Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती (CG DTP operator recruitment)- परिणाम (जारी), फाइनल आंसर की, स्कोर लिस्ट, प्रक्रिया
    • लेख
    • सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती (CG DTP operator recruitment)- परिणाम (जारी), फाइनल आंसर की, स्कोर लिस्ट, प्रक्रिया

    सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती (CG DTP operator recruitment)- परिणाम (जारी), फाइनल आंसर की, स्कोर लिस्ट, प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 24 Mar 2026, 10:59 AM IST

    सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती (CG DTP operator recruitment)- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने 20 मार्च 2026 को मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत डीटीपी ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स आर्ट डिज़ाइनर के रिक्त पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा (MIII25) का अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम के साथ परीक्षा परिणाम के लिए स्कोर लिस्ट भी जारी किया गया है। उम्मीदवार सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर की, परिणाम और स्कोर लिस्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में डायेरक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। समूह-3 डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर भर्ती 2025 (MII125) परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए कौशल परीक्षा के आयोजन की तिथि जल्द जारी की जाएगी।
    सीजी डीटीपी ऑपरेटर रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
    सीजी डीटीपी ऑपरेटर फाइनल आंसर की पीडीएफसीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा स्कोर लिस्ट पीडीएफ
    1774071727664

    This Story also Contains

    1. सीजी व्यापम ग्रुप-सी भर्ती 2025 : एक नजर
    2. सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां
    3. सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 : पात्रता (CG vyapam DTP operator eligibility criteria)
    4. सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर आवेदन शुल्क (CG vyapam DTP operator application fees)
    5. डीटीपी ऑपरेटर ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें (How to Fill DTP Operator Online Application)
    6. छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर चयन प्रक्रिया (Chhattisgarh DTP operator selection process)
    7. सीजी डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड (CG DTP operator admit card in Hindi)
    8. छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा और परिणाम (Chhattisgarh DTP operator exam and result)
    सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती (CG DTP operator recruitment)- परिणाम (जारी), फाइनल आंसर की, स्कोर लिस्ट, प्रक्रिया
    सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती

    सीजी समूह-3 डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर भर्ती 2025 (MII125) परीक्षा के बाद 11 मार्च को मॉडल उत्तर व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे, जिस पर अभ्यर्थियों से 16 मार्च तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई, जिसके बाद मंडल ने 20 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
    1774071557667प्राथमिक उत्तर कुंजी जारी होने की सूचना

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत समूह-3 डीटीपी ऑपरेटर और ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर के पदों पर भर्ती 2025 (MII125) के लिए आवेदन की तिथि 5 से 29 दिसंबर 2025 थी। पात्र उम्मीदवार द्वारा सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन किया गया। छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर भर्ती (CG DTP operator recruitment in Hindi) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस पेज पर सीजी डीटीपी ऑपरेटर आवेदन तिथि, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।
    प्राधिकरण द्वारा जारी छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा (CG DTP operator recruitment exam) की मुख्य तिथियों को देखें-

    1765198573884

    सीजी व्यापम ग्रुप-सी भर्ती 2025 : एक नजर

    सीजी व्यापम ग्रुप-सी भर्ती के तहत सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती 2025 और सीजी व्यापम ग्राफिक्स आर्ट डिजाइनर भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में मुख्य जानकारियां देख सकते हैं-

    सीजी व्यापम DTP ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स डिज़ाइनर भर्ती 2025

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    विभाग का नाम

    मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग

    परीक्षा आयोजक

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

    पद का नाम

    डी.टी.पी ऑपरेटर एवं ग्राफिक्स डिज़ाइनर

    पदों की संख्या

    06 ( डीटीपी ऑपरेटर के लिए 5 और ग्राफिक्स डिज़ाइनर के लिए 1 पद)

    भर्ती के लिए आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    डीटीपी भर्ती परीक्षा केंद्र

    रायपुर

    ऑफिसियल वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    डीटीपी भर्ती अधिसूचना

    5 दिसंबर 2025

    डीटीपी भर्ती आवेदन की तिथि

    5-29 दिसंबर 2025

    सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती अधिसूचना के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी। डीटीपी ऑपरेटर आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2025 थी। उम्मीदवार नीचे टेबल में डीटीपी ऑपरेटर 2025 मुख्य तिथियां देख सकते हैं।

    सीजी डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां



    मुख्य बिंदु

    विवरण

    ऑनलाइन सीजी डीटीपी ऑपरेटर आवेदन आरंभ

    5 दिसंबर, 2025

    डीटीपी ऑपरेटर आवेदन अंतिम तिथि

    29 दिसंबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक)

    डीटीपी ऑपरेटर आवेदन त्रुटि सुधार

    30 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक (शाम 5:00 बजे)

    एडमिट कार्ड

    23 फरवरी, 2026

    डीटीपी ऑपरेटर परीक्षा तिथि

    1 मार्च, 2025

    परीक्षा का समय

    सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक

    डीटीपी ऑपरेटर मॉडल आंसर की जारी तिथि11 मार्च 2026
    डीटीपी ऑपरेटर मॉडल आंसर की आपत्ति16 मार्च 2026
    डीटीपी ऑपरेटर फाइनल आंसर की20 मार्च 2026

    सीजी डीटीपी ऑपरेटर रिजल्ट

    20 मार्च 2026

    सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 : पात्रता (CG vyapam DTP operator eligibility criteria)

    अधिसूचना के अनुसार, डीटीपी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीटीपी ऑपरेटर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं डीटीपी ऑपरेटर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवार नीचे बिंदुवार शैक्षणिक योग्यता देख सकते हैं-

    1765198573911

    डीटीपी ऑपरेटर शैक्षणिक योग्यता देखें -

    • हायर सेकंडरी (12th) उत्तीर्ण

    • हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में दक्षता

    • 8 घंटे में:

      • A4 टैबुलर मैटर – 10 पेज

      • सॉलिड रनिंग मैटर – 20 पेज


    • Page Maker, Photoshop, MS Word का ज्ञान

    • डीटीपी ऑपरेटर का कार्य करने का 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

    सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर आवेदन शुल्क (CG vyapam DTP operator application fees)

    सीजी व्यापम डीटीपी ऑपरेटर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने सामान्य वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

    1765198573936

    डीटीपी ऑपरेटर ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें (How to Fill DTP Operator Online Application)

    उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स का पालन कर डीटीपी ऑपरेटर ऑनलाइन आवेदन भर कते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं

    • होम पेज पर दिख रहे ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें
      1765198573961

    • नए टैब में डीटीपी ऑपरेटर भर्ती का लिंक होगा, इस पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा जहां ऑनलाइन आवेदन का लिंक होगा। आवेदन पत्र (online application form) लिंक फर क्लिक करें।

    1765198573985

    • इसके बाद https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/ लिंक ओपन होगा।

    • इच्छित पद पर Apply Online के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन की प्रकिया शुरू करें।

    • आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लें

    छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर चयन प्रक्रिया (Chhattisgarh DTP operator selection process)

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

    1. डीटीपी ऑपरेटर लिखित परीक्षा -

    छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा में अलग-अलग विषय के 5 भाग होंगे जिनसे प्रश्न पूछा जाएगा।

    भाग

    विषय

    1

    अंग्रेजी भाषा

    2

    हिंदी भाषा

    3

    बौद्धिक क्षमता

    4

    छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

    5

    विभागीय प्रश्न

    2. डीटीपी ऑपरेटर कौशल परीक्षा (DTP Operator Skill Test)

    भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में डीटीपी ऑपरेटर कौशल परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में 1 पद पर 15 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

    3. डीटीपी ऑपरेटर अनुभव (Experience)

    डीटीपी ऑपरेटर के लिए 5 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र आवश्यक है।

    सीजी डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड (CG DTP operator admit card in Hindi)

    सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर परीक्षा तिथि से पहले सीजी डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सीजी डीटीपी ऑपरेटर एडमिट कार्ड 23 फरवरी 2026 किया गया।

    1765198574012

    छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर भर्ती परीक्षा और परिणाम (Chhattisgarh DTP operator exam and result)

    छत्तीसगढ़ डीटीपी ऑपरेटर भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को होने की संभावना है। सीजी डीटीपी भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी। डीटीपी लिखित परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट) आधारित होगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंको का होगा और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक निर्धारित किया गया है

    लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार डीटीपी ऑपरेटर कौशल परीक्षा (DTP Operator Skill Test in Hindi) में शामिल होंगे। परीक्षा के सभी चरणों के बाद फाइनल डीटीपी ऑपरेटर रिजल्ट (DTP Operator result in Hindi) और डीटीपी ऑपरेटर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)