Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 (SSC CPO admit card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, तिथियां
    • लेख
    • एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 (SSC CPO admit card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, तिथियां

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 (SSC CPO admit card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, तिथियां

    Rajan KumarUpdated on 12 Jan 2026, 11:26 AM IST

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीपीओ टियर-2 पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण दर्ज करके एसएससी सीपीओ टियर -2 पेपर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जो उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा में सफल होंगे केवल वे ही टियर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा तिथि 9 दिसंबर से 12 दिसंबर निर्धारित की गई थी। मीडिया सूत्रों की मानें तो एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी किया गया था।
    एसएससी सीपीओ टियर-1 परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम देखें

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 – अवलोकन (SSC CPO admit card 2025 – Overview in hindi)
    2. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां (SSC CPO admit card 2025 : Important Dates in hindi)
    3. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to download SSC CPO Admit Card 2025? In Hindi)
    4. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025: उल्लिखित विवरण (SSC CPO Admit Card 2025: Details Mentioned in Hindi)
    5. एसएससी सीपीओ 2025 के एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में क्या करें?
    6. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025: ले जाने योग्य दस्तावेज (SSC CPO Admit Card 2025: Documents to Carry in hindi)
    7. एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025: परीक्षा केंद्र (SSC CPO Admit Card 2025: Exam Centres in hindi)
    8. एसएससी सीपीओ परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2025 (SSC CPO Exam Day Guidelines 2025 in hindi)
    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 (SSC CPO admit card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, तिथियां
    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025

    आयोग ने परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी सीपीओ एग्जाम सिटी स्लिप 2025 देख सकते हैं। उम्मीदवार लॉगइन विंडो में उपलब्ध फीडबैक मॉड्यूल के माध्यम से 4 दिसंबर सुबह 11 बजे तक अपना एग्जाम सेंटर का चुनाव कर सकते थे। इससे पहले भी 17 से 21 नवंबर तक एग्जाम सिटी चुनने का मौका दिया गया था।
    1764561422924

    आयोग द्वारा एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 (SSC CPO admit card 2025 in hindi) ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा से करीब 3-4 दिन पहले जारी किया जाता है। एसएससी सीपीओ उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एसएससी सीपीओ हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा संबंधी जानकारी और आवश्यक निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक वैध पहचान प्रमाण अवश्य लाना होगा। उम्मीदवार एसएससी सीपीओ परीक्षा हॉल टिकट, एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड प्रक्रिया, एसएससी सीपीओ क्षेत्रीय वेबसाइट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एसएससी द्वारा एसएससी सीपीओ 2025 आवेदन सुधार विंडो 3 से 5 नवंबर 2025 तक खोली गई थी। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 26 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन मोड में एसएससी सीपीओ 2025 आवेदन पत्र भरे गए थे। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक एसएससी सीपीओ आवेदन पत्र शुल्क भुगतान कर सकते थे। एएसएससी सीपीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन संभवतः नवंबर - दिसंबर 2025 में आयोजित की जा सकती है।

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 – अवलोकन (SSC CPO admit card 2025 – Overview in hindi)

    एसएससी सीपीओ 2025 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीपीओ 2025 परीक्षा (SSC CPO 2025 exam in hindi) से जुड़ी जानकारी से अवगत रहें। उम्मीदवार एसएससी सीपीओ की सामान्य जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय पुलिस संगठन

    संक्षिप्त नाम

    एसएससी सीपीओ या एसएससी एसआई (सब इंस्पेक्टर)

    संचालक निकाय

    कर्मचारी चयन आयोग

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड

    परीक्षा का स्तर

    • पेपर 1

    • पीईटी/ पीएसटी

    • पेपर 2

    • मेडिकल टेस्ट

    न्यूनतम पात्रता

    स्नातक

    आयु सीमा

    20-25 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट के अधीन)

    परीक्षा केंद्र

    आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी द्वारा चुना जाएगा (प्रवेश पत्र पर प्रदर्शित किया जाएगा)

    एसएससी सीजीएल 2025 - आवेदन, परीक्षा तिथि देखें

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां (SSC CPO admit card 2025 : Important Dates in hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में एसएससी सीपीओ 2025 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं, जिन पर उम्मीदवारों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

    इवेंट्स

    एसएससी सीपीओ 2025

    आवेदन जारी होने की तारीख

    26 सितंबर 2025

    आवेदन करने की अंतिम तारीख

    16 अक्टूबर 2025

    आवेदन सुधार विंडो

    24-26 अक्टूबर 2025

    3 - 5 नवंबर 2025

    एसएससी सीपीओ 2025 एडमिट कार्ड

    7 दिसंबर 2025

    एसएससी सीपीओ पेपर 1

    9-12 दिसंबर 2025

    एसएससी सीपीओ पेपर 1 आंसर की

    24 दिसंबर 2025

    एसएससी सीपीओ पेपर 1 रिजल्ट तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 2 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 2 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    पेपर 2 प्रोविज़नल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    फ़ाइनल आंसर की जारी होने की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीपीओ पेपर 2 फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    इसे भी पढ़िए:-

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025: क्षेत्रीय वेबसाइटों के डायरेक्ट लिंक (SSC CPO Admit Card 2025: Direct Links to Regional Websites in hindi)

    एसएससी क्षेत्र

    कवर किए गए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

    आधिकारिक वेबसाइट

    मध्य क्षेत्र (सीआर)

    उत्तर प्रदेश और बिहार

    ssc-cr.org

    उत्तरी क्षेत्र (एनआर)

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड

    sscnr.net.in

    मध्य प्रदेश उप-क्षेत्र (एमपीआर)

    छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश

    sscmpr.org

    पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)

    अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा

    sscner.org.in

    पूर्वी क्षेत्र (ईआर)

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल

    sscer.org

    कर्नाटक, केरल क्षेत्र (केकेआर)

    लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल

    ssckkr.kar.nic.in

    उत्तर पश्चिमी उप-क्षेत्र (NWR)

    चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब

    sscnwr.org

    पश्चिमी क्षेत्र (WR)

    गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात और महाराष्ट्र

    sscwr.net

    दक्षिणी क्षेत्र (एसआर)

    आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना

    sscsr.gov.in

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to download SSC CPO Admit Card 2025? In Hindi)

    • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

    • होम स्क्रीन पर, "एडमिट कार्ड" बटन पर क्लिक करें।

    • अब उस क्षेत्र का चयन करें जहां से आपने अपना एसएससी सीपीओ आवेदन प्रस्तुत किया था।

    • एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    • ड्रॉप-डाउन मेनू से “SSC CPO 2025 एडमिट कार्ड” चुनें।

    • लॉगिन जानकारी दर्ज करें, जिसमें आपका रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, नाम और जन्म तिथि शामिल है।

    • हॉल पास पर दी गई सभी जानकारी की जांच करें।

    • एसएससी सीपीओ हॉल टिकट पीडीएफ भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025: उल्लिखित विवरण (SSC CPO Admit Card 2025: Details Mentioned in Hindi)

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 उम्मीदवार के लिए परीक्षा में प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा से संबंधित विवरण और परीक्षा केंद्र के निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित करने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी का सही होना आवश्यक है। नीचे दिए गए बिंदुओं में वे सभी विवरण सूचीबद्ध हैं जो एसएससी सीपीओ 2025 एडमिट कार्ड में उल्लेखित होंगे।

    उम्मीदवारों का विवरण

    परीक्षा विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • लिंग

    • वर्ग

    • आवेदन संख्या

    • रोल नंबर

    • पिता का नाम

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा का समय

    • विषय

    • परीक्षा केंद्र

    • परीक्षा का समय

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    एसएससी सीपीओ 2025 के एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में क्या करें?

    यदि उम्मीदवार के एसएससी सीपीओ 2025 एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर या परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई भी त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो उसे तुरंत कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। गलत जानकारी के साथ परीक्षा में उपस्थित होना उम्मीदवार की उम्मीदवारी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, किसी भी गलती की स्थिति में उम्मीदवार को अपनी समस्या का विवरण, पंजीकरण संख्या, आवेदन की प्रति और प्रमाणित दस्तावेजों के साथ एसएससी के क्षेत्रीय ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। आयोग द्वारा सत्यापन के बाद आवश्यक सुधार किए जाएंगे। एसएससी की संपर्क जानकारी नीचे सूचीबद्ध है।

    पता: कर्मचारी चयन आयोग

    ब्लॉक नंबर - 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड,

    नई दिल्ली - 110003

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025: ले जाने योग्य दस्तावेज (SSC CPO Admit Card 2025: Documents to Carry in hindi)

    परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को अपने SSC CPO हॉल टिकट के अलावा एक वैध पहचान पत्र भी लाना होगा। नीचे सभी वैध पहचान पत्रों की सूची दी गई है।

    • कर्मचारी आईडी कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पैन कार्ड

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पासपोर्ट

    • आधार कार्ड

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025: परीक्षा केंद्र (SSC CPO Admit Card 2025: Exam Centres in hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी सीपीओ 2025 परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों की प्राथमिकता और क्षेत्र के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। आयोग हर वर्ष अधिसूचना के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करता है ताकि उम्मीदवार अपने लिए सुविधाजनक स्थान का चयन कर सकें। इस वर्ष परीक्षा लगभग 97 शहरों में आयोजित होने की संभावना है। उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र का नाम, पता और कोड उसकी SSC CPO 2025 हॉल टिकट पर अंकित होगा। परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले पहुंचें और प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2025:

    एसएससी सीपीओ परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2025 (SSC CPO Exam Day Guidelines 2025 in hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी सीपीओ 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। ये दिशानिर्देश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को केंद्र पर न लाएं। नीचे एसएससी सीपीओ परीक्षा दिवस के प्रमुख दिशानिर्देश 2025 बिंदुवार दिए गए हैं-

    परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना चाहिए ताकि प्रवेश और सुरक्षा जांच में समय लग सके।

    • अपने साथ SSC CPO एडमिट कार्ड 2025, फोटो पहचान पत्र (ID Proof) और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, वैज्ञानिक कैलकुलेटर, लॉग टेबल, कागज़ के टुकड़े, लिफ़ाफे या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं।

    • उम्मीदवार केवल पारदर्शी पानी की बोतल, बॉल प्वॉइंट पेन और आवश्यक दस्तावेज साथ रख सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी के मानकों और आयोग द्वारा दिए गए COVID-19 प्रोटोकॉल (यदि लागू हों) का पालन करना चाहिए।

    • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
    A:

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड SSC द्वारा क्षेत्रीय वेबसाइटों पर दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

    Q: एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या आवश्यक है?
    A:

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, नाम और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ सकती है।

    Q: क्या एसएससी सीपीओ परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं?
    A:

    नहीं, केंद्र चयन आवेदन के समय किया जाता है और एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। हालांकि आयोग द्वारा स्लॉट सेलेक्शन की सुविधा मिलने से उम्मीदवार अब अपने पसंद का केंद्र और स्लॉट चुन सकते हैं।

    Q: एसएससी सीपीओ परीक्षा के लिए साथ में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने अनिवार्य हैं?
    A:

    एसएससी सीपीओ परीक्षा के लिए हॉल टिकट और वैध फोटो पहचान पत्र सात ले जाने अनिवार्य हैं।

    Q: एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2025 में गलती होने पर SSC के क्षेत्रीय कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।

    Q: सीपीओ 2025 परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

    एसएससी सीपीओ 2025 परीक्षा 9 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CPO

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CPO ?

    Hello,

    For the SSC CPO exam , the main eligibility requirement is a graduation degree from a recognized university.

    If you have completed your graduation , you can apply for the exam .
    However, during document verification , your Maths back in Class 12th could cause an issue only if

    The SSC generally accepts affidavits for such minor, unintentional errors but it depends on the document verification process rules.so cant say anything confirm

    Just bring original supporting documents like your 10th class certificate and birth certificate that show the correct date.present your affidavit they might accept that because previously they

    Hello,

    Yes, it is necessary for the last year's result to be declared by July for SSC CPO. This is because the final selection process and document verification require the previous year's result to be available.

    If the result is delayed, it may create issues during the selection process.

    Hope

    Hello aspirant,

    Candidates must be between the ages of 20 and 25 to be eligible to take the SSC CPO exam. Candidates from the reserved category will be granted an age relaxation.

    So you will be eligible for this exam from 2025.

    To know the more detailed information, you can

    Yes,you can use your EWS certificate of haryana state government while applying to SSC CPO as the EWS reservation is a central government policy, so an EWS certificate issued by any state government is accepted for central government jobs.

    But the EWS category certificate must be in the prescribed form