Careers360 Logo
ask-icon
share
    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 (KVS NVS Application Form 2025 in Hindi)- आवेदन लिंक, प्रक्रिया, पात्रता
    • लेख
    • केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 (KVS NVS Application Form 2025 in Hindi)- आवेदन लिंक, प्रक्रिया, पात्रता

    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 (KVS NVS Application Form 2025 in Hindi)- आवेदन लिंक, प्रक्रिया, पात्रता

    Rajan KumarUpdated on 08 Jan 2026, 12:41 PM IST

    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गई। प्राधिकरण द्वारा केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 4 से बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 तक कर दिया गया था। केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 14 नवंबर को जारी हुआ था। सीबीएसई द्वारा केवीएस एनवीएस टियर 1 परीक्षा एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।
    केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 । केवीएस एनवीएस परीक्षा एडमिट कार्ड1764902810670

    This Story also Contains

    1. केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 - अवलोकन (KVS NVS Application Form 2025 – Overview in hindi)
    2. केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025: मुख्य तिथियां (KVS NVS Application Form 2025: Key Dates in hindi)
    3. केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025: पात्रता मानदंड (KVS NVS Application Form 2025: Eligibility Criteria in hindi)
    4. केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025: कैसे करें- जाने पूरी प्रक्रिया
    5. एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025: आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क
    6. एनवीएस केवीएस शैक्षणिक योग्यता (NVS KVS Educational Qualification)
    7. एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025- एडमिट कार्ड कब जारी होगा? (NVS KVS Application Form 2025- When will the admit card be released? In hindi)
    8. एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025- एनवीएस केवीएस भर्ती चयन प्रक्रिया NVS KVS Application Form 2025- NVS KVS Recruitment Selection Process in hindi)
    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 (KVS NVS Application Form 2025 in Hindi)- आवेदन लिंक, प्रक्रिया, पात्रता
    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 (KVS NVS Application Form 2025 in Hindi)- आवेदन, प्रक्रिया

    केवीएस एनवीएस टियर 1 परीक्षा तिथि: सूचना

    1764309334581

    केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में टीटिंग और नन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क देना होगा। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती में वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी गई है। अब इस भर्ती में 14967 पदों की बजाय 15762 पदों पर भर्ती होगी। नोटिस के मुताबिक इजाफा केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में 9126 से बढ़कर 9921 पद हो गए हैं। यानी 795 पद बढ़े हैं। नवोदय विद्यालय के पदों में इजाफा नहीं किया गया है। नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग के 5841 पदों पर भर्ती होगी। अब केंद्रीय विद्यालय में 8701 टीचिंग और 1220 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती होगी।
    केंद्रीय विद्यालय में पदों की बढ़ोत्तरी- देखे सूचना

    इस भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर (PRT), प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन सहित कई अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए नीचे दिया गया पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।

    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025 - अवलोकन (KVS NVS Application Form 2025 – Overview in hindi)

    केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में टीटिंग और नन-टीचिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। केवीएस एनवीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत रहें। नीचे केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा आयोजक निकाय

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

    किस संस्थान के लिए भर्ती परीक्षा हो रही आयोजित

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
    नवोदय विद्यालय (NVS)

    आधिकारिक वेबसाइट

    • www.kvsangathan.nic.in

    • www.cbse.gov.in

    • www.navodaya.gov.in

    केवीएस एनवीएस पद

    टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पद

    पदों की संख्या

    14,967 15762

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन (CBT)

    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025: मुख्य तिथियां (KVS NVS Application Form 2025: Key Dates in hindi)

    केंद्रीय विद्यालय संस्थान और नवोदय विद्यालय संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन तिथि के साथ अन्य मुख्य तिथियों की जानकारी भी होनी चाहिए ताकि कोई इवेंट छूट न जाए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनवीएस केवीएस 2025 मुख्य तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इवेंट्स

    तिथि

    एनवीएस केवीएस भर्ती आवेदन

    14 नवंबर 2025

    एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र अंतिम तिथि

    4 दिसंबर 2025
    11 दिसंबर 2025

    आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि
    15 दिसंबर 2025

    एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड 2025

    8 जनवरी 2026

    एनवीएस केवीएस टियर 1 परीक्षा तिथि

    10 और 11 जनवरी 2026

    एनवीएस केवीएस आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एनवीएस भर्ती परिणाम
    केवीएस रिक्रूटमेंट रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    अन्य लेख:

    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025: पात्रता मानदंड (KVS NVS Application Form 2025: Eligibility Criteria in hindi)

    एनवीएस केवीएस 2025 पात्रता मानदंड के अनुसार, पद के अनुसार आयु और शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग हैं। न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है। एनवीएस केवीएस प्राइमरी टीचर के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होने के साथ साथ 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, या 4 साल का बीएड कोर्स, या 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा, CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। आयु और शैक्षणिक पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें -

    एनवीएस केवीएस भर्ती आयु पात्रता मानदंड

    पद

    आयु सीमा

    पीजीटी (PGT)

    अधिकतम आयु – 40 वर्ष

    टीजीटी (TGT)

    अधिकतम आयु – 35 वर्ष

    प्राइमरी टीचर (PRT)

    अधिकतम आयु – 30 वर्ष

    लाइब्रेरियन / फाइनेंस ऑफिसर / Hindi Translator

    अधिकतम आयु – 35 वर्ष

    सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

    अधिकतम आयु – 30 वर्ष

    स्टेनोग्राफर ग्रेड II / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

    अधिकतम आयु – 27 वर्ष

    प्रिंसिपल

    न्यूनतम – 35 वर्ष, अधिकतम – 50 वर्ष

    वाइस प्रिंसिपल

    न्यूनतम – 35 वर्ष, अधिकतम – 45 वर्ष

    असिस्टेंट कमीश्नर

    अधिकतम आयु – 50 वर्ष

    केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 2025: कैसे करें- जाने पूरी प्रक्रिया

    एनवीएस केवीएस 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनवीएस केवीएस ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर आवेदन की प्रक्रिया बताई है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं-

    • KVS के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट /kvsangathan.nic.in पर जाएं

    1763193374177

    • अगर पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो पंजीकरण कर आईडी बना लें।

    1763193374218

    • आवेदन पत्र में मांगी गई डिटेल्स को भरें। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उससे संबंधित डिटेल्स भरें।

    • प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। एनवीएस केवीएस आवेदन शुल्क भुगतान के बाद अगले चरण पर जाएं।

    1763193374258

    • फाइनल सबमिट से पहले एक बार सभी भरे हुए कॉलम की जांच कर लें।

    • एनवीएस केवीएस आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र की कॉपी का प्रिंट आउट निकाल लें।

    एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025: आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क

    एनवीएस केवीएस पदवार परीक्षा शुल्क अगल-अलग है। एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025 के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो पद के अनुसार भिन्न है- नीचे एनवीएस केवीएस पदवार परीक्षा शुल्क की सारणी दी गई है।

    पद का नाम

    परीक्षा शुल्क (रुपये में)

    प्रसंस्करण शुल्क (रुपये में)

    असिस्टेंट कमिश्नर

    2300

    500

    प्रिंसिपल

    2300

    500

    वाइस प्रिंसिपल

    2300

    500

    पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)

    1500

    500

    असिस्टेंट इंजीनियर

    1500

    500

    फाइनेंस ऑफिसर

    1500

    500

    एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर

    1500

    500

    टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर)

    1500

    500

    लाइब्रेरियन

    1500

    500

    पीआरटी (प्राइमरी टीचर)

    1500

    500

    असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

    1500

    500

    जूनियर ट्रांसलेटर

    1500

    500

    सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट

    1200

    500

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-II

    1200

    500

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-I

    1200

    500

    जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट

    1200

    500

    लैब अटेंडेंट

    1200

    500

    मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)

    1200

    500

    इन्हें भी देखें-

    एनवीएस केवीएस शैक्षणिक योग्यता (NVS KVS Educational Qualification)

    केंद्रीय विद्यालय संस्थान में पीजीटी इंग्लिश विषय के लिए नवोदय विद्यालय पीजीटी इंग्लिश विषय के अलग है। हालांकि आमतौर पर पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है जिसे नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    1763193374303

    पद

    शैक्षणिक योग्यता

    पीजीटी (Hindi, English, Physics, Chemistry, Maths, Biology, History, Geography, Economics, Commerce)

    संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज से दो वर्षीय एकीकृत एमएससी। बीएड अनिवार्य। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यम में शिक्षण दक्षता।

    पीजीटी (Biotechnology)

    संबंधित विषय (बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी आदि) में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। हिंदी और अंग्रेजी में शिक्षण दक्षता।

    पीजीटी (Computer Science)

    BE/B.Tech (CS/IT) या एमएससी (कंप्यूटर साइंस)/एमसीए या समकक्ष डिग्री। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण दक्षता।

    टीजीटी (सभी विषय)

    संबंधित विषय में स्नातक (50% अंक) या NCERT से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, बीएड और सीटेट पेपर-II उत्तीर्ण

    पीआरटी (सभी विषय)

    सीनियर सेकेंडरी (50%) और D.El.Ed/B.Ed या समकक्ष। सीटेट पेपर 1 पास। हिंदी और अंग्रेज़ी माध्यम में शिक्षण क्षमता।

    पीआरटी (Music)

    इंटरमीडिएट (50%) और संगीत में स्नातक डिग्री। हिंदी व अंग्रेज़ी माध्यम में शिक्षण क्षमता।

    एएसओ/ एसएसए / जेएसए / स्टेनोग्राफर / हिंदी ट्रांस्लेटर

    संबंधित पद के अनुसार स्नातक या 12वीं पास योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान व अनुभव आवश्यक।

    लाइब्रेरियन

    लाइब्रेरी साइंस में स्नातक या 1-वर्षीय डिप्लोमा। हिंदी और अंग्रेज़ी का ज्ञान।

    प्रिंसिपल / वाइस प्रिंसिपल

    मास्टर डिग्री, B.Ed और आवश्यक अनुभव (Principal: 5–15 वर्ष; Vice Principal: 2–10 वर्ष तक)।

    असि. इंजीनियर (सिविल)

    सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक या डिप्लोमा के साथ अनुभव।

    फाइनेंस ऑफिसर

    B.Com/M.Com/MBA (Finance) के साथ निर्धारित अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान।

    एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025- एडमिट कार्ड कब जारी होगा? (NVS KVS Application Form 2025- When will the admit card be released? In hindi)

    एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर केवीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।उम्मीदवार अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन पालन करने वाले नियमों का विवरण होता है।

    1763193374342

    एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025- एनवीएस केवीएस भर्ती चयन प्रक्रिया NVS KVS Application Form 2025- NVS KVS Recruitment Selection Process in hindi)

    एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा मुख्य रूप से तीन चरणों में होगी। सभी पदों के लिए पहला चरण लिखित परीक्षा है। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे अगले चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया के चरण देखें -

    • टियर 1 - लिखित परीक्षा

    • टियर 2 -

    • इंटरव्यू, डेमो टीचिंग/ स्किल टेस्ट

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र 2025 कब से भरे जाएंगे?
    A:

    एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से जारी है।

    Q: एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 है।

    Q: एनवीएस–केवीएस आवेदन पत्र किस माध्यम से भर सकते हैं?
    A:

    एनवीएस केवीएस आवेदन पत्र प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    Q: क्या एनवीएस केवीएस भर्ती के तहत एक उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है?
    A:

    हाँ, एनवीएस केवीएस भर्ती के तहत एक उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन हर पद के लिए अलग आवेदन शुल्क देना होगा।

    Q: एनवीएस केवीएस परीक्षा कब होगी?
    A:

    एनवीएस केवीएस टियर 1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

    Q: एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
    A:

    एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Kerala Police Constable Application Date

    31 Aug'26 - 7 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JNVST

    On Question asked by student community

    Have a question related to JNVST ?

    Hello there,

    If you are asking for the JNVST Class 11 2027 PDF, please clarify whether you want the official notification or prospectus PDF, the application form, or the list of JNV schools for Class 11 admission. I can then provide the correct information.

    Best wishes!

    Dear Student,

    The JNVST Class 11 Question Paper 2027 will be available after the examination is conducted. Currently, you can prepare using the available JNVST Class 11 p revious year question papers and sample papers on Careers360 .

    Hello Student,

    You can download Navodaya Class 6 previous year question papers from the Careers360 article below. It includes papers from 2020, 2021, 2022, 2023, 2024-25, 2025 and 2026.
    https://school.careers360.com/articles/jnvst-class-6-question-paper

    Hi!

    Could you please specify your class?

    Meanwhile, check the link below, apply relevant filters, find suitable resources:

    https://school.careers360.com/download/jnvst-ebooks-and-sample-papers

    Hope it helps!

    Hey there,

    Yes. For JNVST Class 6, the exam uses an OMR answer sheet with 80 questions. You can practise on a sample sheet before the exam.

    How to fill it

    • Use a blue or black ball-point pen.
    • For each question, darken only one bubble: A, B, C or D.