Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 (BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    • लेख
    • बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 (BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 (BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 27 Oct 2026, 09:56 AM IST
    Trusted Source Image

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 - बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 के चौथे चरण की परीक्षा के बाद आंसर की जारी की जाएगी। बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 (BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026) जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र के सेट के अनुसार सही उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधाकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा आंसर की पर आपत्ति भी मांगी जा सकती हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। सुविधा के लिए बीपीएससी टीआरई 4 आंसर की लिंक इस लेख में उपलब्ध कराई जाएगी।
    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव 

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 : अवलोकन व तिथि
    2. बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 डाउनलोड कैसे करें?
    3. बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. बीपीएससी टीआरई 4.0 फाइनल आंसर की 2026
    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 (BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जा सकती हैं। आयोग द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जा सकता है। आपत्ति के समर्थन में प्रमाण या प्रामाणिक संदर्भ प्रस्तुत करने होंगे। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही बीपीएससी टीआरई 4.0 तैयार की जाएगी। बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 लिंक (BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026 Link), आपत्ति प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख: बीपीएससी टीआरई 4.0 सिलेबस 2026 

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 : अवलोकन व तिथि

    बीपीएससी टीआरई चतुर्थ परीक्षा आंसर की ऑनलाइन जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना जरूरी होता है। सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)

    भर्ती का नाम

    बीपीएससी टीआरई 4.0

    कुल रिक्तियां

    33,320 पद

    बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन

    एडमिट कार्ड जारी माध्यम

    ऑनलाइन

    बीपीएससी टीआरई 4.0 का आधिकारिक वेबसाइट

    bpsc.bih.nic.in

    बीपीएससी टीआरई 4.0 अधिसूचना जारी

    22 सितंबर 2026 (संशोधित अधिसूचना जारी)

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन तिथि

    25 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा तिथि 2026

    नवंबर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:- बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 डाउनलोड कैसे करें?

    बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 की उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

    BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in  खोलें।

    • वेबसाइट के होमपेज पर Answer Key, Notices या Candidate Corner सेक्शन में जाएं।

    • बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की 2026 (BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलने के बाद Download विकल्प पर क्लिक करके PDF फाइल सेव कर लें।

    • अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ आधिकारिक उत्तर कुंजी का मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 की प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तरों में किसी प्रकार की गलती मिलने पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

    BPSC TRE 4.0 Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर TRE 4.0 Answer Key 2026 या संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिंक को खोजें।

    • यदि पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक हो, तो अपनी पंजीकरण संख्या और मांगे गए विवरण दर्ज करें।

    • प्रोविजनल आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट का मिलान करके उस प्रश्न को चुनें, जिसके उत्तर पर आपत्ति है।

    • अपने दावे के समर्थन में प्रमाणिक पुस्तक, आधिकारिक दस्तावेज या अन्य स्वीकार्य संदर्भ उपलब्ध कराएं

    • यदि आयोग ने प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क निर्धारित किया है, तो निर्देशानुसार ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरणों की जांच करने के बाद आपत्ति फॉर्म जमा करें और उसकी रसीद या कन्फर्मेशन सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    बीपीएससी टीआरई 4.0 फाइनल आंसर की 2026

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की 2026 जारी की जा सकती है। इसमें प्रश्नों के सही उत्तरों को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभ्यर्थी फाइनल आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    UPSC CMS Interview Date

    12 Oct'26 - 17 Dec'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BPSC Civil Services

    On Question asked by student community

    Have a question related to BPSC Civil Services ?

    Hello aspirant!

    The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam

    Hello,

    BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can

    Hello,

    It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So

    Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske

    Hello Nitish !

    Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :

    1) Achievers IAS Academy

    Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have