Careers360 Logo
ask-icon
share
    केवीएस रिक्रूटमेंट 2025-26 (KVS Recruitment 2025-26) - टियर 2 रिजल्ट (जारी), आंसर की, चयन प्रक्रिया
    • लेख
    • केवीएस रिक्रूटमेंट 2025-26 (KVS Recruitment 2025-26) - टियर 2 रिजल्ट (जारी), आंसर की, चयन प्रक्रिया

    केवीएस रिक्रूटमेंट 2025-26 (KVS Recruitment 2025-26) - टियर 2 रिजल्ट (जारी), आंसर की, चयन प्रक्रिया

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Aug 2026, 03:31 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    केवीएस रिक्रूटमेंट 2025 (KVS Recruitment 2025 in HIndi) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 17 अगस्त 2026 को केवीएस और एनवीएस टियर-2 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ केवीएस-एनवीएस टियर फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या केवीएस-एनवीएस की वेबसाइट से रिजल्ट व फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस), फाइनेंस ऑफिसर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है।
    केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट लिंक । केवीएस एनवीएस टियर 2 फाइनल आंसर की लिंक
    1786960397357

    केवीएस रिक्रूटमेंट 2025-26 (KVS Recruitment 2025-26) - टियर 2 रिजल्ट (जारी), आंसर की, चयन प्रक्रिया
    केवीएस रिक्रूटमेंट 2025 (KVS Recruitment 2025 in HIndi) - रिक्तियां, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, तिथियां

    इससे पहले सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी के संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। सूचना के अनुसार, एनवीएस केवीएस टियर-II परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक वर्णनात्मक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एनवीएस केवीएस टियर-II आंसर की के मूल्यांकन के बाद फाइनल आंसर की के साथ केवीएस एनवीएस टियर 2 रिजल्ट (NVS KVS tier 2 result) जारी कर दिया जाएगा। जिसे अब जारी कर दिया गया है।
    1786169785062

    एनवीएस केवीएस टियर 2 एग्जाम का आयोजन 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया था। प्राधिकरण द्वारा 13 मई को केवीएस और एनवीएस संयुक्त भर्ती परीक्षा के टियर-2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर 17 मई तक आपत्ति मांगी गई थी। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपए जमा करना था।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट से केवीएस टियर 2 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। केवीएस और एनवीएस टियर 1 परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी को जारी किया गया था। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन जैसे विभिन्न पदों के लिए चयन केवीएस भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। एनवीएस केवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। केवीएस टियर 2 रिजल्ट के साथ एनवीएस टियर 2 और ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
    केवीएस भर्ती टियर 2 प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक

    केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती टियर 2 परीक्षा के लिए 24 मार्च 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से टियर 2 परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 9 मार्च को इस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप उपलब्ध कराया गया था।
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक । केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप देखें
    1774335011656
    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित टियर 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टियर 1 केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केवीएस–एनवीएस टियर-1 परीक्षा 10 एवं 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे।

    टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार एनवीएस केवीएस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च तक हुई। 24 मार्च 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in या केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवीएस टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवार नीचे दिए एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से भी केवीएस भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र देख सकते थे।
    केवीएस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    सीबीएसई द्वारा 14 नवंबर 2025 को जारी केवीएस आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 थी। cbse.gov.in और kvsangathan.nic.in पर जारी KVS भर्ती 2025 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि पहले 4 दिसंबर, 2025 थी जिसे प्राधिकरण द्वारा विस्तारित किया गया था।

    सीबीएसई ने 14 नवंबर को केवीएस और एनवीएस में भर्ती के लिए संयुक्त अधिसूचना जारी की थी। इसके अलावा भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया और मुख्य जानकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है।

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय में भर्ती के लिए पदों की संख्या 9126 से बढ़ाकर 9921 कर दिया गया है। यानी 795 पद बढ़े हैं। अब केंद्रीय विद्यालय में 8701 टीचिंग और 1220 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती होगी। हालांकि नवोदय विद्यालय के पदों में इजाफा नहीं किया गया है। नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग के 5841 पदों पर भर्ती होगी।

    केवीएस भर्ती आवेदन पत्र 2025 केवल ऑनलाइन मोड में भरा जाता है। केवीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान होना आवश्यक है। केवीएस एनवीएस टियर 1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ।

    केवीएस भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण विवरण भरना, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करना, आवेदन शुल्क का भुगतान करना और उसका प्रिंटआउट लेना जैसे चरण शामिल होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को केवीएस भर्ती 2025 (KVS recruitment 2025 in Hindi) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंडों को अवश्य पढ़ना चाहिए। विभिन्न पदों के लिए परीक्षा नवंबर के पहले और दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) वह प्राधिकरण है जो देश के केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नन-टीचिंग पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करता है। केवीएस के लिए भर्ती मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के तहत हर साल आयोजित की जाती है। भर्ती से संबंधित सभी दिशानिर्देश जानने के लिए उम्मीदवारों को केवीएस की पात्रता मानदंड अवश्य जांचने चाहिए। केवीएस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध होगा।

    उम्मीदवारों को केवीएस आवेदन पत्र 2025 (KVS application form 2025 in hindi) भरने से पहले केवीएस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए। अधिसूचना पीडीएफ में केवीएस भर्ती के लिए उपलब्ध पदों के बारे में सभी विवरण होंगे। केवीएस रिक्ति 2025, पात्रता मानदंड और भर्ती के विवरण के बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिया गया पूरा लेख पढ़ें।

    केवीएस रिक्रूटमेंट 2025: एक नजर

    मुख्य बिंदुविवरण

    संस्थान का नाम

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)

    जॉब लेवल

    केंद्र सरकार

    जॉब प्रोफाइल

    पीजीटी टीजीटी, पीआरटी, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन

    रिक्तियों की संख्या

    केवीएस - 9921 पद

    एनवीएस- 5841 पद

    जॉब लोकेशन

    पूरे भारत में

    केवीएस भर्ती 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां

    केवीएस 2025 पीजीटी, पीआरटी, टीजीटी भर्ती (KVS 2025 PGT, TGT, PRT recruitment in hindi) के लिए आधिकारिक अधिसूचना इस वर्ष जल्द ही जारी की जाएगी। स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। केवीएस ने अभी तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है। केवीएस द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही इस पेज पर भी परीक्षा तिथियों की सूचना दी जाएगी।

    केवीएस भर्ती 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट्स

    डेट्स

    केवीएस भर्ती आवेदन आरंभ

    14 नवबर 2025

    केवीएस आवेदन अंतिम तिथि

    4 दिसंबर 2025

    11 दिसंबर 2025

    केवीएस भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप
    26 दिसंबर 2025

    केवीएस 2025 एडमिट कार्ड

    8 जनवरी 2026

    केवीएस भर्ती परीक्षा तिथि

    10 और 11 जनवरी

    केवीएस टियर 1 परिणाम

    28 फरवरी 2026

    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा
    27 से 31 मार्च 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड
    24 मार्च 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा सिटी स्लिप
    9 मार्च 2026

    केवीएस टियर 2 आंसर की

    13 मई 2026

    केवीएस टियर 2 आंसर की चैलेंज

    13 -17 मई 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा परिणाम

    17 अगस्त 2026

    केवीएस भर्ती 2025: पात्रता मानदंड

    आवेदकों को आवेदन भरने से पहले पात्रता मानदंडों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए क्योंकि केवीएस भर्ती 2025 में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड हैं। केवीएस 2025 की पात्रता मानदंड (KVS 2025 eligibility criteria in Hindi) दो प्रकार से वर्गीकृत हैं: आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता, उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किए जा रहे पदों के अनुसार। केवीएस 2025 पात्रता मानदंडों का विस्तृत विवरण केवीएस 2025 भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दिया जाएगा।

    केवीएस भर्ती 2025 आवेदन पत्र

    केवीएस 2025 भर्ती के लिए आवेदन पत्र केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी किया गया। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरते समय केवीएस द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार प्रक्रिया का पालन करें क्योंकि आवेदन जमा करने के बाद सुधार का कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, केवीएस 2025 भर्ती के दिशानिर्देशों के अनुसार अधूरा या गलत भरा गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    केवीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    केवीएस 2025 भर्ती आवेदन प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित चरण दिए गए हैं।

    • केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट 2025 पोर्टल पर जाएं।

    • निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और केवीएस का आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ें।

    • आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उस पर क्लिक करें।

    • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।

    • निर्धारित लिंक के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

    • सबमिट पर क्लिक करें।

    • आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।

    • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

    • उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय सत्यापन के लिए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां साथ ले जानी होंगी।

    केवीएस 2025 आवेदन शुल्क

    उम्मीदवार प्राधिकरण द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों, जैसे क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग, से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क की तालिका नीचे दी गई है:

    केवीएस भर्ती 2025 आवेदन शुल्क

    पद का नाम
    आवेदन शुल्क (रुपये में)
    Assistant Commissioner
    2300
    Principal2300
    Vice-Principal2300
    PRT
    1500
    PGT's1500
    Assistant Engineer
    1500
    Finance Officer
    1500
    Administrative Officer
    1500
    Junior Translator
    1500
    Senior Secretariat Assistant
    1200
    Stenographer Grade-II
    1200
    Stenographer Grade-I
    1200
    Junior Secretariat Assistant
    1200
    Lab Attendant
    1200
    Multi-Tasking Staff
    1200

    केवीएस 2025 एडमिट कार्ड (KVS 2025 admit card in hindi)

    आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, लिखित परीक्षा के लिए केवीएस 2025 एडमिट कार्ड (KVS 2025 admit card in hindi) जारी किया जाता है। चूंकि केवीएस 2025 भर्ती के दो चरण हैं, इसलिए साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए अलग से हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। आवेदकों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे क्योंकि ये ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

    केवीएस भर्ती 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। केवीएस भर्ती 2025 के लिए सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय ये दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे। नीचे कुछ आवश्यक दस्तावेज़ दिए गए हैं:

    • सभी योग्यता प्रमाण पत्र और अंकतालिकाएं

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र

    • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

    • शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

    • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

    • अनुभव प्रमाण पत्र (केवी कर्मचारियों के मामले में)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र

    • फोटो

    केवीएस भर्ती 2025 रिक्तियां

    पद

    रिक्तियों की संख्या

    शैक्षणिक योग्यता

    ग्रुप

    पे स्केल (रुपये में)



    Principal



    76

    Master’s Degree (Minimum 45%)

    and

    B.Ed or equivalent degree


    A

    (78,800-2,09,200)



    Vice Principal



    220

    Master’s Degree (Minimum 45%)

    and

    B.Ed or equivalent degree


    A

    (56,100-1,77,500)




    PGT




    592

    Master’s Degree with 50% marks which should be from a recognized university or board. OR

    Two years of integrated PG course in M.Sc of Regional College of Education of NCERT in the concerned subject.


    B


    (47,600-1,51,100)






    TGT






    1900

    Master’s Degree with 50% marks from a recognized university

    OR

    Two years of integrated PG course in M.Sc of Regional College of Education of NCERT in the concerned subject.


    B




    44,900-1,42,400

    Librarian

    50

    Diploma/graduation (Library Science)

    B

    44,900-1,42,400






    Primary Teacher






    5300

    Master’s Degree with 50% marks which should be from a recognized university

    OR

    Two years of integrated PG course in M.Sc of Regional College of Education of NCERT in the concerned subject.


    B




    35,400-1,12,400

    आयु में छूट -

    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार - 5 वर्ष

    • अन्य पिछड़ा वर्ग वर्ग के उम्मीदवार - 3 वर्ष

    • महिला उम्मीदवार - 10 वर्ष

    केवीएस भर्ती 2025 परीक्षा केंद्र

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) 2025 ऑनलाइन परीक्षा पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। केवीएस टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी पदों की भर्ती परीक्षा 2025 में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे।

    नीचे दी गई सूची में हम उन शहरों की राज्यवार सूची प्रदान कर रहे हैं जहां केवीएस 2025 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार केवीएस 2025 आवेदन पत्र भरते समय अपने निकटतम परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।

    राज्य

    परीक्षा केंद्र

    गुजरात

    अहमदाबाद

    उत्तर प्रदेश

    इलाहाबाद

    कर्नाटक

    बैंग्लुरू

    उत्तर प्रदेश

    आगरा

    मध्य प्रदेश

    भोपालl

    ओडिशा

    भुवनेश्वर

    पंजाब

    चंडीगढ़

    तमिलनाडु

    चेन्नई

    उत्तराखंड

    देहरादून

    दिल्ली

    दिल्ली

    असम

    गुवाहाटी

    मध्य प्रदेश

    ग्वालियर

    राजस्थान

    जयपुर

    जम्मू और कश्मीर

    जम्मू

    पश्चिम बंगाल

    कोलकाता

    बिहार

    पटना

    झारखंड

    रांची

    असम

    सिलचर

    केरल

    तिरुवनंतपुरम

    उत्तर प्रदेश

    वाराणसी

    आंध्र प्रदेश

    विजयवाड़ा

    केवीएस 2025 परिणाम

    केवीएस भर्ती 2025 परिणाम परीक्षा आयोजित होने के बाद प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाएगा। प्राधिकरण दो चरणों में परिणाम जारी करेगा, अर्थात् लिखित और अंतिम परिणाम। केवीएस परिणाम 2025 में रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, लिंग और चयनित उम्मीदवारों की श्रेणी शामिल है। चयनित उम्मीदवारों के लिए अगला चरण साक्षात्कार है। साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था अंतिम परिणाम जारी करेगी। अंतिम परिणाम के आधार पर, उम्मीदवारों को उनकी भर्ती का पद मिलता है। उम्मीदवारों को केवीएस 2025 के आवेदन पत्र में भर्ती पद चुनने का विकल्प मिलता है।

    केवीएस 2025 कट ऑफ

    केवीएस भर्ती 2025 प्राधिकरण प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग केवीएस 2025 कट ऑफ जारी करेगा। यह कट ऑफ छात्रों के लिए शॉर्टलिस्ट होने हेतु न्यूनतम अर्हक अंक हैं। केवीएस भर्ती 2025 की कट ऑफ परिणाम के साथ एक पीडीएफ फाइल में प्रकाशित की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी के लिए पदवार कट ऑफ अलग-अलग होगी क्योंकि प्रत्येक श्रेणी के लिए उपलब्ध रिक्तियां अलग-अलग हैं।


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: केवीएस भर्ती 2025 के लिए कितने पद उपलब्ध हैं?
    A:

    केवीएस भर्ती 2025 के तहत विभिन्न शिक्षण और गैर शिक्षण पदों के लिए लगभग 6000 रिक्तियां उपलब्ध हैं। छात्रों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

    Q: केवीएस भर्ती 2025 के लिए वेतनमान क्या है?
    A:

    केवीएस 2025 के तहत उम्मीदवारों के लिए विभिन्न भर्ती पद उपलब्ध हैं। इसलिए, वेतनमान उस नौकरी प्रोफ़ाइल पर निर्भर करता है जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं।

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe