Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025- संशोधित फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025- संशोधित फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द)

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025- संशोधित फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 May 2026, 02:27 PM IST

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गाया है। बता दें कि विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में प्रश्न पत्र-II के कुछ अभ्यर्थियों के उत्तर-पत्रक/आंसर शीट में “Suspicious Activity/Unauthorized Access” की समस्या पाई है। जिसके बाद आयोग ने पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। ऐसे प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 8 मई 2026 को रांची के केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए अलग से प्रवेश पत्र जारी किया गया है। कुल 2819 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवारों को वेबसाइट नियमित देखने के निर्देश दिए गए हैं।
    पुनर्परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सूची- पीडीएफ लिंकझारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. अंग्रेजी सिलेबस में बदलाव
    2. जेएसएससी प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य - परीक्षा पैटर्न (JSSC Madhyamik Trained Acharya Paper Pattern 2025)
    3. झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा पेपर 1
    4. झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड (जेटीएमएसीसीई 2025 एडमिट कार्ड)
    5. झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परिणाम 2025 (Jharkhand trained secondary acharya result 2025)
    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025- संशोधित फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट (जल्द)
    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025

    1778129391784






    1777290054674

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेटीएमएसीसीई) की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से 22 अप्रैल तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा प्राथमिक आंसर की जारी की गई थी। आयोग द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी सूचना के अनुसार, जेटीएमएसीसीई प्रोविजनल आंसर की के साथ, जेटीएमएसीसीई रेस्पॉन्स शीट (उत्तर पत्र) भी जारी की गई। उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक पर क्लिक करके फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    जेटीएमएसीसीई फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएंं
    1776249362006

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in से झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की आंसर की डाउन कर सकते हैं और अगर किसी आंसर पर आपत्ति हो तो 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
    1774356625765

    प्राधिकरण ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 104 ऐसे आवेदक जिनका आवेदन पहले रद किया गया था, उन्हें जांच के बाद 22 फरवरी को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। इससे पहले जेएसएससी ट्रेंड सेकेंडरी टीचर परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 15 से 22 जनवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी हुआ था।

    आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेएसएससी ट्रेंड सेकेंडरी टीचर परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी दी गई। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से जेटीएमएसीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    जेटीएमएसीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    1771243188238

    यह भर्ती परीक्षा टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) पदों के पुराने सिस्टम को बदलकर अब एक संयुक्त परीक्षा के रूप में झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेटीएमएसीसीई-2025) के नाम से आयोजित हो रही है।
    झारखंड पात्रता परीक्षा 2025-26 के बारे में जानें

    हाल ही में आयोग द्वारा प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले करीब 570 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द करने की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में आयोग ने आवेदकों की शिकायत के बाद उसकी जांच करते हुए रद्द किए गए आवेदनों की पुनः जांच के बाद संशोधन करते हुए 23 दिसंबर 2025 को नई सूचना जारी बताया है कि 289 आवेदन ही रद्द किए गए हैं। सूचना के अनुसार, आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद जांच के दौरान आयोग ने समान नाम, पिता का नाम एवं जन्म तिथि वाले एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करने वाले 572 अभ्यर्थियों के आवेदन रद कर दिए थे। बाद में आवेदकों की शिकायत के बाद आयोग ने बताया कि समान नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि के आधार पर एक से अधिक भरे गए 289 आवेदन ही रद किए गए हैं। आयोग ने आवेदनों से संबंधित पंजीयन संख्या प्रकाशित कर दी।

    इससे पहले आयोग ने 16 दिसंबर को सूचना जारी कर बताया था कि ऑनलाइन आवेदन में 26,301 आवेदन रद कर दिए थे। इनमें 20,776 आवेदनों के मामले में प्रारंभिक चरण को ताे पूरा किया गया, लेकिन परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं हुआ था। संशोधन के बाद अब नई सूचना के अनुसार 26,018 आवेदन ही रद हुए हैं।
    लोगों ने ये भी पूछा - झारखंड एएनएम भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?

    परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 27 जून 2025 को जारी किया गया था। झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई थी। जेटीएमएसीसीई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के साथ बीएड/समकक्ष डिग्री और न्यूनतम 21 वर्ष आयु (अधिकतम 40 वर्ष तक) अनिवार्य है, जिसमें आरक्षित वर्गों को छूट मिलती है।

    इस परीक्षा के माध्यम से कई विषयों में पहली बार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, अप्लाइड इंग्लिश आदि विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होगी।

    अंग्रेजी सिलेबस में बदलाव

    आयोग ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के तहत अंग्रेजी विषय के सिलेबस में सुधार किया है। आयोग ने कहा है कि झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (Jharkhand Trained Madhyamik Acharya combined competitive exam) से संबंधित विवरणिका में अप्लायइड अंग्रेजी विषय के सिलेबस में प्रत्येक खंड के लिए 20 एमसीक्यू अंकित हो गया है। आयोग ने आंशिक संशोधन के साथ इस विषय का पाठ्यक्रम फिर से प्रकाशित किया है।

    जेटीएमएसीसीई 2025 (JTMACCE 2025) - मुख्य तिथियां

    जेटीएमएसीसीई मुख्य इवेंट

    डेट्स

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती आवेदन आरंभ

    27 जून 2025

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती आवेदन अंतिम तिथि

    27 जुलाई 2025

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य जेटीएमएसीसीई 2025 एडमिट कार्ड

    12 जनवरी 2026

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा (जेटीएमएसीसीई 2025 परीक्षा)

    15 से 22 जनवरी 2026
    22 फरवरी 2026 (104 आवेदकों के लिए)

    प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा प्राथमिक आंसर की

    23 मार्च 2026

    प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा फाइनल आंसर की
    15 अप्रैल 2026
    प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य पुनर्परीक्षा8 मई 2026

    जेटीएमएसीसीई 2025 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    जेएसएससी प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य - परीक्षा पैटर्न (JSSC Madhyamik Trained Acharya Paper Pattern 2025)

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा (JSSC Madhyamik Trained Acharya Paper Pattern 2025) ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर आधारित) में एक चरण में होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। जेटीएमएसीसीई प्रश्नपत्र 1 में सामान्य ज्ञान (कंप्यूटर संचालन आदि), हिंदी और अंग्रेजी से प्रश्न होंगे जो कुल 200 अंकों का और प्रश्नपत्र 2 उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय पर होगा जो कुल 300 अंकों का होगा। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र 1 में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, अन्यथा उनके प्रश्नपत्र 2 का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

    जेएसएससी प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा पैटर्न

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा

    पेपर 1

    पेपर 2

    विषय

    सामान्य ज्ञान

    हिंदी और अंग्रेजी

    उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय (MCQ)

    बहुविकल्पीय (MCQ)

    प्रश्नों की कुल संख्या

    200 (जीके - 100 अंक + हिंदी और अंग्रेजी - 100 अंक)

    150

    कुल अंक

    200

    300

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    3 घंटे

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा पेपर 1

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा का पहला पेपर 200 अंकों का होगा। इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर स्नातक स्तर का होगा।

    1766466448630

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा पेपर 2

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा का दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा। इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर स्नातकोत्तर स्तर का होगा। इसमें उम्मीदवार द्वारा कक्षा अनुसार चुने गए विकल्प (सेकेंडरी, कक्षा 9-12) के आधार पर प्रश्न पत्र होते हैं।

    1766466448786

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड (जेटीएमएसीसीई 2025 एडमिट कार्ड)

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा का एडमिट कार्ड झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की वेबसाइट पर परीक्षा से 5-10 दिन पहले जारी किया जाता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य संबंधित विवरण होते हैं। उम्मीदवारों को जेटीएमएसीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।इसके बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परिणाम 2025 (Jharkhand trained secondary acharya result 2025)

    झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा (Jharkhand trained secondary acharya exam in Hindi) के कुछ सप्ताह बाद परिणाम जारी किया जाएगा। जेएसएससी प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)