एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र 2026 (SSC CPO Application form 2026) - दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती (Sub-inspector recruitment) के लिए एसएससी सीपीओ 2026 अधिसूचना के साथ सीपीओ आवेदन पत्र 10 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीपीओ आवेदन की अंतिम तिथि (SSC CPO application last date) 30 सितंबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। एसएससी सीपीओ परीक्षा तिथि की सूचना आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी की जा सकती है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से भी एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं।
एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र भरने के लिए आधिकारिक लिंक पर जाएं
This Story also Contains
एसआई भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एसएससी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से ऑनलाइन एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार, एसएससी सीपीओ टियर 1 का आयोजन जनवरी 2027 में होने की संभावना है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ एसआई के कुल 1871 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवार एसएससी सीपीओ 2026 परीक्षा (SSC CPO 2026 exam in hindi) की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु | सूचना |
परीक्षा का नाम | कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय पुलिस संगठन |
संक्षिप्त नाम | एसएससी सीपीओ या एसएससी एसआई (सब इंस्पेक्टर) |
संचालक निकाय | कर्मचारी चयन आयोग |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड |
परीक्षा का स्तर |
|
न्यूनतम पात्रता | स्नातक |
आयु सीमा | 20-25 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट के अधीन) |
परीक्षा केंद्र | आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी द्वारा चुना जाएगा (प्रवेश पत्र पर प्रदर्शित किया जाएगा) |
आयोग आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी सीपीओ पात्रता मानदंड 2026 (SSC CPO eligibility criteria 2026) जारी करता है। परीक्षा के लिए नीचे सूचीबद्ध एसएससी सीपीओ 2026 पात्रता मानदंडों की एक श्रृंखला को पूरा करने की मांग की जाती है:
सभी आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए। यदि वे विशिष्ट श्रेणियों में आते हैं, तो उनके पास अपनी पात्रता साबित करने के लिए उचित प्रमाणपत्र होने चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
एसएससी सीपीओ परीक्षा के लिए दिए गए चयन मानदंडों में फिजिकल एंडयुरेंस साबित करने के लिए शारीरिक सहनशक्ति (पीईटी) और मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करना शामिल है।
एसएससी सीपीओ परीक्षा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए संभावित एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026 (SSC CPO Exam Dates 2026) तिथियां नीचे दी गई हैं।
एसएससी सीपीओ चयन प्रक्रिया
इवेंट्स | एसएससी सीपीओ 2026 |
एसएससी सीपीओ आवेदन जारी होने की तारीख | 10 सितंबर 2026 |
एसएससी सीपीओ आवेदन अंतिम तारीख | 30 सितंबर 2026 |
| एसएससी सीपीओ आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 1 अक्टूबर 2026 |
सीपीओ आवेदन सुधार विंडो | 8 से 10 अक्टूबर 2026 |
दिल्ली पुलिस एसआई/ एसएससी सीपीओ एग्जाम सिटी स्लिप 2026 | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीपीओ 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | सूचित किया जाएगा |
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई एग्जाम/ एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा | जनवरी-फरवरी 2027 |
सीपीओ पेपर 1 प्रोविज़नल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
सीपीओ पेपर 1 आंसर की आपत्ति विंडो | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीपीओ पेपर 1 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीपीओ पेपर 2 एग्जाम | सूचित किया जाएगा |
पेपर 2 रिजल्ट जारी होने की तारीख | सूचित किया जाएगा |
पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
पेपर 2 आंसर की आपत्ति विंडो | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीपीओ फ़ाइनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन पत्र (SSC CPO 2026 Application Form in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एसएससी परीक्षा के लिए पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ओटीआर (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) आवश्यक होता है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद मिले आईडी पासवर्ड के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन पत्र भर कर जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए, आवेदकों को एसएससी सीपीओ 2026 ऑनलाइन आवेदन (SSC CPO 2026 Online Application in hindi) फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, आयु, जन्म तिथि आदि जैसे सभी मूल विवरण के साथ-साथ संबंधित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। एसएससी सीपीओ आवेदन 2026 (SSC CPO 2026 Application in hindi) से संबंधित औपचारिकताओं का पालन करते हुए, उन्हें प्रक्रिया पूरी करने और अपने एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए ऑनलाइन भुगतान करना होता है।
यूपी पुलिस एसआई 2026 का आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होते हैं।
स्कैन फोटो और हस्ताक्षर
आधार कार्ड
सक्रिय मोबाइल फोन नंबर
ईमेल आईडी
शैक्षणिक योग्यता का विवरण व दस्तावेज
आवेदन शुल्क भुगतान आदि के लिए कार्ड विवरण
एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन पत्र (SSC CPO 2026 Application Form) एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन भरा जा सकता है। आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवार
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :
एसएससी की वेबसाइट - https://ssc.gov.in/ पर जाएं
एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें
स्क्रीन पर प्रदर्शित निर्देशों को पढ़ें और उनका पालन करें
एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र 2026 में दिए गए विवरण भरें
एसएससी सीपीओ आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें
आवेदन सफलतापूर्वक जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें
उम्मीदवारों को एसएससी सीपीओ 2026 आवेदन पत्र में सही जानकारी प्रदान करनी चाहिए, क्योंकि यदि कोई भी जानकारी गलत पाई जाती है तो उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
अधूरे आवेदन पत्र को अस्वीकार कर दिया जाएगा यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे नहीं किए गए और जमा नहीं किए गए।
सरकारी कर्मचारी के रूप में कार्यरत उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रस्तुत करना होगा।
एसएससी सीपीओ परीक्षा पैटर्न 2026 (SSC CPO Exam Pattern 2026) के अनुसार, परीक्षा को तीन उप-श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें नीचे सूचीबद्ध पेपर शामिल हैं:
टियर | परीक्षा का प्रकार | परीक्षा का तरीका |
टियर-I / पेपर 1 | वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय | ऑनलाइन |
पीईटी/ पीएसटी | शारीरिक परीक्षण जैसे दौड़, लंबी कूद, शॉर्टपुट और ऊंची कूद | शारीरिक परीक्षण |
टियर- II/ पेपर 2 | वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय | ऑनलाइन |
On Question asked by student community
Hello,
For the SSC CPO exam , the main eligibility requirement is a graduation degree from a recognized university.
If you have completed your
graduation
, you can
apply for the exam
.
However, during
document verification
, your
Maths back in Class 12th
could cause an issue only if
The SSC generally accepts affidavits for such minor, unintentional errors but it depends on the document verification process rules.so cant say anything confirm
Just bring original supporting documents like your 10th class certificate and birth certificate that show the correct date.present your affidavit they might accept that because previously they
Hello,
Yes, it is necessary for the last year's result to be declared by July for SSC CPO. This is because the final selection process and document verification require the previous year's result to be available.
If the result is delayed, it may create issues during the selection process.
Hope
Hello aspirant,
Candidates must be between the ages of 20 and 25 to be eligible to take the SSC CPO exam. Candidates from the reserved category will be granted an age relaxation.
So you will be eligible for this exam from 2025.
To know the more detailed information, you can
Yes,you can use your EWS certificate of haryana state government while applying to SSC CPO as the EWS reservation is a central government policy, so an EWS certificate issued by any state government is accepted for central government jobs.
But the EWS category certificate must be in the prescribed form