसे देखें?
    4. यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 (UPSSSC PET 2026 Admit card)
    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि जारी (UPSSSC PET Exam Date 2026 Out) - पेट एग्जाम शेड्यूल जानें
    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि जारी

    इस बार यूपीएसएसएससी पीईटी में लगभग 35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 1 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू की गई थी। यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तीर्ण करना उत्तर प्रदेश में ग्रुप-सी की सभी सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें और यूपीएसएसएससी पीईटी नई तिथियों (upsssc pet New exam date 2026) के अनुसार तैयारी जारी रखें। यूपी पीईटी नई परीक्षा तिथि 2026, शेड्यूल जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन प्रक्रिया जानें

    यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि 2026 - एक नजर (upsssc pet exam date 2026- overview in hindi)

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026 (UP PET exam 2026 in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिए गए यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य बिंदुओं को देख सकते हैं:

    विशेष

    विवरण

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूएसएसएससी)

    परीक्षा का नाम

    प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)

    रिक्तियों/पदों का प्रकार

    समूह सी के पद

    परीक्षा का तरीका

    ओएमआर शीट के साथ ऑफ़लाइन, विकल्प पर टिक करना है।

    ऋणात्मक अंकन

    गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    ये भी पढ़िए: यूपीटेट 2026 परीक्षा

    यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2026 : महत्वपूर्ण तिथि

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि जारी कर दिया गया है। upsssc pet exam date 2026, up pet date 2026, की जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है। यहां से उम्मीदवार यूपी पीईटी 2026 (Up pet 2026) की मुख्य तिथियों को देख सकते हैं।

    इवेंट

    तिथियां

    यूपी पीईटी अधिसूचना 2026

    1 अगस्त 2026

    यूपी पीईटी 2026 आवेदन

    3 अगस्त 2026

    यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन अंतिम तिथि

    7 सितंबर 2026 (विस्तारित)

    यूपीएसएसएसी पेट आवेदन संशोधन एवं
    आवेदन शुल्क अंतिम तिथि

    8 सितंबर 2026

    यूपी पीईटी 2026 नई परीक्षा तिथि (upsssc pet new exam date)

    25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026

    उत्तर प्रदेश जॉब्स 2026 देखें

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि कैसे देखें?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी 2026 की परीक्षा तिथियों (upsssc pet exam date 2026) में संशोधन किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से यूपी पीईटी नोटिस जारी को डाउनलोड कर नई तिथि और परीक्षा शेड्यूल आसानी से चेक कर सकते हैं।

    नई परीक्षा तिथि देखने की प्रक्रिया:

    • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज या जरूरी सूचना सेक्शन में पीईटी 2026 की संशोधित तिथि संबंधी नोटिस खोलें।

    • नोटिस में यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की नई परीक्षा तिथि (upsssc pet new exam date) की जानकरी दी गई होगी।

    • अभ्यर्थी परीक्षा तिथि पीडीएफ को डाउनलोड कर परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 (UPSSSC PET 2026 Admit card)

    यूपी पीईटी (UP Primary eligibility test in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड (UPSSSC PET 2026 Admit card) आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। पीईटी एडमिट कार्ड (PET 2026 admit card in hindi) डाउनलोड के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूपी पेट एडमिट कार्ड से पहले, पीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a