Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश
    • लेख
    • बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश

    Rajan KumarUpdated on 09 Oct 2026, 04:25 PM IST

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 - बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 (TRE- 4.0) चौथे चरण के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सफलतापूर्कव आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (Download BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026) कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम और पासवर्ड की जरूरत होगी। बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से आयोजित की जाएगी। सुविधा के लिए बीपीएससी टीआरई चतुर्थ चरण एडमिट कार्ड लिंक (BPSC TRE Phase 4 Admit Card Link) इस लेख में दिया जाएगा।
    महत्वपूर्ण लेख: बीपीएससी टीआरई 4.0 सिलेबस 2026

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 : एक नजर
    2. बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026 )
    3. बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026 Details)
    4. बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश
    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, दिशानिर्देश
    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026) में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव

    विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के विज्ञापन संख्या-15/2026 में शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा संशोधित कर माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 9-10) में 493 तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 11-12) में 439 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। इससे कुल रिक्त पदों की संख्या 32, 388 से बढ़कर 33,320 हो गई है। बीपीएससी टीआरई 4.0 ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तक भरा जाएगा। बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 लिंक (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026 Link), डाउनलोड प्रक्रिया और दिशानिर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 : एक नजर

    बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए आयोजित बीपीएससी टीआरई फोर एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी (BPSC TRE 4 admit card released online) किया जाता है। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना जरूरी होता है। सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)

    भर्ती का नाम

    बीपीएससी टीआरई 4.0

    कुल रिक्तियां

    33,320 पद

    बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन

    एडमिट कार्ड जारी माध्यम

    ऑनलाइन

    बीपीएससी टीआरई 4.0 का आधिकारिक वेबसाइट

    bpsc.bih.nic.in

    बीपीएससी टीआरई 4.0 अधिसूचना जारी

    22 सितंबर 2026 (संशोधित अधिसूचना जारी)

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन तिथि

    25 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा तिथि 2026

    नवंबर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड तिथि

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:- बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026 )

    बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार BPSC के ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल (BPSC Online Application Portal) पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। BPSC TRE 4.0 Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दिया गया है।

    • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Online Application / Candidate Login से BPSC ऑनलाइन पोर्टल खोलें।

    • अपने यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

    • उम्मीदवार के Dashboard में “Download Admit Card” विकल्प दिखाई देगा।

    • डाउनलोड एडमिट कार्ड (Download Admit Card) पर क्लिक करें।

    • सूची में TRE 4.0 / School Teacher Recruitment Examination 2026 का विकल्प चुनें।

    • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    • परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश जरूर पढ़ें।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण (BPSC TRE 4.0 Admit Card 2026 Details)

    बीपीएससी टीआरई 4.0 का एडमिट कार्ड जारी होने पर उसमें अभ्यर्थी से संबंधित निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

    • पिता/माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि और दिन

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • केंद्र कोड

    • महत्वपूर्ण निर्देश और दिशानिर्देश

    ये भी पढ़ें:- बीपीएससी सिलेबस

    बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश

    बीपीएससी टीआरई 4.0 की परीक्षा (BPSC TRE 4.0 Examination) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। नीचे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं:

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साफ और स्पष्ट होना चाहिए।

    • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) अवश्य लेकर जाएं।

    • एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जानकारी ध्यान से जांच लें।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।

    • एडमिट कार्ड को परीक्षा समाप्ति तक सुरक्षित रखें।

    • किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत बीपीएससी हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड में कौन-कौन से विवरण होते हैं?
    A:

    एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज रहते हैं। सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    नाम, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर तुरंत हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क करें और समस्या का समाधान करवाएं। 

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BPSC Civil Services

    On Question asked by student community

    Have a question related to BPSC Civil Services ?

    Hello aspirant!

    The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam

    Hello,

    BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can

    Hello,

    It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So

    Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske

    Hello Nitish !

    Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :

    1) Achievers IAS Academy

    Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have