Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस (UPSSSC veterinary pharmacist syllabus in Hindi)- पीडीएफ, पैटर्न देखें
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस (UPSSSC veterinary pharmacist syllabus in Hindi)- पीडीएफ, पैटर्न देखें

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस (UPSSSC veterinary pharmacist syllabus in Hindi)- पीडीएफ, पैटर्न देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 12 Oct 2026, 12:23 PM IST

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए 14 अगस्त को अधिसूचना जारी की गई थी। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट अधिसूचना (UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 Notification PDF in hindi) के साथ सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और आवेदन तिथियां की जानकारी दी गई थी। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस अवश्य देखना चाहिए। सिलेबस में परीक्षा पैटर्न के अनुसार संबंधित विषयों और अंकन योजना की जानकारी दी जाती है।
    यूपी वेटेरिनरी फार्मासिस्ट - मुख्य तिथियां, चयन प्रक्रिया देखें

    This Story also Contains

    1. वेटनरी फार्मासिस्ट के लिए पीईटी में पास होना सबसे जरूरी है
    2. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस 2026 (UPSSSC veterinary pharmacist )
    3. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा पैटर्न 2026 (UP veterinary pharmacist exam pattern 2026)
    4. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट अंकन योजना (UPSSSC veterinary pharmacist marking scheme)
    5. यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट चयन प्रक्रिया 2026 (UPSSSC veterinary pharmacist selection process 2026)
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस (UPSSSC veterinary pharmacist syllabus in Hindi)- पीडीएफ, पैटर्न देखें
    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में विषय गत ज्ञान संबंधी अध्याय की जानकारी दी गई है जिससे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस भाग 2 के अनुसार भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधी और भाग 3 में उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    1791227677923

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे, जो विज्ञापित पद के लिए निर्धारित अनिवार्य अर्हता रखते हों तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test–PET 2025) में सम्मिलित हुए हों और जिन्हें आयोग द्वारा PET-2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।
    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 14 सितंबर को यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किया गया था। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते थे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 12 अक्टूबर 2026 तक है।

    वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (प्रा०अ० प०-2025)/18 अधिसूचना, सिलेबस, पैटर्न और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:

    वेटनरी फार्मासिस्ट के लिए पीईटी में पास होना सबसे जरूरी है

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के क्रम में की जाएगी। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों ही उत्तर प्रदेश वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (UP PET 2025) में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम (नकारात्मक) अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस 2026 (UPSSSC veterinary pharmacist )

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 का पाठ्यक्रम (UPSSSC Veterinary Pharmacist Main Exam 2026 Syllabus) तीन प्रमुख भागों में विभाजित है। भाग-1 में वेटरिनरी फार्मेसी एवं पशुपालन से संबंधित विषयगत ज्ञान, भाग-2 में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और भाग-3 में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल है। अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए तीनों भागों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान देना चाहिए।

    भाग

    वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा विषय

    वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा प्रमुख टॉपिक्स

    भाग-1


    पशुओं एवं पोल्ट्री की शारीरिक संरचना

    कंकाल तंत्र, हड्डियां, जोड़, पाचन, श्वसन, रक्त-संचार, मूत्र-जनन एवं तंत्रिका तंत्र

    पशुपालन प्रबंधन

    पशु आवास, दैनिक देखभाल, गर्भवती पशुओं की देखभाल, नवजात बछड़ों का पालन, बधियाकरण आदि

    पशु नस्ल एवं आर्थिक गुण

    देशी, विदेशी एवं संकर नस्लें, इन-ब्रीडिंग, क्रॉस-ब्रीडिंग, फार्म रिकॉर्ड एवं अर्थशास्त्र

    पशु पोषण एवं स्वास्थ्य

    चारा, संतुलित आहार, पोषण संबंधी कमियां एवं खराब स्वास्थ्य के शुरुआती लक्षण

    पशु शरीर क्रिया विज्ञान

    पशुओं एवं पोल्ट्री के विभिन्न अंगों के मूल शारीरिक कार्य

    क्लीनिकल पैथोलॉजी

    प्रयोगशाला उपकरण, स्टरलाइजेशन, रक्त, मूत्र एवं मल का परीक्षण

    पैरासिटोलॉजी

    आंतरिक एवं बाहरी परजीवी, जीवन चक्र एवं डीवॉर्मिंग

    फार्माकोलॉजी

    पशु दवाओं का वर्गीकरण, दवा देने के तरीके, खुराक, साइड इफेक्ट एवं भंडारण

    क्लीनिकल बायोकैमिस्ट्री एवं गायनेकोलॉजी

    ब्लड सीरम पैरामीटर, पशु प्रजनन एवं गर्भावस्था की जांच

    क्लीनिकल पशु चिकित्सा

    पशु एवं पोल्ट्री रोग, शारीरिक जांच, लक्षण, रोकथाम एवं नियंत्रण

    वेटरिनरी क्लीनिकल फार्मेसी

    कंपाउंडिंग, डिस्पेंसिंग, लेबलिंग, प्रिस्क्रिप्शन, कोल्ड चेन एवं इन्वेंट्री कंट्रोल

    शुरुआती सर्जिकल प्रक्रियाएं

    सर्जिकल उपकरण, स्टरलाइजेशन, ऑटोक्लेव, घाव की ड्रेसिंग एवं पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल

    फार्मासिस्ट ज्यूरिस्प्रूडेंस

    पशु दवाओं की बिक्री, भंडारण एवं वितरण संबंधी कानून और आचार-संहिता

    फार्म प्रबंधन एवं विस्तार

    डेयरी/पोल्ट्री फार्म की सफाई, बायो-सिक्योरिटी, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य कैंप

    हॉस्पिटल प्रैक्टिस ट्रेनिंग

    वेटरिनरी पॉलीक्लिनिक, इमरजेंसी, शारीरिक जांच में सहायता एवं स्टॉक प्रबंधन

    भाग-2


    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    कंप्यूटर हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इनपुट/आउटपुट, इंटरनेट, IP एड्रेस, ई-मेल, IT गैजेट्स, MS Word, MS Excel, ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेंस, डिजिटल वित्तीय उपकरण, साइबर सुरक्षा

    समसामयिक तकनीकी विकास

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एवं IT क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां

    भाग-3


    उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी

    उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज एवं पर्यटन

    उत्तर प्रदेश का भूगोल एवं पर्यावरण

    भौगोलिक परिदृश्य, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान एवं खनिज

    उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं प्रशासन

    कृषि, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन

    समसामयिक घटनाएं

    विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां एवं राज्य से संबंधित समसामयिक घटनाएं

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट सिलेबस पीडीएफ अधिसूचना के साथ डाउनलोड करें

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा पैटर्न 2026 (UP veterinary pharmacist exam pattern 2026)

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 (UPSSSC veterinary pharmacist mains 2026) में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें बहुविकल्पीय उत्तरों वाले कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें वेटरिनरी फार्मेसी से जुड़े विषयों के साथ कंप्यूटर एवं उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी शामिल है।

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट परीक्षा पैटर्न

    भाग

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    भाग-1

    पशुओं एवं पोल्ट्री की शारीरिक संरचना

    4

    4


    पशुपालन प्रबंधन का परिचय

    5

    5


    पशुओं की नस्ल एवं आर्थिक गुणों का परिचय

    5

    5


    पशु पोषण एवं स्वास्थ्य की बुनियादी बातें

    5

    5


    पशु शरीर क्रिया विज्ञान की बुनियादी बातें

    4

    4


    क्लीनिकल पैथोलॉजी की बुनियादी बातें

    3

    3


    बुनियादी पैरासिटोलॉजी (परजीवी विज्ञान)

    3

    3


    फार्माकोलॉजी (औषधि विज्ञान) के मूल सिद्धांत

    5

    5


    क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री एवं गायनेकोलॉजी का परिचय

    4

    4


    क्लीनिकल पशु चिकित्सा की बुनियादी बातें

    5

    5


    वेटरनरी क्लीनिकल फार्मेसी

    5

    5


    शुरुआती सर्जिकल प्रक्रियाएं

    4

    4


    फार्मासिस्ट ज्यूरिस्प्रूडेंस (कानूनी नियम)

    5

    5


    फार्म प्रबंधन एवं विस्तार

    5

    5


    हॉस्पिटल प्रैक्टिस ट्रेनिंग

    3

    3

    भाग-2

    कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं तथा समसामयिक तकनीकी विकास एवं नवाचार

    15

    15

    भाग-3

    उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

    20

    20


    —

    100

    100

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट अंकन योजना (UPSSSC veterinary pharmacist marking scheme)

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सिलेबस के अनुसार, प्रश्न पत्र के भाग 1 यानी विषयगत ज्ञान वाले भाग से 65 प्रश्न, भाग 2 से 15 और भाग 3 से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अवधि 120 मिनट की होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अकं दिया जाएगा जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक काट लिए जाएंगे यानी चार गलत उत्तर पर एक सही उत्तर का अंक कट जाएगा।
    1791227678004

    उपयोगी लिंक

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट चयन प्रक्रिया 2026 (UPSSSC veterinary pharmacist selection process 2026)

    यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश समूह ‘ग’ के पदों की सीधी भर्ती से संबंधित नियमों, द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली तथा वेटनरी फार्मासिस्ट सेवा नियमावली के अनुसार संचालित होगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में सम्मिलित होना आवश्यक है।

    PET-2025 - PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग - मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन - लिखित परीक्षा - मेरिट के आधार पर चयन।

    चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण

    यूपीएसएसएससी पीईटी-2025 में शामिल होना

    • मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने आयोग की PET-2025 परीक्षा में भाग लिया हो।

    • अभ्यर्थी के पास आयोग द्वारा जारी PET-2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।

    PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

    • मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर की जाएगी।

    • PET में शून्य या उससे कम/नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

    लिखित परीक्षा

    • वेटनरी फार्मासिस्ट पद पर चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा है।

    • लिखित परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है।

    मेरिट/चयन

    • लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

    • अंतिम चयन संबंधित सेवा नियमों और आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a