एसएससी सीएचएसएल 2025 (SSC CHSL 2025 in hindi) : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीएचएसएल 2025 के First Round of Tentative Allocation (FRTA) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने वरियता के आधार रिजल्ट जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से फर्स्ट राउंड वरीयता सूची देख सकते हैं। आयोग ने 19 से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन विकल्प एवं वरीयताएं प्राप्त की थीं। कुल 13,395 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन वरीयता जमा की गई, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया है। Tier-I का परिणाम 27 फरवरी 2026 को जारी हुआ था, जबकि Tier-II परीक्षा 10 और 22 अप्रैल को आयोजित हुई।
एसएससी सीएचएसएल अस्थायी आवंटन सूची पीडीएफ 
This Story also Contains
आयोग ने ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 जून से बढ़ा कर 25 जून कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर 25 जून तक एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस फार्म भर सकते थे। अंतिम तिथि के बीत जाने के बाद उम्मीदवार इस फार्म को नहीं भर सकेंगे। इसके बाद आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर टियर 2 एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस पुरानी तिथि-

सीएचएसएल (10+2) टियर-2 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 23 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई। एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर टियर 2 एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जारी किया जाएगा। आयोग ने 20 अप्रैल को टियर-2 के लिए एसएससी सीएचएसएल प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की डाउनलोड कर 23 अप्रैल शाम 6 बजे तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था।
सीएचएसएल टियर 2 आंसर की लिंक पर जाएं
हालांकि 10 अप्रैल 2026 को शिफ्ट-II में हुई स्किल/टाइपिंग टेस्ट को तकनीकी समस्याओं के कारण निरस्त कर दिया गया था। इसकी पुनर्परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी किया गया। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगइन विवरण दर्ज कर एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
आयोग ने 1 अप्रैल 2026 को सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची (सिटी स्लिप) जारी की थी। एसएससी ने सीएचएसएल टियर 2 सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी 23 मार्च को एक सूचना के माध्यम से दी थी।
सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं
इससे पहले 19 मार्च को एसएससी द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। फाइनल आंसर की के साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपना निजी स्कोरकार्ड कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा सीएचएसएल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की तिथि 19 मार्च से 9 अप्रैल निर्धारित की गई है।
एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की तिथि जारी की थी। सूचना के अनुसार, टियर 2 सीएचएसएल 2025 परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को होगा। एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड 7 अप्रैल को जारी किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से सीएचएसएल ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने 27 फरवरी 2026 को एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी किया था। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ssc.gov.in पर एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा परिणाम के साथ एसएससी सीएचएसएल स्कोरकार्ड और कटऑफ भी देख सकते हैं।
आयोग द्वारा 8 दिसंबर को सीएचएसएल आंसर की जारी कर उस पर 11 दिसंबर शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी थी। उम्मीदवारों द्वारा एसएससी सीएचएसएल आंसर की पर भेजी गई आपत्तियों के निराकरण के बाद एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 से 30 नवंबर 2025 तक हुआ था।
सीएचएसएलई 2025 टियर 1 परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 9 नवंबर 2025 को जारी हुआ। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एसएससी सीएचएसएल टियर -1 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था।
एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
आयोग द्वारा एसएससी सीएचएसएल परीक्षा शहर सूचना सूची (ssc chsl exam city intimation slip in Hindi) 5 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन विवरण दर्ज करके एसएससी सीएचएसएल परीक्षा टियर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप देख सकते हैं।
आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए हाल ही में सेल्फ-स्लॉट चयन प्रणाली शुरू की है, जिससे उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर, तिथि और पाली (Shift) चुन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। आयोग ने 23 जून को, एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना के साथ ही एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 तक थी।
आयोग द्वारा पहले एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन इस बीच एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से शुरू होने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि संशोधित की जाएगी। अक्टूबर में एसएससी द्वारा सीएचएसएल परीक्षा तिथि को लेकर अधिसूचना जारी कर बताया गया था कि परीक्षा 12 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई थी। इसके बाद कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा तिथि को लेकर संशय दूर हुआ।
आयोग ने 23 जून को, एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना के साथ ही एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र जारी किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 तक थी। आयोग द्वारा 25 जुलाई को एसएससी सीएचएसएल आवेदन सुधार सुविधा शुरू की गई थी। आवेदक 26 जुलाई रात 11 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन सुधार विंडो पर जाकर निर्धारित शुल्क भुगतान कर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।
एसएससी सीएचएसएल 2025 नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करें
आयोग द्वारा पहले सीएचएसएल आवेदन सुधार की तिथि 23-24 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 25-26 जुलाई कर दिया गया। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस संबंध में एक सूचना जारी कर जानकारी दी है। एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं।
एसएससी ने उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जाम की समझ के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू की है। आयोग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि 18 जुलाई से मॉक टेस्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एसएससी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार मॉक टेस्ट के माध्यम से सीबीटी पैटर्न को समझ सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग हर साल संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) आयोजित करता है। एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा डाक सहायक, लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी), कोर्ट क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर्स (डीईओ), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
एसएससी सीएचएसएल आवेदन 2025 की तिथि 23 जून से 18 जुलाई और आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 थी। इच्छुक आवेदक एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य मुख्य बातों को जानने के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।
परीक्षा का पूरा नाम | कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा |
परीक्षा का संक्षिप्त नाम | एसएससी सीएचएसएल |
परीक्षा संचालक | कर्मचारी चयन आयोग |
परीक्षा की बारंबारता | वर्ष में एक बार |
परीक्षा स्तर | इंटरमीडिएट |
परीक्षा भाषा | अंग्रेजी, हिंदी |
आवेदन माध्यम | ऑफलाइन / ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क (सामान्य) | 100 रुपये |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
काउंसलिंग का माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आयु सीमा | 18-27 वर्ष |
उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीएचएसएल महत्वपूर्ण तिथियां 2025 जानना महत्वपूर्ण है। इससे उम्मीदवारों को किसी भी कार्यक्रम की समय सीमा की जानकारी रहेगी।
इवेंट | तिथियां |
एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना 2025 | 23 जून 2025 |
एसएससी सीएचएसएल 2025 रजिस्ट्रेशन आरंभ | 23 जून 2025 |
एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 19 जुलाई 2025 |
एसएससी सीएचएसएल आवेदन त्रुटि सुधार | |
एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 | 9 नवंबर 2025 |
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा तिथि टियर-1 |
|
एसएससी सीएचएसएल 2025 उत्तर कुंजी | 8 दिसंबर 2025 |
| एसएससी सीएचएसएल 2025 आंसर की पर चैलेंज | 8-11 दिसंबर 2025 |
| टियर 1 फाइनल आंसर की 2025 | 19 मार्च 2026 |
एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2025 | 27 फरवरी 2026 |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 1 स्कोर कार्ड | 19 मार्च 2026 |
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा सिटी स्लिप | 1 अप्रैल 2026 |
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 प्रवेश पत्र | 7 अप्रैल 2026 |
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा टियर-2 | 10 अप्रैल 2026 पुनर्परीक्षा- 22 अप्रैल 2026 |
| एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की औऱ आपत्ति | 20 से 23 अप्रैल 2026 तक |
एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी सीएचएसएल पात्रता मानदंड 2025 जारी किया है। यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले एसएससी सीएचएसएल पात्रता मानदंड की जांच करें। चयन प्रक्रिया के किसी भी बिंदु पर सीएचएसएल पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। कुछ मुख्य एसएससी सीएचएसएल 2025 पात्रता मानदंड में शामिल हैं -
राष्ट्रीयता - उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए, या नेपाल का नागरिक होना चाहिए या भूटान का नागरिक होना चाहिए। भारतीय मूल का एक व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तांगानिका और ज़ांज़ीबार), जाम्बिया, इथियोपिया और वियतनाम से आया है।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र हैं। C&AG जैसे विशिष्ट विभागों में डेटा एंट्री ऑपरेटर्स (DEO) की भूमिका के लिए, एक विषय के रूप में गणित के साथ 12वीं विज्ञान स्ट्रीम की डिग्री आवश्यक है।
आयु - उम्मीदवारों की आयु 18 -27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालाँकि, कुछ श्रेणियों के लिए आयु में निश्चित छूट है
विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में अलग-अलग छूट दी जाती है।
श्रेणी | एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट |
एससी-एसटी | 5 वर्ष |
ओबीसी | 3 वर्ष |
पूर्व सैनिक | 3 वर्ष (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को कर्मचारी की वास्तविक आयु से उस अवधि को घटाने के बाद जिसके लिए कर्मचारी सैन्य सेवा में था) |
1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 की अवधि के दौरान उम्मीदवारों को आमतौर पर जम्मू और कश्मीर राज्य में अधिवासित किया गया था | 5 वर्ष |
आयु में छूट : अधिकतम उम्र सीमा (Age Relaxations: Upper Age Limit)
कैटेगरी | जनरल | ओबीसी | एससी/एसटी |
पीडब्ल्यूडी | 10 साल | 13 साल | 15 साल |
वैसे रक्षा कार्मिक जो किसी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में सैन्य अभियान में अक्षम हो गए थे और फिर सेवा से मुक्त कर दिए गए थे | 3 साल | 3 साल | 8 साल |
केंद्र सरकार के कर्मचारी, जो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक कम से कम 3 वर्षों तक नियमित और निरंतर सेवा में रहे हों | 40 साल की उम्र तक | 40 साल की उम्र तक | 45 साल की उम्र तक |
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया हो | 35 साल की उम्र तक | 35 साल की उम्र तक | 40 साल की उम्र तक |
एसएससी सीएचएसएल पंजीकरण प्रक्रिया 2025 (SSC CHSL registration Process 2025 in hindi) आवेदन पत्र भरने के साथ शुरू हो जाएगी। एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र 2025 (SSC CHSL 2025 Application form in hindi) केवल ऑनलाइन मोड में भरने की सुविधा होगी जिसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन पत्र (SSC CHSL 2025 Application form in hindi) को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए उचित फोटोग्राफ और दस्तावेज स्कैन कर पास रखें।
एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के दौरान, सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। जबकि, महिला, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिकों से परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल आवेदन (SSC CHSL 2025 Application) की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने आवेदम में हुई त्रुटि में सुधार के लिए 2 दिन तक सुधार विंडो की सुविधा दी जाती है। इस दौरान, उम्मीदवार अपने एसएससी सीएचएसएल 2025 आवेदन में संशोधन और पुनः सबमिट कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए 100 से 200 रुपए के बीच शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें -
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा को क्रैक करने के लिए उचित रणनीति की आवश्यकता होती है। यह सलाह दी जाती है कि परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार के पास एसएससी सीएचएसएल अध्ययन रणनीति हो। कुछ प्रभावी एसएससी सीएचएसएल तैयारी टिप्स 2025 जिन्हें प्रत्येक उम्मीदवार अपना सकता है, नीचे लिखी गई हैं।
तैयारी प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहला कदम एसएससी सीएचएसएल पाठ्यक्रम 2025 को जानना है। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में 2 स्तर सीएचएसएल टियर 1 और टियर 2 होते हैं। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना में एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल सिलेबस जारी करता है। एसएससी 2025 संपूर्ण पाठ्यक्रम को जानने के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़ें और तैयारी शुरू करें।
यह महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ एसएससी सीएचएसएल 2025 पुस्तकों (SSC CHSL 2025 Books in Hindi) का संदर्भ लें। यह अनुशंसा की जाती है कि अभ्यर्थी एक ही पुस्तक से तैयारी करें और कई संसाधनों का हवाला देकर भ्रमित न हों। इससे वास्तविक समय में ज्ञान को समझने और लागू करने में कमी आ सकती है। कुछ बेहतरीन पुस्तकों का उल्लेख नीचे दिया गया है।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में 2 स्तर होते हैं। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा पैटर्न 2025 का टियर 1 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। जो उम्मीदवार टियर 1 में उत्तीर्ण होंगे उन्हें टियर 2 में बैठने के लिए चुना जाएगा। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा पैटर्न (SSC CHSL 2025 Exam Pattern in Hindi) में टियर 1 एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें 4 खंड शामिल हैं। यह कुल 200 अंकों का होता है जिसे 60 मिनट में हल करना होता है। PwD उम्मीदवारों के लिए 80 मिनट समय दिया जाता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंकों का नकारात्मक अंकन होता है।
सीएचएसएल परीक्षा पैटर्न में टियर 2 में 2 सत्र होते हैं। पहले सत्र में निम्नलिखित विषयों को शामिल किया गया है-
टियर 2 मॉड्यूल में सत्र 2 में एक कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट मॉड्यूल शामिल है। टियर 2 के अंकों का उपयोग उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता और चयन के लिए किया जाता है।
बोर्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले टियर 1 परीक्षा के लिए एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 (SSC CHSL 2025 Admit Card) जारी करता है। इसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड (SSC CHSL Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। परीक्षा हॉल में एसएससी सीएचएसएल 2025 एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए अपने निकटतम एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया जाएगा। हालांकि, एसएससी सीएचएसएल परीक्षा केंद्र 2025 का आवंटन सीमित होगा। इसलिए, यह अनुशंसा की जाती है कि उम्मीदवार अपना आवेदन यथाशीघ्र जमा करें। सीएचएसएल परीक्षा केंद्र 2025 की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना में सूचीबद्ध की जाएगी। एक बार आवंटित किए गए एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा केंद्र को बदला नहीं जा सकता है।
राज्य | शहर |
उत्तर प्रदेश | आगरा |
इलाहाबाद | |
बरेली | |
गोरखपुर | |
कानपुर | |
लखनऊ | |
मेरठ | |
वाराणसी | |
बिहार | भागलपुर |
मुजफ्फरपुर | |
पटना | |
सिक्किम | गंगटोक |
झारखंड | रांची |
पश्चिम बंगाल | बेरहमपुर |
जलपाईगुड़ी | |
कोलकाता | |
मालदा | |
मेदिनीपुर | |
सिलीगुड़ी | |
ओडिशा | बेरहमपुर |
भूवनेश्वर | |
कटक | |
क्योनझर | |
संबलपुर | |
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
कर्नाटक | बंगलुरू |
धारवाड़ | |
गुलबर्ग | |
मैंगलोर | |
मैसूर | |
केरल | कोच्ची |
कोझिकोड | |
तिरूअनंतपुरम | |
त्रिसुर | |
उत्तराखंड | अलमोरा |
देहरादून | |
हल्दवानी | |
हरिद्वार | |
दिल्ली | दिल्ली |
राजस्थान | अजमेर |
अलवर | |
भरतपुर | |
बीकानेर | |
जयपुर | |
जोधपुर | |
कोटा | |
श्रीगंगानगर | |
उदयनगर | |
आसाम | डिब्रुगढ़ |
गुवाहाटी | |
जोरहाट | |
नागालैंड | कोहिमा |
मेघालय | शिलांग |
मणिपुर | इंफाल |
चुराचंदपुर | |
मिजोरम | एजोल |
त्रिपुरा | अगरतल्ला |
आंध्र प्रदेश | गुंटूर |
कुरनूल | |
राजामुंद्रई | |
तिरूपति | |
विशाखापतनम | |
तमिलनाडु | चेन्नई |
कोएंबटूर | |
मदुरई | |
तिरूचिरापल्ली | |
तिरुनेलवेली | |
पुडुचेरी | पुडुचेरी |
तेलंगाना | हैदराबाद |
निजामाबाद | |
गुजरात | अहमदाबाद |
वड़ोदरा | |
राजकोट | |
सूरत | |
भावनगर | |
कच्छ | |
महाराष्ट्र | अमरावती |
औरंगाबाद | |
कोल्हापुर | |
मुंबई | |
नागपुर | |
नांदेड़ | |
नासिक | |
पुणे | |
थाणे | |
भंडारा | |
चंद्रपुर | |
अकोला | |
जळगांव | |
अहमदनगर | |
अलीबाग | |
गोवा | पणजी |
मध्य प्रदेश | भोपाल |
छिंदवाड़ा | |
गुना | |
ग्वालियर | |
इंदौर | |
जबलपुर | |
खांडवा | |
रतलाम | |
सतना | |
सागर | |
छत्तीसगढ़ | अंबिकापुर |
विलासपुर | |
जगदलपुर | |
रायपुर | |
दुर्ग | |
जम्मू और कश्मीर | अनंतनाग |
बारामुला | |
जम्मू | |
लेह | |
रजौरी | |
श्रीनगर | |
करगिल | |
हिमाचल प्रदेश | हमीरपुर |
शिमला | |
पंजाब | बटिंडा |
जालंधर | |
पटियाला | |
अमृतसर | |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की 20 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। आमतौर पर, टियर 1 परीक्षा के 1-2 सप्ताह बाद एसएससी एक प्रोविजनल एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी 2025 (SSC CHSL 2025 provisional Answer Key) जारी करता है। आंसर की जार होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीएचएसएल 2025 प्रोविजनल आंसर की को देख सकते हैं और अपने एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का मूल्यांकन कर सकते हैं। उम्मीदवार अगर आंसर की से असंतुष्ट हैं तो वे एक निश्चित अवधि (कुछ दिन) तक आंसर की पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की पर मिले आपत्तियों के बाद एसएससी द्वारा प्रोविजनल आंसर की का मूल्यांकन, निराकरण किया जाएगा। इसके बाद आयोग फाइनल सीएचएसएल आंसर की जारी करेगा। टियर 1 के अंकों के आधार पर, योग्य उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा देंगे। यह अनुशंसा की जाती है कि उम्मीदवार अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एसएससी वेबसाइट देखते रहें।
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा का परिणाम (SSC CHSL 2025 Result in hindi) एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा (SSC CHSL 2025 tier 1 exam) के दो महीने बाद जारी किया जाएगा। टियर 2 परीक्षा के आयोजन के करीब दो माह बाद, टियर 2 एसएससी सीएचएसएल परिणाम (SSC CHSL 2025 Result tier 2) जारी होगा। एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2025 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर की जाएगी।
उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2025 पर अपने परिणाम और योग्यता अंक देख सकेंगे। उसके आधार पर, चयनित उम्मीदवारों को अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए बुलाया जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल परिणाम (SSC CHSL 2025 result) के साथ एसएससी सीएचएसएल कटऑफ 2025 (SSC CHSL 2025 Cut Off) जारी की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल कटऑफ हर साल बदलती रहती है और परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्तियों और आवेदकों की संख्या जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है। इस भूमिका के लिए चयनित होने के लिए परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को दोनों स्तरों में उत्तीर्ण होना होगा।
श्रेणी | कटऑफ |
अनारक्षित | 30% |
ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस | 25% |
अन्य श्रेणी | 20% |
एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया 2025 के अनुसार उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के बाद होगा। उम्मीदवारों को पहले टियर 1 ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जो एक कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा है। टियर 1 एसएससी सीएचएसएल 2025 चयन प्रक्रिया ( tier 1 SSC CHSL 2025 selection process) में सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। टियर 2 के लिए योग्यता अंक लगभग टियर 1 के समान होंगे। कुछ भूमिकाओं के लिए कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट भी होता है।
दूसरे चरण में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा जो सीएचएसएल चयन प्रक्रिया 2025 का अंतिम चरण है। योग्य उम्मीदवारों को लोअर डिवीजनल क्लर्क / जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक / सॉर्टिंग सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर की भूमिका के लिए चुना जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और अपनी परीक्षा तिथि देखते रहें ताकि कोई भी अपडेट या समय सीमा छूट न जाए।
प्रारंभिक एसएससी सीएचएसएल वेतन उस विशिष्ट पद के आधार पर भिन्न होता है जिसके लिए आप अर्हता प्राप्त करते हैं। एसएससी सीएचएसएल विभिन्न लाभ और भत्ते प्रदान करता है। सातवें वेतन आयोग के तहत एसएससी सीएचएसएल 2025 वेतन 19,900 रुपये से 25,500 रुपये के बीच है।
चयनित उम्मीदवारों का सीएचएसएल वेतन 2025 (SSC CHSL 2025 Salary) अनुभव और पदोन्नति के साथ बढ़ता है। कुछ अतिरिक्त लाभों और भत्तों में हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (टीए), और महंगाई भत्ता (डीए) शामिल हैं। स्थान और भूमिका के आधार पर, एसएससी सीएचएसएल कर्मचारी की आवश्यकता के आधार पर अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां, कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2025 दे सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल कट ऑफ जारी होने तक प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
हां, टियर 1 और टियर 2 दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं हैं।
हां, एसएससी सीएचएसएल परीक्षा महिलाओं के लिए उपयुक्त नौकरी है।
On Question asked by student community
Hello Aspirant,
the upcoming SSC GD Constable 2027 recruitment, the official SSC calendar says the notification is scheduled for September 2026, the online application window is expected to close in October 2026, and the Computer-Based Exam is planned for January–March 2027.
As of 29 September 2026, the official SSC website
Hey there
The SSC CHSL 2026 Tier 1 exam is tentatively scheduled for July to September 2026. The exact exam date has not been announced yet by SSC. Candidates should regularly check the official SSC website for the latest updates.
Thank you
Nischal
Hi Ashutosh Kumar
You can download SSC CHSL previous year question papers from the link given below for exam preparation. The papers are available for different years and shifts.
https://competition.careers360.com/articles/ssc-chsl-question-papers
Hello Student, in exams ke liye generally Science stream hona barrier nahi hota; eligibility particular exam par depend karti hai. Graduation ke baad aap SSC CGL aur many banking exams jaise opportunities target kar sakte hain, while some exams have their own qualification requirements.
Hello Student, I can help you check whether Telugu is available for the particular SSC CHSL paper you want to take. SSC CHSL has specific language provisions for different parts of the examination, so the availability of Telugu can depend on the paper and examination stage. If you tell me