रीट परीक्षा पैटर्न 2025 (REET Exam Pattern 2025 in Hindi) - राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रीट सिलेबस जारी किया जाएगा। बीएसईआर उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए रीट सिलेबस (REET Syllabus in hindi) को निर्धारित करता है ताकि वे उन टॉपिक्स से परिचित हो जाएं जहां से परीक्षा में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। साल 2024 से, रीट एग्जाम में कई टॉपिक्स जोड़े गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा देने से पहले रीट 2025 सिलेबस (REET 2025 Syllabus in hindi) को अवश्य देख लें, इससे उन्हें विषयों और टॉपिक्स के लिए अवांछित स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
This Story also Contains
बीएसईआर द्वारा रीट परीक्षा दो लेवल में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। प्राधिकरण द्वारा रीट के दोनों लेवल रीट लेवल 1 और लेवल 2 सिलेबस (REET level 1 and 2 syllabus in hindi) जारी किया जाता है। रीट परीक्षा पैटर्न में बीते वर्ष से कक्षा 6 से 8 के लिए आरईईटी लेवल 2 परीक्षा (REET level 2 exam in hindi) के लिए हिंदी, गणित, संस्कृत और एनईपी में नए टॉपिक जोड़े गए हैं तो कक्षा1 से 5 के लिए रीट लेवल वन (REET level 1 in hindi) में राजस्थान सामान्य ज्ञान, वैदिक गणित टॉपिक आदि शामिल किए गए हैं। साथ ही नया ओएमआर नियम के माध्यम से निगेटिव मार्किंग को लेकर भी नियम कुछ सख्त हुए हैं।
रीट लेवल 1 सिलेबस देखें
रीट आवेदन से पहले उम्मीदवारों को रीट पात्रता मानदंड जरूर देख लेना चाहिए। रीट परीक्षा को लेकर सिलेबस में बदलाव, अंकन योजना, पेपर पैटर्न संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
रीट नए सिलेबस में लेवल टू में भी कई टॉपिक्स में बदलाव किए गए हैं। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधियां खंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के टॉपिक शामिल किए गए हैं। इसमें बाल विकास, देखभाल एवं शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, शिक्षण शास्त्र, समावेशी शिक्षा और स्कूल शिक्षा के लिए मानक निर्धारण एवं प्रत्यापन जैसे नए टॉपिक बढ़ाए गए हैं।
रीट 2025 के नए सिलेबस में लेवल वन के पेपर 1 में भी लेवल 2 की तरह ही टॉपिक शामिल किए गए हैं। पेपर 1 में ही राजस्थान की समसामयिक बाल कल्याणकारी शैक्षिक योजनाएं टॉपिक नया जुड़ा है। हिंदी भाषा 1 व 2 में राजस्थानी भाषा एवं बोली का सामान्य परिचय शामिल किया गया है। उर्दू में भी एक नया टॉपिक जोड़ा गया है। गणित विषय में वैदिक गणित का टॉपिक शामिल हुआ है। पर्यावरण अध्ययन में राजस्थान का सामान्य ज्ञान भी पूछा जाएगा।
रीट 2025 प्रश्न पत्र कमोबेश रीट 2024 प्रश्न पत्र की तरह सेक्शंस पर आधारित होगा :
लेवल | लिंक |
रीट 2024 सिलेबस लेवल 1 | |
रीट 2024 सिलेबस लेवल 2 |
रीट 2025 अधिसूचना (REET 2025 notification in hindi) के बाद रीट आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही प्राधिकरण द्वारा रीट लेवल वन और लेवल टू का सिलेबस भी जारी किया जाएगा। सिलेबस में नेशनल एजुकेशन सिस्टम 2020 यानी एनईपी 2020, बाल कल्याण सहित कई योजनाओं और राजस्थान सामान्य ज्ञान के विषय को शामिल किया है। इसके साथ ही हिंदी, संस्कृत और मैथ्स में भी कुछ नए टॉपिक्स जोड़े हैं।
आरईईटी लेवल टू का सिलेबस क्या है?
आरईईटी परीक्षा में नया ओएमआर नियम के अनुसार, प्रश्नपत्र में 4 के बजाय 5 विकल्प आएंगे। यदि उम्मीदवार को किसी सवाल का जवाब नहीं आता और वह पांचवां विकल्प नहीं भरता है तो एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी यानी सवाल का जवाब नहीं देने पर भी नंबर काटे जाएंगे। इसके अलावा 10% से अधिक सवालों में विकल्प खाली छोड़ने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट के फॉर्म भरने के संबंध में एफएक्यू भी जारी किए हैं।
बोर्ड द्वारा रीट 2024 में नया ओएमआर नियम लागू किया गया था। ऐसे में रीट 2025 प्रश्नपत्र (REET 2025 question paper in hindi) में भी 4 के बजाय 5 विकल्प आएंगे। पांचवां विकल्प नहीं भरने पर एक तिहाई अंक (1/3 mark) काटे जाएंगे। 10% से अधिक सवालों में विकल्प खाली छोड़ने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

रीट 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाती है। रीट परीक्षा (आरईईटी परीक्षा) की अधिसूचना माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी की जाती है जो कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं। सभी पात्र उम्मीदवार रीट (REET) के लिए आवेदन कर सकते हैं। रीट की पात्रता मानदंड दोनों पेपरों के लिए अलग-अलग हैं। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दो पेपरों - पेपर 1 (कक्षा1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए ऑफलाइन मोड में 2 घंटे और 30 मिनट के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
भुगतान का प्रकार: नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रीट 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बाद में किसी भी चरण में अस्वीकृति से बचने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले रीट 2025 पात्रता मानदंड (REET 2025 Eligibility criteria in hindi) की जांच कर लें। आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम दर्ज करना होगा और फिर उन्हें रीट के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन की अगली प्रक्रिया के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के सत्यापन तक इंतजार करना पड़ेगा। एक बार सत्यापन पूरा हो जाने के बाद उम्मीदवार/आवेदक रीट का आवेदन पत्र भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।
आवेदन को अंतिम रूप से जमा करने से पहले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की गलतियों से बचने के लिए पूरे आवेदन पत्र को पढ़ने का प्रावधान दिया जाएगा। अंतिम रूप से जमा करने के बाद, वे अपने आवेदन पत्र में कोई बदलाव या सुधार नहीं कर पाएंगे। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए रीट आवेदन पत्र (REET Application form) का प्रिंटआउट भी लेना होगा।
आवेदन शुल्क (Application fees):
लेवल 1 - 550 रुपए
लेवल 2 (पहले से रीट का आवेदन कर चुके उम्मीदवार) - कोई शुल्क नहीं
लेवल 2 (नए आवेदक) - 550 रुपए
आवेदन शुल्क लेवल 1 और 2 दोनों के लिए (For Level 1 and 2 both)
नए आवेदक - 750 रुपए
पहले से रीट का आवेदन कर चुके आवेदक - 200 रुपए
आरईईटी परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है जबकि SC/ST उम्मीदवारों को 36% अंक प्राप्त करने होते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा और वे राजस्थान के सरकारी स्कूलों या निजी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
रीट परीक्षा तिथियां 2025 देखें
रीट परिणाम
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
You can check, find and access more information here:
Hello Dear Student,
For the Pre REET exam, you should primarily study the New NCERT books (Classes 6 to 12). Since REET and RBST board exams closely align with the updated NCERT syllabus, using the new versions ensures you cover all recent educational reforms.
You can check, find and access
Hello Dear Student,
If RSMSSB has not yet released the detailed scrutiny form format or document verification guidelines, there is no need to worry. You can still complete the application process and keep the necessary documents ready in advance.
Here are the steps you should follow:
Complete Your OTR (One
Hello Dear Student,
Could you provide more information so that i could help you further!
Hope it helps!
Hi, Chunki abhi REET k bare men abhi koi suchana adhikarik roop se jari nahi ki gai hai aise me kuchh bhi batana mushkil hoga. REET k bare me latest update pane k liye REET par kendrit lekh ka link aapke sath share kar raha hun. REET Exam se judi
Apply for Online M.Com from Manipal University