KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती 2025- झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षकों (Trained Special Education Assistant Teacher) की नियुक्ति के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा JIGTSEATCCE- 2025 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के लिए झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 से 25 जून 2026 तक हुआ था। परीक्षा के बाद, 1 जुलाई 2026 को JIGTSEATCCE answer key जारी कर 7 जुलाई तक आंसर की पर आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती परिणाम (Jharkhand Trained Special Education Assistant Teacher Recruitment result) जारी किया जाएगा।
This Story also Contains
पहले, झारखंड विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (Jharkhand Special Education Assistant Teacher) परीक्षा 20 से 23 मई 2026 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन 18 मई को इसे स्थगित करने की सूचना जारी कर नई तिथि जल्द घोषित करने की बात कही गई थी। यह परीक्षा रांची स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की गई थी।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथि आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन के समय दर्ज ईमेल/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि (DDMMYY) की आवश्यकता होगी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
इससे पहले, अप्रैल में सूचना जारी कर बताया गया था कि झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा तिथि 5 से 7 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि बाद में, 27 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर इस तिथि को स्थगित कर 20 से 23 मई कर दी गई थी, अब एक बार फिर इस परीक्षा को स्थगित कर दी गई है।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर पर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के 3,451 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने, सूचना दर्ज करने, परीक्षा शुल्क भुगतान करने तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने की तिथि को क्रमशः दिनांक 23 और 24 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि तक विस्तारित किया गया था।
झारखंड विशेष शिक्षा सहायक आचार्य डायरेक्ट आवेदन सुधार लिंक
इससे पहले प्राधिकरण द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2026 (संशोधन) थी। वहीं आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 मध्य रात्रि तक कर दी गई थी। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (Jtet) उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से प्रशिक्षित विशेष सहायक आचार्य आवेदन पत्र में अंतिम तिथि तक संशोधन कर सकते थे।
झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक आवेदन तिथि विस्तारित- देखें सूचना
इससे पहले झारखंड विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (Jharkhand Special Education Assistant Teacher) भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 था। वहीं, आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। शुरुआत में झारखंड विशेष शिक्षा सहायक आचार्य के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी तथा आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तय थी। 
झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा (JSSC Jharkhand Special Teacher Recruitment 2025) के लिए आयोग द्वारा पात्रता मानदंड, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारी JIGTSEATCCE-2025 अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती अधिसूचना वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक आचार्य के 2399 पदों पर और स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक के 1052 पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
परीक्षा विज्ञापन संख्या | 08/2025 |
परीक्षा का नाम | झारखंड इंटरमीडिएट और स्नातक शिक्षक विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (JIGTSEATCCE-2025) |
पदों की संख्या | 3451 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन की तिथि | 14 दिसंबर 2025 से |
इवेंट्स | डेट |
झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आवेदन आरंभ | 14 दिसंबर 2025 |
झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य आवेदन अंतिम तिथि |
|
झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य आवेदन शुल्क और फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि |
|
JIGTSEATCCE-2025 आवेदन सुधार |
|
| झारखंड प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य परीक्षा तिथि | 20 से 23 मई 2026 22 से 24 और 25 जून 2026 |
महत्वपूर्ण लेख:- झारखंड एएनएम एडमिट कार्ड । झारखंड एएनएम आवेदन 2025
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती के लिए इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर आचार्य के लिए योग्यता मानदंड अलग-अलग है। हालांकि आयु सीमा दोनों पदों के लिए एक ही है। उम्मीदवार नीचे बिंदुवार विशेष शिक्षा सहायक आचार्य भर्ती पात्रता मानदंड देख सकते हैं।
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष सहायक आचार्य के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को किसी भी श्रेणी की दिव्यांगता में विशेष शिक्षा में डीएड होना चाहिए। उम्मीदवार का भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से पंजीकरण तथा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
स्नातक प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षक के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड, भारतीय पुनर्वास परिषद से पंजीकरण तथा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा, जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित (General) श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे।
विशेष प्रशिक्षित शिक्षा सहायक शिक्षक भ-र्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये, झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना है। झारखंड से बाहर के सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को विशेष प्रशिक्षित शिक्षा सहायक शिक्षक आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के तहत निर्धारित शुल्क के बराबर देना है।
विशेष प्रशिक्षित शिक्षा सहायक शिक्षक आवेदन कैसे करें (How to apply JIGTSEATCCE -2025 application in Hindi)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं
JIGTSEATCCE -2025 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
JIGTSEATCCE -2025 रजिस्ट्रेशन के बाद आपके मोबाइल तथा ईमेल पर लॉगइन आईडी (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) आ जाएगी।
इसके बाद JIGTSEATCCE -2025 आवेदन के लिए लॉगइन आईडी से Login करें और विशेष प्रशिक्षित शिक्षा सहायक शिक्षक आवेदन फॉर्म को विस्तारपूर्वक भरें।
आवेदन शुल्क भुगतान ऑनलाइन मध्यम से करें।
जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन सबमिट करने से पहले चेक कर लें कि सभी विवरण सही भरे गए हैं। इसके बाद आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें:-
नियुक्ति के लिए एक ही मुख्य परीक्षा आयोजित होगी जो कंप्यूटर आधारित ओएमआर शीट पर होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए परीक्षा तीन पत्रों की तीन पालियों में आयोजित की जाएगी, जबकि स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए परीक्षा चार पत्रों की होगी, जो इतनी ही पाली में आयोजित की जाएगी।
विशेष प्रशिक्षित शिक्षा सहायक शिक्षक परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुवैकल्पिक उत्तरों वाली होगी।
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य परीक्षा पैटर्न : मुख्य परीक्षा में 3 पत्र होंगे , यह परीक्षा तीन पालियों में ली जाएगी। सभी पत्रों के प्रश्न के कठनाई का स्तर 12th स्तर की होगी।
स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य परीक्षा पैटर्न : मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 4 पत्र होगा। यह परीक्षा चार पालियों में होगी। सभी प्रश्नो का कठनाई स्तर स्नातक स्तर की होगी।
विशेष प्रशिक्षित शिक्षा सहायक शिक्षक चयन प्रक्रिया (JSSC Special Education Assistant Teacher selection process)
विशेष प्रशिक्षित शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगी। भर्ती परीक्षा के दोनों चरणों के बाद मेरिट लिस्ट और फाइनल रिजल्ट जारी होगा। चयन प्रक्रिया के चरण नीचे देख सकते हैं -
OMR /CBT मोड लिखित परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
मेरिट लिस्ट
इंटरमीडिएट सहायक आचार्य के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। स्नातक श्रेणी में चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 से 92,300 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.