Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 (UPPSC Exam Calendar 2026 in Hindi) जारी - पीसीएस परीक्षा, आरओ-एआरओ तिथियां
    • लेख
    • यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 (UPPSC Exam Calendar 2026 in Hindi) जारी - पीसीएस परीक्षा, आरओ-एआरओ तिथियां

    यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 (UPPSC Exam Calendar 2026 in Hindi) जारी - पीसीएस परीक्षा, आरओ-एआरओ तिथियां

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 20 Mar 2026, 12:01 PM IST

    यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 (UPPSC Exam Calendar 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) द्वारा साल 2026 में होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 की मूल कॉपी इस लेख में आगे दिए गए लिंक से चेक किया जा सकता है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूपी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एक सरकारी संगठन है जो प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों को जानने के लिए यूपीपीएससी 2026 कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
    यूपीपीएससी-एग्जाम कैलेंडर 2026 चेक करें
    1769782241733

    यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 (UPPSC Exam Calendar 2026 in Hindi) जारी - पीसीएस परीक्षा, आरओ-एआरओ तिथियां
    यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026

    यूपीपीएससी भर्ती परीक्षा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में पात्र उम्मीदवारों की भर्ती करना है। पीएससी भर्ती परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। यूपीपीएससी 2026 भर्ती द्वारा कई पदों/परीक्षाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना जताई थी पर इसे अंतिम सप्ताह में जारी किया गया। इसमें यूपी पीसीएस, आरओ/एआरओ और बीईओ जैसी बड़ी भर्ती परीक्षाओं की डेट्स शामिल हैं। इसके अलावा समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की वर्ष 2023 की आरओ-एआरओ भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि की जानकारी भी इसमें शामिल होगी। यह परीक्षा 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रस्तावित की गई थी।

    पिछले दो वर्षों से आरओ/एआरओ कोई नई भर्ती नहीं आई है। लाखों उम्मीदवार यूपी पीएससी कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है।

    यूपीपीएससी 2026 परीक्षा कैलेंडर तिथियां (UPPSC 2026 Exam Calendar Dates)

    आयोगा का लक्ष्य 2026 के आखिर तक सभी बड़ी भर्ती परीक्षाओं के लिए मुख्य परीक्षाएं आयोजित करना है। यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के अलावा, आरओ/एआरओ और असिस्टेंट टीचर जैसी दूसरी भर्तियां की जा रही हैं।

    आयोग के अधिकारी कैलेंडर को अंतिम रूप देने के साथ ही लंबित भर्तियां भी पूरी करने में जुटे हैं। पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम मार्च तक जारी होने की उम्मीद है तो वहीं पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा भी मार्च में आयोजित की जा रही है। पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

    यूपीपीएससी इवेंट्स

    तिथियां

    यूपीपीएससी पीसीएस 2026 प्रारंभिक

    6 दिसंबर 2026

    आरओ/एआरओ- 2023 मुख्य परीक्षा

    2 फरवरी और 3 फरवरी 2026

    Assistant Professor exams

    17-25 जनवरी, 2026

    यूपीपीएससी शिक्षक भर्ती

    सूचित किया जाएगा

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर (मुख्य) परीक्षा

    22 अप्रैल से

    यूपीपीएससी बीईओ भर्ती

    सूचित किया जाएगा

    यूपीपीएससी 2025 परीक्षा तिथियों के लिए एग्जाम कैलेंडर को आयोग ने 28 जनवरी, 2025 को जारी किया था, जिसमें 21 रिक्रूटमेंट परीक्षाओं की तारीखें शामिल थीं। नवंबर 2024 में "वन डे वन शिफ्ट एग्जाम" आंदोलन के कारण 2025 के रिक्रूटमेंट कैलेंडर को जारी करने में देरी हुई।

    यूपीपीएससी पीसीएस 2025 और 2024 भर्ती के 1867 पद भरे जाएंगे

    उम्मीद है कि नए साल में भर्तियां निर्धारित कैलेंडर के अनुसार होंगी। आयोग इस साल प्रदेश को पीसीएस 2024 और 2025 में मिले क्रमशः 947 और 920 कुल 1867 पदों पर अंतिम परिणाम देने जा रहा है।

    साथ ही पीसीएस 2026 भर्ती भी इसी साल पूरी होने की उम्मीद है। नए साल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नई शिक्षक भर्ती पूरी होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगे हैं।

    वहीं मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 112 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जनवरी 2026 में इंटरव्यू होने की उम्मीद है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP PCS

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP PCS ?

    Hello aspirant,

    One of the most well-liked state civil service examinations in the nation is the UPPSC PCS test. The UPSC IAS test pattern is now more similar to the UP PCS exam pattern thanks to changes made by the UPPSC in recent years. Every year, thousands of candidates take

    Hello aspirant,

    In the official notification, UPPSC made reference to the UPPSC PCS 2023 qualifying requirements. Before submitting the UPPSC PCS 2023 application form, candidates who wish to sit for the UP PCS exam must be eligible according to the UP PCS eligibility requirements. The UPPSC PCS 2023 eligibility requirements

    Hello,

    Yes. You may write your optional paper in English while completing the remaining papers in Marathi or Hindi, two additional acceptable languages.

    A candidate may choose to respond to each question paper in either English or one of the languages listed in the Eighth Schedule to the Constitution of

    Dear aspirant,

    As you mentioned your query let me tell you that on a general basis not a single conducting body rejects just on the basis of photograph.

    They will intimate you by mail or sms to upload the new photograph with corrects dimensions and size and check it accordingly.

    Hello Candidate,

    You need to do is check if the Community that you belong to in UP SC Category also falls under SC Category in Delhi. Because some times SC Communities list differs from State to State. If your Category from Delhi also falls under UP SC Community list, then