Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 (RRB Group D Notification 2026)- डाउनलोड पीडीएफ, आवेदन, संपूर्ण जानकारी
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 (RRB Group D Notification 2026)- डाउनलोड पीडीएफ, आवेदन, संपूर्ण जानकारी

    आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 (RRB Group D Notification 2026)- डाउनलोड पीडीएफ, आवेदन, संपूर्ण जानकारी

    Rajan KumarUpdated on 12 Aug 2026, 09:48 AM IST

    आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 (RRB Group D Notification 2026)- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (लेवल-वन) के नई भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेश 2026 (RRB Group D Notification 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे देशभर में करीब 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन पीडीएफ (Official RRB Group D Notification PDF) सितंबर-अक्टूबर 2026 में जारी किया जा सकता है। वहीं आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2026 से पहले शुरू होने की संभावना है।
    ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026- अवलोकन
    2. आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 कब जारी होगा?
    3. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: पात्रता मानदंड (RRB Group D Bharti 2026 Eligibility Criteria in Hindi)
    4. आरआरबी ग्रुप डी आवेदन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (RRB Group D Bharti 2026 Application Form in Hindi)
    5. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
    6. आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026
    7. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026
    8. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2026
    9. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026
    10. आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026
    11. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की तैयारी टिप्स
    आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 (RRB Group D Notification 2026)- डाउनलोड पीडीएफ, आवेदन, संपूर्ण जानकारी
    आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों से संभावित रिक्तियों का विवरण मांगा है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, सभी जोनल रेलवे को 31 दिसंबर 2027 तक होने वाली संभावित रिक्तियों का आकलन करना है। मंडल और यूनिट स्तर पर रिक्तियों का डेटा, आंकड़ों की समीक्षा और अंतिम स्वीकृति की प्रक्रिया अगस्त 2026 में पूरी की जा सकती है। रिक्तियों का आकलन पूरा होने के बाद RRB Group D Notification 2026 जारी होने का रास्ता साफ होगा। जिसके बाद आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ डाउनलोड इन हिंदी करके अपनी तैयारी कर सकेंगे।
    आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लिंक 2026

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 में ट्रैकमेंटेनर-4, पॉइंट्समैन-बी, असिस्टेंट एस एंड टी, असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन और असिस्टेंट ब्रिज समेत विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी सुरक्षा संबंधी पद शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक आरआरबी ग्रुप नोटिफिकेशन 2026 जारी होने के बाद ही पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन तिथियों की अंतिम जानकारी मिलेगी। आरआरबी ग्रुप नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ लिंक, rrb group d ki vacancy kab aayegi 2027, आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026- अवलोकन

    आरआरबी लेवल-वन नोटिफिकेशन 2026 (RRB Level-1 Notification 2026 in hindi) का अवलोकन नीचे दिया गया है। इसमें परीक्षा का नाम, संचालन निकाय, आवेदन माध्यम, रिक्तियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को एक जगह शामिल किया गया है। इससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी सुनियोजित ढंग से कर सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    संचालन निकाय

    रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board)

    संक्षिप्त नाम

    आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D)- लेवल 1 भर्ती

    परीक्षा की बारंबारता

    वार्षिक (Once a Year)

    विज्ञापन संख्या

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिक (10वीं) स्तरीय

    भाषा

    हिंदी, बंगाली सहित 15 भाषाएं

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य वर्ग: ₹500

    • SC/ST: ₹250

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन (CBT)

    रिक्तियों की संख्या (rrb group d me kitni vacancy hai 2026)

    30,000 (संभावित)

    rrb group d ki exam date 2026 in hindi
    सूचित किया जाएगा

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrb.indianrailways.gov.in

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल देखें

    आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 कब जारी होगा?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी यानी लेवल-वन (RRB Level-1 Notification 2026 in hindi) की नई भर्ती की तैयारी शुरू होने और rrb group d ki vacancy kab aayegi 2027 की खबर से लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे में करीब 30 हजार नए पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों का आकलन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद नई भर्ती का RRB Group D Notification 2026 जारी किया जा सकता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर-अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना है, जबकि आवेदन प्रक्रिया दिसंबर से पहले शुरू हो सकती है। हालांकि, नोटिफिकेशन जारी होने की अंतिम तारीख की पुष्टि रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: पात्रता मानदंड (RRB Group D Bharti 2026 Eligibility Criteria in Hindi)

    RRB Level-1 Notification 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन से पहले RRB Group D Eligibility Criteria की जांच कर लेनी चाहिए। पात्रता की आवश्यक शर्तें पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नई भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों में किसी भी बदलाव को यहां अपडेट किया जाएगा।

    आयु सीमा

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की जा सकती है। आरक्षित वर्गों, भूतपूर्व सैनिकों तथा अन्य पात्र श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना की कटऑफ तिथि और विस्तृत नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट किए जाएंगे।

    शैक्षणिक योग्यता

    लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इसके अलावा संबंधित पात्रता के अनुसार आईटीआई/समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। अंतिम शैक्षणिक योग्यता नई अधिसूचना में दी गई शर्तों के अनुसार मान्य होगी।

    शारीरिक मानक

    ग्रुप डी भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा।

    वर्ग

    शारीरिक दक्षता मानक

    पुरुष उम्मीदवार

    35 किलोग्राम वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर तक चलना और 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना

    महिला उम्मीदवार

    20 किलोग्राम वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर तक चलना और 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ना

    नोट: उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। RRB Group D Notification 2026 जारी होने पर आयु, शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीयता और शारीरिक दक्षता से संबंधित नियमों में यदि कोई बदलाव किया जाता है, तो जानकारी को आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अपडेट किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें:- आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैंडिडेट लॉगिन । आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (RRB Group D Bharti 2026 Application Form in Hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 का आवेदन फॉर्म आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन शुल्क से जुड़ी सभी जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर जांच लेनी चाहिए। नई अधिसूचना जारी होने पर आवेदन लिंक और तारीखों को यहां अपडेट किया जाएगा।

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 आवेदन प्रक्रिया

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2026 अप्लाई ऑनलाइन कर सकेंगे:

    • आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं – अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और Group D/Level-1 भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • नया रजिस्ट्रेशन करें – New Registration विकल्प चुनकर नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

    • लॉगिन विवरण प्राप्त करें – रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Registration ID/Username और Password की सहायता से लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म भरें – व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

    • दस्तावेज अपलोड करें – निर्धारित प्रारूप और आकार के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क जमा करें – उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

    • फॉर्म की जांच करें – अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें और गलती होने पर सुधार करें।

    • फाइनल सबमिट करें – सभी विवरण सही होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। नीचे दी गई राशि उपलब्ध जानकारी के आधार पर है; नई अधिसूचना जारी होने पर शुल्क में किसी भी बदलाव को आधिकारिक नियमों के अनुसार अपडेट किया जाएगा।

    श्रेणी

    माध्यम

    जेंडर

    आवेदन शुल्क

    सामान्य, OBC

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    पुरुष

    ₹500

    SC, ST

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    पुरुष

    ₹250

    सभी श्रेणियां

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    महिला/ट्रांसजेंडर

    ₹250

    PwBD (दिव्यांग)

    ऑनलाइन/ऑफलाइन

    पुरुष

    ₹250

    नोट: आवेदन शुल्क, भुगतान का माध्यम और शुल्क वापसी (Refund) से संबंधित अंतिम नियम RRB Group D Notification 2026 में स्पष्ट किए जाएंगे।

    आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2026

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सिलेबस को समझना बेहद जरूरी है। लेवल-1 परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क और सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित में संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय एवं दूरी जैसे टॉपिक शामिल हो सकते हैं। वहीं रीजनिंग में कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज और समानता से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सिलेबस में किसी बदलाव की जानकारी अपडेट की जाएगी।

    आरआरबी एएलपी से जुड़े लेख पढ़े:-

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2026 के तहत उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क तथा सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या, कुल अंक, परीक्षा अवधि और नेगेटिव मार्किंग से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट की जाएगी। CBT में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2026

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2026 की घोषणा रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जांचते रहना चाहिए। परीक्षा की तारीख में किसी भी बदलाव या नई सूचना की जानकारी भी आरआरबी की आधिकारिक सूचना के माध्यम से दी जाएगी।

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और महत्वपूर्ण निर्देश जैसी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा। एडमिट कार्ड की तारीख आधिकारिक सूचना के बाद स्पष्ट होगी।

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण की मदद से परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट में उम्मीदवार के प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। CBT में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने की तारीख की जानकारी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

    आरआरबी ग्रुप डी आवेदन स्थिति देखें

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की तैयारी टिप्स

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उम्मीदवारों को नियमित और व्यवस्थित तैयारी करनी चाहिए। सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह समझें तथा विषयवार अध्ययन योजना बनाएं। गणित और रीजनिंग के लिए रोजाना प्रश्नों का अभ्यास करें। सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स के लिए नियमित रिवीजन करें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने के साथ मॉक टेस्ट भी दें। प्रत्येक टेस्ट के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें और कमजोर विषयों पर अतिरिक्त समय देकर तैयारी मजबूत करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन 2026 कब जारी होगा?
    A:

    नई भर्ती का नोटिफिकेशन सितंबर-अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि, अंतिम तारीख रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?
    A:

    उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास योग्यता आवश्यक हो सकती है। संबंधित पदों के लिए आईटीआई या एनएसी जैसी योग्यता भी मान्य हो सकती है।

    Q: आरआबी ग्रुप डी 2026 का आवेदन कैसे करें?
    A:

    उम्मीदवार संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले पात्रता, शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांचें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Hello Student,

    For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.

    For more information, you can click on the link below.

    Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match