Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी (RRB group D answer key Out)- रेलवे ग्रुप डी आंसर की लिंक देखें
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी (RRB group D answer key Out)- रेलवे ग्रुप डी आंसर की लिंक देखें

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी (RRB group D answer key Out)- रेलवे ग्रुप डी आंसर की लिंक देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 07 Mar 2026, 09:43 AM IST

    आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 (RRB group D answer key 2025 Out) : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा। बोर्ड ने 17 फरवरी 2026 को आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 जारी किया था। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आरआरबी ग्रुप डी आंसर की (RRB Group D Answer Key 2025) आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों ने 23 फरवरी तक प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ आंसर की पर आपत्ति दर्ज किया था। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।
    उम्मीदवारों ने यह भी पूछा - कब आएगा आरआरबी ग्रुप डी परिणाम?
    1771328957248

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
    2. आरआरबी ग्रुप डी 2025 आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    3. आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना
    4. रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी आंसर की 2026: अंक कैसे निकालें
    5. आरआरबी ग्रुप डी 2025 उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें? (How to challenge RRB Group D 2025 Answer Key?)
    6. आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (RRB Group D Previous Years’ Question Papers in Hindi)
    7. आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2025 (RRB Group D Result 2025 in Hindi)
    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी (RRB group D answer key Out)- रेलवे ग्रुप डी आंसर की लिंक देखें
    आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 - रेलवे ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड लिंक

    आरआरबी ग्रुप डी की उत्तर कुंजी (RRB Group D answer key in Hindi) दो चरणों में जारी करता है - अनंतिम उत्तर कुंजी और अंतिम उत्तर कुंजी। अनंतिम आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति हो तो वह आपत्ति दर्ज कर सकता है। प्रतिक्रियाओं की समीक्षा के बाद, अंतिम आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 (RRB Group D Answer Key 2025 in Hindi) जारी की जाएगी। अंतिम आरआरबी ग्रुप डी 2025 उत्तर कुंजी के आधार पर, बोर्ड द्वार आरआरबी ग्रुप डी परिणाम जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्तियां कैसे उठाएं, यह जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख:- आरआरबी ग्रुप डी पात्रता, सिलेबस देखें । आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    1771328934194

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एग्जाम (आरआरबी ग्रुप डी) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 24 नवंबर से जारी किया गया था। कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक पर जाएं।

    ये भी पढ़ें - आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा तिथि 2025

    आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

    रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा तिथि (RRB Group D Exam dates 2025) और आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना वेबसाइट पर जारी करता है। आरआरबी ग्रुप डी 2025 की महत्वपूर्ण तिथियों पर नज़र रखना अनिवार्य है ताकि आरआरबी ग्रुप डी 2025 के प्रमुख कार्यक्रम छूट न जाएं। नीचे दी गई तालिका में आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां देखें।

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2025 मुख्य तिथियां

    आरआरबी ग्रुप डी इवेंट

    आरआरबी ग्रुप डी डेट्स

    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा तिथि

    17 नवंबर से दिसंबर 2025 के अंत तक

    27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026

    10 फरवरी 2026 तक

    आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर की

    17 फरवरी 2026

    आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर की आपत्ति

    23 फरवरी 2026 तक

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    फाइनल आरआरबी ग्रुप डी आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 की अनंतिम और अंतिम उत्तर कुंजी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर आरआरबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    • उम्मीदवार अपने आवेदन क्षेत्र की आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 के लिए जारी लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नया लॉगइन पेज दिखाई देगा।

    • आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे, जिसमें उनकी यूजर आईडी और पासवर्ड शामिल हैं।

    • स्क्रीन पर, आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2025 दिखाई देगी।

    • इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

    आरआरबी ग्रुप डी आंसर की क्षेत्र वार

    आरआरबी क्षेत्र

    आधिकारिक वेबसाइट

    इलाहाबाद

    rrbald.gov.in

    भोपाल

    rrbbpl.nic.in

    अजमेर

    rrbajmer.org

    मंबई

    rrbmumbai.gov.in

    पटना

    rrbpatna.gov.in

    भुवनेश्वर

    rrbbbs.gov.in

    बैंगलोर

    rrbbnc.gov.in

    विलासपुर

    rrbbilaspur.gov.in

    चेन्नई

    rrbchennai.net

    अहमदाबाद

    rrbahmedabad.gov.in

    चंडीगढ़

    rrbcdg.gov.in

    गोरखपुर

    rrbgkp.gov.in

    गुवाहाटी

    rrbguwahati.gov.in

    कोलकाता

    rrbkolkata.org

    रांची

    rrbranchi.org

    सिकंदराबाद

    rrbsecunderabad.nic.in

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना

    • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सीबीटी परीक्षा को चार खंडों में विभाजित किया गया है: सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले, सामान्य विज्ञान और गणित।

    • आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक नकारात्मक अंकन के रूप में काटा जाएगा।

    • गलत उत्तरों के लिए दंड काटने के बाद, उम्मीदवार के अंकों की गणना सही उत्तरों की संख्या के आधार पर की जाएगी।

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 में अंकों का सामान्यीकरण

    जब आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा ऑनलाइन मोड में कई पालियों में आयोजित की जाती है, तो संबंधित आरआरबी द्वारा सामान्यीकरण प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। ग्रुप डी में अंकों का सामान्यीकरण करते समय विभिन्न सत्रों में प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को ध्यान में रखा जाता है।

    रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी आंसर की 2026: अंक कैसे निकालें

    आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर के माध्यम से अभ्यर्थी अपने सीबीटी (CBT) के संभावित अंक आसानी से गणना कर सकते हैं। इससे आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाया जा सकता है।

    अंक निकालने का तरीका

    सबसे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड करें। इसके बाद अपने द्वारा चुने गए प्रत्येक उत्तर की तुलना आधिकारिक उत्तर से करें। कुल सही उत्तरों की संख्या गिनें और फिर गलत उत्तरों की संख्या अलग से नोट करें।

    मार्किंग स्कीम (संभावित)

    • प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर –0.25 अंक (नेगेटिव मार्किंग)

    • अनुत्तरित प्रश्न पर 0 अंक

    अंक निकालने का सूत्र:

    अनुमानित स्कोर = सही उत्तर – (गलत उत्तर × 0.25)

    इस सूत्र की मदद से निकाला गया स्कोर केवल संभावित परिणाम दर्शाता है। अंतिम अंक आधिकारिक रिजल्ट जारी होने पर ही मान्य होंगे।

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें? (How to challenge RRB Group D 2025 Answer Key?)

    यदि उम्मीदवार को आरआरबी ग्रुप डी आंसर की में कोई त्रुटि दिखती है, तो आंसर की को चुनौती देने का विकल्प होगा। उन्हें अपनी आपत्तियों के साथ प्रश्न अपलोड करना होगा और साथ ही अपनी चुनौती/आपत्तियों के समर्थन में वैध प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी (RRB Group D 2025 Answer Key in Hindi) को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।

    अनंतिम आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के चरण

    • क्षेत्रीय आरआरबी की संबंधित वेबसाइट पर जाएं।

    • प्रश्न पत्र, उत्तर और कुंजियाँ देखने और आपत्तियाँ दर्ज करने पर क्लिक करें।

    • आपत्तियां दर्ज करने के लिए एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी।

    • लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

    • उम्मीदवारों को उस प्रश्न पत्र का विवरण दर्ज करना होगा जिस पर वे आपत्तियाँ दर्ज करना चाहते हैं।

    • उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का कारण बताना होगा।

    • आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए शुल्क का भुगतान करें।

    आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (RRB Group D Previous Years’ Question Papers in Hindi)

    उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद आरआरबी ग्रुप डी प्रश्न पत्र 2025 (RRB Group D question paper 2025 in Hindi) मिलेगा। आरआरबी ग्रुप डी का प्रश्न पत्र ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। आरआरबी ग्रुप डी के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    आरआरबी ग्रुप डी पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र

    2 नवंबर, 2014

    Download Here

    9 नवंबर, 2014

    Download Here

    9 नवंबर, 2014

    Download Here

    23 नवंबर, 2014

    Download Here

    23 नवंबर, 2014

    Download Here

    27 नवंबर, 2014

    Download Here

    आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2025 (RRB Group D Result 2025 in Hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 की फाइनल आंसर की जारी करने के बाद, आरआरबी ग्रुप डी का परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी परिणाम (RRB Group D Result in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2025 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ प्रारूप में आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 कितने चरणों में उपलब्ध होगी?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 पेपर I और पेपर II दोनों के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी। दो चरणों में, अर्थात् अनंतिम और अंतिम।

    Q: क्या आरआरबी ग्रुप डी की उत्तर कुंजी अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी?
    A:

    हां, आरआरबी ग्रुप डी 2025 की उत्तर कुंजी अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी 2025 की उत्तर कुंजी में क्या जानकारी उपलब्ध है?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 उत्तर कुंजी में सभी प्रश्न सेटों के सही उत्तर दिए गए हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB Group D

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB Group D ?

    Hello Student,

    For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.

    For more information, you can click on the link below.

    Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates

    Dear Student,
    The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.

    RRB Group D Answer Key 2026

    Hello Dear Student,
    The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026

    You can check, find and access more information here:

    The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.

    Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.

    If the date on your original certificate does not match