Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 (UP Veterinary Pharmacist Application 2026)- अप्लाई लिंक, दस्तावेज
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 (UP Veterinary Pharmacist Application 2026)- अप्लाई लिंक, दस्तावेज

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 (UP Veterinary Pharmacist Application 2026)- अप्लाई लिंक, दस्तावेज

    Rajan KumarUpdated on 01 Sep 2026, 03:15 PM IST

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से जारी किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 12 अक्टूबर 2026 तक दी जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन लिंक इस लेख में दिया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 : अवलोकन व तिथि
    2. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 : पात्रता मानदंड
    3. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 : शुल्क विवरण
    4. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन फॉर्म 2026 कैसे भरें?
    5. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 (UP Veterinary Pharmacist Application 2026)- अप्लाई लिंक, दस्तावेज
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 (UP Veterinary Pharmacist Application 2026)

    1788255206695

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 (UP Veterinary Pharmacist Application 2026 in hindi) करने से पहले अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती अधिसूचना 2026 (UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment Notification 2026 in hindi) में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया है और आयोग द्वारा उनका PET-2025 स्कोर कार्ड जारी किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।
    ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/18 के तहत पशुपालन निदेशालय में वेटनरी फार्मासिस्ट के 1,308 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा आवेदन लिंक, प्रक्रिया, शुल्क, दस्तावेज से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 : अवलोकन व तिथि

    यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया और उससे संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को समय पर पूरा करें। भर्ती से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026

    आयोजक संस्था

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ

    विज्ञापन संख्या

    18-परीक्षा/2026

    कुल रिक्तियां

    1,308 पद

    विभाग

    पशुपालन निदेशालय

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    अनिवार्य परीक्षा

    PET-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड प्राप्त होना

    आधिकारिक अधिसूचना

    upsssc.gov.in

    यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट अधिसूचना

    14 अगस्त 2026

    यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन तिथि

    14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026

    यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन संशोधन तिथि

    12 अक्टूबर 2026

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबसयूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 : पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026(UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, हिंदी भाषा का ज्ञान और आयु सीमा पूरी करनी होगी। पात्रता मानदंड से जुड़ी प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:

    शैक्षणिक योग्यता

    • अभ्यर्थी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण की हो या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास की हो।

    • अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय/संस्था से वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह का डिप्लोमा होना चाहिए।

    • निर्धारित नियमों के अनुसार संबंधित सक्षम परिषद या संस्थान में पंजीकरण होना चाहिए।

    • विज्ञापन के अनुसार, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में वेटनरी फार्मासिस्ट के पंजीकरण के लिए वेटनरी फार्मेसी काउन्सिल अस्तित्व में नहीं है। इसलिए फिलहाल पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।

    अधिमानी योग्यता

    • प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम 2 वर्ष की सेवा करने वाले अभ्यर्थियों को समान परिस्थितियों में अधिमान दिया जाएगा।

    • राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का ‘B’ प्रमाण-पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों को भी समान परिस्थितियों में वरीयता मिलेगी।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आयु सीमा

    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

    • आयु की गणना: विज्ञापित रिक्तियों वाले कैलेंडर वर्ष की 1 जुलाई को आधार मानकर की जाएगी।

    • आयु में छूट: SC, ST तथा सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 : शुल्क विवरण

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नीचे सारणी में आवेदन शुल्क विवरण दिया गया है।

    शुल्क सारणी

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क (₹)

    ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क (₹)

    कुल शुल्क (₹)

    अनारक्षित (General)

    0

    25.00

    25.00

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    0

    25.00

    25.00

    अनुसूचित जाति (SC)

    0

    25.00

    50.00

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    0

    25.00

    25.00

    ध्यान दें कि मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क केवल उन अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व ही परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

    महत्वपूर्ण लेख पढ़ें: यूपीएससी पीसीएस की तैयारी, रणनीति और टिप्स जानें


    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन फॉर्म 2026 कैसे भरें?

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता की जांच कर लें और यह सुनिश्चित करें कि वे PET-2025 में शामिल हुए हैं तथा आयोग द्वारा उनका स्कोर कार्ड जारी किया गया है। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन के सेक्शन को खोलें।

    • वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 18-परीक्षा/2026, वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (PET-2025)/18 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • आयोग की ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में उपलब्ध पंजीकरण या लॉगिन विकल्प के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ें।

    • आवेदन फॉर्म में PET-2025 से संबंधित मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड प्राप्त होना आवश्यक है।

    • अपना नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दस्तावेजों के अनुसार सावधानीपूर्वक भरें।

    • इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान विषय तथा वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह के डिप्लोमा से संबंधित विवरण दर्ज करें।

    • अपनी लागू श्रेणी, आरक्षण से संबंधित जानकारी और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। अधिमानी योग्यता होने पर उसका विवरण भी भरें।

    • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें और भुगतान सफल होने की पुष्टि कर लें।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले दर्ज किए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी गलती की स्थिति में उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधारें।

    • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें। शुल्क के बैंक द्वारा समायोजन की स्थिति सुनिश्चित करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 का आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पात्रता से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी आवेदन शुरू करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की परेशानी न हो। नीचे आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है।

    • PET-2025 स्कोर कार्ड

    • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

    • हाईस्कूल प्रमाण-पत्र/मार्कशीट

    • इंटरमीडिएट (जीव विज्ञान) की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र

    • वेटनरी फार्मेसी में 2 वर्ष 3 माह के डिप्लोमा का प्रमाण-पत्र/मार्कशीट

    • श्रेणी प्रमाण-पत्र — SC/ST/OBC/EWS

    • आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (PwD), यदि लागू हो

    • NCC ‘B’ प्रमाण-पत्र, यदि अधिमानी योग्यता का दावा किया जा रहा है

    • प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा का प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र/दस्तावेज, जैसा कि आयोग द्वारा आवेदन प्रक्रिया के दौरान मांगा जाए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a