Careers360 Logo
ask-icon
share
    केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 (KVS NVS recruitment 2025)- टियर 2 एडमिट कार्ड, परीक्षा शेड्यूल, परिणाम
    • लेख
    • केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 (KVS NVS recruitment 2025)- टियर 2 एडमिट कार्ड, परीक्षा शेड्यूल, परिणाम

    केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 (KVS NVS recruitment 2025)- टियर 2 एडमिट कार्ड, परीक्षा शेड्यूल, परिणाम

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 Apr 2026, 09:10 AM IST

    केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 (KVS NVS recruitment 2025 in Hindi): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केवीएस/एनवीएस संयुक्त भर्ती की टियर-2 परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 मार्च 2026 को जारी किए गए थे, जबकि इससे पहले 9 मार्च 2026 को सिटी इंटिमेशन स्लिप उपलब्ध कराई गई थी। अभ्यर्थी अंतिम परीक्षा तिथि तक दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना टियर-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। केवीएस और एनवीएस टियर 1 परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी को जारी किया गया था। केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक
    1774334346930

    This Story also Contains

    1. केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा 2025 - एक नजर
    2. एनवीएस केवीएस भर्ती 2025 मुख्य तिथियां
    3. एनवीएस केवीएस भर्ती पात्रता मानदंड
    4. एनवीएस केवीएस भर्ती आवेदन कैसे करें
    5. एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड
    6. एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा पैटर्न
    7. एनवीएस केवीएस भर्ती चयन प्रक्रिया
    8. एनवीएस केवीएस भर्ती: एनवीएस केवीएस परीक्षा
    9. एनवीएस केवीएस भर्ती: आंसर की
    10. एनवीएस केवीएस परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?

    अपडेट:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केवीएस और एनवीएस की संयुक्त भर्ती परीक्षा के टियर 1 से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा साझा किए गए इस डेटा में पंजीकृत अभ्यर्थियों, परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों तथा टियर 2 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की विस्तृत जानकारी शामिल है। बोर्ड पदवार और श्रेणीवार अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई है, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।1774843288310पंजीकृत, उपस्थित, चयनित अभ्यर्थियों की सूची पीडीएफ लिंक

    केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा टियर 1 परिणाम के साथ सीबीएसई द्वारा एनवीएस केवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार एनवीएस केवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। बोर्ड द्वारा शिफ्ट और पोस्ट के अनुसार शेड्यूल जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस पेज पर टियर 2 परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।
    1772516801924

    टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार एनवीएस केवीएस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण टियर 2 में शामिल होंगे। सीबीएसई द्वारा यह संयुक्त भर्ती टियर-1 परीक्षा केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के लिए 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

    1772516985347

    केवीएस एनवीएस परीक्षा आंसर की 31 जनवरी को जारी कर केवीएस–एनवीएस आंसर की पर 4 फरवरी 2026 तक आपत्तियां आमंत्रित की थी। केवीएस–एनवीएस परीक्षा आंसर की लिंक

    एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे। केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में टीटिंग और नन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा टियर 1 के लिए केवीएस–एनवीएस का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया।

    सीबीएसई ने 26 दिसंबर को केवीएस–एनवीएस परीक्षा शेड्यूल के साथ परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते थे।
    केवीएस एनवीएस सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक
    1766752315777

    अपडेट:- सीबीएसई ने असमर्थ दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा समय में छूट को लेकर सूचना जारी की है। केवीएस-एनवीएस भर्ती अधिसूचना 01/2025 के अनुसार, लिखने में असमर्थ दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों में केवल स्क्राइब (वह व्यक्ति होता है जो दिव्यांग या शारीरिक अक्षमता वाले परीक्षार्थी के लिए परीक्षा लिखता है) के पात्र उम्मीदवारों को ही परीक्षा में प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नवीन अपडेट के लिए सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    1767672071800

    सीबीएसई द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2025 के नाम से एनवीएस केवीएस के लिए संयुक्त भर्ती अधिसूचना के साथ ही केवीएस एनवीएस आवेदन पत्र 14 नवंबर 2025 को जारी किया गया। केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी जिसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई थी।

    उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क देना होगा। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती में वैकेंसी की संख्या बढ़ा दी गई है। अब इस भर्ती में 14967 पदों की बजाय 15762 पदों पर भर्ती होगी। नोटिस के मुताबिक इजाफा केंद्रीय विद्यालय की भर्ती में किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में 9126 से बढ़कर 9921 पद हो गए हैं। यानी 795 पद बढ़े हैं। नवोदय विद्यालय के पदों में इजाफा नहीं किया गया है। नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग के 5841 पदों पर भर्ती होगी। अब केंद्रीय विद्यालय में 8701 टीचिंग और 1220 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती होगी।
    केंद्रीय विद्यालय में पदों की बढ़ोत्तरी- देखें सूचना

    सीबीएसई द्वारा 21 नवंबर को एक सूचना जारी कर एनवीएस केवीएस परीक्षा तिथि 2025 जारी कर दिया है। सूचना के अनुसार केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 टियर 1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। वहीं केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in या केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। नीचे सारणी में केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक दी गई हैं।

    केवीएस एनवीएस परीक्षा तिथि सूचना

    इस भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर (PRT), प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन सहित कई अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

    केवीएस एनवीएस भर्ती परीक्षा 2025 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती परीक्षा आयोजक निकाय

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

    किस संस्थान के लिए भर्ती परीक्षा हो रही आयोजित

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
    नवोदय विद्यालय (NVS)

    आधिकारिक वेबसाइट

    • www.kvsangathan.nic.in

    • www.cbse.gov.in

    • www.navodaya.gov.in

    केवीएस एनवीएस पद

    टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पद

    पदों की संख्या

    14,967 15762

    आवेदन तिथियां

    14 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
    11 दिसंबर तक

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्रीय स्तर

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन (CBT)

    इन्हें भी देखें-

    एनवीएस केवीएस भर्ती 2025 मुख्य तिथियां

    केंद्रीय विद्यालय संस्थान और नवोदय विद्यालय संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन तिथि के साथ अन्य मुख्य तिथियों की जानकारी भी होनी चाहिए ताकि कोई इवेंट छूट न जाए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनवीएस केवीएस 2025 मुख्य तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    इवेंट्स

    तिथि

    एनवीएस केवीएस भर्ती आवेदन

    14 नवंबर 2025

    एनवीएस केवीएस आवेदन की अंतिम तिथि

    4 दिसंबर 2025
    11 दिसंबर 2025

    एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड 2025

    8 जनवरी 2026

    केवीएस एनवीएस परीक्षा सिटी स्लिप
    26 दिसंबर 2025

    एनवीएस केवीएस परीक्षा तिथि

    10 और 11 जनवरी 2026

    एनवीएस केवीएस आंसर की

    31 जनवरी 2026

    एनवीएस केवीएस आंसर की आपत्ति

    4 फरवरी 2026

    एनवीएस भर्ती परिणाम
    केवीएस रिक्रूटमेंट रिजल्ट टियर 1

    28 फरवरी 2026

    केवीएस एनवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा
    27 से 31 मार्च 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप
    9 मार्च 2026
    केवीएस एनवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड24 मार्च 2026

    एनवीएस केवीएस भर्ती पात्रता मानदंड

    एनवीएस केवीएस 2025 पात्रता मानदंड के अनुसार, पद के अनुसार आयु और शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग हैं। न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है। एनवीएस केवीएस प्राइमरी टीचर के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होने के साथ साथ 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, या 4 साल का बीएड कोर्स, या 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा, CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। आयु और शैक्षणिक पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें -

    एनवीएस केवीएस भर्ती आयु पात्रता मानदंड

    पद

    आयु सीमा

    पीजीटी (PGT)

    अधिकतम आयु – 40 वर्ष

    टीजीटी (TGT)

    अधिकतम आयु – 35 वर्ष

    प्राइमरी टीचर (PRT)

    अधिकतम आयु – 30 वर्ष

    लाइब्रेरियन / फाइनेंस ऑफिसर / Hindi Translator

    अधिकतम आयु – 35 वर्ष

    सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

    अधिकतम आयु – 30 वर्ष

    स्टेनोग्राफर ग्रेड II / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट

    अधिकतम आयु – 27 वर्ष

    प्रिंसिपल

    न्यूनतम – 35 वर्ष, अधिकतम – 50 वर्ष

    वाइस प्रिंसिपल

    न्यूनतम – 35 वर्ष, अधिकतम – 45 वर्ष

    असिस्टेंट कमीश्नर

    अधिकतम आयु – 50 वर्ष

    एनवीएस केवीएस शैक्षणिक योग्यता (NVS KVS Educational Qualification)

    केंद्रीय विद्यालय संस्थान में पीजीटी इंग्लिश विषय के लिए नवोदय विद्यालय पीजीटी इंग्लिश विषय के अलग है। हालांकि आमतौर पर पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है जिसे नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    1763115474997

    पद

    शैक्षणिक योग्यता

    पीजीटी (Hindi, English, Physics, Chemistry, Maths, Biology, History, Geography, Economics, Commerce)

    संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज से दो वर्षीय एकीकृत एमएससी। बीएड अनिवार्य। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यम में शिक्षण दक्षता।

    पीजीटी (Biotechnology)

    संबंधित विषय (बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी आदि) में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। हिंदी और अंग्रेजी में शिक्षण दक्षता।

    पीजीटी (Computer Science)

    BE/B.Tech (CS/IT) या एमएससी (कंप्यूटर साइंस)/एमसीए या समकक्ष डिग्री। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण दक्षता।

    टीजीटी (सभी विषय)

    संबंधित विषय में स्नातक (50% अंक) या NCERT से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, बीएड और सीटेट पेपर-II उत्तीर्ण

    पीआरटी (सभी विषय)

    सीनियर सेकेंडरी (50%) और D.El.Ed/B.Ed या समकक्ष। सीटेट पेपर 1 पास। हिंदी और अंग्रेज़ी माध्यम में शिक्षण क्षमता।

    पीआरटी (Music)

    इंटरमीडिएट (50%) और संगीत में स्नातक डिग्री। हिंदी व अंग्रेज़ी माध्यम में शिक्षण क्षमता।

    एएसओ/ एसएसए / जेएसए / स्टेनोग्राफर / हिंदी ट्रांस्लेटर

    संबंधित पद के अनुसार स्नातक या 12वीं पास योग्यता, कंप्यूटर ज्ञान व अनुभव आवश्यक।

    लाइब्रेरियन

    लाइब्रेरी साइंस में स्नातक या 1-वर्षीय डिप्लोमा। हिंदी और अंग्रेज़ी का ज्ञान।

    प्रिंसिपल / वाइस प्रिंसिपल

    मास्टर डिग्री, B.Ed और आवश्यक अनुभव (Principal: 5–15 वर्ष; Vice Principal: 2–10 वर्ष तक)।

    असि. इंजीनियर (सिविल)

    सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक या डिप्लोमा के साथ अनुभव।

    फाइनेंस ऑफिसर

    B.Com/M.Com/MBA (Finance) के साथ निर्धारित अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान।

    अन्य लेख:

    एनवीएस केवीएस भर्ती आवेदन कैसे करें

    एनवीएस केवीएस 2025 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनवीएस केवीएस ने आधिकारिक अधिसूचना के साथ ही ऑनलाइन आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर आवेदन की प्रक्रिया बताई है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं-

    • KVS के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट /kvsangathan.nic.in पर जाएं

    • अगर पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो पंजीकरण कर आईडी बना लें।

    • आवेदन पत्र में मांगी गई डिटेल्स को भरें। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उससे संबंधित डिटेल्स भरें।

    • प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। एनवीएस केवीएस आवेदन शुल्क भुगतान के बाद अगले चरण पर जाएं।

    • फाइनल सबमिट से पहले एक बार सभी भरे हुए कॉलम की जांच कर लें।

    • एनवीएस केवीएस आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र की कॉपी का प्रिंटआउट निकाल लें।

    एनवीएस केवीएस आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क

    एनवीएस केवीएस पदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो पद के अनुसार भिन्न है-

    पद का नाम

    परीक्षा शुल्क (रुपये में)

    प्रसंस्करण शुल्क (रुपये में)

    असिस्टेंट कमिश्नर

    2300

    500

    प्रिंसिपल

    2300

    500

    वाइस प्रिंसिपल

    2300

    500

    पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)

    1500

    500

    असिस्टेंट इंजीनियर

    1500

    500

    फाइनेंस ऑफिसर

    1500

    500

    एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर

    1500

    500

    टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर)

    1500

    500

    लाइब्रेरियन

    1500

    500

    पीआरटी (प्राइमरी टीचर)

    1500

    500

    असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

    1500

    500

    जूनियर ट्रांसलेटर

    1500

    500

    सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट

    1200

    500

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-II

    1200

    500

    स्टेनोग्राफर ग्रेड-I

    1200

    500

    जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट

    1200

    500

    लैब अटेंडेंट

    1200

    500

    मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस)

    1200

    500

    एनवीएस केवीएस एडमिट कार्ड

    एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी होता है। केवीएस भर्ती परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर केवीएस एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन पालन करने वाले नियमों का विवरण होता है।

    1763115475029

    एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा पैटर्न

    नवोदय विद्यालय समिति (NVS) केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भर्ती परीक्षा 2025 मुख्यतः दो चरणों लिखित परीक्षा और प्रोफेशनल कम्पिटेंसी टेस्ट/इंटरव्यू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि अधिकांश पदों के लिए 180 मिनट होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी।

    1763115475066

    टियर 2 में कुल 70 प्रश्न आएंगे और कुल अंक 100 होगा।

    1763115475103

    स्किल टेस्ट नॉन-टीचिंग पदों में अलग-अलग होगा।

    1763115475138

    एनवीएस केवीएस भर्ती चयन प्रक्रिया

    एनवीएस केवीएस भर्ती परीक्षा मुख्य रूप से तीन चरणों में होगी। सभी पदों के लिए पहला चरण लिखित परीक्षा है। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे अगले चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया के चरण देखें -

    • टियर 1 - लिखित परीक्षा

    • टियर 2 -

    • इंटरव्यू, डेमो टीचिंग/ स्किल टेस्ट

    एनवीएस केवीएस भर्ती: एनवीएस केवीएस परीक्षा

    केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा 2025 राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से लगभग 14,967 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित होगी और इसमें टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों प्रकार के पदों के लिए उम्मीदवार शामिल होंगे। केवीएस–एनवीएस टियर-1 परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE और KVS की आधिकारिक वेबसाइटों पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें।

    एनवीएस केवीएस भर्ती: आंसर की

    टियर-1 और टियर-2 के ऑब्जेक्टिव (MCQ) टेस्ट के लिए OMR आंसर शीट और परीक्षा की आंसर की CBSE, KVS और NVS की वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पब्लिक नोटिस जारी होगा, जिसे उम्मीदवार तय समय में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की से असंतुष्ट होने पर हर सवाल के लिए 1000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर चैलेंज कर सकते हैं। प्राप्त चैलेंज को सब्जेक्ट एक्सपर्ट जांचेंगे और फाइनल आंसर की तैयार करेंगे। बिना फीस या अन्य माध्यम से भेजे गए चैलेंज पर विचार नहीं होगा। अगर चैलेंज मान्य होता है, फीस वापसी की जाएगी। फाइनल रिजल्ट इसी फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित होगा।

    एनवीएस केवीएस परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?

    केवल योग्य और निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही एनवीएस और केवीएस भर्ती परीक्षा के अगले चरण में शामिल हो पाएंगे। टियर 1 एनवीएस केवीएस परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 28 फरवरी 2026 को घोषित किया गया। परिणाम में उम्मीदवार का स्कोर, श्रेणी अनुसार रैंक और चयनित उम्मीदवारों की सूची शामिल होगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण के माध्यम से परिणाम चेक कर सकेंगे। परिणाम के बाद ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू, डेमो टीचिंग या स्किल टेस्ट जैसे अगले चयन चरणों के लिए बुलाया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    केवीएस एनवीएस भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 है।

    Q: केवीएस एनवीएस परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
    A:

    केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 की टियर-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित हुईं।

    Q: केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?
    A:

    केवीएस एनवीएस भर्ती के तहत कुल 15762 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

    Q: केवीएस एनवीएस एडमिट कार्ड 2025 कहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है?
    A:

    केवीएस एनवीएस एडमिट कार्ड cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते थे।

    Q: क्या केवीएस एनवीएस भर्ती में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है?
    A:

    हां, उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन शुल्क देना होगा।

    Q: केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा कब होगी?
    A:

    केवीएस एनवीएस टियर 2 भर्ती परीक्षा 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।

    Q: केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    केवीएस एनवीएस टियर 2 परीक्षा एडमिट कार्ड 24 मार्च को जारी किया गया।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ