Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीपीओ 2026 आंसर की (SSC CPO 2026 answer key in Hindi)- लिंक, डाउनलोड स्टेप्स, ऑब्जेक्शन
    • लेख
    • एसएससी सीपीओ 2026 आंसर की (SSC CPO 2026 answer key in Hindi)- लिंक, डाउनलोड स्टेप्स, ऑब्जेक्शन

    एसएससी सीपीओ 2026 आंसर की (SSC CPO 2026 answer key in Hindi)- लिंक, डाउनलोड स्टेप्स, ऑब्जेक्शन

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Oct 2026, 05:51 PM IST

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में 20 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। सीपीओ परीक्षा होने के बाद आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। सीपीओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की सहित अन्य तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    एसएससी सीपीओ आवेदन तिथि, पात्रता के बारे में जानें

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीपीओ आंसर की 2026 तिथियां (SSC CPO answer key 2026 Dates)
    2. एसएससी सीपीओ परीक्षा आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें (How to download SSC CPO Answer key 2026 in hindi)
    3. एसएससी सीपीओ आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें? (How to objection ssc cpo answer key in hindi)
    4. एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 में अंकों की गणना कैसे करें 2026 (how to calculate ssc cpo 2026 marks in hindi)
    एसएससी सीपीओ 2026 आंसर की (SSC CPO 2026 answer key in Hindi)- लिंक, डाउनलोड स्टेप्स, ऑब्जेक्शन
    एसएससी सीपीओ 2026 आंसर की

    एसएससी द्वारा दो चरणों में उत्तर कुंजी जारी की जाती है। पहले चरण में उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आयोग द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक तिथि निर्धारित की जाती है, उस अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति प्रमाण सहित दर्ज करना होता है। इस प्रक्रिया में आयोग द्वारा शुल्क निर्धारित होता है। उसके बाद आयोग द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी (Final answer key in HIndi) जारी की जाती है।

    परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों के मन में एक प्रश्न बना रहता है कि वे आंसर की कैसे डाउनलोड करें साथ ही आंसर की के आधार पर प्राप्त अंकों की गणना कैसे करें? इन सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न यहां देखें

    एसएससी सीपीओ आंसर की 2026 तिथियां (SSC CPO answer key 2026 Dates)

    एसएससी सीपीओ आंसर की जारी करने की तिथि, आपत्ति दर्ज करने की तिथि समेत एसएससी सीपीओ 2026 की अन्य मुख्य तिथियों की जानकारी नीचे तालिका से प्राप्त कर सकते हैं।

    एसएससी सीपीओ 2026 तिथियां (SSC CPO 2026 Dates)

    एसएससी सीपीओ इवेंट्स

    एसएससी सीपीओ 2026 डेट्स

    एसएससी सीपीओ आवेदन जारी

    10 सितंबर 2026

    एसएससी सीपीओ आवेदन की अंतिम तिथि

    30 सितंबर 2026

    एसएससी सीपीओ आवेदन सुधार विंडो

    8 से 10 अक्टूबर 2026

    एसएससी सीपीओ 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा

    20 से 28 नवंबर 2026

    एसएससी सीपीओ पेपर 1 प्रोविज़नल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 1 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 1 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 2

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 2 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    पेपर 2 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ फ़ाइनल आंसर की जारी होने की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी परीक्षा कैलेंडर देखें

    एसएससी सीपीओ परीक्षा आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें (How to download SSC CPO Answer key 2026 in hindi)

    एसएससी सीपीओ आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एसएससी सीपीओ प्रोविजनल आंसर की को लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर एसएससी सीपीओ आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं -

    • सबसे पहले एसएससी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं,

    • उत्तर कुंजी वाले लिंक पर क्लिक करें,

    • स्क्रिन पर अलग- अलग परीक्षाओं के लिंक दिखेंगे उसमें एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें,

    • एक नया लॉगइन पेज खुलेगा, अपना लॉग इन क्रेडिंशियल दर्ज करें,

    • इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रिन पर दिखने लगेगी।

    एसएससी सीपीओ आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें? (How to objection ssc cpo answer key in hindi)

    उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,

    • एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें

    • इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी उसकी समीक्षा करें

    • इस फाइल में दिए गए लिंक पर क्लिक करें,

    • लॉग इन विवरण डालकर सबमिट करें,

    • इसके बाद प्रतिक्रिया पत्र उत्तर कुंजी सहित डाउनलोड करें,

    • आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है।

    उम्मीदवारों को अपने अंकों की समीक्षा करने के लिए उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्र दोनो को डाउनलोड करके प्रिंट कराना चाहिए।

    एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 में अंकों की गणना कैसे करें 2026 (how to calculate ssc cpo 2026 marks in hindi)

    उम्मीदवारों को एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 में बैठने से पहले अंकों की गणना के बारे में जानना आवश्यक है। उम्मीदवार अपने अंकों की गणना करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को देख सकते हैं।

    • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर लें,

    • उसके बाद दोनों का मिलान करें,

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक जोडे़ं,

    • याद रहे कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे,

    • छूटे हुए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं कटेगा

    उम्मीदवार नीचे दिए गए साधारण से फॉर्मूले का उपयोग करके अपने प्राप्त अंकों की गणना कर सकते हैं।

    कुल अंक = (1 × सही उत्तरों की संख्या) – (0.25 × गलत उत्तरों की संख्या)

    एसएससी परीक्षाओं से जुड़े अन्य लिंक-

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CPO

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CPO ?

    Hello,

    For the SSC CPO exam , the main eligibility requirement is a graduation degree from a recognized university.

    If you have completed your graduation , you can apply for the exam .
    However, during document verification , your Maths back in Class 12th could cause an issue only if

    The SSC generally accepts affidavits for such minor, unintentional errors but it depends on the document verification process rules.so cant say anything confirm

    Just bring original supporting documents like your 10th class certificate and birth certificate that show the correct date.present your affidavit they might accept that because previously they

    Hello,

    Yes, it is necessary for the last year's result to be declared by July for SSC CPO. This is because the final selection process and document verification require the previous year's result to be available.

    If the result is delayed, it may create issues during the selection process.

    Hope

    Hello aspirant,

    Candidates must be between the ages of 20 and 25 to be eligible to take the SSC CPO exam. Candidates from the reserved category will be granted an age relaxation.

    So you will be eligible for this exam from 2025.

    To know the more detailed information, you can

    Yes,you can use your EWS certificate of haryana state government while applying to SSC CPO as the EWS reservation is a central government policy, so an EWS certificate issued by any state government is accepted for central government jobs.

    But the EWS category certificate must be in the prescribed form