Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 (जारी) लाइव अपडेट (UGC NET Answer Key 2026) - लेटेस्ट अपडेट जानें
    • लेख
    • यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 (जारी) लाइव अपडेट (UGC NET Answer Key 2026) - लेटेस्ट अपडेट जानें

    यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 (जारी) लाइव अपडेट (UGC NET Answer Key 2026) - लेटेस्ट अपडेट जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Sep 2026, 11:13 AM IST

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 10 सितंबर को यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 13 सितंबर तक नेट जून 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एनटीए द्वारा तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषय की परीक्षा स्थगित कर 9 और 10 सितंबर को दोबारा आयोजित की गई। 9 सितंबर को इंग्लिश (9 AM-12 NOON) और कॉमर्स की (3PM -6PM) की और 10 सिंतबर को समाजशास्त्र (9 AM-12 NOON) की पुनर्परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा समापन के बाद 10 सितंबर को ही यूजीसी नेट री-एग्जाम आंसर की जारी कर दी गई। उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर nta ugc net answer key डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवरों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूजीसी नेट आंसर की लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।
    यूजीसी नेट आंसर की लिंक पर जाएं

    This Story also Contains

    1. कब जारी होगी यूजीसी नेट आंसर की (UGC NET June Answer Key 2026 kab jari hogi)
    2. कब हुई थी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा
    3. यूजीसी नेट 2026 आंसर की कैसे चेक करें (How to check UGC NET 2026 Answer Key in hindi)
    4. यूजीसी नेट 2026 अंकन योजना (UGC NET 2026 Marking Scheme in hindi)
    5. यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026 (UGC NET Final Answer Key 2026 in hindi)
    यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 (जारी) लाइव अपडेट (UGC  NET Answer Key 2026) - लेटेस्ट अपडेट जानें
    यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 लाइव अपडेट

    इससे पहले, यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की 2026 (ugc net june answer keyk 2026) जारी की गई थी। एनटीए ने अभी 84 विषयों के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 के साथ यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026 जारी की थी। एनटीए द्वारा जून सेशन के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून और 5 जुलाई 2026 को किया गया था। एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट आंसर की 16 अगस्त को जारी की गई थी और यूजीसी नेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 18 अगस्त तक दी गई थी। यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा।

    प्राधिकरण द्वारा पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में यूजीसी नेट आंसर की जारी की जा सकती है। हालांकि, नेट जून 2026 परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 प्रोविजनल आंसर की कब होगी जारी, UGC NET 2026 Provisional Answer Key date, नेट जून आंसर की रिलीज डेट, UGC NET 2026 Provisional Answer Key kab aaegi... जैसे सवाल पूछ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के बाद यूजीसी नेट कथित पेपर लीक का मामला सुर्खियों में आने के बाद और कई उम्मीदवारों द्वारा सोशियोलॉजी के पेपर में स्पेलिंग की गलतियां, गलत ट्रांसलेशन और क्वेश्चन पेपर में गलतियां की बात बताने के बाद मामले पर सतर्कता बरतते हुए जांच की जा रही थी। इस कारण यूजीसी नेट आंसर की @ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने में देरी हो रही थी।
    ये भी देखें - यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट कब आएगा?
    1786354292398


    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जून सत्र आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के बाद प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की 2026 (UGC NET Answer key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से यूजीसी नेट आंसर की डाउनलोड 2026 (UGC NET Answer key download 2026) कर सकते हैं। यूजीसी नेट आंसर की से जुडे़ लाइव अपडेट के लिए उम्मीदवार इस पेज पर विजिट करते रहें।

    कब जारी होगी यूजीसी नेट आंसर की (UGC NET June Answer Key 2026 kab jari hogi)

    आमतौर पर नेट परीक्षा के 10-15 दिन के भीतर आंसर की जाती हो जाती है, लेकिन इस बार 30 दिन बीत जाने के बाद भी आंसर की जारी नहीं की गई। हालांकि 16 अगस्त को यूजीसी नेट आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की पर आपत्ति की समय सीमा 16 से 18 अगस्त थी। इसके बाद, 28 अगस्त को फाल आंसर की जारी की गई।

    कब हुई थी यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा

    एनटीए द्वारा जून सेशन के लिए यूजीसी नेट 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में 22 से 30 जून तक और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। 87 विषयों के लिए (इस बार दो नए विषय—वानिकी/Forestry और सांख्यिकी /Statistics जोड़े गए थे) आयोजित यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।
    यूजीसी नेट संपूर्ण शेड्यूल देखें |
    1784529225385

    एनटीए द्वारा पहले यूजीसी नेट प्राथमिक उत्तर कुंजी जारी की जाती है। इस पर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवारों को आपत्ति विंडो भी उपब्ध कराई जाती है। अंत में प्राधिकरण द्वारा यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाती है।

    यूजीसी नेट 2026 आंसर की कैसे चेक करें (How to check UGC NET 2026 Answer Key in hindi)

    यूजीसी नेट आंसर की 2026 पीडीएफ (UGC NET answer key 2026 PDF in hindi) प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। फाइनल यूजीसी नेट आंसर की 2026 पीडीएफ (UGC NET answer key 2026 pdf in hindi) का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। यूजीसी नेट 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आंसर की (UGC NET 2026 Answer Key in hindi) के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नई यूजीसी नेट आंसर की 2026 लॉगइन विंडो नजर आएगी।

    • लॉगइन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

    • विवरण दर्ज करें।

    • यूजीसी नेट 2026 आंसर की पीडीएफ (UGC NET 2026 answer key PDF in hindi) स्क्रीन पर दिख जाएगी।

    • भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजकर रखें।

    यूजीसी नेट 2026 अंकन योजना (UGC NET 2026 Marking Scheme in hindi)

    अंकों की गणना करने के लिए, यूजीसी नेट 2026 की अंकन योजना को जानना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 आंसर की (UGC NET 2026 answer key in hindi) अंकन योजना की जांच कर सकते हैं:

    • पेपर 1 में 2 अंक के 50 प्रश्न होंगे।

    • पेपर 2 का भी प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है।

    • गलत उत्तर/अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

    यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026 (UGC NET Final Answer Key 2026 in hindi)

    यूजीसी नेट 2026 की फाइनल आंसर की (UGC NET 2026 Final Answer Key in hindi) उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद जारी की जाती है। फाइनल यूजीसी नेट आंसर की 2026 पीडीएफ (Final UGC NET Answer Key 2026 PDF in hindi) में प्रश्न आईडी और सही विकल्प आईडी दी होती है। अधिकारी यूजीसी नेट 2026 फाइनल आंसर की (UGC NET 2026 Final Answer Key in hindi) के आधार पर फाइनल रिजल्ट की घोषणा करते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC