सीटेट रिजल्ट 2026 डेट: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सीटेट फरवरी सत्र 2026 का परिणाम 30 मार्च को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट फरवरी सत्र 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को हुआ था। सीटेट आंसर की 12 मार्च को जारी की गई थी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पहले एक ही दिन 8 फरवरी को होनी थी, लेकिन बाद में आवेदनों की अधिक संख्या को देखते हुए बोर्ड द्वारा दो दिन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित हुई। बिहार में दो सेंटरों पर तकनीकी कारणों से परीक्षा स्थगित हो गई थी। यहां 1 मार्च 2026 को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई। सीटेट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 27 फरवरी को जारी हुआ था। सीटेट फरवरी सत्र रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
बीते वर्षों में सीटेट रिजल्ट जारी करने के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा था कि मार्च 2026 के अंत तक सीटेट 2026 परिणाम की घोषणा की जा सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 30 मार्च को सीटीईटी रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
लोगों ने यह भी पूछा -सीटेट रिजल्ट 2026 कब आया? । सीटेट रिजल्ट अपेक्षित तिथि क्या है?
सीटेट आंसर की 12 मार्च को जारी की गई और सीटेट उम्मीदवारों से इस पर 15 मार्च तक आपत्ति मांगी गई। सीटेट आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद सीटेट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। सीबीएसई द्वारा सीटेट ऑफिसियल वेबसाइट पर सीटेट रिजल्ट 2026 डेट और सीटेट रिजल्ट लिंक एक्टिव किया है। सीटेट रिजल्ट डेट की जानकारी के लिए, लेख को पढ़ें।
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) भारत की सबसे अधिक चर्चित शिक्षण पात्रता परीक्षाओं में से एक है। सीटीईटी परीक्षा (CTET exam in hindi) दो पेपर के लिए दो पालियों में आयोजित की जाती है। सीटेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों में शामिल होने का विकल्प होता है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए होता है। सीटेट पेपर 1 और सीटेट पेपर 2 रिजल्ट एक साथ जारी होता है।
सीबीएसई द्वारा नवंबर में सीटेट के 21वें संस्करण के लिए सीटेट फरवरी 2026 नाम से अधिसूचना जारी कर सीटेट आवेदन और परीक्षा तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की गई थी। जो उम्मीदवार सीटेट परीक्षा 2026 में शामिल हुए हैं, वे नीचे दी गई तालिका में सीटेट रिजल्ट 2026 डेट और अन्य कार्यक्रम की तिथि देख सकते हैं।
सीटेट 2026 इवेंट्स | सीटेट फरवरी 2026 डेट्स |
सीटीईटी का 21वां संस्करण अधिसूचना | 27 नवंबर 2026 |
सीटेट आवेदन पत्र 2026 | 27 नवंबर 2026 |
सीटेट आवेदन पत्र 2026 अंतिम तिथि | 18 दिसंबर 2026 |
सीटेट प्रवेश पत्र 2026 (CTET admit card 2026 in hindi) | 5 फरवरी 2026 |
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा तिथि (CTET 2026 exam date) | 7-8 फरवरी 2026 |
प्रोविजनल सीटेट आंसर की | 12 मार्च 2026 |
सीटेट आंसर की चैलेंज | 12 से 15 मार्च 2026 |
सीटेट रिजल्ट 2026 डेट (ctet result date 2026) | 30 मार्च 2026 |
सामान्य तौर पर सीटीईटई रिजल्ट 2026 परीक्षा तिथि के एक महिने के भीतर जारी होता है। इसलिए ये अनुमान लगाया जा सकता है कि सीटेट परिणाम 2026 मार्च में किसी भी तारीख को जारी किया जा सकता है। सीटेट रिजल्ट की सटीक जानकारी प्राधिकरण द्वारा ही जारी की जाएगी। नीचे दी गई तालिका में सीटेट परीक्षा से संबंधित पिछले कुछ वर्षों की तिथियां दी गई है। उम्मीदवार इसकी सहायता से सीटीईटी रिजल्ट 2026 का अनुमान लगा सकते हैं।
पढ़ें - सीटेट उत्तीर्ण अंक क्या होता है?
सीटेट रिजल्ट डेट ट्रेंड्स (CTET Result Date Trends)
सेशन | एग्जाम डेट | आंसर की | सीटेट रिजल्ट डेट |
दिसंबर 2024 | 14 दिसंबर 2024 | 31 दिसंबर 2024 | 9 जनवरी 2026 |
जुलाई 2024 | 7 जुलाई, 2024 | 24 जुलाई, 2024 | 31 जुलाई, 2024 |
जनवरी 2024 | 21 जनवरी, 2024 | 7 फरवरी, 2024 | 15 फरवरी, 2024 |
जुलाई 2023 | 20 अगस्त, 2023 | 15 सितंबर, 2023 | 25 सितंबर, 2023 |
दिसंबर 2022 | 7 फरवरी, 2023 | 14 फरवरी, 2023 | 3 मार्च, 2023 |
Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा आयोजित सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का परिणाम (Result of CTET February 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से CTET रिजल्ट 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध CTET February 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
CTET रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर दर्ज करें।
सीटीईटी रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
सीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें और इसे आगे उपयोग के लिए सहेजें।
On Question asked by student community
For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests
Hey there,
Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:
Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year