Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट 2026 रिजल्ट जारी (CTET 2026 Results) - सीटीईटी परिणाम अपेक्षित तिथि जानें
    • लेख
    • सीटेट 2026 रिजल्ट जारी (CTET 2026 Results) - सीटीईटी परिणाम अपेक्षित तिथि जानें

    सीटेट 2026 रिजल्ट जारी (CTET 2026 Results) - सीटीईटी परिणाम अपेक्षित तिथि जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 31 Mar 2026, 08:50 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट (ctet february Result 2026) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट रिलल्ट 2026 (ctet result 2026) ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर या लेख में दिए गए सीटेट रिजल्ट लिंक (ctet result link) के माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट का परिणाम देख सकते हैं। सीटेट रिजल्ट डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    ये भी पढ़ें - सीटेट रिजल्ट लिंक जारी, देखें1774878623210

    सीटेट 2026 रिजल्ट जारी (CTET 2026 Results) - सीटीईटी परिणाम अपेक्षित तिथि जानें
    सीटेट 2026 रिजल्ट जल्द (CTET 2026 Results Soon) - सीटीईटी परिणाम अपेक्षित तिथि जानें

    सीबीएसई द्वारा 12 मार्च को जारी प्रोविजनल आंसर की पर 15 मार्च तक मिली आपत्तियों पर सुनवाई के बाद सीटेट परिणाम जारी किया गया है। सीटेट परिणाम की घोषणा (ctet result announcement) मार्च 2026 के अंत तक होने की संभावना जताई गई थी और यह संभावना सही साबित हुई। सीटेट परिणाम 30 मार्च को जारी हो गया। सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक के रूप में काम करने का पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। सीटीईटी परिणाम 2026 जारी होने के बाद, परिणाम का पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच की अनुमति नहीं होगी।
    सीटेट लेटेस्ट न्यूज और अपडेट देखें

    सीटीईटी 2026 परिणाम की अपेक्षित तिथि (CTET Result 2026 Expected Date), सीटेट स्कोर कार्ड जानने की तरीका और अन्य मुख्य जानकारी के लिए के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    सीटीईटी रिजल्ट 2026 तिथि (CTET Result Date 2026)

    सीटीईटी परिणाम की तिथि बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाती है। सामान्य तौर पर सीटीईटी परिणाम 2026 उत्तर कुंजी जारी होने के कुछ सप्ताह बाद जारी किया जाता है। सीटीईटी 2026 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया जाता है। सीटीईटी परिणाम तिथियां 2026 जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें। परीक्षा प्राधिकरण द्वारा सीटेट अधिसूचना के साथ-साथ सभी महत्पूवर्ण सीटेट 2026 परीक्षा तिथियों (exam dates of CTET 2026 in hindi) की घोषणा की गई है। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से सीटेट से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Important Dates of CTET 2026

    कार्यक्रम

    तिथि

    सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा

    7 और 8 फरवरी 2026
    1 मार्च 2026 (रद्द हुए सेंटर पर परीक्षा)

    सीटेट आंसर की 2026
    ctet.nic.in answer key 2026

    12 मार्च 2026

    सीटेट आंसर की आपत्ति विंडो

    12-15 मार्च 2026

    सीटेट 2026 रिजल्ट डेट

    30 मार्च 2026

    सीटेट का रिजल्ट कब आएगा (ctet ka result kab aaega)

    बीते दो वर्षों के ट्रेंड के अनुसार संभावना जताई जा रही थी कि सीटेट फरवरी 2026 का परिणाम मार्च के अंत तक आ सकता है। सीटेट 2026 रिजल्ट 30 मार्च को जारी कर दिया गया। सीटेट दिसंबर 2024 का परिणाम आंसर की जारी होने के 8 दिन बाद, सीटेट जुलाई 2024 का परिणाम सीटेट आंसर की जारी होने के 7 दिन बाद तो सीटेट जुलाई 2023 रिजल्ट आंसर की जारी होने के 9 दिन बाद जारी किया गया था।

    सीटेट रिजल्ट डेट ट्रेंड्स (CTET Result Date Trends)

    सेशन

    एग्जाम डेट

    आंसर की

    सीटेट रिजल्ट डेट

    फरवरी 2026

    7 और 8 फरवरी 2026

    12 मार्च 2026

    30 मार्च 2026

    दिसंबर 2024

    14 दिसंबर 2024

    31 दिसंबर 2024

    9 जनवरी 2025

    जुलाई 2024

    7 जुलाई, 2024

    24 जुलाई, 2024

    31 जुलाई, 2024

    जनवरी 2024

    21 जनवरी, 2024

    7 फरवरी, 2024

    15 फरवरी, 2024

    जुलाई 2023

    20 अगस्त, 2023

    15 सितंबर, 2023

    25 सितंबर, 2023

    सीटेट 2026 रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें (How to download CTET Result 2026)

    CTET फरवरी 2026 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। CTET परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देख सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध CTET February 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।

    • CTET रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर दर्ज करें।

    • सीटीईटी रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।

    • सीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें और इसे आगे उपयोग के लिए सहेजें।

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट 2026 परिणाम (CTET Result 2026) जारी होने के बाद क्या करें?

    वे उम्मीदवार जिन्होंने पेपर 1 पास कर लिया है, वे कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे और वे जो पेपर 2 पास करते हैं, वे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटेट में सफल होना शिक्षक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता है। सीटेट प्रमाणपत्र (CTET certificate) को सँभाल कर रखें। सीटेट प्रमाणपत्र की वैलिडिटी अब लाइफटाइम है, जो पहले 7 साल की थी।

    सीटेट कट ऑफ 2026

    योग्यता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को सीटेट कटऑफ स्कोर प्राप्त करना होगा। सीटेट कटऑफ (CTET cutoff in hindi) न्यूनतम योग्यता अंक है जो एक उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के आधार पर प्राप्त करना होता है। परीक्षा प्राधिकरण सीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कट ऑफ अंक जारी करेगा।सामान्य तौर पर जनरल वर्ग के लिए कटऑफ 60 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 55 प्रतिशत होता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year