सीटेट सर्टिफिकेट 2026 (CTET Certificate 2026 in hindi) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का परिणाम सीटेट ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर 30 मार्च को जारी कर दिया गया है। सीटेट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट सर्टिफिकेट 2026 जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी सीटेट सर्टिफिकेट 2026 को केवल ऑनलाइन मोड में ही डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट सर्टिफिकेट डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। सीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सीटीईटी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। नए नियमों के अनुसार, अब स्कूलों में शिक्षक पद के लिए टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है। ऐसे में सीटेट सर्टिफिकेट का महत्व अब और बढ़ गया है।
सीटेट 2026 आवेदन की तिथि, प्रक्रिया जानें
अधिसूचना के अनुसार, 60% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को सीटेट परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाता है। जो उम्मीदवार इन अंकों को प्राप्त करने में असफल रहे हैं, उन्हें दोबारा सीटेट परीक्षा में उपस्थित होना होगा। सीटीईटी सर्टिफिकेट 2026 की मदद से, उम्मीदवार सीबीएसई से संबद्ध केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए लेख में सीटेट सर्टिफिकेट 2026 प्रमाण पत्र से संबंधित अधिक जानकारी दी गई है -
सीटेट परिणाम 2026 घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर पात्रता प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे। सीटेट प्रमाण पत्र की तिथियां जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं -
सीटेट डेट्स 2026
इवेंट | डेट |
सीटेट एग्जाम डेट | 7-8 फरवरी 2025 |
सीटेट 2026 रिजल्ट डेट | 30 मार्च 2026 |
सीटेट सर्टिफिकेट डेट | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें -
सीटेट परीक्षा प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने डिजिलॉकर खाते में लॉगिन करना होगा। डिजिलॉकर लॉगिन क्रेडेंशियल उम्मीदवारों को सीबीएसई के साथ पंजीकृत उनके मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे। सीटेट प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें -
डिजिलॉकर ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करने के बाद, ‘गेट मोर नाऊ’ / गेट इशू डॉकयुमेंट’ विकल्प चुनें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली विकल्प चुनें।
शिक्षक पात्रता परीक्षा की मार्कशीट या प्रमाण पत्र चुनने का विकल्प उपलब्ध होगा।
इस पर क्लिक करें।
आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
एक बार साइन इन करने के बाद, ‘चेक बॉक्स’ पर क्लिक करें और ‘दस्तावेज़ प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।
सीटीईटी प्रमाण पत्र डाउनलोड हो जाएगा।
सीटेट प्रमाण पत्र प्राप्त करने के संबंध में किसी भी सहायता के लिए, अभ्यर्थी digilocker.gov.in/about/faq से सहायता ले सकते हैं, जिससे वे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी शंकाओं का समाधान भी कर सकते हैं।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को सीटेट प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसकी सभी श्रेणियों के लिए आजीवन वैधता होगी। जो लोग शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, वे सीटेट 2026 प्रमाणपत्र का उपयोग करके केंद्र सरकार के स्कूलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटेट प्रमाणपत्र कितनी बार जारी किया जाएगा, इसकी कोई सीमा नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार सीटेट 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहता है और उच्च अंक प्राप्त करना चाहता है, तो वह उपस्थित हो सकता है और अपना प्रमाणपत्र जारी करवा सकता है।
On Question asked by student community
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year
Hi Priya,
Yes, as a first-year B.Ed student, you can apply for the CTET Paper 2 exam
If you need any study resources please let us know.
Yes, you can apply for the CTET Paper 2 in Feb 2027.
Also check these useful resources for preparation:
https://competition.careers360.com/articles/ctet-syllabus
https://competition.careers360.com/articles/ctet-exam-pattern
Hello Dear Student,
If you have lost your CTET December 2022 roll number , you will not be able to download your certificate from DigiLocker until you retrieve it. However, you can still recover it through official channels.
You should try the following:
Apply for Online M.Com from Manipal University