Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पीईटी 2025 आंसर की जारी (UPSSSC PET Answer Key 2025 in hindi) – संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
    • लेख
    • यूपी पीईटी 2025 आंसर की जारी (UPSSSC PET Answer Key 2025 in hindi) – संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

    यूपी पीईटी 2025 आंसर की जारी (UPSSSC PET Answer Key 2025 in hindi) – संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

    Rajan KumarUpdated on 08 Dec 2025, 09:22 AM IST

    यूपी पीईटी 2025 आंसर की (UPSSSC PET Answer Key 2025) – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा उत्तर प्रदेश पीईटी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी पीईटी रिज्लट 2025 देख सकते हैं। उम्मीदवारों को यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 देखने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा। यूपी पीईटी रिजल्ट 2025 देखें
    1764993272856

    यूपी पीईटी 2025 आंसर की जारी (UPSSSC PET Answer Key 2025 in hindi) – संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड करें
    यूपी पीईटी 2025 आंसर की (UPSSSC PET Answer Key 2025) – डाउनलोड प्रक्रिया


    आयोग द्वारा फाइनल आंसर की 18 नवंबर को ऑनलाइन मोड में जारी कर दी गई थी। इससे पहले आयोग द्वारा 9 सितंबर 2025 प्रोविजनल यूपीएसएसएससी पीईटी ऑसर की 2025 के साथ यूपी पेट प्रश्न पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। इस आंसर की पर 11 से 17 सितंबर 2025 तक चुनौती मांगी थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान कर प्रमाण के साथ यूपी पेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। ग्रुप C पदों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PRELIMINARY ELIGIBILITY TEST) 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में आयोजित हुई। यूपी पीईटी 2025 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जल्द जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी संशोधि यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की सूचना देखें-
    1763473849003यूपी पीईटी संशोधित उत्तर कुंजी डाउलोड लिंक

    यूपी पीईटी आंसर की (UP PET answer key in hindi)) उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद करती है। इस लेख में आपको यूपी पीईटी 2025 परीक्षा (UP PET Exam 2025 in hindi) की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया, आपत्ति दर्ज करने के नियम और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई है।

    यूपी पीईटी परीक्षा 2025 – संक्षिप्त जानकारी (UPSSSC PET Exam 2025 – Brief Information in hindi)

    विशेषता

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025

    परीक्षा आयोजक संस्था

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    पदों का प्रकार

    ग्रुप C श्रेणी

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन (OMR शीट आधारित)

    प्रश्नों की संख्या

    100

    अंक

    100

    ऋणात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक

    आंसर की जारी होने की तिथि

    9 सितंबर 2025 (अनंतिम पीईटी आंसर की)

    18 नवंबर- फाइनल यूपी पीईटी आंसर की

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    यूपी पीईटी 2025 आंसर की – डाउनलोड कैसे करें? (UP PET 2025 Answer Key – How to Download in Hindi?)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

    • उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाए।

    • होमपेज पर दिए गए अधिसूचना/नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

    • यूपी पीईटी 2025 उत्तर कुंजी लिंक ढूंढें और क्लिक करें।

    • रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।

    • अपनी OMR शीट से उत्तरों की तुलना करें और अपने अंक का अंदाजा लगाए।

    यूपी पीईटी 2025 आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    यदि किसी प्रश्न या आंसर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समयावधि के भीतर आयोग को ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति भेज सकते हैं।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • उत्तर कुंजी आपत्ति सेक्शन में जाएं

    • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, रोल नंबर आदि के माध्यम से लॉगिन करें।

    • उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    • आपत्ति के समर्थन में मान्य स्रोत जैसे NCERT किताब, प्रमाणिक प्रकाशन या सरकारी दस्तावेज का हवाला दें।

    • जानकारी देने के बाद सबमिट करें और आवश्यक शुल्क (यदि हो) का भुगतान करें।

    नोट:

    • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आंसर की जारी होने के 3-5 दिन के अंदर होती है।

    • आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड में ही मान्य होती है।

    • आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

    यूपीएसएसएससी पीईटी फाइनल आंसर की 2025 और रिजल्ट (UPSSSC PET Final Answer Key 2025 and Result in hindi)


    सभी आपत्तियों के समाधान के बाद, आयोग द्वारा एक संशोधित (Final) आंसर की प्रकाशित की जाएगी। इस आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर और यूपी पेट 2025 रिजल्ट (UP PET 2025 Result) तैयार किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

    महत्वपूर्ण तिथियां 2025 (अपेक्षित) (Important Dates 2025 (Expected) in hindi)

    मुख्य इवेंट

    तिथि

    परीक्षा तिथि

    6-7 सितंबर 2025

    आंसर की जारी

    9 सितंबर 2025

    आपत्ति दर्ज करने की तिथि

    11-17 सितंबर 2025

    यूपी पीईटी परिणाम 2025

    5 दिसंबर 2025

    ये भी पढ़ें:

    यूपी पीईटी सिलेबस 2025

    यूपी पीईटी परीक्षा पैटर्न 2025

    यूपी पीईटी आंसर की 2025 परीक्षा (UP PET Answer Key 2025 Exam in hindi) में पारदर्शिता और निष्पक्ष मूल्यांकन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की को ध्यान से जांचें और यदि किसी उत्तर में गलती महसूस हो तो आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया का पालन करें। सही रणनीति और तैयारी के साथ, PET परीक्षा पास करके ग्रुप C की सरकारी नौकरी का सपना पूरा किया जा सकता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 की उत्तर कुंजी कब जारी होगी?
    A:

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की 9 सितंबर को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। फाइनल यूपी पेट आंसर की 18 नवंबर को जारी की गई।

    Q: अगर उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो तो क्या करें?
    A:

     आप आयोग द्वारा जारी ऑनलाइन आपत्ति फॉर्म में जरूरी जानकारी भर कर निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    Q: क्या उत्तर कुंजी जारी होने के बाद कोई संशोधित (Final) उत्तर कुंजी भी आएगी?
    A:

     हां, आयोग अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच के बाद संशोधित फाइनल उत्तर कुंजी जारी करता है, जिस पर अंतिम परिणाम आधारित होगा।

    Q: उत्तर कुंजी देखने के बाद मैं अपना स्कोर कैसे पता लगाऊं?
    A:

    उत्तर कुंजी में दिए गए सही उत्तरों से अपने ओएमआर शीट के उत्तरों की तुलना करें, प्रत्येक सही उत्तर को 1 अंक दें और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटें। इस प्रकार कुल संभावित स्कोर निकाल सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a